लाठी डंडों से हमला - Swatantra Prabhat

बाइक टकराव के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आई महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गांव में पुलिस तैनात
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। थाना हैदराबाद की अज़ान चौकी क्षेत्र के बघमरा गांव में बीती रात एक मामूली बाइक टकराव ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची 50 वर्षीय महिला कमला देवी की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए हैदराबाद पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है।

ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, मुड़ा जवाहर निवासी अनुराग गौतम पुत्र संतोष कुमार किसी काम से बाइक से बघमरा गांव आया था। गांव के दक्षिणी छोर पर चमन यादव अपने झाले (खेत पर बने मकान) के पास खड़ा था, तभी अनुराग की बाइक उससे टकरा गई। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले मिश्रीलाल, पंकज, दिनेश और बसंत (सभी पुत्र बाबूराम पासी, निवासी बघमरा) बीच-बचाव करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतका कमला देवी के परिवार और इन पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते बीच-बचाव के दौरान ही दोनों पक्षों में कहासुनी तेज हो गई।

इसी बीच चमन यादव के घर विवाद की सूचना पहुंची तो उसकी मां कमला देवी और बड़ा बेटा रेशम सिंह यादव भी मौके पर आ गए। आरोप है कि पहले से लाठी-डंडों से लैस पंकज, दिनेश, मिश्रीलाल, बसंत आदि ने उन पर हमला बोल दिया। मारपीट में कमला देवी को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़ीं।

सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और स्थिति को संभालते हुए थाना प्रभारी हैदराबाद को बुलाया। घायल कमला देवी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही हैदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी हैदराबाद सुनील मलिक ने बताया कि "मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। अभी तक मृतका के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।" फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है और हालात पर नजर रखे हुए है।

पालतू कुत्ते को भगाने पर तांडव: दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को लाठी-डंडों से पीटा
गोला गोकर्णनाथ खीरी। जनपद लखीमपुर के मन्नू गंज में मामूली विवाद ने हिंसक रूपले लिया। पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार लगाई है।कस्बा गोला के मोहल्ला मन्नू गंज में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ महज एक पालतू कुत्ते को घर के सामने से हटाने को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मन्नू गंज निवासी शफीक खां के पुत्र अफरोज ने मंगलवार शाम करीब 6:45 बजे अपने घर सामने बैठे एक कुत्ते को वहां से हटा दिया था। आरोप है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर पड़ोस में रहने वाला इस्लाम अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ अफरोज की दुकान पर धमक पड़ा। दबंगों ने "हमारे कुत्ते को क्यों भगाया? कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर हमलावर दुकान के भीतर घुस गए और लात-घूंसों व डंडों से अफरोज की पिटाई शुरू कर दी।घर में घुसकर किया हमला, पीड़ित पक्ष का कहना है कि शोर सुनकर जब मोहल्ले वाले इकट्ठा हुए तो हमलावर वहां से हट गए, लेकिन कुछ ही देर बाद इस्लाम ने फोन करके 8-10 अन्य साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने शफीक खां के घर में धावा बोल दिया और वहां मौजूद उनके अन्य पुत्रों—फिरोज और नफीस—को बुरी तरह मारा पीटा।

मोहल्ले में दहशत का माहौल पीड़ित शफीक खां ने बताया कि इस्लाम के पालतू कुत्ते पहले भी मोहल्ले के कई बच्चों को काट चुके हैं, जिससे लोग डरे रहते हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने पीड़ितों को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। कार्रवाई की मांग की है, पीड़ित परिवार ने कोतवाली गोला में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पक्ष आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता है और अब उन्हें जान का खतरा बना हुआ है।

युवक पर लाठी-डंडों से हमला, 5 नामजद समेत कई पर FIR दर्ज
अलीगंज/विकास नगर,

लखनऊ-सचिन बाजपेयी

मुख्यमंत्री की अराजकता पर कड़ा प्रहार करते हुए उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के विकास नगर पुलिस द्वारा युवक के साथ मारपीट मामले में अराजक लोगों पर कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मारपीट करने वाले लड़को की खोज जारी है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट करने वाले लड़के फरार चल रहे है बाकी cctv फुटेज के आधार पर पुलिस लोगों की तलाश में जुटी हुई है l

स्थानीय लोगो की माने तो लोगों ने बताया कि ये सभी लड़के गुट बनाकर दिन रात इमामबाड़े के पास जुवा खेलते रहते है और काफी सालों से अराजकता का माहौल बना हुआ था साथ ही लोगों ने स्थानीय पुलिस के द्वारा की गयी कार्यवाही से संतोष जताया है l खास तौर पर चौकी इंचार्ज जीतेन्द्र कुमार सिंह के बारे में लोगों ने बताया कि जब से चौकी पर इनकी तैनाती हुई है तब से अराजकता पर नकेल लगातार कसी जा रही है, उसी क्रम में यह कार्यवाही यहाँ की आम जान मानस पर पुलिस के प्रति भरोसा पैदा करने वाली है l

आपको बताते चले कि विकासनगर थाना क्षेत्र के इमामवाड़ा मिर्जापुर इलाके में दो मार्च की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच  युवक पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना की सूचना 11 दिन बाद, 13 मार्च की देर रात पुलिस को दी गई, जिसके बाद विकासनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 252, 351(2), 324(2) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित सूर्याश  2 मार्च की रात अपने चाचा राजीव शुक्ला (निवासी अलीगंज) के घर जा रहा था। जब वह स्कूटी से इमामवाड़ा मिर्जापुर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आई एक काली स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। गिरते ही चार-पांच युवक और तीन-चार अन्य अज्ञात लोग उस पर टूट पड़े और लाठी-डंडों व मुक्कों से मारपीट करने लगे।

पीड़ित सूर्याश अवस्थी ने अपनी तहरीर में बताया कि हमलावरों ने उसे पीटते हुए गाली-गलौज की और उसकी स्कूटी भी तोड़ दी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर चाचा के घर पहुंच गया। पीड़ित के अनुसार राहुल और विशाल नाम के युवक उसके घर तक पीछा करते हुए आए और उनके हाथ में ईंट भी थी।

तहरीर में पीड़ित ने राहुल, विशाल फूलवाला, पिल्ली उर्फ अनुराग, लालजी, शनी समेत तीन-चार अन्य अज्ञात लोगों को हमलावर बताया है। सभी आरोपियों के पते फिलहाल अज्ञात बताए गए हैं।

विकासनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच निरीक्षक आनंद कुमार यादव को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है l घटना के बाद इलाके में युवकों के बीच बढ़ती गुंडागर्दी और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।