न्याय की मांग - Swatantra Prabhat

तालाब में 30 कुंतल मछलियां मरीं,मत्स्य पालक को लाखों का नुकसान
लालगंज (रायबरेली)

सरेनी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर कला गांव में तालाब में पाली गई मछलियों के संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलने का मामला सामने आया है।घटना से मत्स्य पालक को लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर तालाब में जहरीला पदार्थ डालने का संदेह जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।तिवारीपुर कला निवासी हरिश्चंद्र पुत्र गोवर्धन के अनुसार,उन्होंने तालाब में मत्स्य पालन कर रखा था।

उनका कहना है कि 27 जून की सुबह जब वह तालाब पर पहुंचे तो वहां लगभग सभी मछलियां मृत अवस्था में तैरती मिलीं।पीड़ित की मानें तो करीब 30 कुंतल मछलियां मर गईं,जिससे उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।हरिश्चंद्र ने बताया कि तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया,जिसके कारण मछलियों की मौत हुई।उन्होंने गांव के पिंटू निर्मल पर संदेह जताते हुए सरेनी थाने में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित का आरोप है कि भोजपुर पुलिस चौकी में शिकायत करने के बावजूद उसे अब तक न्याय नहीं मिला।

वहीं रविवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर भी मामले की शिकायत की है।पीडित का कहना है कि वह पुलिस चौकी भोजपुर और सरेनी कोतवाली के बीच लगातार चक्कर लगाने को मजबूर हैं,लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।वहीं,सूत्रों की मानें तो चौकी इंचार्ज भोजपुर द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।अब क्या सच क्या झूठ यह पुलिस की जांच का विषय है।

बच्चे को काला कहने पर हुआ खूनी संघर्ष, महिला की मौत शिकायत पर पुलिस नहीं करती है कार्रवाई
बस्ती। बस्ती जिले की पुलिस इस तरह निष्क्रिय हो गई है शिकतों पर अमल नहीं करती है और नया ही कंप्लेंट लिखती है जिसके कारण क्षेत्र में घटनाएं बढ़ रही हत्याएं हो रही पुलिस के ढीले रवैया के कारण गई महिला की जान परिवार और बच्चोंसे उठा मां का साया बस्ती जिले में पुलिस दे लगाम हो चुकी है इन पर कार्रवाई होना लाजरी है जिस तरह परशुरामपुर थाना क्षेत्र में निलंबित किए गए पुलिसकर्मी इस तरह हर थाने पर जो कई सालों से जमा पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होना चाहिए

ताजा मामलारुधौली थाना क्षेत्र के बभनी मिश्रा गांव के महुआ बैरियहवा में मंगलवार को पड़ोसियों के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बच्चों को काला कहने को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहे तनाव के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और चाकू लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, महुआ बैरियहवा निवासी खुशनुमा पत्नी मोहम्मद रईस और माजिदा पत्नी मोहम्मद अयूब (लगभग 40 वर्ष) का घर अगल-बगल है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से दोनों परिवारों के बीच बच्चों को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान खुशनुमा अपने घर से चाकू लेकर आई और माजिदा के पेट में वार कर दिया।

चाकू लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायल महिला को संतकबीरनगर जनपद के सेमरियावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था और मंगलवार सुबह भी मामले की शिकायत थाने में की गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते प्रभावी हस्तक्षेप किया गया होता तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सिद्धार्थनगर में छत पर सोए हुए युवक की गला रेतकर हत्या : पुलिस ने चार को हिरासत में लिया
सिद्धार्थनगर । जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हा सुमाली  के टोला पिपरहवा गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मकान के छत पर सो रहे 23  वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

बुधवार सुबह खून से सना शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मुंबई से एक सप्ताह पहले पहले लौटा था 23 वर्षीय युवक पिपरहवा गांव निवासी मुकेश (23) पुत्र रामदेव जीविकापार्जन के लिए मुंबई में रहता था। करीब एक सप्ताह पहले ही वह घर लौटा था। स्वजन के अनुसार मंगलवार रात वह प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद घर की छत पर सोने चला गया था। सुबह पड़ोसी जब अपने मकान की छत पर पहुंचे तो मुकेश को खून से लथपथ पड़ा देखा।

यह दृश्य देखकर उन्होंने शोर मचाया। सूचना मिलते ही स्वजन छत पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। हत्या की सूचना पर मोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है।।नेपाल सीमा के निकट हुई इस वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस पारिवारिक, सामाजिक और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इस मामले में मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शव उसके घर की छत पर खून से लथपथ अवस्था में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। नामजद तहरीर मिली है । चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दुकान लगाने को लेकर हुई मारपीट, दो जख्मी
बस्ती। बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी मिश्र निवासी अखिलेश, विंदेश पुत्र वंश बहादुर, जो केशवापुर चौराहे पर दुकान लगाते हैं, के साथ दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अमित कुमार एवं राकेश कुमार पुत्र लोकई निवासी ग्राम गुनवाखोर, थाना दुधारा, जनपद संतकबीर नगर से पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें अखिलेश और विंदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने यूपी-112 पर सूचना देकर पुलिस से सहायता मांगी, लेकिन आरोप है कि कई घंटे बीत जाने के बावजूद न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एम्बुलेंस उपलब्ध हो सकी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों की तलाश का प्रयास किया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

घायलों ने संबंधित थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की सहायता मिल जाती तो घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सकता था।

राजू पाल हत्याकांड: आरोपी आबिद प्रधान को जमानत मिलने पर बढ़ा विवाद, पूजा पाल जाएंगी सुप्रीम कोर्ट।
प्रयागराज। बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड में आरोपी आबिद प्रधान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। विधायक पूजा पाल ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्यों को अदालत के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया तथा मामले से जुड़े गंभीर पहलुओं को छिपाया गया।

पूजा पाल ने कहा कि उनके पति राजू पाल की हत्या का मामला वर्षों से न्यायालय में विचाराधीन है और वह न्याय की इस लड़ाई को अंत तक लड़ती रहेंगी। उन्होंने कहा कि आरोपी को जमानत मिलने से पीड़ित पक्ष और गवाहों में चिंता का माहौल है।

आरोपी पर धमकी भरा वीडियो जारी करने का आरोप

पूजा पाल ने आरोप लगाया कि जमानत मिलने के बाद आरोपी आबिद प्रधान की ओर से एक धमकी भरा वीडियो जारी किया गया है, जिससे उनके परिवार और मामले के गवाहों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो की जांच कराई जानी चाहिए और यदि इसमें कोई आपत्तिजनक या भय पैदा करने वाली सामग्री पाई जाती है तो आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विधायक ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से अपनी तथा मामले के प्रमुख गवाहों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि राजू पाल हत्याकांड जैसे संवेदनशील और चर्चित मामले में गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।

सुप्रीम कोर्ट में चुनौती की तैयारी

पूजा पाल ने स्पष्ट किया कि वह अपने अधिवक्ताओं के साथ परामर्श कर हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी। उनका कहना है कि न्यायालय के समक्ष सभी तथ्यों को रखते हुए जमानत निरस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।

फिर चर्चा में आया राजू पाल हत्याकांड

आबिद प्रधान को जमानत मिलने के बाद एक बार फिर राजू पाल हत्याकांड चर्चा के केंद्र में आ गया है। राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों के बीच इस फैसले को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट जाने की घोषणा के बाद मामले की अगली कानूनी लड़ाई पर सभी की नजरें टिक गई हैं।

पूजा पाल ने कहा, “मैं अपने पति राजू पाल के हत्याकांड में न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहूंगी। न्याय मिलने तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा।”

दुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
बस्ती। बस्ती जिले के हरैया थाना अध्यक्ष द्वारा तीन दिन रेप पीड़िताको दौड़ा ने के बाद मुकदमा दर्ज करना पड़ा दलित लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त प्रेम कुमार सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह, निवासी ग्राम जगदीशपुर सेमरहिया, को बीती रात हर्रैया पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गोभिया तिराहा के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं भागने की फिराक में था।

पीड़िता की मां श्रीमती शीला देवी पत्नी दीप नारायण, निवासी ग्राम जगदीशपुर सेमरहिया, थाना हर्रैया द्वारा अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए विगत 9 जून को पुलिस को तहरीर देकर यह अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे जनपद न्यायालय भेजा गया है। अभियोग की विवेचना क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक इंद्रेश यादव, कांस्टेबल राजेश कुमार मौर्य तथा रि. कां. नरेंद्र कुमार शामिल रहे।

मौत की फैक्ट्री ने खोली व्यवस्था की पोल,सबूतों के बाद भी यदि जिम्मेदार बच जाएं तो न्याय अधूरा रहेगा
जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट और आगजनी की घटना केवल एक हादसा नहीं है, बल्कि यह हमारे प्रशासनिक तंत्र, निगरानी व्यवस्था और जवाबदेही की वास्तविक तस्वीर को सामने लाने वाली त्रासदी है। आठ लोगों की दर्दनाक मौत, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल था, केवल आंकड़ा नहीं है बल्कि उन परिवारों की जिंदगी का वह अंधेरा अध्याय है जिसे वे कभी भुला नहीं पाएंगे। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर ऐसी अवैध गतिविधियां वर्षों तक प्रशासन और पुलिस की नजरों से कैसे बची रहती हैं।

जिस मकान में यह फैक्ट्री संचालित हो रही थी, वह रिहायशी इलाके के बीचोंबीच स्थित था। वहां करीब डेढ़ सौ मकानों में छह सौ से अधिक लोग रहते हैं। ऐसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में लगभग पचास किलो बारूद का भंडारण और पटाखों का निर्माण किसी भी समय बड़े हादसे को निमंत्रण देने जैसा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि फैक्ट्री के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। मकान किराए पर दिया गया था, लेकिन न तो पुलिस सत्यापन कराया गया और न ही विधिवत किरायानामा तैयार किया गया। यह स्थिति बताती है कि नियम केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं।

घटना के बाद सामने आए तथ्यों ने व्यवस्था की कई परतों को उजागर किया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री पिछले कई वर्षों से संचालित थी और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी थी। यदि आसपास रहने वाले लोग जानते थे कि यहां पटाखों का काम होता है तो फिर पुलिस, प्रशासन और अन्य जिम्मेदार विभागों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। थाना क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखना स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी होती है। बीट कांस्टेबल से लेकर थाना प्रभारी तक की जवाबदेही तय होती है। ऐसे में यह मान लेना कठिन है कि किसी को इसकी जानकारी नहीं थी।

इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि हादसे के समय वहां काम करने वाले मजदूर बेहद असुरक्षित परिस्थितियों में कार्य कर रहे थे। बारूद के बीच मजदूरों से काम लिया जा रहा था। वहीं खाना भी बनाया जाता था और घरेलू गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था। सुरक्षा मानकों की ऐसी घोर अनदेखी किसी भी क्षण विनाश का कारण बन सकती थी। जब आग लगी तो मजदूर जान बचाने के लिए बाहर भागे। कई लोग बुरी तरह झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके कपड़ों के साथ चमड़ी तक निकल गई थी। यह दृश्य किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर देने वाला है।

घटना के बाद राहत और बचाव कार्यों को लेकर भी कई सवाल उठे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुरुआती समय में आग इतनी भयावह थी कि घटनास्थल के निकट पहुंचना मुश्किल था। स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घायलों को बाहर निकाला। यदि स्थानीय नागरिक साहस नहीं दिखाते तो मृतकों की संख्या और अधिक हो सकती थी। यह तथ्य भी चिंताजनक है कि इतने बड़े हादसे के बावजूद घटनास्थल पर तत्काल और व्यवस्थित आपदा प्रबंधन व्यवस्था दिखाई नहीं दी। ऐसी घटनाओं में शुरुआती कुछ मिनट सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन अक्सर हमारी व्यवस्थाएं इन्हीं क्षणों में कमजोर पड़ जाती हैं।

यह पहला अवसर नहीं है जब अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ हो। देश के विभिन्न हिस्सों में हर वर्ष ऐसे हादसे होते हैं और दर्जनों लोग जान गंवाते हैं। कुछ महीने पहले खैरथल-तिजारा क्षेत्र में भी इसी प्रकार का हादसा हुआ था। उसके बाद हजारों फैक्ट्रियों की जांच की गई और बड़ी संख्या में नोटिस जारी किए गए। लेकिन सवाल यह है कि नोटिस देने के बाद क्या हुआ। यदि कार्रवाई प्रभावी होती तो शायद जयपुर की यह घटना टाली जा सकती थी। केवल नोटिस जारी कर देना प्रशासनिक सफलता नहीं कहलाता। वास्तविक सफलता तब मानी जाएगी जब नियमों का पालन सुनिश्चित हो और अवैध इकाइयों को समय रहते बंद कराया जाए।

इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण विषय जवाबदेही का है। अक्सर बड़े हादसों के बाद जांच समितियां गठित कर दी जाती हैं, रिपोर्ट मांगी जाती है और कुछ समय बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। मृतकों के परिजनों को मुआवजा देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेती है। लेकिन मुआवजा कभी किसी की जिंदगी वापस नहीं ला सकता। न्याय तभी होगा जब उन सभी लोगों की जिम्मेदारी तय होगी जिनकी लापरवाही या मिलीभगत के कारण यह अवैध कारोबार फलता-फूलता रहा। फैक्ट्री संचालक, मकान मालिक, निगरानी के लिए जिम्मेदार अधिकारी और नियमों के पालन की जांच करने वाले विभाग सभी की भूमिका की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

समाज के सामने भी आत्ममंथन का अवसर है। कई बार लोग अपने आसपास चल रही अवैध गतिविधियों को देखकर भी चुप रहते हैं। भय, उदासीनता या व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण शिकायत नहीं करते। परिणाम यह होता है कि एक दिन वही गतिविधि किसी बड़े हादसे का रूप ले लेती है। नागरिक सतर्कता और प्रशासनिक जवाबदेही दोनों मिलकर ही ऐसी घटनाओं को रोक सकते हैं।

आज जरूरत केवल शोक व्यक्त करने की नहीं है बल्कि कठोर और निर्णायक कार्रवाई की है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके लिए सबसे बड़ी सांत्वना यही होगी कि दोषियों को सजा मिले और भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी पीड़ा न झेलनी पड़े। यदि इस घटना के स्पष्ट सबूतों और तथ्यों के बावजूद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तो यह व्यवस्था पर लोगों के भरोसे को और कमजोर करेगा।

खोह नागोरियान की यह त्रासदी हमें याद दिलाती है कि प्रशासनिक लापरवाही, नियमों की अनदेखी और जवाबदेही के अभाव का परिणाम कितना भयावह हो सकता है। आठ लोगों की मौत केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता का प्रमाण है। अब देखना यह है कि जांच और कार्रवाई का वादा केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है या फिर वास्तव में दोषियों को सजा देकर यह संदेश दिया जाता है कि लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के लिए कानून में कोई जगह नहीं है। पीड़ित परिवारों को वास्तविक राहत तभी मिलेगी जब न्याय केवल कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखाई देगा।

*कांतिलाल मांडोत*

आधी रात घर पर मिला, तोड़फोड,जान से मारने की धमकी, तहरीर की अनदेखी कर रही पुलिस
बस्ती। बस्ती कोतवाली थानान्तर्गत पचपेड़िया रोड, निकट पटेल चौक निवासी शिवम चौधरी पुत्र लालबहादुर चौधरी के घर पर बीती रात 12.20 से 12.35 बजे के बीच अज्ञात लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। घर और गेट पर लगे शीशे और गमले तोड़ दिया। भद्दी गालियां देते हुये घर से बाहर निकलने को ललकारने लगे। शिवम चौधरी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुये ठोस कार्यवाही की मांग किया है।

पीड़ित के मुताबिक हमलावर 15 से 20 मिनट के अंदर दो बार आये। पहली बार हमला करने पर डायल 112 पर जानकारी दी गई। पटेल चौक पुलिस चौकी से आये दो पुलिसकर्मियों ने घर के अंदर रहने और दूसरे दिन शिकायती पत्र देने की बात कहकर चले गये। कुछ ही देर बाद हमलावर फिर आये और पुलिस को सूचना देने से नाराजगी जाहिर करते हुये घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई है और पुलिस को साक्ष्य के रूप मे उपलब्ध कराई गई है। घटना मे इस्तेमाल की गई गाड़ी का नम्बर यूपी 51 बीएन 0643 है। हैरानी इस बात की है कि 6 जून को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। परिवार भयभीत है और अभियुक्त इससे बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

यह बर्बरता भरी जहरीली मानसिकता कहां से जन्म लेती है?
मनोज कुमार अग्रवाल

देश के कई इलाकों में जिस तरह की सांप्रदायिक नफरत और प्रतिशोध से भरी वारदातें सामने आती हैं उस से लगता है कि इन वारदातों के पीछे कोई ऐसी पूरी सुनियोजित साजिश रहती है जो नफरत और खूनी दरिंदगी भरी मानसिकता का बीजारोपण करती है पिछले कुछ समय में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इस से सटे उत्तर प्रदेश के  गाजियाबाद जिले में ऐसी कई बर्बरता भरी वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है जिनसे लगता है कि कानूनी सख्ती के बावजूद दरिंदों में पुलिस और कानून का रंचमात्र भय नहीं है।

ताज़ा घटनाक्रम में गाजियाबाद से एक बेहद सनसनीखेज और कलेजा कँपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के दिन एक 17 वर्षीय हिंदू किशोर, सूर्या चौहान की उसके ही पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले कट्टरपंथी हमलावरों ने पीड़ित से पूछा, “क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है? आज तुझे दिखाते हैं।”

आरोप है कि यह कहते ही उन्होंने सूर्या पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान तड़प-तड़प कर इस हिंदू लड़के ने दम तोड़ दिया। पुलिस की प्राथमिकी इस पूरी खौफनाक साजिश की गवाही दे रही है। पुलिस ने रविवार के तड़के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है इस से पहले 3 नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया और 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया ।

आपको बता दें मृतक सूर्या चौहान मूल रूप से एटा का रहने वाला था। वह नवनीत विहार, खोड़ा में अपनी माँ, बड़े भाई यश चौहान और छोटी बहन के साथ रहता था। उसके पिता कौशलेंद्र की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। सूर्या 11वीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के मुताबिक, करीब 8 महीने पहले सूर्या का पड़ोस में रहने वाले असद नाम के युवक से किसी बात पर मामूली विवाद हुआ था।

इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए असद ने बकरीद के पवित्र दिन को चुना। 28 मई की दोपहर को असद ने सूर्या को फोन किया। उसने सूर्या को बकरीद की पार्टी के बहाने मिलने के लिए चौधरी स्कूल के पास वाली गली नंबर 2 में बुलाया। सूर्या अपने दोस्त आयुष और विक्की के साथ असद से मिलने पहुँचा था। विक्की और आयुष ने आँखों देखा हाल बताते हुए बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। विक्की ने बताया कि जैसे ही वे गली में पहुँचे, वहाँ पहले से ही असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत 5 से 6 मुस्लिम युवक हथियारों के साथ घात लगाकर बैठे थे बताया जा रहा है कि आते ही उन्होंने सूर्या को चारों तरफ से दबोच लिया।

इसके बाद उन्होंने सांप्रदायिक और हिंसक टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपितों ने चिल्लाते हुए कहा कि आज बकरीद है और आज कुर्बानी इस हिंदू लड़के की देंगे। यह कहते ही सभी आरोपितों ने सूर्या पर बड़े चाकुओं से हमला बोल दिया। उन्होंने सूर्या के पेट, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ कई वार किए। हमला इतना बर्बर था कि चाकुओं की गोदने की वजह से सूर्या की आंतें तक बाहर आ गईं।मौके पर चीख-पुकार और शोर मच गया।

शोर सुनकर पास ही मौजूद सूर्या का भाई यश चौहान और उसकी माँ दौड़ते हुए घटना स्थल की तरफ भागे। परिजनों को अपनी तरफ आता देख सभी मुस्लिम हमलावर खून से लथपथ सूर्या को तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गएपरिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सूर्या को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुँचे। वहाँ डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद अगले दिन यानी 29 मई को दोपहर करीब 12 बजे सूर्या ने दम तोड़ दिया। सूर्या की मौत की खबर जैसे ही खोड़ा इलाके में फैली, वहाँ भारी रोष और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई।

पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार अपने बेटे को याद कर इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। खोड़ा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी और विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए मृतक के भाई यश चौहान द्वारा दी गई तहरीर जानलेवा हमला कर हत्या करने के प्रयास के संबंध में दर्ज कराई गई थी प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि 28 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे शिकायतकर्ता का भाई सूर्या अपने दोस्त आयुष (पुत्र मनोज भारती, निवासी नवनीत विहार, खोड़ा) के साथ जा रहा था।

तभी खोड़ा की शर्मा डेरी वाली गली में लोकप्रिय विहार का रहने वाला अशद (पुत्र नवाब) मिला।अशद ने अचानक सूर्या के साथ गाली-गलौज करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया और फिर जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में सूर्या गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की माँग की है।

घटना स्थल पर मौजूद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में इस हत्या को लेकर गहरा आक्रोश है। उन्होंने योगी सरकार और स्थानीय प्रशासन से माँग की है कि सभी फरार आरोपितों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। हिंदू समाज का कहना है कि यह केवल दो गुटों की लड़ाई नहीं, बल्कि बहुसंख्यक समाज की सुरक्षा पर सीधा प्रहार है। विभिन्न संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि मुख्य आरोपित असद समेत सभी दोषियों के घरों पर तुरंत बुलडोजर नहीं चलाया गया और उन्हें सख्त सजा नहीं मिली, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रण में बता रही है और मुख्य आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

आपको बता दें कि यूपी के गाजियाबाद और इस से सटे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में हत्या के कुछ हालिया मामलों में मुस्लिम समुदाय से जुड़े आरोपियों के नाम सामने आए हैं। हालांकि, पुलिस जांच और आधिकारिक रिपोर्टों में इन घटनाओं को सुनियोजित या समुदाय-विशिष्ट घृणा  के बजाय मुख्य रूप से आकस्मिक विवादों, पुरानी दुश्मनी या आपसी रंजिश का परिणाम बताया गया है।आपको दो माह पहले जेजे कालोनी उत्तम नगर की नृशंसता भरी वारदात याद होगी यहां हिन्दू त्योहार होली के दिन रंग-बिरंगे पानी के छींटे पड़ने और गुब्बारा लगने को लेकर दो समुदाय से जुड़े परिवारों के बीच विवाद हुआ था।

इस घटना में 26 वर्षीय तरुण कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी दिन यानि होली के दिन ही सिगरेट के विवाद में सूरज नामक 26 वर्षीय हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में सादिक नामक आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। और अब दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बकरीद के दिन एक 16 वर्षीय छात्र सूर्या चौहान की उसके ही परिचित दोस्त अशद ने साथियों के साथ मिलकर चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है।

यकीनन मौजूदा वारदात नाबालिग में लड़के सूर्या की बकरीद के दिन जिस तरह आतातायी हमलावरों ने हत्या की है वह अराजक व कम्युनल अपराधियों के बढ़ते हौसले का सबूत है घटना पर दुख जताते हुए और पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए मृतक की मां ने कहा, "मैं घर पर नहीं थी, ड्यूटी पर थी। किसी ने मुझे फोन करके बताया कि मेरे बेटे को चाकू मार दिया गया है। जब मैं आई, तो मैंने शाम 7 बजे के करीब अपने बेटे का चेहरा देखा।  मुझे इंसाफ़ चाहिए।

एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल पहुंचने के बाद जो कुछ देखा, उसे याद करते हुए मृतक की मौसी सुनीता ने कहा, "मैं सबसे पहले अस्पताल गई थी। मैंने उन्हें वहां देखा। वे यह साबित करना चाहते थे कि पहले बकरे की कुर्बानी दी और अब वे इंसान की कुर्बानी देंगे। बकरीद के दिन मेरे बच्चे को धोखे से घर से बुलाया गया। फिर उससे पूछा गया कि बकरा कैसे काटा जाता है। हिंदू बच्चों को ऐसी बातों के बारे में क्या पता? हमारे बच्चों ने कभी खून-खराबा नहीं देखा। वे क्या कहते? यही कहते कि उन्होंने कभी नहीं देखा। फिर उसके पेट में चाकू घोंप दिया गया और उसकी जिंदगी वहीं खत्म हो गई।"

सवाल यह है कि इस तरह की दरिंदगी और बर्बरता की सोच को कौन उकसा रहा है? बकरीद से दो दिन पहले ही गाजियाबाद से सटे हापुड़ जनपद के पिलखुवा में एक शनिदेव प्रतिमा को एक समुदाय विशेष के एक जेहादी ने तोड़ दिया बाद में सीसीटीवी कैमरे के जरिए मिले सबूत से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी मनमानी घृणा और विद्वेष की बातें बहुलता से वायरल हो रहीं हैं यह एक स्वस्थ समाज की संरचना को तोड़ रहा है और परस्पर जहरीली सोच तैयार कर रहा है सरकार को गंभीरता से सख्त कदम उठाने चाहिए और इस जहर की फसल को बीजनाश करनी चाहिए ।

गौर पुलिस पर पीड़ित ने फर्जी मुकदमा दर्ज का लगाया पीड़ित ने निष्पक्षता जांच कर कार्रवाई मां की
बस्ती। बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में फर्जी मुकदमों की छड़ी लगा दी सामाजिक कार्यकर्ता पीड़ित महेन्द्र बहादुर सिंह पुत्र राम आसरे सिंह ग्राम कटास थाना गौर जिला बस्ती का स्थाई निवासी हैं।

दिनांक - 18.04.2026 शाम को लगभग 8:30 बजे पीड़ित के गांव के ही हरेन्द्र, बहादुर सिंह पुत्र राम आसरे सिंह व सौरभ सिंह पुत्र हरेन्द्र बहादुर सिंह, गोलू उर्फ शुभम सिंह पुत्र नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं अनिल सिंह पुत्र मुन्नु सिंह व अमर सिंह पुत्र कामता सिंह ये सभी लोग अमर सिंह पुत्र शमसेर सिंह के घर पर पार्टी करके मांस दारू शराब खा पी करके हमको भद्दी-भद्दी गालियां गाली दे रहे थे और हमारे द्वारा मना करने पर मारने के लिए दौड़ा लिए ।

पीड़ित जान बचाकर भागा और डायल 112 पर सूचना दिया था जिसकी लिखित सूचना दिनांक 18.04.2026 को थाना गौर पर दिया था फिर दिनांक 19.04.2026 को दिया तथा मोबाइल पर घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को दिया था इसके बाद भी पीड़ित के खिलाफ दिनांक 19.04.2026 को काइम नं0-0063 / 2026 धारा 352,351 (5) बी०एन०एस० का मुकदमा दिनांक 18.03.2026 को दिखाकर लिखा दिया गया है। जबकि दर्ज मुकदमा पूरी तरह झूठा है।

पीड़ित के साथ घटना कारित किया गया है। जिसकी रिकार्डिंग भी पीड़ित के पास है।पीड़ित ने मीडिया टीम से बातचीत में बताया कि लगातार पुलिस अधीक्षक बस्ती कार्यालय पर आ रहे हैं और पुलिस अधीक्षक से मिलने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन तीन दिनों से लगातार आने के बाद भी पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ यशवीर सिंह से मुलाकात नहीं हो पाई है । पीड़ित में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर से मांग की है कि उक्त प्रकरण की जांच निष्पक्ष की जाएं और मनमानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएं ।

महिला सशक्तीकरण की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही गौर पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को नहीं दे पा रही बस्ती पुलिस न्याय
बस्ती। बस्ती जिले के गौर पुलिस महिला सशक्तिकरण की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है । दुष्कर्म पीड़िता न्याय के लिए कई महीनों से गौर थाने का चक्कर काट रही है । बस्ती पुलिस सत्य घटनाओं पर मुकदमा लिखने में पीछे हट रही है अगर मोटी रकम मिल गई तो फर्जी मुकदमा तुरंत दर्ज होता हैपीड़िता ने महिला सीओ हर्रैया व पुलिस अधीक्षक बस्ती से भी लिखित शिकायत दिया  लेकिन पीड़िता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पुलिस महिला उत्पीड़न का केस लिखने से करनी कट रही है क्योंकि आरोपी से मोटी रकम मिलने के कारण पीड़िता को नहीं नया दे पा रही है।

बस्ती पुलिस बस्ती जिले की पुलिस इतना भ्रष्ट हो चुकी है अगर आपके पास पैसा है तो आपका केस दर्ज होगा नहीं तो आप चक्कर लगाते रहो कप्तान भी तेज तर्रार होने के बावजूद भी महिला सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ रही है पुलिस विभाग दुष्कर पीड़िता के साथ तमाशा कर रही है न्यायाधीश पानी में अक्षम साबित हो रही है बस्ती पुलिस कैसे होगा गरीबों का न्याय भ्रष्टाचार में बस्ती पुलिस के आगे जनता को न्याय नहीं दे पा रहे हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों की ताजिया उड़ा रही है बस्ती पुलिस कार्रवाई करने से करनी कट रही है।

आपको बता दें कि गौैर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और मंदिर में विवाह के बाद घर से निकाल दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है और अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत पत्र में पीडिता ने लिखा है कि गौैर थाना क्षेत्र के उसी गांव के ही निवासी किशन पुत्र केशवराम ने शौच के लिए गई पीड़िता को पकड़कर जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और धमकी देकर लगभग तीन चार माह से पीड़िता से सम्बन्ध बनाता रहा।

तीन चार महीनो से जबरन बीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर सम्बंध  बनाते-बनाते पीड़िता गर्भावती हो गई इस बात की जानकारी आरोपी किशन को हुई तभी आरोपी किशन ने पीड़िता रमपता को विश्वासघात कर बहलाया फुसलाया और गुमराह कर कहा कि तुम गर्भ निरोधक गोलियां खा लो गर्भ गिरने के बाद हम आपसे शादी कर लेंगे पीड़िता आरोपी किसन के जाल में फंस कर गर्भ निरोधक गोलियां खा लिया गर्भ निरोधक गोलियां खाने के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ गई और खून गिरना बंद नही हो रहा था तब पीड़िता ने मजबूर होकर सारी घटना की जानकारी अपनी माता को दी थी।

तब पीड़िता की माता ने आरोपी किसन के खिलाफ गौर थाने में तहरीर दी थी गौर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी किशन व अन्य परिवार के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई थी । तभी आरोपी पुलिस के दबाव में आकर बैडवा समय माता मंदिर पर पीड़िता से विवाह से किया था किन्तु अब किसन पीड़िता को अपने घर रखने के लिए तैयार नहीं है । और उसके पिता केशवराम, भाई जनकराम व भाभियां उर्मिला व गुडिया आदि ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा था और जान से मारने की धमकी देते हुये घर से भगा दिया था पीड़िता ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई की मांग की है और अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने घटना की जानकारी हर्रैया सीओ को दी थी और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र दी थी लेकिन अभी तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाई है । अब देखना यह है कि बस्ती पुलिस पीड़िता को न्याय दिला पाती है या लेन देन करके मामले में लीपापोती करती है ।

रहीमाबाद पुलिस पर ₹50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप, पैसे न देने पर युवकों को उठाकर थाने में बंद करने व बदले की भावना का बेहद गंभीर आरोप
राजधानी-लखनऊ

राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि रहीमाबाद पुलिस के कुछ कर्मियों ने न केवल रिश्वत की मांग की, बल्कि पैसे न देने पर निर्दोष युवकों को उठाकर थाने में बंद कर दिया।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम बांक मजरा खड़ौहा, थाना रहीमाबाद निवासी नरेश पुत्र रामचंदर ने बताया कि उन्होंने पहले एक मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि विपक्षियों ने उनके साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय इसे एनसीआर में दर्ज कर दिया। जबकि घटना में लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया था।

पीड़ित ने बताया कि 4 मार्च 2026 को इस मामले को एनसीआर में दर्ज किया गया, जबकि यह संगीन अपराध की श्रेणी में आता था। इसके बाद उन्होंने 13 मार्च 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त को भी प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
सबसे गंभीर आरोप 8 मार्च से जुड़ा है, जब पीड़ित के अनुसार रहीमाबाद थाने के दो पुलिसकर्मी—सुमित और शेषपाल—ने उनसे ₹50,000 की रिश्वत मांगी।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कहा कि यदि पैसा दिया जाता है तो मामले में मदद की जाएगी, अन्यथा उन्हें ही फंसाकर गंभीर धाराएं लगा दी जाएंगी। वहीं इससे पहले इन्हीं दोनों सिपाहियों की इसी पूर्व मामले में रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी, व पूर्व में इसपर खबर भी प्रकाशित हो चुकी है परन्तु अभी तक एक महीना बीत गया किसी प्रकार की कोई कारवाही नहीं हुई है l

वहीं पीड़ित का कहना है कि उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद 6 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे इन्हीं दोनों पुलिसकर्मी द्वारा सादी वर्दी में उनके पुत्र नीरज और हिमांशु को सड़क से उठाकर थाने ले जाकर बंद कर दिया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों—जिनमें उमा शंकर, गोलू, अर्जुन, अनिल और रानी जैसे नाम शामिल हैं—की मौजूदगी का भी जिक्र किया गया है, जिन्होंने कथित रूप से पुलिस के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि एक स्थानीय व्यक्ति, जो शराब का आदी बताया गया है, पुलिस और आम लोगों के बीच दलाली का काम करता है। आरोप है कि वही व्यक्ति पुलिसकर्मियों से मिलकर लोगों पर दबाव बनवाता है और रिश्वत की मांग करवाता है।

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि जिन असली आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए था, उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि निर्दोष युवकों को फंसाकर थाने में बंद कर दिया गया। इससे साफ होता है कि पूरे मामले में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया।

वहीं पीड़ित को बार बार यह दोनों ही पुलिसकर्मियों द्वारा परेशान किया जा रहा, उसको झूठे केसों में इन दोनों पुलिसकर्मी द्वारा फंसाया जा रहा है, क्या अब पुलिस पीड़ितों से बदले की कार्यवाही करेगी, बड़ा सवाल है?? अंत में पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जिन निर्दोष युवकों को बंद किया गया है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही, पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है और लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर असंतोष देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।