Firing Case - Swatantra Prabhat

पहले रंगदारी अब जानलेवा हमला, जयसिंहपुर में बेख़ौफ़ बदमाश
सुलतानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई फायरिंग की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहे एक युवक पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया। खास बात यह है कि जिस व्यक्ति पर फायरिंग का आरोप लगा है, उसके खिलाफ पहले से हत्या समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हालापुर निवासी अनुराग तिवारी रविवार रात करीब आठ बजे तिवारीपुर तिराहे के पास स्थित अनिल यादव की डेयरी से दूध लेकर वापस लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार, वह अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर रहे थे, तभी पहाड़पुर रायपट्टी निवासी मोलू सिंह अपने एक साथी के साथ वहां पहुंच गया।

आरोप है कि मोलू सिंह ने अनुराग तिवारी को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि, संयोगवश गोली उन्हें नहीं लगी और उनकी जान बच गई। घटना के बाद आरोपित अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि पीड़ित अनुराग तिवारी ने इससे पहले भी मोलू सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बावजूद आरोपित पर किसी तरह का प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया। अब एक बार फिर उसी व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी आरोपित के खिलाफ पहले से हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं और उसके बाद भी वह खुलेआम फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है, तो यह आम लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर जयसिंहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रेम नारायण राजपूत को सौंपी गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

अब लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना मुश्किल हो जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट लागू, छः माह के लिए जिला बदर
प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद जमानत पर रिहा हुए ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर प्रशासन का शिकंजा और कस गया है। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई करते हुए सुशील सिंह को छः माह के लिए प्रतापगढ़ जनपद की सीमा से निष्कासित कर दिया है।जिलाधिकारी द्वारा 8 जून को पारित आदेश में कहा गया है कि सुशील सिंह के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज गंभीर आपराधिक मुकदमों, पुलिस रिपोर्टों और उनके आपराधिक इतिहास के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

प्रशासन का मानना है कि उनकी गतिविधियां शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती हैं।पुलिस अधीक्षक की आख्या के आधार पर शुरू की गई कार्रवाई में सुशील सिंह के खिलाफ दर्ज कई मुकदमों का उल्लेख किया गया है। इनमें गैंगस्टर एक्ट, मारपीट, धमकी, बलवा, आयुध अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि आरोपी के विरुद्ध लगातार आपराधिक गतिविधियों के आरोप सामने आने से आमजन में भय का वातावरण बना हुआ है।

भीटी गांव में घर पर चढ़कर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
स्वतंत्र प्रभात।

प्रयागराज

थाना एयरपोर्ट पुलिस ने भीटी क्षेत्र में एक घर पर चढ़कर फायरिंग करने की घटना में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार थाना एयरपोर्ट में दर्ज मुकदमा संख्या 26/2026 धारा 191(2), 109(1), 351(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त रहमान पुत्र नूर अली निवासी असदुल्लापुर भीटी थाना एयरपोर्ट को मुखबिर की सूचना पर शनिवार को देवघाट रेलवे डाटपुल के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 3/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध वर्ष 2025 में थाना धूमनगंज और थाना एयरपोर्ट में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को थाना एयरपोर्ट की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।