संगम सभागार बैठक - Swatantra Prabhat

ज्ञान भारतम् मिशन को गति देने के लिए प्रशासन सक्रिय
प्रयागराज। भारतीय ज्ञान परम्परा को संरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में “ज्ञान भारतम् मिशन” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गुरुवार को संगम सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन के प्रथम चरण में जनपद की प्राचीन एवं दुर्लभ पाण्डुलिपियों का चिन्हीकरण किया जाएगा।

उन्होंने पाण्डुलिपियों के विषय में जानकारी रखने वाले विद्वानों, संस्थाओं एवं समाज के लोगों से अपने अनुभव साझा करने का आग्रह किया, ताकि इन अमूल्य धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने मिशन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अभियान भारतीय ज्ञान परम्परा को पुनर्जीवित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

बैठक में विभिन्न संगठनों एवं विद्वानों ने अपने विचार रखे। सिविल डिफेन्स के अनिल कुमार गुप्ता (अन्नू भैया) ने बताया कि प्रयागराज से सटे कौशाम्बी और रीवा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पाण्डुलिपियाँ उपलब्ध हैं, जिनका सर्वेक्षण और संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि प्रयागवाल पुरोहित समाज के पास सैकड़ों वर्षों पुरानी वंशावलियाँ और ग्रंथ सुरक्षित हैं, जो प्राचीन भाषाओं में लिखित हैं।

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा0 जमील अहमद ने जनपद की समृद्ध ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यहाँ बड़ी संख्या में पाण्डुलिपियाँ मौजूद हैं। वहीं दायराशाह अजमल से आए मौलाना शमशेर आजम और सज्जादानशीन फराज फाखरी ने बताया कि प्रयागराज के दायरों में हस्तलिखित ग्रंथ सुरक्षित हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के आचार्य अनिल प्रताप गिरि ने सुझाव दिया कि गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण किया जाना चाहिए, क्योंकि मंदिरों, मठों, मस्जिदों और मदरसों में अभी भी अनेक पाण्डुलिपियाँ सुरक्षित हैं।हिन्दी साहित्य सम्मेलन के कुन्तक मिश्र ने जानकारी दी कि उनके संस्थान में लगभग 12 हजार पाण्डुलिपियाँ हैं, जिनका डिजिटाइजेशन कार्य जारी है।

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की डॉ0 कल्पना सहाय ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बैठक का संयोजन संस्कृति विभाग के पाण्डुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी जी.पी. कुशवाहा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, इलाहाबाद संग्रहालय की डॉ. संजू मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षाविद् एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।
स्वतंत्र प्रभात।

प्रयागराज

जनगणना-2027 की प्रारम्भिक तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने की। इस दौरान जनगणना से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पन्न कराया जाएगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 के बीच किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, जिससे गणना कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण, गणना ब्लॉक तैयार करने, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के उपयोग, जनसंख्या गणना, वित्तीय प्रबंधन, उपयोगिता प्रमाणपत्र तथा आंकड़ों के प्रकाशन एवं सारणीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि सभी गणना ब्लॉक 31 मार्च 2026 से पहले पोर्टल पर तैयार कर लिए जाएं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 25 मार्च 2026 तक फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया जाए तथा निर्धारित समय के भीतर प्रगणकों की सूची उपलब्ध करा दी जाए। इसके साथ ही सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना से संबंधित बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल से पहले प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया जाए, ताकि मकानों की गणना का कार्य समय से शुरू होकर निर्धारित अवधि में पूरा किया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों और उनके कम्प्यूटर ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि वे 11 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में उपस्थित होकर जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री विजय शर्मा, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री संजय पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार सिंह सहित सभी उपजिलाधिकारी, जनपद स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।