तेज रफ्तार हादसा - Swatantra Prabhat

रहीमाबाद में आमने-सामने बाइक टक्कर
लखनऊ। लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे बाइक सवार को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलिहाबाद थाना क्षेत्र के बलदेव खेड़ा गांव निवासी मुकेश पाल अपने भाई दीपक के साथ बाइक से सब्जी लेकर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे रहीमाबाद थाना क्षेत्र के लोहई गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे जमुनिया गांव निवासी चंद्रपाल की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।

इस हादसे में मुकेश पाल को गंभीर चोटें आईं और उनका पैर टूट गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुकेश पाल को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ हो सकता है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं, जिस पर प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ने छीनी एक युवक की जान
बस्ती। बस्ती जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां 27 मार्च 2026 की देर रात करीब 10:00 बजे बस्ती-बांसी मार्ग पर ग्राम बालेडीहा के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।सूचना मिलते ही थाना वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का मंजर बेहद भयावह सड़क पर क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल पड़ी थी और तीन युवक खून से लथपथ हालत में तड़प रहे थे। पुलिस ने बिना समय गंवाए एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को जिला चिकित्सालय बस्ती भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल (UP 51 AK 8846) पर सवार तीन युवक—मनीष (24 वर्ष) पुत्र हरिशंकर, रामवृक्ष (24 वर्ष) पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम रुद्रपुर थाना सोनहा जनपद बस्ती, तथा उनका रिश्तेदार दीपक (22 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी गोविंदपुर थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर—बस्ती से बांसी की ओर जा रहे थे। तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक (UP 53 AT 4212) से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं रामवृक्ष और दीपक की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए कैली (मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया।इस हृदयविदारक घटना की खबर जैसे ही मृतक और घायलों के गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि सड़क पर जरा सी लापरवाही किस तरह किसी की जिंदगी छीन सकती है। प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता के बावजूद लोग यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिसका खामियाजा इस तरह की दुखद घटनाओं के रूप में सामने आ रहा है।अपील: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, हेलमेट का प्रयोग करें और तेज रफ्तार से बचें—क्योंकि आपका इंतजार घर पर कोई कर रहा होता है।

कानपुर में प्रयागराज के दो युवाओं को साथ ले गई रफ्तार बनी मौत
कानपुर। तेज रफ्तार से वाहन चलाने की आदत लोगों को असमय ही मौत के मुंह में समा जाने को मजबूर कर रही है । ऐसी ही एक घटना मेंरफ्तार बनी मौत प्रयागराज के दो युवकों को अपने साथ ले गई। जबकि दो की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।यह घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर इटावा हाईवे पर कुंभी दूध फैक्टरी के पास बीती देर रात हुई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा यातायात बहाल कराया।

घटना के बारे में प्राप्त विवरण के अनुसार कानपुर से औरैया जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। इसी दौरान औरैया से कानपुर की ओर आ रही कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। साथ ही उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इस हादसे में औरैया की ओर जा रही कार में सवार श्रेष्ठ केसरवानी पुत्र रमेश चंद्र केसरवानी निवासी प्रीतम नगर, थाना धूमनगंज, प्रयागराज, गौरव पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चौक प्रयागराज, हिमांशु केसरवानी पुत्र मुन्ना केसरवानी निवासी धूमनगंज प्रयागराज और रवि पुत्र लखन लाल शर्मा निवासी चौक प्रयागराज गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया , जहां डॉक्टरों ने हिमांशु केसरवानी और रवि को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू किए जाने के साथ ही दोनों युवकों के शवपोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

जलालाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर भीषण टक्कर, बस-अर्टिगा भिड़ंत में तीन की मौत
----तेज रफ्तार बनी काल, घायलों को फर्रुखाबाद रेफर, हाईवे पर लगा लंबा जाम

शाहजहाँपुर।

जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। अल्हागंज थाना क्षेत्र के सुगसुगी पुलिया के निकट बरेली डिपो की तेज रफ्तार बस और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह वाहन के भीतर फंस गए। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर अल्हागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि कार में सवार अरुण (30), ऋषभ (32) और संजय (34) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं अनिल पौद और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार आगरा नंबर की बताई जा रही है, जबकि उसमें सवार लोगों के लखीमपुर जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार में फंसे शवों को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। राहत-बचाव कार्य के दौरान यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट किया गया और लगभग एक घंटे बाद मार्ग को आंशिक रूप से सुचारु कराया जा सका।