International news - Swatantra Prabhat

ताइवान के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मार्गों पर प्रतिबन्ध लगा रहा है चीन
ताइवान के आसपास चीन के सैन्य अभ्यास ने नई अटकलों को जन्म दिया है । माना जारहा है कि चीन ने ताइवान पर पूर्ण आक्रमण के बजाय संभावतः नाकाबंदी शुरू कर दी है। चीनी नाकाबंदी में नौसेना और वायु सेनाएं ताइवान की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मार्गों तक पहुंच को प्रतिबंधित कर सकती हैं। ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने चीन से आग्रह किया कि वह "ताइवान के खिलाफ अपनी राजनीतिक और सैन्य धमकी बंद करें" और "सुनिश्चित करें कि दुनिया युद्ध के डर से मुक्त हो।"

चीन के इस एक्शन से वैश्विक बाज़ार और अर्थव्यवस्थाएँ संभावित उथल-पुथल के लिए तैयार हैं। उधर अमेरिका ने ताइवान का समर्थन करने की "कसम खाई" है। बता दें कि   ताइवान में नए राष्ट्रपति के उद्घघाटन भाषण के जवाब में चीन द्वारा आस-पास के क्षेत्र में सैन्य अभ्यास करने के तुरंत बाद अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नए नेता से मुलाकात कर अपना समर्थन जाहिर किया। अमेरिकी कांग्रेस में ताइवान कॉकस के सह-अध्यक्ष प्रतिनिधि एंडी बार्र ने कहा कि अमेरिका, ताइवान की सेना, कूटनीति और अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

केंटकी के प्रतिनिधि ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''अमेरिका, ताइवान में यथास्थिति और शांति बनाए रखना चाहता है और इसको लेकर अमेरिका, ताइवान या फिर दुनिया में कहीं भी किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं होना चाहिए।'' चीन ताइवान को एक विश्वासघाती प्रांत मानता है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर वह बलपूर्वक अपने नियंत्रण में ले सकता है।

अधिकांश देशों की तरह, अमेरिका के ताइवान के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं लेकिन वह द्वीप को उसकी रक्षा के साधन प्रदान करने के लिए अपने खुद के कानूनों का हवाला देता है। चीनी सरकार ने अमेरिकी सांसदों की यात्रा पर कड़ा विरोध व्यक्त किया और कहा कि इस दौरे ने चीन-अमेरिका संबंधों और ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता को कमजोर किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने बीजिंग में कहा, ''अमेरिकी सांसदों की यात्रा ताइवान के साथ केवल अनौपचारिक संबंध बनाए रखने की अमेरिकी सरकार की राजनीतिक प्रतिबद्धता के खिलाफ है। यह दौरा ताइवान की स्वतंत्रता की अलगाववादी ताकत का गंभीर रूप से गलत संकेत भेजता है।'' ताइवान के नये विदेश मंत्री लिन चिया-लुंग ने हाल ही में चीन द्वारा किये गये सैन्य अभ्यासों पर गौर करते हुए इस महत्वपूर्ण समय में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से एकजुटता का संकेत दिखाने के लिए मुलाकात करने का आह्नान किया था।

प्रतिनिधिमंडल में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि माइकल मैककॉल ने किया। पिछले वर्ष अप्रैल में ताइवान की यात्रा के बाद रिपब्लिकन पार्टी के टेक्सास प्रतिनिधि पर चीन ने प्रतिबंध लगा दिया था।

इतिहास में सबसे ज्यादा बहुमत से चुनाव जीतेंगे नरेंद्र मोदी: रॉन सोमर्स
भारत-अमेरिका संबंधों के विशेषज्ञ रॉन सोमर्स का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव भारत के इतिहास में अब तक के ''सबसे बड़े बहुमत'' से जीतेंगे। 'इंडिया फर्स्ट ग्रुप' के संस्थापक और अग्रणी बिजनेस एडवोकेसी ग्रुप यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के पूर्व अध्यक्ष रॉन सोमर्स ने कहा कि जब चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होंगे तो उसमें मोदी विजयी घोषित होंगे।

सोमर्स ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि नरेन्द्र मोदी देश के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े बहुमत से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे। यह उनके लिए एक श्रद्धांजलि है - 1.40 अरब की आबादी और 97 करोड़ मतदाताओं वाले देश को सात चरण की चुनावी प्रक्रिया में एकजुट करना और इसे निष्पक्ष तथा पूरी तरह से वैध बनाना, और परिणाम की सत्यता पर किसी को भी संदेह नहीं है।''

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा बृहस्पतिवार को 'विकसित भारत 2047' नामक विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में सोमर्स ने कहा कि यह दर्शाता है कि भारत पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव से लेकर मोदी तक इस विचार के पीछे पड़ गया है कि ‘‘सुधार और भारत को 2047 मोड में लाने की नीति'' सार्वभौमिक रही है, देश को उस विकास पथ पर कैसे लाया जाए, इसके लिए सभी को पूर्ण सर्वसम्मति से समर्थन मिला है।

इस कार्यक्रम में भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग के अध्यक्ष आदिल जैनुलभाई का विशेष संबोधन और एक समिति द्वारा चर्चा भी की गयी। 'विकसित भारत 2047' प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण है।

भारत के महावाणिज्यदूत बिनय श्रीकांत प्रधान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के शब्दों में, विकसित भारत 2047 एक मिशन है जो न केवल महत्वाकांक्षा की मांग करता है, बल्कि आर्थिक विकास, मजबूत शासन सुधार, स्वच्छ ऊर्जा में परिवर्तन और वैज्ञानिक प्रगति को शामिल करने वाली एक बहु-आयामी रणनीति की मांग करता है।

इस कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी प्रवासी, अमेरिकी अधिकारी, नीति विशेषज्ञ और विचारक समूह के प्रतिष्ठित सदस्य शामिल थे। श्रीकांत प्रधान ने कहा, ‘‘ विकसित भारत 2047 की रूपरेखा में संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण शामिल होगा, जिसमें राज्य सरकारों, शिक्षा जगत, उद्योग, नागरिक समाज और भारत के युवाओं के व्यापक परामर्श और इनपुट शामिल होंगे।''

सोमर्स ने भारत में लोकसभा चुनाव के लिए 97 करोड़ मतदाताओं के होने और चुनावी प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा, ‘‘यह वास्तव में आपको आश्चर्यचकित करता है कि हम अमेरिका में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव क्यों नहीं करा पा रहे हैं। यह वास्तव में काफी हैरान करने वाली बात है कि जब आप इसे भारत में उस स्तर पर कर सकते हैं तो हमें यहां चुनौती क्यों मिल रही है।

' सोमर्स ने कहा कि 2047 के लिए भारत द्वारा छोड़ी जाने वाली महान विरासतों में से एक अभी मौजूदा समय में भारतीय चुनावी प्रक्रिया के साथ चल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी देख रहे हैं और अपनी नजर रख रहे हैं कि भारत में 97 करोड़ लोग अपने गौरव, अपनी गरिमा, देश के भविष्य की महानता के लिए मतदान कर रहे हैं। इस समय भारत में जो हो रहा है वह वास्तव में काफी असाधारण है।

और इसलिए, यदि कोई चमकती रोशनी है, तो मुझे आशा है कि भारत लोकतंत्र के भविष्य के दशक में प्रवेश करते समय एक प्रकाशस्तंभ बन सकता है। ''

व्हाइट हाउस पर ट्रक से हालमा करने वाला भारतीय युवक ने कबूला गुनाह
अमेरिका में भारतीय  युवक ने ट्रक से व्हाइट हाउस पर हमले का अपराध कबूल लिया है। आरोपी ने  हमले की जो वजह बताई वो बेहद हैरान करने वाली है। अमेरिका के एक अटॉर्नी के अनुसार अमेरिका में स्थायी निवासी भारतीय नागरिक वरशित कांदुला (20) ने  कबूला कि उसने लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को नाजी जर्मनी की विचारधारा से प्रेरित तानाशाही में बदलने के इरादे से ट्रक से व्हाइट हाउस पर हमला किया था ।

अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच हुए समझौते के वक्तव्य के अनुसार मिसूरी में सेंट लुईस के रहने वाले वरशित कांदुला ने भाड़े के एक ट्रक को व्हाइट हाउस के परिसर में घुसा दिया और वह राजनीतिक सत्ता पर कब्जा करने के लिए व्हाइट हाउस तक पहुंचने का प्रयास कर रहा था।

अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश डाबनी एल. फ्रेडरिक ने कांदुला को सजा सुनाने के लिए 23 अगस्त की तारीख तय की है। अमेरिकी अटॉर्नी मैथ्यू ग्रेव्स ने सोमवार को कहा कि कांदुला का इरादा लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को नाजी जर्मनी की विचारधारा से प्रेरित तानाशाही वाली सरकार में बदलना और खुद को अमेरिका का सर्वेसर्वा बनाना था।

न्याय विभाग ने कहा कि कांदुला ने जांचकर्ताओं के सामने स्वीकार किया कि अपने उद्देश्य को हासिल करने के लिए यदि आवश्यक होता तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य लोगों की हत्या के लिए बंदोबस्त करने को तैयार था। विभाग ने कहा कि उसकी हरकतों का मकसद डरा-धमकाकर या दबाव डालकर सरकार के कामकाज को प्रभावित करना था।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार कांदुला 22 मई, 2023 की दोपहर सेंट लुईस, मिसोरी से एक वाणिज्यिक विमान से वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना हुआ था। कांदुला शाम करीब 5:20 बजे ड्यूल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा और उसने 6:30 बजे एक ट्रक किराए पर लिया।

वह भोजन और गैस के लिए रुका और फिर वाशिंगटन डीसी चला गया, जहां रात 9:35 बजे उसने ट्रक को व्हाइट हाउस के बाहर लगे अवरोधकों से टकराया।

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर पहुंचे भारत
मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर अपनी पहली द्विपक्षीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को नयी दिल्ली  पहुंचे। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के करीब छह महीने पहले पदभार संभालने पर दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आने के बाद से मालदीव से यह पहली उच्च-स्तरीय यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आठ से 10 मई तक अपनी यात्रा के दौरान, जमीर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे तथा मालदीव और भारत के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को प्रगाढ़ और विस्तारित करने पर चर्चा करेंगे।

पदभार संभालने के बाद से विदेश मंत्री जमीर की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। जमीर ने ‘एक्स' पर कहा,  "भारत की अपनी पहली द्विपक्षीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे !  अपने समकक्ष विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मिलने तथा दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए मालदीव और भारत के बीच सहयोग को प्रगाढ़ करने, सार्थक चर्चा, संबंधों को मजबूत करने और भारत की जीवंत संस्कृति का अनुभव करने के लिए उत्सुक हूं।"

मुइज्जू द्वारा मालदीव में तीन विमानन प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाले लगभग 90 भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी पर जोर देने के बाद द्विपक्षीय संबंधों में तनाव में आ गए। भारत ने अपने ज्यादातर सैन्यकर्मियों को वापस बुला लिया है। राष्ट्रपति मुइज्जू ने अपने देश से सभी भारतीय सैनिकों की वापसी के लिए 10 मई की समय सीमा निर्धारित की है। नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था, ‘‘मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और विदेश मंत्री जमीर की यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और गति मिलने की उम्मीद है।''

नेपाल भूकंप का भयानक मंजर, अब तक 132 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुःख
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक बार फिर भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गईं और  132 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार देर रात आए  6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। मलबे में दबने के कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । भूकंप के कई भयानक वीडियो सामने आए हैं। नेपाल में सभी हेली-ऑपरेटरों को तैयार रहने के लिए कहा गया है और प्रभावित क्षेत्रों से घायलों को एयरलिफ्ट करने की सुविधा के लिए नियमित उड़ान आवाजाही निलंबित कर दी गई है। नेपालगंज हवाई अड्डे और सैन्य बैरक हेलीपैड पर एक एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

भूकंप के कारण ज्यादातर लोगों की मौत रुकुम पश्चिम और जाजरकोट में हुई है।  भूकंप का असर नेपाल से सटे भारत के बिहार में भी पड़ा है। नेपाल में तबाही मचाने वाले भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में देखा गया।अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नेपाल में आए भूकंप के कारण बिहार के कई जिलों में तेज झटके महसूस किए गए। हालाँकि, राज्य में किसी भी तरह की जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है।

बिहार में भूकंप के झटके पटना, कटिहार, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, सासाराम, नवादा और भारत-नेपाल सीमा से लगे कई अन्य जिलों में महसूस किए गए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में भूकंप से हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताया और  हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।  उन्होंने कहा, नेपाल में भूकंप के कारण हुई जनहानि और क्षति से अत्यंत दुखी हूं। भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

विवादित जल क्षेत्र में फिलीपीन के तटरक्षक जहाज और नाव को चीनी जहाजों ने मारी टक्कर
फिलीपीन के अधिकारियों ने कहा कि एक चीनी तट रक्षक बल के एक जहाज और उसके एक ‘मिलिशिया' पोत ने रविवार को दक्षिण चीन सागर में एक विवादित तट पर उनके तट रक्षक जहाज और सेना की ओर से संचालित एक आपूर्ति नाव को दो अलग-अलग घटनाओं में टक्कर मार दी। फिलीपीन ने चीन के इस कृत्य को ‘खतरनाक, गैर-जिम्मेदाराना और अवैध' बताया है।

अधिकारियों ने सेकंड थॉमस तट पर हुई इन घटनाओं में हताहत हुए लोगों और नुकसान की जानकारी नहीं दी। फिलीपीन के लंबे समय से संधि सहयोगी अमेरिका ने इन घटनाओं की निंदा की है। वहीं, फिलीपीन सरकार ने भी निंदा करते हुए इसे मनीला की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। चीनी दूतावास ने फिलीपीन की रिपोर्ट पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है।

मनीला में अमेरिकी राजदूत मैरीके कार्लसन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चीन के अयंगिन तट पर किए गए कृत्य की अमेरिका निंदा करता है जिससे फिलीपीन के सेवा सदस्यों का जीवन खतरे में पड़ गया है।''

फिलीपीन के एक कार्य बल ने कहा कि वह ‘आज सुबह फिलीपीन की संप्रभुता, संप्रभु अधिकारों और अधिकार क्षेत्र के उल्लंघन में चीनी तट रक्षक और चीनी समुद्री मिलिशिया की नवीनतम खतरनाक, गैर-जिम्मेदार और अवैध कार्रवाइयों की कड़ी निंदा करता है'। कार्य बल के एक बयान बताया कि रविवार सुबह हुई पहली घटना में चीन के तट रक्षक जहाज 5203 के खतरनाक अवरोधक युद्धाभ्यास के कारण फिलीपीन की सैन्य नाव से टक्कर हो गई।

चीनी तट रक्षक जहाज की खतरनाक, गैरजिम्मेदार और अवैध कार्रवाई ने चालक दल की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया था। वहीं, दूसरी घटना में फिलीपीन तट रक्षक जहाज बायीं ओर से चीनी मिलिशिया जहाज 00003 से टकरा गया।

घटनास्थल दुनिया के सबसे व्यस्त व्यापार मार्गों में से एक है और दक्षिण चीन सागर में लंबे समय से चल रहे क्षेत्रीय विवादों में नवीनतम घटनाक्रम है। इस क्षेत्र को लेकर चीन, फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान और ब्रुनेई ने दशकों से इसके लिए दावे किए हैं और यह क्षेत्र अमेरिकी-चीन प्रतिद्वंद्विता में महत्वपूर्ण घटक बन गया है।

प्लेन क्रैश में अमरीकी सांसद, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत
International: अमेरिका के नॉर्थ डेकोटा राज्य से रिपब्लकिन पार्टी के सांसद डग लार्सन, उनकी पत्नी और दो बच्चों की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। एक सांसद ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के नेता डेविड हॉग ने सोमवार को अपने साथी सांसदों को भेजे ईमेल में लार्सन के निधन की पुष्टि की।

ग्रैंड काउंटी शेरिफ विभाग ने फेसबुक पर एक बयान में कहा कि विमान रविवार शाम मोआब से लगभग 24 किलोमीटर दूर कैनियनलैंड्स हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बता दें कि इससे पहले जिम्बाब्वे में अरबपति भारतीय खनन कारोबारी  खनन कंपनी 'रियोजिम' के मालिक हरपाल रंधावा, उनके बेटे और चार अन्य लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तान में महंगाई की मार हाहाकार, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े...चीनी ने भी बदला मुंह का स्वाद
स्वतंत्र प्रभात

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

पाकिस्तान  में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 300 रुपए/लीटर के पार पहुंच गई हैं। कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल के दामों में 14.91 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है जिसके बाद पेट्रोल के दाम बढ़कर 305.36 रुपए और डीजल की कीमत में 18.44 रुपए की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद डीजल प्रति लीटर 311.84 रुपए हो गया है।
वित्त मंत्रालय ने देर रात X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि इस वृद्धि से पेट्रोल की कीमत 305.36 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) 311.84 रुपए प्रति लीटर हो गई है। केरोसीन या हल्के डीजल तेल की दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया।

बिजली के दाम भी बढ़े
पाकिस्तान के प्रांत पंजाब के शहर गोजरा सदर पुलिस ने बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले करीब 158 लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए। प्रदर्शनकारियों ने गोजरा और टोबा टेक सिंह इंटरचेंज के बीच का रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। एससीसीआई के अध्यक्ष साजिद हुसैन तररर ने सरकार से बिजली दरों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने 2 सितंबर को बंद हड़ताल करने की भी धमकी दी।

पाकिस्तान में चीनी ने बदला मुंह का स्वाद
पाकिस्तान में चीनी के दाम 200 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। इस तरह से बाजार में चीनी के लिए मारामारी शुरू हो गई है, अब पाकिस्तान सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन चीनी मौजूदा कीमत पर आयात करने का फैसला लिया ताकि घरेलू दाम कंट्रोल हो सके। करीब 10 लाख मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक होने बावजूद पाकिस्‍तान के पंजाब खाद्य विभाग ने निकट भविष्य में चीनी संकट के बारे में चेताया है। पाकिस्‍तान सरकार के पास अब संकट को कम करने को लेकर बचे हुए स्टॉक को उपयोग करने के आलावा और कोई विकल्प नहीं है। आवाम को 100 रुपए प्रति किलो के आधिकारिक दाम  के बजाए चीनी के लिए 220 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं।

ड्रैगन की नई चाल: ताइवान को भयभीत करने के लिए शुरू किया सैन्य अभ्यास, तइपे रक्षा क्षेत्र में भेजे 71 चीनी विमान और 9 जहाज
International: दुनिया पर राज करने का सपना पूरा करने के लिए चीन अपनी विस्तारवादी व आक्रमक नीतियों को लगातार बढ़ाता जा रहा है। इसके तहत चीन अपने पड़ोसी देशों उकसाने की कोशिश में लगा रहता है। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को शाम 4 बजे तक 71 चीनी सैन्य विमानों और 9 नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया गया है।

चीन ने यह कदम वेन और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी के बीच हुई मुलाकात से नाराज होकर उठाया है। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन की हालिया अमेरिका यात्रा से बिदके चीन ने शनिवार को ताइवान जलडमरूमध्य की तरफ युद्धपोत और दर्जनों लड़ाकू विमान भेजे।

चीन दावा करता है कि ताइवान उसका हिस्सा है। ताइवान राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने कहा कि इसमें 45 विमान शामिल हैं जो शायद ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार कर गए या फिर दक्षिण-पश्चिम से ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में प्रवेश कर गए हैं। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) की ओर से शनिवार को निगरानी की गई। निगरानी में पाया गया कि चीनी विमानों में J-10, J-11, और J-16 लड़ाकू जेट, शीआन Y-20 परिवहन विमान, H-6K रणनीतिक बमवर्षक और KJ-500 वॉर्निंग विमान शामिल थे।

इससे पहले शुक्रवार को चीन की तरफ से घोषणा की गई थी कि ताइवान की सीमा के आसपास तीन दिन का सैन्य अभ्यास चलेगा है। ये युद्ध अभ्यास 8 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच चलेगा। जानकारी के मुताबिक, इस सैन्य अभ्यास के जरिए चीन ताइवान को अपनी सैन्य ताकत दिखाकर फिर से युद्ध की चेतावनी देने की कोशिश में है। इस सैन्य अभ्यास में चीन के लड़ाकू विमान ताइवान के पानी के क्षेत्रों के आसपास उत्तर, दक्षिण और पूर्व में अभ्यास करेंगे।

पाकिस्तान का लाहौर विश्व का सबसे प्रदूषित शहर IQAir ने अपनी रिपोर्ट में बताया
International: स्विट्जरलैंड की फर्म 'आईक्यू एयर' ने मंगलवार को 'वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट' के नाम से अपनी रिपोर्ट  जारी की। इसे दुनिया के 131 देशों के डाटा के आधार पर  तैयार किया गया है। वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया का सबसे प्रदूषित देश चाड है।

जहां औसतन वायु प्रदूषण पीएम 2.5 स्तर पर 89.7 पाया गया है। इराक दूसरा सबसे प्रदूषित देश है। वहीं तीसरे नंबर पर पाकिस्तान का नाम है और बहरीन चौथे नंबर पर है।  पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। IQAir के सालाना सर्वेक्षण में इस शहर ने पहला स्थान पाने के लिए 10 पायदान की छलांग लगाई है।

मंगलवार को प्रकाशित IQAir की रिपोर्ट में मध्य अफ्रीकी देश चाड को सबसे प्रदूषित देश बताया गया है। इससे पहले यह तमगा बांग्लादेश के पास था। फेफड़ों को नुकसान पहुँचाने वाले वायुजनित कणों को PM2.5 के रूप में जाना जाता है। हवा में इनकी मौजूदगी के आधार पर ही वाणु गुणवत्ता से स्तर को मापा जाता है।

IQAir ने अपने सर्वे में शोधकर्ताओं और सरकारी संगठनों के मिले डेटा का इस्तेमाल किया है।लाहौर की हवा की गुणवत्ता सबसे खराब मापी गई। यहां प्रति घन मीटर हवा में PM2.5 कण 97.4 माइक्रोग्राम तक पाए गए।

एक साल पहले इन्हीं कणों की संख्या 86.5 से प्रति घन मीटर थी। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर चीन का होटान शहर है। यह शीर्ष 20 प्रदूषित शहरों में एक मात्र चीनी शहर भी है। होटान में हवा में पीएम 2.5 के 94.3 स्तर पर पाई गई। पिछले साल होटान की हवा में पीएम 2.3 का स्तर 101.5 था।

इस लिस्ट में भारत का आठवां नंबर है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वायु प्रदूषण के चलते भारत को 150 बिलियन डॉलर के नुकसान का अनुमान है। भारत में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक परिवहन सेक्टर है, जो कुल प्रदूषण का 20-35 फीसदी प्रदूषण करता है। परिवहन कारक के अलावा उद्योग, कोयले से चलने वाले पावर प्लांट प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं।

आखिर क्यों भारत ने चाइनीज ऐप्स पर लगाया प्रतिबन्ध, विदेश सचिव क्वात्रा ने किया खुलासा
स्वतंत्र प्रभात

चीन की भारत के खिलाफ साजिशें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। द्विपक्षीय वार्ता के जरिए भारत के साथ विवाद हल करने के दावे करने वाला चीन अक्सर भारत को  नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहता है। यही वजह है कि सुरक्षा के मद्देनजर भारत में कई चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।  इस बीच विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा  ने शनिवार कहा कि गलत सूचनाओं के प्रसार और फर्जी सूचनाओं को रोकने के लिए भारत में चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भारतीय विदेश सचिव क्वात्रा रायसीना डायलॉग के आठवें संस्करण के तहत 'शोजटॉपर: करेंसीज ऑफ पावर एंड पर्सुएशन: रिफ्लेक्शंस ऑन द फ्यूचर' पर पैनल चर्चा में  बताया कि चाइनीज लिंक वाले 138 सट्टेबाजी ऐप्स और 94 लोन देने वाले ऐप्स को भारत में प्रतिबंधित और ब्लॉक किया गया है।

चाइनीज ऐप्स पर बैन को लेकर विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि गलत और फर्जी सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए भारत में चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  उन्होंने इस तथ्य की ओर इशारा करते हुए कि तकनीक किस तरह आगे बढ़ने के तरीके को ढाल रही है।  उन्होंने कहा कि  सवाल यह उठता है कि क्या समाज आर्थिक मॉडल पर आधारित है या वह टेक्नोलॉजी को खुले तौर पर अपनाने के लिए तैयार है। क्वात्रा ने आगे कहा कि भारतीय संदर्भ में, मौलिक रूप से जब हम तकनीक को देखते हैं, तो हमारे पास अनिवार्य रूप से बाइनरी फाउंडेशन के 2 सेट होते हैं और भारत में डिजिटल परिवर्तन का पूरा खाका उन पर टिका है।

उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन ऐप्स में ऐसी सामग्री हैं जो भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि चाइनीज ऐप्स के जरिए जबरन वसूली की जा रही थी और इस बारे में उनलोगों ने शिकायत की थी जिन्होंने उन संस्थाओं और व्यक्तियों की ओर से चलाए जा रहे मोबाइल ऐप के माध्यम से कर्ज लिया था। बताया जाता है कि इसके जरिए हताश लोगों को ऋण लेने का लालच दिया जाता है और फिर सालाना 3,000 प्रतिशत तक ब्याज बढ़ा दिया जाता है।

पाकिस्तान का हाल बेहाल: एक एक रोटी का मोहताज़ हो गया है पाक
स्वतंत्र प्रभात

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अपने सबसेबुरे दौर से गुजर रही है। महंगाई के चलते लोग यहां 2 वक्त की रोटी के लिए तरस रहे हैं । पाकिस्तान में पैसों की इतनी किल्लत है कि उसे दूसरे देशों से भीख मांगनी पड़ रही है।  इन सबके बीच पाकिस्तान में गृह युद्ध के हालात बनते जा रहे हैं और आंतरिक विरोध सामने आने लगे हैं।

पाकिस्तान की पंजाब फ्लोर मिल्स एसोसिएशन ने सोमवार यानी आज से अनिश्चित काल हड़ताल शुरूकर दी है, जिसके बाद से सरकार की चिंता बढ़ गई है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूबे के खाद्य विभाग द्वारा 100 से अधिक आटा मिलों का गेहूं का कोटा निलंबित किए जाने के खिलाफ पंजाब की आटा मिलों ने कल   रविवार को ही सोमवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी थी।  गेहूं का कोटा निलंबित करने के सरकार के कदम के बाद आटा मिल एसोसिएशन और पंजाब खाद्य विभाग के बीच मतभेद तेज हो गए हैं।

पंजाब फ्लोर मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि आटा मिलों को आज से सरकारी कोटे से गेहूं नहीं मिलेगा, जबकि बाजार में सस्ते आटे की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इससे पहले गेहूं का कोटा और आयात बढ़ने के बाद पंजाब के खुले बाजार में गेहूं के भाव में 1200 रुपए प्रति मन की कमी आई थी।

बाजार के कारोबारियों के अनुसार प्रति मन गेहूं की कीमत 5,200 रुपए से घटकर 4,000 रुपए रह गई है। 1200 रुपए प्रति मन की कटौती के बाद खुले बाजार में गेहूं का भाव 130 रुपए प्रति किलो से गिरकर 100 रुपए पर आ गया है।