Sudhanshu Shukla BJP - Swatantra Prabhat

भाजपा जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
गौरीगंज, अमेठी। गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जननायक, पूर्व विधायक एवं जनप्रिय जनसेवक स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह  की पावन स्मृति में भारतीय जनता पार्टी, अमेठी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, संवेदना एवं कृतज्ञता से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह  के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन ईमानदारी, सादगी, कर्तव्यपरायणता, लोकसेवा एवं संगठन-निष्ठा का अनुपम उदाहरण रहा।

उन्होंने राजनीति को सदैव जनसेवा का माध्यम माना तथा अंतिम समय तक जनसामान्य के सुख-दुःख में सहभागी बने रहे। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका आत्मीय स्नेह, सहज उपलब्धता एवं मार्गदर्शक व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा।वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह  का जीवन संघर्ष, समर्पण, राष्ट्रनिष्ठा एवं जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का पर्याय था। उनके आदर्श, सिद्धांत एवं संगठन के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव पथप्रदर्शक बने रहेंगे। उनका निधन केवल भारतीय जनता पार्टी परिवार ही नहीं, बल्कि संपूर्ण अमेठी जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष,राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला , जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र 'मटियारी', जिला उपाध्यक्ष हिंदेश सिंह, तिलोई ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह 'मुन्ना', जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज, विवेक माहेश्वरी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन प्रभात शुक्ला ने किया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह  के आदर्शों पर चलने, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजसेवा के उनके अधूरे संकल्पों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा का वातावरण अत्यंत भावुक एवं श्रद्धामय रहा। उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ता की आँखें नम थीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह  का स्नेहिल व्यक्तित्व, निष्कलंक जनसेवा, संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा एवं समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव अमिट स्मृतियों में जीवंत रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण मुलाकात
अमेठी। जनपद के सर्वांगीण विकास, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के अमेठी जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।इस मुलाकात के दौरान विशेष रूप से माँ कालिकन धाम में पर्यटक सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा प्राचीन मुकुटनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का विषय प्रमुख रूप से उठाया गया।

जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अमेठी जनपद में धार्मिक आस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थल हैं, जिनमें माँ कालिकन धाम का विशेष स्थान है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने सुझाव दिया कि माँ कालिकन धाम में बेहतर सड़क व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग स्थल तथा विश्राम गृह जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास और बेहतर ढंग से कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्यटन को भी बढ़ावा मिले। मुख्यमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही मुकुटनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। लंबे समय से इसकी स्थिति जर्जर बनी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं में निराशा है। जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस मंदिर के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए विशेष योजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे प्राथमिकता में शामिल करने की बात कही।

मुलाकात के दौरान अमेठी के समग्र विकास को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत ढांचे के विस्तार जैसे मुद्दे शामिल रहे। जिला अध्यक्ष ने जनपद की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उनके समाधान हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि अमेठी के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जनपद को विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाया जाएगा।राजनीतिक दृष्टि से भी यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सुधांशु शुक्ला को संगठन में एक सक्रिय, कर्मठ और जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है। वे न केवल पार्टी संगठन को मजबूत करने में निरंतर जुटे रहते हैं, बल्कि कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में भी हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उनकी कार्यशैली और जनसंपर्क क्षमता ने उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बना दिया है।जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने अमेठी में अपनी पकड़ को मजबूत किया है।

संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और जनसमस्याओं के समाधान में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे हर समय उपलब्ध रहते हैं और किसी भी समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। यही कारण है कि उन्हें एक संवेदनशील और समर्पित नेता के रूप में देखा जाता है।मुलाकात के बाद जिला अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में अमेठी में विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी और धार्मिक स्थलों को भी नई पहचान मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। उनका मानना है कि यदि माँ कालिकन धाम और मुकुटनाथ मंदिर का समुचित विकास होता है, तो इससे न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पर्यटन को बढ़ावा मिलने से क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।कुल मिलाकर, यह मुलाकात अमेठी के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। धार्मिक, सांस्कृतिक और आधारभूत विकास के मुद्दों को लेकर की गई यह पहल आने वाले समय में जनपद की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जिला अध्यक्ष के प्रयासों और मुख्यमंत्री के सहयोग से अमेठी को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है।

अमेठी में भाजपा का 24 घंटे का प्रशिक्षण महाभियान संपन्न
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी, अमेठी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत जनपद अमेठी में आयोजित द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ हुआ तथा दिनांक 17 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 18 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पूर्ण 24 घंटे का प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन एवं संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण के प्रभारी जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा, जिला मंत्री प्रभात शुक्ला सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी मंडलों के वर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता इस कार्यक्रम की विशेषता रही।

प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को सात प्रमुख विषयों पर गहन एवं प्रेरणादायी प्रशिक्षण प्रदान किया गया—भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास एवं विकास, पार्टी का वैचारिक अधिष्ठान, संगठन की कार्यपद्धति तथा कार्य विस्तार की रणनीति। इन विषयों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने के साथ-साथ संगठनात्मक दक्षता के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं के रूप में जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, भवानी दत्त दीक्षित, राजेश अग्रहरी एवं अंशु तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।यह प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से प्रेरित रहा, जिसमें कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा, संगठन विस्तार एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प लिया।दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं ने रात्रि प्रवास करते हुए पूर्ण अनुशासन और समर्पण के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव के संकल्प के साथ हुआ।