Superintending Engineer - Swatantra Prabhat

दुबौलिया फीडर में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, अधिवक्ता ने अधीक्षण अभियंता से निष्पक्ष जांच की मांग
बस्ती। बस्ती जिले केदुबौलिया विकास खंड के विद्युत फीडर पर तैनात अवर अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए अधिवक्ता चिन्ताहरन सिंह ने अधीक्षण अभियंता को शिकायत पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र के कई किसानों को एक ही गाटा संख्या और चक नंबर पर विद्युत कनेक्शन जारी किए गए हैं, जबकि अन्य स्थानों पर नियमों के विपरीत मोटरों का संचालन कराया जा रहा है। इससे विभाग को राजस्व हानि होने के साथ सरकारी नियमों की अनदेखी की जा रही है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि अवर अभियंता किसानों से कथित रूप से अवैध धन उगाही कर मनमाने तरीके से कनेक्शन जारी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी लंबे समय से फीडर पर प्रभाव बनाए हुए हैं और अपने खिलाफ कार्रवाई न होने का दावा करते हैं। अधिवक्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद क्षेत्र में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

कवरेज की आड़ में महिला कर्मी से कथित अभद्रता! अमर उजाला के कथित पत्रकार पर गंभीर आरोप
लखनऊ।

राजधानी लखनऊ के मध्य जोन स्थित हुसैनगंज के 1912 कार्यालय, जहां अधीक्षण अभियंता (कमर्शियल) का कार्यालय भी संचालित होता है, में एक महिला हेल्प डेस्क कर्मी के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना को लेकर विभागीय कर्मचारियों में चर्चा और नाराजगी का माहौल बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, लोड वृद्धि (लोड बढ़ाने) से संबंधित खबर के सिलसिले में एक व्यक्ति कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि उसने महिला कर्मी का मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। महिला कर्मी द्वारा इसका विरोध किए जाने पर उसके चरित्र को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे विवाद बढ़ गया।

सूत्रों के अनुसार, विवाद के दौरान अमर उजाला के एक कथित सेवानिवृत्त वरिष्ठ पत्रकार, जो वर्तमान में ऊर्जा विभाग से जुड़े कार्यों के लिए संविदा के माध्यम से अमर उजाला से संबद्ध बताए जाते हैं, मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने महिला कर्मी की बात सुनने के बजाय उसे ही फटकार लगाई तथा विभाग में नहीं रहने देने जैसी कथित धमकी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय अधीक्षण अभियंता (कमर्शियल) मुकेश त्यागी तथा अधिशासी अभियंता (बिलिंग) एस.के. साहू कार्यालय में मौजूद थे। आरोप है कि विवाद के दौरान किसी अधिकारी ने महिला कर्मी का पक्ष लेकर तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद संबंधित पत्रकार को सम्मानपूर्वक बैठाकर चाय पिलाई गई, जिससे कार्यालय के कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हो गया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला कर्मी के पिता का कुछ समय पहले ही निधन हुआ था। परिवार पहले से शोक की स्थिति में था और इस घटना के बाद महिला मानसिक रूप से और अधिक आहत हुई। सामाजिक संवेदनशीलता और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही है।

इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि किसी पत्रकार को लोड वृद्धि अथवा विभागीय कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी चाहिए थी, तो वह संबंधित सक्षम अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर सकता था। ऐसे में एक संविदा महिला कर्मी का वीडियो बनाने तथा विरोध करने पर उसके साथ कथित अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप पत्रकारिता की मर्यादा और कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा को लेकर गंभीर प्रश्न उठाते हैं।

इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (कमर्शियल) मुकेश त्यागी से बातचीत करने पर उन्होंने घटना पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में कार्यालय परिसर में पत्रकारों के लिए आचार-संबंधी दिशा-निर्देश (गाइडलाइन) जारी किए जाएंगे, ताकि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों, को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी अमर उजाला से जुड़े कुछ कथित पत्रकारों पर विभिन्न प्रकार के आरोप लग चुके हैं। हालांकि, इस प्रकरण में भी समाचार प्रकाशित किए जाने तक अमर उजाला की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी।

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मध्य जोन के इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होती है या नहीं। यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों तथा मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है, यह आने वाला समय तय करेगा।

(यदि अमर उजाला या संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त होती है, तो उसे समाचार में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।)

लाइन लॉस घटाने और बिजली व्यवस्था सुधारने पर डीएम सख्त, लापरवाह लाइनमैनों पर कार्रवाई के निर्देश
बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, लाइन लॉस, लो वोल्टेज की समस्या, ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन तथा उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में लाइन लॉस को कम करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाया जाए। उन्होंने लाइनमैनों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि जो कर्मचारी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने लो वोल्टेज की समस्या को गंभीरता से लेते हुए फीडरों की बैलेंसिंग कर विद्युत आपूर्ति को सुचारु एवं संतुलित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर बदलने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड में नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने और शिकायत निस्तारण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने को कहा।

बैठक के दौरान मुख्य अभियंता, देवीपाटन मंडल विद्युत विभाग ने विभागीय कार्यों की प्रगति, लाइन लॉस नियंत्रण, फीडर प्रबंधन तथा विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध और प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में मुख्य अभियंता देवीपाटन मंडल, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता विद्युत बलरामपुर एवं तुलसीपुर, सभी उपखंड अधिकारी (एसडीओ), अवर अभियंता (जेई) तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पीडब्ल्यूडी सुल्तानपुर में वित्तीय अनियमितता उजागर
सुल्तानपुर  -

लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रांतीय खंड में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी आदेशों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। यह खुलासा विभाग के एक जिम्मेदार कर्मचारी द्वारा अधीक्षण अभियंता को लिखे गए पत्र से हुआ है, जिसमें स्टोर संचालन में हो रही 'अवैध' गतिविधियों का जिक्र है।

पत्र में बताया गया है कि PWD में निविदाएं 'वर्टिकल' आधार पर दी जाती हैं। इसका अर्थ है कि कार्य पूरा करने के लिए सभी सामग्री और सेवाओं की व्यवस्था ठेकेदार को स्वयं करनी होती है।

हालांकि, सुल्तानपुर के प्रांतीय खंड में नियमों के विपरीत विभागीय स्टोर का संचालन किया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्यों के खाते में स्टोर से सामग्री की खरीद और उसके परिवहन का खर्च सीधे डाला जा रहा है।

मंडल स्तर पर न तो कोई MAS (मासिक लेखा सारांश) खाता है और न ही स्टॉक तथा T&P (उपकरण एवं संयंत्र) का कोई उचित हिसाब-किताब रखा जा रहा है। संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) ने इन लेनदेन को मुख्य लेखा बहियों से बाहर रखा है।

वित्त विभाग के वर्ष 2022 के शासनादेश के अनुसार, सीधी बुकिंग के माध्यम से बिटुमेन या इमल्शन जैसी सामग्री खरीदना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद, यहां धड़ल्ले से विभागीय खरीद जारी है।