Kanpur Zone Police - Swatantra Prabhat

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण
कानपुर। अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद कन्नौज भ्रमण दौरान कोतवाली कन्नौज क्षेत्र स्थित मेहंदी घाट एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा, समस्त घाटों पर गोताखोरों की तैनाती तथा आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत कोतवाली कन्नौज एवं कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित किए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, जिलाधिकारी जनपद कन्नौज, विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक जनपद कन्नौज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जोन के अन्य जनपद भी आगे आएं : एडीजी आलोक सिंह
कानपुर।

कानपुर जोन के पुलिस उपमहानिरीक्षक आलोक सिंह ने आज कानपुर जोन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग की। माह फरवरी-2026 की प्रदेश स्तरीय समीक्षा में जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर कानपुर जोन के पर्यवेक्षणाधीन कानपुर परिक्षेत्र एवं झाँसी परिक्षेत्र के जनपद इटावा, ललितपुर व कानपुर देहात द्वारा प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसकी प्रशंसा पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा की गयी है। इसी प्रकार अन्य जनपद प्रभारियों को भी प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

वैश्विक परिदृश्य में ऊर्जा संसाधनों की मांग एवं आपूर्ति में उतार-चढ़ाव को देखते हुए एलपीजी की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि जनपद के सभी क्षेत्रों में एलपीजी गैस एजेंसियों, गोदामों तथा संदिग्ध स्थलों पर नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जाए तथा बिना लाइसेंस के एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण,

परिवहन या बिक्री पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही तथा घरेलू गैस सिलेंडरों की अधिक मूल्य पर बिक्री या व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर भी सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। आपूर्ति विभाग, पुलिस विभाग एवं प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त छापेमारी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा जाए तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जाए। साथ ही एलपीजी के भंडारण और परिवहन में सभी सुरक्षा मानकों का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे कि आम जनता को निर्धारित मूल्य पर सुरक्षित एवं निर्बाध गैस उपलब्ध हो सके ।

पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिमाह किये जाने वाले उल्लेखनीय / सराहनीय ऑपरेशनल कार्यों के लिए उन्हे डीजी प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये जाने हेतु प्रतिमाह नामांकन उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया।