Administrative Review Meeting - Swatantra Prabhat

विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की समीक्षा बैठक संपन्न
सिद्धार्थनगर - उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक  सभापति डॉ. रतन पाल सिंह की अध्यक्षता एवं  सदस्य विधान परिषद  अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह,  सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न  हुई।इस दौरान जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा सभापति डॉ. रतन पाल सिंह,  सदस्य विधान परिषद  अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह को बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह द्वारा  सदस्य विधान परिषद  ध्रुव कुमार त्रिपाठी को बुके देकर स्वागत किया गया।

बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों में लंबित वित्तीय एवं प्रशासकीय मामलों की समीक्षा करना तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। सभापति डॉ. रतन पाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक विलम्ब का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समिति द्वारा पाया कि कई मामलों में अनावश्यक प्रक्रियात्मक देरी के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सभापति ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह रहें और समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करें। सभापति डॉ. रतन पाल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि वे जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दें और जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता दिखाएं।

बैठक में जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन ने आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। अंत में सभापति ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा जताई कि भविष्य में कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

इस अवसर पर  निजी सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता, समीक्षा अधिकारी हरि प्रताप सिंह, रिपोर्टर अभय सिंह,  पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ राजमणि वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे ।

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।
स्वतंत्र प्रभात।

प्रयागराज

जनगणना-2027 की प्रारम्भिक तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने की। इस दौरान जनगणना से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पन्न कराया जाएगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 के बीच किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, जिससे गणना कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण, गणना ब्लॉक तैयार करने, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के उपयोग, जनसंख्या गणना, वित्तीय प्रबंधन, उपयोगिता प्रमाणपत्र तथा आंकड़ों के प्रकाशन एवं सारणीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि सभी गणना ब्लॉक 31 मार्च 2026 से पहले पोर्टल पर तैयार कर लिए जाएं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 25 मार्च 2026 तक फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया जाए तथा निर्धारित समय के भीतर प्रगणकों की सूची उपलब्ध करा दी जाए। इसके साथ ही सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना से संबंधित बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल से पहले प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया जाए, ताकि मकानों की गणना का कार्य समय से शुरू होकर निर्धारित अवधि में पूरा किया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों और उनके कम्प्यूटर ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि वे 11 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में उपस्थित होकर जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री विजय शर्मा, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री संजय पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार सिंह सहित सभी उपजिलाधिकारी, जनपद स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।