भावुक दृश्य - Swatantra Prabhat

दुबई में हार्ट अटैक से प्रवासी मजदूर की मौत, 13 दिन बाद शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम
बस्ती। बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के कतर जंगल निवासी पप्पू रोजी-रोटी की तलाश में दुबई गए एक प्रवासी मजदूर की हार्ट अटैक से हुई असमय मौत के बाद जब 13 दिन बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों का दर्द फूट पड़ा और हर आंख नम हो गई। बुजुर्ग मां की चीखें, पत्नी का विलाप और बच्चों की खामोशी ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

कप्तानगंज ब्लॉक के थाना नगर क्षेत्र अंतर्गत कठार जंगल गांव निवासी पप्पू पुत्र हरिहर (करीब 40 वर्ष) अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए दुबई में कार्यरत थे। परिवार के अनुसार वह इससे पहले भी कई बार दुबई जा चुके थे और लगभग पांच वर्ष पहले एक बार फिर रोजगार के लिए वहां गए थे। वह एक निजी कंपनी में वॉचमैन के पद पर काम कर रहे थे।

बताया गया कि 27 मई की रात कंपनी परिसर में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना कंपनी द्वारा तत्काल उनके परिजनों को दी गई। इसके बाद आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते उनका पार्थिव शरीर भारत लाने में समय लगा।

सोमवार को जब पप्पू का शव गांव पहुंचा तो पूरे कठार जंगल गांव में मातम पसर गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार उनके घर पहुंचे। 80 वर्षीय मां रामरति बेटे के शव को देखकर बेसुध हो गईं। वहीं पत्नी निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार परिवार के भविष्य की चिंता जताते हुए विलाप करती रहीं। परिवार की बड़ी बेटी शालिनी (18 वर्ष), छोटी बेटी संध्या (16 वर्ष) और बेटा प्रिंस (15 वर्ष) गहरे सदमे में दिखाई दिए।

ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उनकी आय पर ही पूरे परिवार का खर्च चलता था। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब वृद्ध मां, पत्नी, दो अविवाहित बेटियों और एक नाबालिग बेटे के सामने जीवनयापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

गांव में अंतिम संस्कार के दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की है।

बेटी की मौत पर पिता के साथ रोता रहा पालतू कुत्ता, उस्मापुर में भावुक कर देने वाला दृश्य
स्वतंत्र प्रभात।

प्रयागराज।

उतराव थाना क्षेत्र के उस्मापुर गांव में शुक्रवार को एक बेहद भावुक और दिल को झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया। गांव की एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटी की असमय मौत से घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

इस दुखद घटना के बीच एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। मृतका के पिता के पास उनका पालतू कुत्ता लगातार बैठा रहा। पिता जहां अपनी बेटी के जाने के गम में रोते रहे, वहीं कुत्ता भी उनके पास से हटने को तैयार नहीं था। वह कभी पिता के पास सिर झुकाकर बैठ जाता तो कभी उनके पैरों के पास लेट जाता, मानो वह भी अपने मालिक के दर्द को महसूस कर रहा हो।

गांव के लोगों का कहना है कि यह कुत्ता परिवार के साथ लंबे समय से रह रहा है और घर के हर सदस्य से बेहद लगाव रखता था। बेटी के निधन के बाद से वह भी काफी बेचैन दिखाई दे रहा है और लगातार घर के आसपास ही मंडराता रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घर पहुंच गए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। हर किसी की जुबान पर यही चर्चा रही कि बेजुबान जानवर भी इंसानों के दुख-सुख को कितनी गहराई से समझते हैं। पिता के साथ बैठे कुत्ते का यह भावुक दृश्य वहां मौजूद लोगों को अंदर तक झकझोर गया।

फिलहाल गांव में शोक का माहौल है और परिवार गहरे सदमे में है। यह घटना एक बार फिर यह एहसास कराती है कि इंसान ही नहीं, बल्कि बेजुबान जानवर भी अपने मालिक के दर्द को महसूस करते हैं और मुश्किल घड़ी में उनका साथ नहीं छोड़ते।