high-tension-wires-will-be-removed-from-sonbhadra-schools-strict - Swatantra Prabhat

सोनभद्र -स्कूलों के ऊपर से हटेंगे हाईटेंशन तार, बिजली व्यवस्था सुधारने हेतु जाँच समिति के कड़े निर्देश
अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जॉच समिति ने रविवार को सोनभद्र का दौरा किया। कलेक्ट्रेट सभागार में सभापति अंगद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में जिले की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। सभापति ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली के तार गुजर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल हटाया जाए।

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही, जिन विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं है, वहां तत्काल कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जाए। बैठक के दौरान सभापति ने विजिलेंस टीम की कार्यशैली को लेकर स्पष्ट कहा छापेमारी की कार्यवाही मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में की जाए जहां लाइन लॉस अधिक है। जाँच की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। किसी भी वैध विद्युत उपभोक्ता को विभाग द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

बैठक में विधान परिषद सदस्य राय धर्मेन्द्र सिंह, श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा, और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार सहित विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभापति ने प्रधानमंत्री की विकसित भारत की संकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करना होगा। अंत में जिलाधिकारी ने समिति को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अनुपालन अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करेंगे।