डेयरी आधुनिकीकरण - Swatantra Prabhat

पराग डेयरी के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक प्रकाश बिन्दु ने बीएमसी व प्रसंस्करण प्लांट का किया निरीक्षण
लखनऊ, प्रदेशीय कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि० लखनऊ के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक  प्रकाश बिन्दु (आईएएस) ने शनिवार को प्रातः दुग्ध संघ लखनऊ (पराग) के मलिहाबाद क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने घुसौली जगदीशपुर स्थित बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) के साथ हमीरपुर दुग्ध समिति और अल्लूपुर दुग्ध समिति का भ्रमण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने बीएमसी और दोनों दुग्ध समितियों में लगे ऑटोमैटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट (एएमसीयू) तथा डेटा प्रोसेसिंग मिल्क यूनिट (डीपीएमयू) की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने समितियों के सचिवों और दुग्ध उत्पादक सदस्यों से सीधे संवाद किया। भ्रमण के दौरान पाई गई कमियों को तुरंत दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए।

इसके बाद  प्रकाश बिन्दु ने चक गंजरिया, सुल्तानपुर रोड स्थित पराग डेयरी के तीन लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने दुग्ध प्राप्ति, डिस्पैच, प्रोसेसिंग, फिलिंग और गुणवत्ता परीक्षण सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारीकी से जांच की। प्लांट में चल रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए।

इस निरीक्षण के दौरान पराग के महाप्रबंधक आईबी सिंह, पीसीडीएफ के प्रभारी (समन्वय)  राम चरन, पराग की कारखाना प्रबंधक  सुषमा रानी सिंह तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रबंध निदेशक के इस औचक निरीक्षण से दुग्ध उत्पादकों में विश्वास बढ़ा है और पराग डेयरी की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कानपुर में 13 साल बाद फिर शुरू होगा गोविंद नगर का पराग डेयरी प्लांट
कानपुर।

गोविंद नगर स्थित पराग डेयरी का आधुनिकीकृत प्लांट करीब 13 वर्ष बाद फिर से संचालित होने जा रहा है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को प्लांट का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मदर डेयरी और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से अप्रैल माह में प्लांट को पुनः शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। प्लांट के संचालन से प्रतिदिन लगभग चार लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग होगी और कानपुर मंडल के करीब एक लाख दुग्ध उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 1962 में स्थापित पराग डेयरी प्लांट कानपुर ही नहीं बल्कि पूरे मंडल के प्रमुख और सबसे पुराने डेयरी प्लांटों में शामिल रहा है। वर्ष 2013 में विभिन्न कारणों से इसका संचालन बंद हो गया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने इसके आधुनिकीकरण का निर्णय लिया।

इसी क्रम में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की इकाई इंडियन डेयरी मशीनरी कॉरपोरेशन लिमिटेड, आनंद (गुजरात) के माध्यम से प्लांट का पुनर्विकास और उन्नयन कराया गया है। इस परियोजना की कुल लागत 160.64 करोड़ रुपये है और इसका वित्त पोषण राज्य योजना के अंतर्गत किया गया है।

उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस डेयरी प्लांट में दूध की प्रोसेसिंग के साथ विभिन्न दुग्ध उत्पादों का बड़े पैमाने पर उत्पादन और पैकिंग की व्यवस्था विकसित की गई है। प्लांट में प्रतिदिन लगभग 1.50 लाख लीटर पैक्ड मिल्क, 20 मीट्रिक टन मिल्क पाउडर, एक टन पनीर तथा आठ टन देसी घी के उत्पादन की क्षमता स्थापित की गई है।

विभिन्न विलेज लेवल कलेक्शन सेंटरों से दूध संग्रहित कर यहां प्रोसेस किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर बाजार और समय पर भुगतान मिल सकेगा।