gorakhpur news - Swatantra Prabhat

गोरखपुर से गूंजा उपभोक्ता अधिकारों का शंखनाद!ठगी के खिलाफ राष्ट्रब्यापी जंग
गोरखपुर । उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने और बाजार की हर धोखाधड़ी के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने का जोरदार संकल्प लेकर कंज्यूमर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (CCI) की ‘Consumer Awareness Bharat Yatra’ आज गोरखपुर के प्रताप सभागार में धूमधाम से शुरू हो गई। जिलाध्यक्ष प्रिया शुक्ला के मजबूत नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों उपभोक्ता और खासकर महिला शक्ति का हुजूम उमड़ा। मुख्य अतिथि पर्यंक दुबे, कुसुम चंद, डॉ. सरिता सिंह, नीलम तिवारी समेत दर्जनों महिलाएं इस अभियान की मशाल बनकर सामने आईं।

‘पद पखारि जलु – पितर पारु करि’ के प्रेरणादायी संदेश के साथ शुरू हुई यह राष्ट्रव्यापी यात्रा 24 दिसंबर 2025 से 15 मार्च 2026 तक पूरे देश में चलेगी। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में चलाया जा रहा यह अभियान उपभोक्ता जागरूकता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकार, बाजार की पारदर्शिता, सुरक्षित खरीदारी और डिजिटल ठगी के बढ़ते खतरे पर जोरदार चर्चा हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप सिंह पाल ने आग बरसाते हुए कहा, “उपभोक्ता ही बाजार व्यवस्था की रीढ़ है। जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। आज फर्जी विज्ञापन, नकली उत्पाद और ऑनलाइन लूट का बाजार गर्म है। हमें चुप नहीं बैठना है, बल्कि हर धोखे के खिलाफ लड़ना है।”

प्रदेश अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश राणा ने उपभोक्ताओं से सीधा आह्वान किया, “अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। ठगी या धोखाधड़ी देखते ही आवाज उठाएं। चुप्पी अपराध को बढ़ावा देती है।

” प्रमुख सचिव कैला कुमावत और श्रीकृष्ण गौतम ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की हर धारा को आसान भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि शिकायत निवारण तंत्र कितना सरल और प्रभावी है। जुबेद उर रहमान (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), हरेंद्र कुमार सिंह (लखनऊ मंडल अध्यक्ष), कुजुम शर्मा (प्रदेश महासचिव, महिला मोर्चा), संजीव कुमार (मेरठ मंडल अध्यक्ष) सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर विराजमान रहे।

इस भारत यात्रा के पांच बड़े उद्देश्य हैं — उपभोक्ताओं को उनके कानूनी अधिकारों की पूरी जानकारी देना, फर्जी विज्ञापनों और साइबर ठगी से बचाना, ग्रामीण-शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता फैलाना, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 को हर घर तक पहुंचाना और सुरक्षित बाजार व्यवस्था की मांग को मजबूत करना

कार्यक्रम में जागरूकता रैली निकाली गई, सामूहिक शपथ ली गई और खुला संवाद सत्र आयोजित हुआ। उपस्थित हर व्यक्ति ने “जागरूक उपभोक्ता, सशक्त भारत” का नारा लगाते हुए संकल्प लिया कि अब कोई भी उपभोक्ता अकेला नहीं रहेगा,

गोरखपुर से उठी यह जागरूकता की मशाल अब पूरे उत्तर प्रदेश के हर जिले तक पहुंचेगी। 15 मार्च 2026 तक यह यात्रा देशभर में लाखों उपभोक्ताओं तक पहुंचकर एक क्रांति का रूप लेगी। आज के डिजिटल युग में जब हर क्लिक पर ठगी का खतरा मंडरा रहा है, ऐसी यात्राएं न सिर्फ जरूरी हैं बल्कि देश को नई दिशा देने वाली हैं।

सौतेली मां का खूंखार कांड! आधी रात चाकू घोंपकर नन्ही सौतेली बेटी की निर्मम हत्या, पूजा मौर्या गिरफ्तार –
ब्युरो/एस एम त्रिपाठी

गोरखपुर, 25 फरवरी 2026। थाना पिपराईच क्षेत्र के ग्राम इमलिया उर्फ विजहरा में रात 12 बजे के बाद एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सौतेली मां पूजा मौर्या ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी पर धारदार हथियार से इतना बेरहम हमला किया कि बच्ची मौके पर ही लहूलुहान होकर ढेर हो गई।

घटना का भयावह विवरण

पुलिस के मुताबिक, बच्ची के पिता त्रिवेणी मौर्य लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले ही थे कि पूजा मौर्या ने पहले से तैयार रखे चाकू से नन्ही बच्ची पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बच्ची बचने का कोई मौका ही नहीं मिला। पड़ोसियों ने चीखें सुनकर दौड़कर देखा तो खून से सनी नन्ही लाश आंगन में पड़ी थी और पूजा बिना किसी पछतावे के वहां खड़ी थी। पूरे गांव में कोहराम मच गया, महिलाएं रोने लगीं, पुरुषों के मुंह से सिर्फ गुस्से की पुकार निकल रही थी।

पुलिस की तुरंत और सख्त कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पिपराईच थाना पुलिस रातोंरात मौके पर पहुंची। एसओजी, फॉरेंसिक टीम और उच्च अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए। साक्ष्य जुटाए गए, पूजा मौर्या को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। थाना पिपराईच में मुकदमा नंबर 94/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पूजा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

कारण क्या? परिवार में छिपा था जहर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सौतेली बेटी से नफरत और पारिवारिक कलह इस जघन्य अपराध की मुख्य वजह हो सकती है। संपत्ति विवाद या घरेलू तनाव भी जांच का हिस्सा है। विस्तृत पूछताछ और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद पूरा सच सामने आएगा।

गांव और सोशल मीडिया में गुस्से की आग

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। गांव के बुजुर्ग कह रहे हैं, “सौतेली मां का प्यार तो दूर, ऐसी क्रूरता कभी नहीं देखी।” महिला मंडल प्रदर्शन की तैयारी में जुट गया है। ट्रेंड कर रहा है। लोग पूछ रहे हैं – क्या सौतेले रिश्ते अब सिर्फ हत्या तक सीमित हो गए हैं?

पुलिस का सख्त संदेश

एसपी ग्रामीण ने कहा, “यह बेहद संवेदनशील और जघन्य मामला है। हर पहलू की गहन जांच हो रही है। दोषी को कोई भी बच नहीं सकता।” शव का पोस्टमॉर्टम कर लिया गया है और पूजा को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। अगले 48 घंटे में बड़े खुलासे की संभावना है।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि घरेलू रिश्तों में बढ़ता तनाव कितना खतरनाक हो सकता है। गोरखपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है – अपराधी चाहे कोई भी हो, सजा जरूर मिलेगी।

गोरखपुर गोरखनाथ पुलिस की बड़ी कामयाबी, गुजरात से दबोचा गया दुष्कर्म का आरोपी,
ब्युरो एस एम त्रिपाठी

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए छह महीने से फरार आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस की सटीक रणनीति और सर्विलांस की मदद से वह कानून के शिकंजे में आ गया।

मामला अगस्त 2025 का है। थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को उसके रिश्ते के मामा का लड़का फिरोज पुत्र हस्मतुल्लाह, निवासी भैरोगंज जनपद पश्चिमी चंपारण, बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग को तीन माह तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, जबरन एक मौलाना के माध्यम से निकाह भी करा दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने तेजतर्रार उपनिरीक्षक आदित्य कुमार पांडेय को आरोपी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी। सर्विलांस टीम और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार तकनीकी और मैनुअल इनपुट जुटाए गए। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी की लोकेशन गुजरात में ट्रेस हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम गुजरात रवाना हुई और मालिया-हलवाड़ हाईवे स्थित मामा लुमिनेट्स एलएलपी, थाना मालिया मिलाना, जिला मोरबी (गुजरात) के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर लाई।

गोरखनाथ पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला एवं बाल अपराध के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और फरार अपराधियों की धरपकड़ लगातार जारी

गोरखपुर :सिंकरीगंज क्षेत्र धोबौली में हरियाली पर ठेकेदारों का डाका:
रिपोर्टर/ राम आशीष तिवारी

ख़जनी : गोरखपुर। जिले के खजनी वन सर्किल क्षेत्र में हरियाली पर खुलेआम हमला किया गया है। सिकरीगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा धोबौली से सटी मुख्य सड़क किनारे खड़े आम और महुआ के लगभग 10 से 15 हरे पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया।  हद की बात यह सभी कटे बृक्ष मौर का फूल लिए गिरे है । कटान की घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है, जबकि जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, वर्षों पुराने और फलदार ये पेड़ गांव की पहचान थे। देर रात या तड़के सुनियोजित तरीके से पेड़ों पर आरी चलाई गई। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो हरे-भरे पेड़ जमीन पर पड़े मिले। कई पेड़ों की मोटी डालियां अलग कर ली गई थीं, जिससे साफ है कि कटान व्यवस्थित ढंग से किया गया। सड़क से सटे इलाके में इतनी बड़ी घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि आम और महुआ सिर्फ पेड़ नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और परंपरा का आधार हैं। महुआ से जहां ग्रामीणों को आय होती है, वहीं आम के पेड़ गर्मी में छाया और फल दोनों देते हैं। लगातार हो रही अवैध कटान से गांवों की बाग-बगिया उजड़ती जा रही है। इससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ने, तापमान बढ़ने और पक्षियों के आश्रय स्थल खत्म होने का खतरा भी बढ़ रहा है।

लोगों ने आशंका जताई है कुछ ठेकेदारों पर हरे बृक्षों पर नजर  गड गई है , जिसको  लेकर  लकड़ो के लालच में यह कटान कराया जा रहा है । सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या बिना स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के इतनी संख्या में पेड़ काटे जा सकते हैं? यदि निगरानी मजबूत होती तो शायद हरियाली बचाई जा सकती थी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों की पहचान करने और कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कटे हुए पेड़ों के स्थान पर नए पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई है। अब देखना यह है कि खजनी वन सर्किल और संबंधित विभाग इस मामले में कितनी तत्परता दिखाते हैं, या फिर हरियाली पर पड़ा यह ‘डाका’ यूं ही फाइलों में दबकर रह जाएगी।

*क्या! बोले बन अधिकारी*

उक्त मामले पर बन क्षेत्राधिकारी  संतोष पांडेय ने  बताया कटान की सूचना मिलते ही  जांच कर दो ठेकेदारों पर कार्रवाई कर दी गई ।

गोरखपुर में पुलिस महकमे में एसएसपी डॉ कौस्तुभ का औचक निरीक्षण मचा हड़कंप:
ब्युरो - एसएम त्रिपाठी

गोरखपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 21 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अचानक कई थानों का निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हलचल पैदा कर दी। एसएसपी ने क्रमशः बांसगांव, उरूवा बाजार (सिकरीगंज) और खजनी थानों का औचक दौरा कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। अचानक हुए इस निरीक्षण से संबंधित थानों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सबसे पहले जनसुनवाई डेस्क और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को परखा। उन्होंने निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का तत्काल और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिला संबंधी मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने और पीड़ितों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की जांच की गई। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मुकदमों और अपराधियों का डेटा समय से ऑनलाइन अपडेट हो, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। थाना कार्यालय में रखे रजिस्टर, मालखाना अभिलेख और अन्य दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए।
थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था, फरियादियों के बैठने की उचित सुविधा और पेयजल की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।

एसएसपी डॉ कौस्तुभ  ने कहा कि थाने की छवि जनता के विश्वास से जुड़ी होती है, इसलिए परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है। परिसर में खड़े जब्त वाहनों के रख-रखाव को बेहतर करने और अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, वारंटियों की गिरफ्तारी और महिला एवं कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

इस औचक निरीक्षण को पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रियता से साफ संदेश गया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनपद में कानून का राज कायम रखने के लिए सख्त निगरानी जारी  रहेगी ।

तहसीलदार खजनी के भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन।
रिपोर्टर/ रामअशीष तिवारी

खजनी गोरखपुर खजनी तहसील में तैनात तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह एक मुकदमे में नियत तिथि 23 जनवरी लगा था एक दिन पहले 22 जनवरी को उक्त मुकदमे में आदेश कर दिये एवं तमाम फाइलों में बगैर सुविधा शुल्क  लिए आदेश नहीं करते जिससे अधिवक्ता वादकारी के हित को लेकर आक्रोशित हो गए और एक माह से अनवरत धरना प्रदर्शन तहसील परिसर में कर रहे हैं एवं उनके न्यायालय के न्यायिक कार्य से विरक्त है।

तहसील खजनी का 7 फरवरी को निरीक्षण करने पहुंचे ए डी एम प्रशासन से भी मिलकर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार खजनी ध्रुवेश कुमार सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत किए थे परंतु कोई कार्रवाई न होने से अधिवक्ताओं का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया है तथा चार दिन पहले एस डी एम खजनी राजेश प्रताप सिंह को अधिवक्ताओं ने लिखित शिकायत किया था

जिसमें तहसील दिवस 21,2-2026 के पहले तहसीलदार खजनी का स्थानांतरण करने की मांग किया था विभागिय अधिकारियों को इस प्रकरण को लेकर अनेको वार  ज्ञापन दिया गया परंतु आज तक आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई न होने से आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं  ने मेंन गेट पर धरना प्रदर्शन किया धरना स्थल पर मुख्यरुप से  खजनी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

के के सिंह, सत्य प्रकाश उर्फ मालू लालश्रीवास्तव एडवोकेट,  जयनाथ दुबे मंत्री विनोद पांडे,, शशि शेखर सिंह रामप्रीत यादव, अपने उद्बोधन में तहसीलदार खजनी के काले कारनामों को विस्तार पूर्वक बताएं धरना प्रदर्शन के बाद अधिवक्ता तहसील परिसर में तहसीलदार मुर्दाबाद वापस जाओ वापस जाओ का नारा लगाते हुए तहसील दिवस के बैठक हाल में उप जिलाधिकारी खजनी को संपूर्ण समाधान दिवस के बैठक हाल में पहुंचकर ज्ञापन दिए तहसीलदार  खजनी के स्थानांतरण  तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता

उपजिलाधिकारी खजनी क्षेत्राधिकारी खजनी  ने किया। पिछले तहसील दिवस को एडीयम प्रशासन द्वारा तमाम अधिकारी यो के तहसील दिवस में उपस्थित न होने पर उनके नोटिस दिया गया परंतु उसका भी असर कुछ  नहीं दिखा दिया तहसील दिवस मात्र औपचारिकता बन कर रह गई है आज भी तमाम तहसील स्तरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं थे उपस्थित होने वाले अधिकारी मुख्य रूप से  राजस्व निरीक्षक  लेखपाल पुलिस विभाग के लोग उपस्थित थे।

गोरखपुर में ईंट-भट्ठा सनचलको की मनमानी: बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर दौड़ रही हैं, जनजीवन खतरे में
ब्यूरो-शत्रुघ्नं त्रिपाठी

गोरखपुर।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में ईंट-भट्ठा संचालकों की बेलगाम गतिविधियां अब आम जनता की जान के लिए खतरा बन चुकी हैं। जिले के विभिन्न इलाकों में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट और किसी भी वैध कागजात के खुलेआम सड़कों पर दौड़ रही हैं। ये ट्रॉलियां भारी मात्रा में ईंटों से लदी रहती हैं, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, प्रतिदिन सुबह से देर रात तक लगभग 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां एक ही दिशा से जिले में प्रवेश करती हैं। ग्रामीण और शहरी सड़कों पर ये भारी वाहन यातायात नियमों की पूरी तरह अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार से चलते हैं। ओवरलोडिंग, गलत साइड ड्राइविंग और बिना ब्रेक/लाइट की स्थिति में ये वाहन कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। लोग आरोप लगाते हैं कि पुलिस चौकियों पर इन अवैध वाहनों को रोका नहीं जाता, बल्कि 100 से 150 रुपये की मामूली रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ दिया जाता है। इससे ईंट-भट्ठा मालिकों का माफिया खुलेआम फल-फूल रहा है, जबकि आम जनता की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है।

जिला पंचायत सदस्य पद (वार्ड संख्या 28, ब्लॉक पिपरौली) के प्रत्याशी कुलभूषण उर्फ दीपक पाण्डेय ने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, "यह महज यातायात उल्लंघन नहीं, बल्कि जनता के जीवन के साथ खुला खिलवाड़ है। ईंट-भट्ठा मालिकों की इस अवैध गतिविधि पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।" उन्होंने नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि पूर्व में एसपी सिटी रह चुके होने के नाते वे इस मामले में विशेष अभियान चलाएं। दीपक पाण्डेय ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी सीधे प्रशासन पर होगी।

हाल के दिनों में जिले में अवैध खनन और ईंट-भट्ठों पर कुछ कार्रवाइयां हुई हैं, जैसे सहजनवा में चार अवैध भट्ठों पर छापेमारी और वाहनों की जब्ती, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लाइसेंस-रहित संचालन पर अभी भी प्रभावी अंकुश नहीं लगा है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाएं, ओवरलोडिंग पर जुर्माना लगाएं और रिश्वतखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

प्रश्न यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करेगा, या अब ही ईंट-भट्ठा माफिया पर लगाम कसकर जनता को राहत प्रदान करेगा? समय आ गया है कि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सड़कें सुरक्षित रहें और मासूमों की जान बचे।

नाबालिग से अभद्रता का मामला, गोला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ग़ोला - गोरखपुर- गोला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर गड़री में नाबालिग किशोरी के साथ गाली-गलौज और हाथ पकड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर गड़री निवासी संगम कुमार पुत्र राधेश्याम ने गोला थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि 12 जनवरी को उसकी माता खेत में खर काट रही थीं। शाम के समय उन्हें भोजन देने के लिए उसकी बहन दीपिका (उम्र लगभग 15 वर्ष) खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में ग्राम बेलपार, थाना गोला निवासी जयश्री मौर्य पुत्र जगदीश मौर्य ने किशोरी को रोक लिया।

आरोप है कि आरोपी ने दीपिका का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील व गंदी गालियां देने लगा। अचानक हुई इस घटना से किशोरी घबरा गई और किसी तरह खुद को छुड़ाकर वहां से भाग निकली। घर पहुंचकर उसने रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बताई। नाबालिग के साथ हुई इस हरकत से परिवार में भय और आक्रोश फैल गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के भाई संगम कुमार ने तत्काल गोला थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला गंभीर है और नाबालिग से अभद्रता से जुड़ा हुआ है, जिस पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विकसित भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक
खजनी, गोरखपुर। खजनी तहसील अंतर्गत वीर बहादुर सिंह पी.जी. कॉलेज, हारनहीं मोहुराव, गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं वीर बहादुर सिंह एजुकेशनल ग्रुप के तत्वावधान में युवा दिवस के अवसर पर महान विचारक, दार्शनिक और राष्ट्रप्रेरक स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विविध शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर संस्था के प्राचार्य डॉ. के. पी. चौरसिया, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. के. पी. चौरसिया ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध उद्गार “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” को युवाओं के लिए जीवन मंत्र बताया।

डॉ. चौरसिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रवाद भौतिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक था। उनका मानना था कि भारतीय जीवन की समस्त शक्ति का स्रोत अध्यात्म है। पश्चिमी देशों का राष्ट्रवाद जहां धर्मनिरपेक्ष है, वहीं स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रवाद धर्म आधारित है, जो भारतीय समाज की आत्मा और जीवन-रक्त है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का ही दूसरा नाम देशभक्ति है, जिसे युवाओं को अपने आचरण में उतारना चाहिए।

इस अवसर पर श्री नारायण त्रिपाठी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है”। मानवता की सेवा, दीन-दुखियों की सहायता और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में ही सच्चा धर्म निहित है। वहीं डॉ. इंद्रजीत सिंह लीडर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल आध्यात्मिक गुरु ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक और प्रखर राष्ट्रभक्त भी थे, जिन्होंने समाज को दार्शनिक रूप से देशभक्ति के सूत्र में पिरोने का कार्य किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुष्पा मिश्रा द्वारा किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवंत किया। इस अवसर पर डॉ. इंद्रजीत सिंह लीडर, श्री नारायण त्रिपाठी, डॉ. अरुण कुमार नायक, अरुण कुमार सिंह, रोली सिंह, नसीमा बानो, वीरेंद्र सिंह, सौम्या मौर्य, पुष्पा मिश्रा, स्वर्णिमा सिंह, अनुज सिंह, निकिता त्रिपाठी, प्रतिभा दुबे, राजन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

गोरखपुर सेल टैक्स कार्यालय में भीषण आग, लाखों की संपत्ति और अहम दस्तावेज खाक, घंटों बाद भी नहीं पाया गया काबू
गोरखपुर। शहर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित सेल टैक्स (वाणिज्य कर) कार्यालय में बीती रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते कई मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों रुपये के सम्पत्ति नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग रात करीब एक बजे के आसपास लगी। अचानक इमारत से उठते घने धुएं को देखकर आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग की लपटें ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गईं, जिससे कार्यालय परिसर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर, कंप्यूटर सिस्टम और अन्य सरकारी अभिलेख जलकर खाक हो गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बावजूद सुबह करीब 7:30 बजे तक भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे रहे, वहीं आसपास की इमारतों को सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ताल थाना प्रभारी (एसएचओ) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। एहतियातन पूरे इलाके को घेराबंदी कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

आग की वजह शॉर्ट सर्किट, किसी तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से लगी—इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद जांच कर कारणों का पता लगाने की बात कह रहे हैं।

इस घटना ने सरकारी भवनों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि आग देर रात नहीं बल्कि दिन में लगती, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन करने और जले हुए दस्तावेजों की स्थिति का जायजा लेने में जुटा हुआ है। पूरे शहर में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और लोग प्रशासन से जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

खजनी में चोरी की बढ़ती घटनाओं से दहशत, थाने से चंद दूरी पर मेडिकल स्टोर में सेंध का बड़ा प्रयास
ख़जनी - गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर चोरों की सक्रियता और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला खजनी थाना से महज 200 से 300 मीटर की दूरी पर स्थित शिव शक्ति मेडिकल स्टोर का है, जहां चोरों ने पीछे की दीवार से सेंध काटकर बड़ी चोरी का प्रयास किया। हालांकि दुकान में मौजूद मोटी दीवार और लोहे के मजबूत फाटक के कारण चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और बिना कोई माल या नकदी हाथ लगाए फरार हो गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर पीछे की ओर से दीवार काटकर दुकान के अंदर तक पहुंचे, लेकिन अंदर एक और लोहे का फाटक होने के चलते मेडिकल स्टोर के मुख्य हिस्से तक नहीं पहुंच सके। सुबह जब दुकान संचालक ने देखा तो सेंध कटी देख दंग रह गए। घटना से पूरे कस्बे में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब थाना से इतनी कम दूरी पर चोरी का प्रयास हो सकता है, तो आम लोग खुद को कैसे सुरक्षित मानें। पुलिस गश्त की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि रात्रि गश्त सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है।

गौरतलब है कि बीते दिनों बुधवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि में खजनी क्षेत्र के पड़ियापार में खजनी मुख्य मार्ग पर स्थित पांडेय जनरल स्टोर में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। चोरों ने दुकान से 50 हजार रुपये से अधिक का सामान उड़ा लिया था। दुकान के प्रोपराइटर सुनील पांडेय ने बताया था कि यह घटना पुलिस गश्त में कमी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि “हम जैसे छोटे व्यापारियों की छोटी-सी पूंजी पर ही पूरा परिवार निर्भर होता है। 50 हजार का माल चोरी होना हमारे लिए व्यापार से उजड़ जाने के बराबर है।”

वहीं, शिव शक्ति मेडिकल स्टोर के संचालक बिंध्याचल मौर्य ने बताया कि यह चोरी का कोई पहला प्रयास नहीं है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले अज्ञात लोगों द्वारा छीना-झपटी की घटना हुई थी, जिसकी सूचना थाने में दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार की सुबह दुकान के पीछे सेंध कटी देख वे खुद को बेहद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।  हद तो तब हो गई जब  जनरल स्टोर पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अब तक  मुकदमा  दर्ज नही किया । जिससे ब्यापारी में भारी आक्रोश  ब्याप्त है ।

लगातार हो रही चोरी और आपराधिक घटनाओं से खजनी कस्बे के व्यापारी और आम नागरिक भय के साए में जीने को मजबूर हैं। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इन घटनाओं को गंभीरता से लेकर गश्त बढ़ाता है या फिर सवाल यूं ही उठते रहेंगे।

ख़जनी के पडियापार में बड़ी चोरी से मचा हड़कंप, जनरल स्टोर का शटर तोड़ 50 हजार से अधिक का माल व नकदी उड़ा ले गए चोर
ख़जनी - गोरखपुर। जनपद के ख़जनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पडियापार गांव में बीती रात हुई बड़ी चोरी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ख़जनी मुख्य मार्ग पर स्थित एक जनरल स्टोर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए दुकान का शटर तोड़ दिया और नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पडियापार निवासी सुनील पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय सूर्य नारायण पाण्डेय की गांव में “पाण्डेय जनरल मर्चेन्ट एवं जलपान गृह” के नाम से दुकान है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह 8 जनवरी 2026 की रात लगभग 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सुबह करीब 6 बजे जब वह रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। यह दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गए।

दुकान की जांच करने पर पता चला कि चोर करीब 50 किलो दाल, सरसों तेल के तीन गत्ते, काजू, बादाम व किशमिश की पेटियां, साबुन, सर्फ, रिफाइंड तेल (लगभग 30 लीटर), घी, मूंग दाल, काबुली चना, गल्ला, बेल्ट, पर्स सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए। इसके अलावा गल्ले में रखे लगभग 1500 रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए। कुल मिलाकर चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। व्यापारियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि क्षेत्र में रात्रि गश्त लगभग न के बराबर है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

पीड़ित दुकानदार ने ख़जनी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश जारी है।

फिलहाल इस चोरी की वारदात ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासे के साथ रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहा है।