oil companies india - Swatantra Prabhat

कमर्शियल और 5 किलो एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े
ब्यूरो प्रयागराज- व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज शुक्रवार 1 मई से भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 3,071.50 रुपये हो गई है। सरकार ने 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी 261 रुपये की बढ़ोतरी की है। छोटे सिलेंडर पर बढ़े रेट सीधे गरीबों और मजदूर वर्ग पर महंगाई की मार है। हालांकि, घरेलू एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और मिट्टी के तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने शुक्रवार को इस मूल्य संशोधन की घोषणा की। बढ़ोतरी सिर्फ कमर्शियल इस्तेमाल वाले LPG सिलेंडर और 5 किलो वाले सिलेंडर पर लागू होगी। घरेलू LPG (14.2 किलो वाले सब्सिडी वाले सिलेंडर) की कीमत पूरी तरह स्थिर रहेगी। इसी तरह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई वृद्धि या कमी नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग आशंका जता रहे हैं कि पांच राज्यों के नतीजे आने के बाद सरकार इनके दाम भी बढ़ा देगी।

सरकार की सब्सिडी नीति के तहत घरेलू LPG की कीमतें पिछले कई महीनों से स्थिर हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी पिछले लंबे समय से अपरिवर्तित हैं। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG, पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। आज का संशोधन इसी मासिक रिव्यू का हिस्सा है।

छोटे सिलेंडर पर 261 रुपये की बढ़ोतरी सीधे मज़दूर वर्ग पर हमला है। उसे अब यह सिलेंडर करीब 800 के आसपास पड़ेगा। हालांकि अलग-अलग राज्यों में इसके रेट अलग होंगे। आमतौर पर महानगरों में रहने वाला मज़दूर तबका इसी छोटे सिलेंडर से काम चलाता है। क्योंकि बड़े सिलेंडर के लिए उसे आधार, पता और अन्य दस्तावेज देने पड़ते हैं। लेकिन छोटे सिलेंडर आमतौर पर उपलब्ध रहते हैं। जिनमें वो एलपीजी भरवाकर अपना काम चलाता है। इसका असर मोबाइल वेंडर्स पर भी पड़ेगा, जो कॉलोनियों और अन्य स्थानों पर अपने काम के हिसाब से इस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।

यह बदलाव पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों की पृष्ठभूमि में आया है, जिसमें अमेरिका, इसराइल और ईरान शामिल हैं, जिसके कारण होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी हो गई है, जो कच्चे तेल और ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण वैश्विक मार्ग है।

उधर, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें घरेलू एयरलाइंस के लिए अपरिवर्तित रखी गई हैं। तेल कंपनियों ने वैश्विक ईंधन मूल्यों में वृद्धि को खुद वहन किया है, ताकि एयरलाइंस और उपभोक्ताओं पर बोझ न पड़े। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ATF की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

गैस सिलेण्डरों की कमी होने की अफवाहों से बचें उपभोक्ता - जिला पूर्ति अधिकारी
बस्ती। बस्ती जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि जनपद में गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त आवक एवं उपलब्धता बनी हुई है। किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेण्डरों की कमी होने की अफवाहों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता अपने पास उपलब्ध गैस सिलेण्डरों का उपयोग करें तथा अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सिलेण्डर भण्डारित करने से बचें। उन्होंने बताया है कि गैस समाप्त होने पर उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कराकर गैस प्राप्त कर सकते हैं। बुकिंग के लिए भारत पेट्रोलियम का आईवीआरएस नम्बर 7718012345, इंडियन ऑयल का 8454955555 तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का 9222201122/9493602222 है। पहली बुकिंग के बाद नगरीय क्षेत्र में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन के पश्चात दूसरी बुकिंग की व्यवस्था निर्धारित की गयी है।

उन्होंने बताया है कि ऑनलाइन बुकिंग अथवा ओटीपी से सम्बन्धित किसी भी समस्या के समाधान के लिए आईओसीएल के विक्रय अधिकारी सन्तोष सोनी मो. 9451122933 बीपीसीएल के विक्रय अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह मो.8093680119  तथा एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी आकाश कुशवाहा मो.9794771177 से सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में तैनात पूर्ति निरीक्षक भी उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध हैं।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि 17 मार्च को जनपद में 10,606 रिफिल गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की कार्ययोजना तेल कम्पनियों द्वारा दी गयी है।

ऐसी स्थिति में गैस की उपलब्धता सामान्य रूप से बनी हुई है। उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर सिलेण्डर लेकर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 से 72 घंटे के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने यह भी बताया है कि होम डिलीवरी के समय उपभोक्ता को ओटीपी नम्बर देना अनिवार्य होगा। बिना ऑनलाइन बुकिंग एवं ओटीपी के किसी भी दशा में गैस की आपूर्ति नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि भरे हुए सिलेण्डर को स्वयं मोटर साइकिल आदि से ले जाने से बचें, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका रहती है।

गैस वितरण से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 05542-247128 है। यहाँ राजस्व, खाद्य एवं रसद तथा पुलिस विभाग के कर्मचारी तैनात कर समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग कराकर होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस प्राप्त करें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।