Dairy Farmers - Swatantra Prabhat

पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है: सांसद जगदंबिका पाल
सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 50वीं वाहिनी बलरामपुर द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के महादेव बुजुर्ग के मानपुर गांव में गुरुवार को निःशुल्क पशु चिकित्सा का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना, पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। समय पर उपचार, टीकाकरण और उचित देखभाल से पशुओं की उत्पादकता बढ़ती है, जिससे पशुपालकों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में एसएसबी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी गतिविधियों की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों को बेहद उपयोगी बताया।शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। पशुपालकों को टीकाकरण, संतुलित आहार, स्वच्छता, रोगों की रोकथाम और वैज्ञानिक पशुपालन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर सीवीओ एसजी एसएचक्यू गोरखपुर चंदन तालुकदार, 50वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट एवं मेडिकल अधिकारी अरुण चौधरी, सहायक कमांडेंट अजय कुमार, संजय के.पी.दीपक चंद,  बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी,अनिल अग्रहरि, सूर्य प्रकाश पाण्डेय,नीलू चौधरी,बरकत, लक्की,रमेश गुप्ता,रामपाल सिंह, संजय दूबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पशुपालकों ने भाग लिया।

कानपुर में 13 साल बाद फिर शुरू होगा गोविंद नगर का पराग डेयरी प्लांट
कानपुर।

गोविंद नगर स्थित पराग डेयरी का आधुनिकीकृत प्लांट करीब 13 वर्ष बाद फिर से संचालित होने जा रहा है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को प्लांट का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मदर डेयरी और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से अप्रैल माह में प्लांट को पुनः शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। प्लांट के संचालन से प्रतिदिन लगभग चार लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग होगी और कानपुर मंडल के करीब एक लाख दुग्ध उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 1962 में स्थापित पराग डेयरी प्लांट कानपुर ही नहीं बल्कि पूरे मंडल के प्रमुख और सबसे पुराने डेयरी प्लांटों में शामिल रहा है। वर्ष 2013 में विभिन्न कारणों से इसका संचालन बंद हो गया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने इसके आधुनिकीकरण का निर्णय लिया।

इसी क्रम में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की इकाई इंडियन डेयरी मशीनरी कॉरपोरेशन लिमिटेड, आनंद (गुजरात) के माध्यम से प्लांट का पुनर्विकास और उन्नयन कराया गया है। इस परियोजना की कुल लागत 160.64 करोड़ रुपये है और इसका वित्त पोषण राज्य योजना के अंतर्गत किया गया है।

उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस डेयरी प्लांट में दूध की प्रोसेसिंग के साथ विभिन्न दुग्ध उत्पादों का बड़े पैमाने पर उत्पादन और पैकिंग की व्यवस्था विकसित की गई है। प्लांट में प्रतिदिन लगभग 1.50 लाख लीटर पैक्ड मिल्क, 20 मीट्रिक टन मिल्क पाउडर, एक टन पनीर तथा आठ टन देसी घी के उत्पादन की क्षमता स्थापित की गई है।

विभिन्न विलेज लेवल कलेक्शन सेंटरों से दूध संग्रहित कर यहां प्रोसेस किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर बाजार और समय पर भुगतान मिल सकेगा।