Lawyers Protest - Swatantra Prabhat

एस डी एम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
बरेली/ नवाबगंज तहसील दिवस एसडीम उदित सिंह पवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया इसमें सम्मिलित होने अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा तहसील दिवस पहुंचे तो फरियादियों की भीड़ जुटी इस मौके पर 133 शिकायतें पंजीकृत की गई। इनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष 130 शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया इसी क्रम में शिकायतों के फर्जी निस्तारण जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित होने को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश फूटा ।

और उन्होंने तहसील दिवस गेट पर पहुंचकर एसडीएम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज अरुण कुमार श्रीवास्तव क्यों लड़िया वेद सिंह अन्य पुलिस बल ने अधिवक्ताओं को समझने का प्रयास किया परंतु उन्होंने एसडीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और उन्हें तत्काल हटाए जाने की मांग की गई उन्होंने उन्होंने आरोप लगाया एसडीम नवाबगंज कोई भी कार्य संतोषजनक नहीं कर रहे हैं ।

जिसके कारण सभी मामले लंबित पड़े हैं तहसील दिवस में सबसे अधिक मामले राजस्व से संबंधित आए छोटे-छोटे मामले पुलिस से संबंधित थे जिन्हें अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस को शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया तहसील आने वाली शिकायतों को गोल-मोल करके निस्तारित कर दिया जाता है जिसके कारण कभी भी फरियादियों की समस्या का निस्तारण न होने के कारण वह बार-बार तहसील के चक्कर लगाते रहते हैं।

इसी क्रम में ओसवाल चीनी मिल द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान न होने को लेकर कुछ दिन पूर्व अर्धनग्न होकर धरना दे रहे किसान ने आज पुनः प्रार्थना पत्र देकर भुगतान दिलाए जाने की मांग की इस मामले में एसडीम उदित पवार ने गन्ना समिति सचिव मेधा चतुर्वेदी को निम्न अनुसार गन्ना भुगतान करने का निर्देश दिया गन्ना समिति सचिव द्वारा बताया गया उनके हाथ में कुछ नहीं है वह केवल प्रयास कर सकती है वह किया जा रहा है

तथा संभव किसान के भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा तहसील दिवस में उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा एसडीम उदित सिंह पवार तहसीलदार अभिषेक तिवारी खंड विकास अधिकारी नवाबगंज महेश चंद्र कुशवाहा सहायक विकास अधिकारी पंचायत भदपुरा रवि यादव पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव वेद सिंह एवं अन्य विभागों के लोग भी उपस्थित थे यहां पर 133 फरियादी उपस्थित हुए इनमें से तीन की शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया शेष 130 को कार्यवाही का आश्वासन दे दिया गया है।

अधिवक्ता मंच, इलाहाबाद की ओर से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र के नाम खुला पत्र
ब्यूरो प्रयागराज  मान्यवर, आपका यह बयान कि “देश में 35 से 40 प्रतिशत वकील फर्जी हैं” केवल एक असंवेदनशील टिप्पणी नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समुदाय के आत्मसम्मान पर हमला है। यह बयान किसी टीवी बहस के प्रवक्ता ने नहीं, बल्कि उस संस्था के अध्यक्ष ने दिया है जिसे देश के अधिवक्ताओं की गरिमा, स्वतंत्रता और पेशेवर मानकों की रक्षा करनी चाहिए। लेकिन सच यह है कि आपका यह बयान अधिवक्ताओं पर आरोप कम और आपकी अपनी विफलताओं का सार्वजनिक इकबाल ज्यादा है।

यदि वास्तव में देश में इतनी बड़ी संख्या में फर्जी वकील मौजूद हैं, तो सबसे पहले कठघरे में आप स्वयं खड़े हैं। क्योंकि वर्षों से बार काउंसिल ऑफ इंडिया का नेतृत्व आपके हाथों में रहा है। डिग्री सत्यापन से लेकर नामांकन व्यवस्था तक, लॉ कॉलेजों की मान्यता से लेकर विधि शिक्षा की निगरानी तक — हर महत्वपूर्ण तंत्र आपकी अध्यक्षता और प्रभाव के अधीन संचालित होता रहा है।

फिर यह बताइए कि—

बिना भवनों वाले लॉ कॉलेजों को मान्यता किसने दी?

बिना योग्य शिक्षकों और पुस्तकालयों के संस्थानों को “लीगल एजुकेशन” का लाइसेंस किसने दिया?

विधि शिक्षा को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त निजी दुकानों में बदलने दिया किसने?

निरीक्षणों को औपचारिक भ्रष्टाचार और कागजी खानापूर्ति में बदलने दिया किसने?

आज अदालतों में जो गुणवत्ता-विहीन विधि स्नातकों की भीड़ दिखाई देती है, वह किसी संयोग का परिणाम नहीं है। यह आपकी अध्यक्षता में वर्षों तक चलाए गए उस विनाशकारी मॉडल का परिणाम है जिसमें शिक्षा नहीं, मान्यता का कारोबार फलता-फूलता रहा।

विडंबना यह है कि इस पूरे पतन की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय आपने पूरे अधिवक्ता समाज को ही “फर्जी” घोषित कर दिया। यह वही मानसिकता है जिसमें नेतृत्व अपनी असफलता छिपाने के लिए जनता को दोषी ठहराने लगता है।

देश का अधिवक्ता समाज यह भी देख रहा है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया धीरे-धीरे अधिवक्ताओं की स्वतंत्र संस्था कम और सत्ता प्रतिष्ठान के अनौपचारिक सहयोगी मंच में अधिक बदलती गई। अदालतों में संघर्षरत युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं पर आपकी आवाज़ कभी उतनी मुखर नहीं रही, जितनी सत्ता के प्रति आपकी विनम्रता रही है।

आपके सार्वजनिक आचरण से यह धारणा गहरी हुई है कि बार काउंसिल का नेतृत्व अब अधिवक्ताओं की लड़ाई लड़ने के बजाय सत्ता की कृपा प्राप्त करने में अधिक रुचि रखता है। राज्यसभा की राजनीति और सत्ता के गलियारों में स्वीकार्यता की आकांक्षा ने बार काउंसिल की संस्थागत गरिमा को गंभीर क्षति पहुँचाई है।

देश के तीन नए आपराधिक कानूनों—Bharatiya Nyaya Sanhita,Bharatiya Nagarik Suraksha SanhitaऔरBharatiya Sakshya Adhiniyam को लेकर जब देशभर के अधिवक्ताओं में व्यापक असंतोष था, जब जिला बारों से लेकर उच्च न्यायालयों तक गंभीर आपत्तियाँ उठ रही थीं, जब वकील समुदाय लोकतांत्रिक विमर्श और प्रतिरोध चाहता था — तब आपने उस असंतोष को संगठित करने के बजाय उसे ठंडा करने की भूमिका निभाई। आपने अधिवक्ताओं की आवाज़ बनने के बजाय सत्ता को असुविधा से बचाने का काम किया।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया को एक स्वतंत्र, निर्भीक और लोकतांत्रिक संस्था होना चाहिए था, लेकिन आपके कार्यकाल में यह संस्था लगातार केंद्रीकृत, अपारदर्शी और सत्ता-अनुकूल होती गई। अधिवक्ताओं का विश्वास कमजोर हुआ, विधि शिक्षा का स्तर गिरा, युवा वकीलों का भविष्य असुरक्षित हुआ और संस्था की नैतिक विश्वसनीयता लगातार क्षीण होती गई।

आज जब आप पूरे पेशे को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, तब देश का अधिवक्ता समाज आपसे पूछ रहा है —यदि सब कुछ इतना ही सड़ा हुआ है, तो वर्षों से शीर्ष पद पर बैठे व्यक्ति की जवाबदेही कहाँ तय होगी?

किसी भी लोकतांत्रिक संस्था में नैतिकता का न्यूनतम सिद्धांत यह कहता है कि जो व्यक्ति अपने ही कार्यकाल को इतनी भयावह विफलता के रूप में प्रस्तुत कर रहा हो, उसे पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं रह जाता।

अतः अब समय आ गया है कि आप अधिवक्ता समुदाय को अपमानित करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन पद से तत्काल त्यागपत्र दें।

क्योंकि वकालत अभी भी लोकतंत्र का स्वतंत्र स्तंभ है —और इसे किसी व्यक्ति की राजनीतिक महत्वाकांक्षा, सत्ता-निकटता और प्रशासनिक विफलताओं की ढाल नहीं बनने दिया जा सकता।

— अधिवक्ता मंच, इलाहाबाद

बलरामपुर में बिजली विभाग की टीम पर आरोप:घर में जबरन घुसकर बदसुलूकी की, अधिवक्ताओं के विरोध के बाद जांच के आदेश ।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर में बिजली विभाग की चेकिंग टीम पर एक अधिवक्ता के घर में जबरन घुसने और महिलाओं से बदसलूकी का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।नई बाजार निवासी अधिवक्ता समीर कुमार यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में यह आरोप लगाया है। उनके अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बिजली विभाग के इंस्पेक्टर, जेई, एसडीओ और कुछ पुलिसकर्मी (सादे कपड़ों में) उनके घर बिजली जांच के लिए पहुंचे थे।बाहर की जांच के बाद टीम के सदस्यों ने घर के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया।

जब अधिवक्ता ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि वे सभी जबरन घर में घुस गए।अधिवक्ता का आरोप है कि घर में घुसने के बाद टीम के सदस्यों ने चेकिंग के नाम पर गाली-गलौज की और घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। घर के सदस्यों द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा होने लगे। भीड़ बढ़ती देख टीम के सदस्य कथित तौर पर वहां से चले गए। अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि टीम के साथ कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने बिजली विभाग के इंस्पेक्टर को साथ लेकर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के कार्यालय में पूरे मामले की जानकारी दी। अधिवक्ताओं ने दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अधिवक्ताओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड बलरामपुर को मामले की जांच कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

माहौल तनावपूर्ण होने की आशंका के चलते कोतवाली नगर की पुलिस भी मौके पर तैनात रही। अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम भी बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी पक्षों को शांत कराते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के मुद्दे पर वकीलों का स्वर हुआ मुखर, हुई तेज नारेबाजी
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

प्रतापगढ़।

आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनरतले बुधवार को भी अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर वकीलों के विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी दिखा। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं महासचिव अनिल कुमार तिवारी की अगुवाई में एकजुट हुए अधिवक्ताओं ने विधेयक को लेकर सरकार की लापरवाही पर गुस्से का इजहार किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अधिवक्ता की सुरक्षा को लेकर सरकार से संसद में विधेयक ले आने की लगातार मांग कर रहे हैं। उन्होने कहा कि केन्द्रीय बजट में भी सरकार ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर किसी भी पैकेज का ऐलान नहीं किया। महासचिव अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि संसद के बजट सत्र में अधिवक्ताओ की सुरक्षा, बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन, युवा अधिवक्ताओ को प्रोत्साहन भत्ता, न्यायिक क्षेत्र में महिला अधिवक्ताओं के आरक्षण से जुड़ा कानून नहीं लाया गया

तो अधिवक्ता नई दिल्ली में संसद भवन का घेराव करेंगे। आम सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश मिश्र व संचालन अधिवक्ता शैलेन्द्र तिवारी ने किया। लखनऊ मंडल अध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी ने सुरक्षा अधिनियम के मसौदे की बिंदुवार जानकारियां दी। आम सभा को वरिष्ठ अधिवक्ता विजय पाल, बृजेश श्रीवास्तव, रोहित तिवारी, विपिन शुक्ला, हृदय पाण्डेय, सत्येन्द्र बहादुर लाल श्रीवास्तव, ओम शुक्ला, राजेश तिवारी, हरेकृष्ण तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विकास मिश्र, कौशलेंद्र वर्मा,महेन्द्र शुक्ला, टीपी त्रिपाठी, अनीता वर्मा, आयुष त्रिपाठी, अशोक दीक्षित, डीपी सिंह, टीके बोस आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन जिला इकाई अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने किया।