seven-day-special-camp-launched-in-shaktinagar-special-emphasis-on-public - Swatantra Prabhat

शक्तिनगर में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, जन जागरूकता पर विशेष जोर
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

शक्तिनगर/सोनभद्र -

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर ( दिन- रात) के प्रथम दिवस का शुभारंभ दिनांक 11 मार्च 2026 को चिल्काडांड ग्राम स्थित पंचायत भवन में हुआ। शिविर के उद्घाटन अवसर पर ग्राम प्रधान चिल्काडांड हीरालाल ने मुख्य अतिथि के रूप में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय बाहुल्य इस ग्राम में शिक्षा का अभाव और नशाखोरी एक गंभीर समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए जन जागरूकता एक आवश्यक उपाय है जो राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सफलतापूर्वक किया जा सकता है। एनएसएस के स्वयंसेवक अपने इस सात दिवसीय शिविर में विभिन्न समस्याओं के संबंध में ग्रामीणों से संवाद स्थापित करें ताकि समय रहते एक स्वस्थ समाज को संरक्षित किया जा सके।

समारोह के विशिष्ट अतिथि एनसीएल खड़िया सीएसआर प्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि समाज को नशाखोरी से बचाना आज सबसे बड़ी चुनौती है जिसके समाधान में इस शिविर के स्वयंसेवक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस प्रयास में एनसीएल खड़िया सक्रिय योगदान देने को तैयार है। संस्था के प्रभारी डॉ० प्रदीप कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज समाज में जन जागरूकता की आवश्यकता है क्योंकि बहुसंख्यक लोग जानकारी के अभाव में मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं।

ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अपनी भूमिका निभाकर उन्हें जागरूक बना सकते हैं । इसके पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय ने सात दिवसीय शिविर (दिन- रात) के 7 दिन तक चलने वाले कार्ययोजना को प्रस्तुत किया और इस संबंध में विश्वविद्यालय के गाइड लाइन से स्वयंसेवकों को परिचित कराया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० छोटेलाल प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।

शिविर के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने स्थानीय प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया जिसमें मुख्य रूप से एसआईआर में आने वाली दिक्कतों के समाधान पर चर्चा हुई। स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस गीत, गजल ,भजन व अन्य लोकगीत प्रस्तुत किया। गौरतलब है कि इस शिविर में इकाई प्रथम एवं तृतीय के 50-50 कुल 100 स्वयं सेवक भाग ले रहे हैं। शिविर में डॉ० मनोज कुमार गौतम, डॉ० मनिंदर कुमार डिसूजा, रविकांत कुशवाहा, अमित कुमार सिंह, ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान दिव्या कुमारी, खुशी वर्मा, काजल मेहता, अन्जना पूर्ति, प्रिया अग्रहरि, रोशनी चौधरी, पूजा यादव, रूबि खातून, प्रभा सोंधिया, ने अग्रणी भूमिका निभाई।