धरना प्रदर्शन - Swatantra Prabhat

जर्जर सड़क पर सियासत गरम: सपा का विशाल धरना, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर-जैतापुर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक तापमान बढ़ गया। वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने गनेशपुर बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हजारों लोगों की मौजूदगी में आयोजित धरने में नेताओं ने क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस सड़क से हजारों लोगों का आवागमन होता है, वह आज गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि मौन हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ी तो आर-पार की लड़ाई भी लड़ी जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने सत्ता के दबाव में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करते हुए कार्यक्रम की अनुमति देने में बाधाएं खड़ी कीं। मंच से ही उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर जनता की आवाज उठाने से क्यों रोका जा रहा है।

श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि इस सड़क का मुद्दा कई बार दिशा समिति की बैठकों में उठाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यदि यही सड़क किसी अन्य क्षेत्र में होती तो अब तक उसका निर्माण पूरा हो चुका होता।

धरने के बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी तुलसीपुर को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर मार्ग केवल एक सड़क नहीं बल्कि हजारों लोगों की जीवनरेखा है। यह मार्ग अयोध्या धाम को जोड़ने के साथ-साथ नेपाल सीमा से सटे अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों—चंदनपुर, धोबहा, गनवरिया और जैतापुर—को मुख्यधारा से जोड़ता है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और मरीजों, विद्यार्थियों तथा श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की योजनाओं और विकास के दावों के बीच यह सड़क सरकार की विफलता की जीती-जागती तस्वीर बन चुकी है। क्षेत्र की जनता वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और सरकार आंखें मूंदे बैठे हैं।

धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माणिक लाल कश्यप ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अब्दुल मशहूद खान, पूर्व विधायक रामसागर अकेला, अनवर महमूद, ओंकारनाथ पटेल, नूरुल हसन खां, कौशर हुसैन, भानू त्रिपाठी, विक्रम यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

*सपा का महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शनः तहसील तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे, बोले- छात्र घर नहीं पहुंच पाते और पेपर लीक हो जाता है*
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ द्वारा पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी  के नेतृत्व में तथा सपा जिलाध्यक्ष  लाल जी यादव  की अध्यक्षता में शोहरतगढ़ तहसील पर महंगाई, बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली के दामों में बड़े पैमाने पर मूल्य वृद्धि तथा डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की भारी किल्लत, अघोषित बिजली कटौती, किसानों को खाद बीज तथा डीजल का ना मिल पाना, नीट परीक्षा पेपर लीक, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ,ध्वस्त कानून व्यवस्था, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  के परिवार पर नीच मानसिकता व अराजक तत्वों के द्वारा परिवार पर अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग तथा भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपने हजारों समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ शोहरतगढ़ तहसील पर उप जिलाधिकारी के माध्यम से राजपाल  के नाम ज्ञापन देकर जन समस्याओं के समाधान की मांग किया।

पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह  ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है अपराधियों का बोलबाला है भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए, अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है डीजल पेट्रोल रसोई गैस और बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर प्रदेश की जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया गया पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है यह सरकार किसानों को खाद बीज और डीजल तक उपलब्ध नहीं कर पा रही है हमारी मांग है कि डीजल पेट्रोल और रसोई गैस बिजली की मूल्य वृद्धि वापस लिया जाए और इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, धान के बेहन डालने का समय चल रहा है किसानों को समय से खाद और डीजल उपलब्ध कराया जाए, नीट परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है और इस सरकार में पी डी ए आरक्षण का सबसे ज्यादा घोटाला हुआ है प्रदेश की जनता इस जन विरोधी सरकार को हटाने का मन बना चुकी है यह सरकार जनहित के हर मुद्दे पर विफल है 2027 का चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है ।

धरना प्रदर्शन में प्रदेश सचिव बेचई, अफसर हुसैन रिजवी, राममिलन भारती, मुरलीधर मिश्रा, घिसियावन यादव, कमरूज्जमा खान, खलकुल्लाह खान, बहराइची प्रसाद प्रेमी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, हरिराम यादव, पारसनाथ विश्वकर्मा, रिंदु पासवान ,रामसेवक लोधी, शकील शाह, चंद्रभान पहलवान, घनश्याम जायसवाल, सुनीता गोस्वामी, मोहम्मद जावेद, चंद्रभूषण आर्य, सत्येंद्र यादव ,मोहम्मद यूनुस, नौशाद मलिक,हरिशंकर मौर्य, राम शंकर मौर्य, जलालुद्दीन खान, मनोज मिश्रा, चंचल रावत, राजकुमार चौधरी, सुनील वर्मा, शिव शंकर चौधरी, अभिरंजन चौधरी ,रामदास चौधरी ,माखन गुप्ता ,विजय सिंह चौधरी ,सुनील चौरसिया, शालिग्राम यादव, सुनील यादव, मोहम्मद अकरम ,मोहम्मद शमी ,मोहम्मद इश्तियाक, किशन पटेल ,अनूप चौधरी, पुनीत मिश्रा ,रामदेव चौधरी, बुलर यादव, रंजीत, पारस चौधरी, देव प्रकाश चौधरी, विंध्याचल चौधरी, नुरुल हुदा, रमेश लोधी, लाल जी चौधरी,  रामचरण चौधरी, संजय रस्तोगी ,अंगद यादव आदि  उपस्थित रहे।

पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सरस सिंह

प्रयागराज।समाजवादी पार्टी  ने मंगलवार को कथित पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न तथा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और बाद में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता हाथों में बैनर, पोस्टर और पार्टी के झंडे लेकर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए युवाओं, किसानों, महिलाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षा पत्र लीक होने से लाखों छात्रों और अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। युवा वर्षों तक मेहनत करने के बावजूद भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता न होने के कारण निराश और हताश हैं।

सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय केवल घोषणाएं करने में व्यस्त है। इसके अलावा बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर परिवहन, खाद्य पदार्थों और दैनिक जरूरतों की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे लोगों की आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी सपा नेताओं ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इस दिशा में अपेक्षित परिणाम दिखाई नहीं दे रहे हैं।

कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने, महंगाई नियंत्रित करने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन संपन्न, 36 प्रतिशत आरक्षण समेत कई मांगों पर मंथन
रांची, झारखंड:- सोमवार को रांची स्थित हेमसी हाइट, कचहरी चौक में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक एवं मंत्री सुरेंद्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।

प्रदेश सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग के अधिकार, आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में राज्य सरकार की नौकरियों में पिछड़ा वर्ग को 36 प्रतिशत आरक्षण देने, पंचायत चुनाव में पिछड़ों का आरक्षण सुनिश्चित करने तथा झारखंड के निजी क्षेत्र की नौकरियों में भी पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

इसके अलावा जिन जिलों में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण शून्य या बहुत कम है, वहां जनसंख्या के आधार पर आरक्षण लागू करने तथा लोकसभा और विधानसभा में ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण तय करने की मांग भी सम्मेलन में रखी गई। पिछड़ों के सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक अधिकारों से जुड़े अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रो. जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आज भी विभिन्न जातियों में बंटा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक पिछड़े वर्ग के लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संघर्ष नहीं करेंगे, तब तक उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से झारखंड के सभी जिलों में धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद रांची में एक विशाल महाजुटान कार्यक्रम किया जाएगा।

प्रदेश सम्मेलन में पूर्व सांसद सूरज मंडल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक, अरुण कश्यप, उपेंद्र नारायण सिंह, इंद्रदेव महतो, महामंत्री पप्पू रावत, प्रधान महामंत्री सदन प्रजापति, प्रवक्ता सागर कुमार, विजय महतो, जयंत पटेल, प्रो. विवेकानंद कुशवाहा, हेमंत गुप्ता, रंजना जायसवाल, रोहित शर्मा, राम नरेश यादव, इंद्रदेव प्रसाद, राजू वर्मा, प्रवीण मेहता, विक्रांत विश्वकर्मा, कुशेश्वर महतो, तेजलाल महतो, विक्रम महतो, ललित चौधरी, अजित विश्वकर्मा एवं अवध बिहारी शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुआटस कॉलेज में वेतन बकाया को लेकर , शिक्षकों-कर्मचारियों का प्रदर्शन।
नैनी, प्रयागराज। नैनी एग्रीकल्चर क्षेत्र स्थित (सुआटस) कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों का आक्रोश अपने बकाया वेतन को लेकर लगातार बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों और कर्मचारियों ने बुधवार को यूनिवर्सिटी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने एकत्र होकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कुलपति आर.बी. लाल सहित अन्य अधिकारियों का पुतला फूंका। इस दौरान “मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए गए।

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है और कर्मचारियों का वेतन रोककर “वेतन चोरी” कर रहा है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार अपनी सैलरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी समस्याओं को सुनने के लिए आगे नहीं आ रहा है।बुधवार को बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी यूनिवर्सिटी कैंपस में एकत्र हुए और रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए कॉलेज को बंद कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।बताया जा रहा है कि शिक्षक और कर्मचारी पिछले 27 महीनों से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं। उनका कहना है कि छात्रों से फीस वसूली के बावजूद वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर फीस की राशि कहां जा रही है।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने प्रशासन पर मनमानी और दबंगई का आरोप लगाते हुए कहा कि वेतन न मिलने से उनके परिवारों का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

लखनऊ में ग्लूकोस फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का आंदोलन, प्रशासन ने लिया संज्ञान — 10 अप्रैल तक समाधान का आश्वासन
लखनऊ,

राजधानी लखनऊ के कुंभरावा रोड स्थित पहाड़पुर क्षेत्र में संचालित एक ग्लूकोस फैक्ट्री को लेकर क्षेत्रीय किसानों में लंबे समय से आक्रोश व्याप्त था। किसानों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषित पानी, जहरीली हवा और उससे प्रभावित होती भूमि के कारण खेती-बाड़ी बर्बाद हो रही है और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।

इन्हीं समस्याओं को लेकर नव भारतीय किसान संगठन द्वारा 23 मार्च 2026 को बड़े धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। हालांकि, इससे पहले ही 22 मार्च को प्रशासन हरकत में आया और प्रदूषण विभाग के अधिकारी जेपी मौर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ महंगवां थाना पुलिस बल भी मौजूद रहा।

टीम ने ग्लूकोस फैक्ट्री के पास जमा अत्यधिक प्रदूषित पानी का सैंपल लिया। इसके अलावा उतरौला गांव पहुंचकर वहां के नल के पानी का भी परीक्षण किया गया और उसकी गुणवत्ता की जांच की गई। अधिकारियों ने मौके पर किसानों की स्थिति का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि 10 अप्रैल 2026 तक क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने के लिए ठोस कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद फिलहाल प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है।

हालांकि, संगठन की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय सीमा तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो 15 अप्रैल 2026 को फैक्ट्री के बाहर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी।

नव भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने इस कार्रवाई को किसानों की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता और निरंतर प्रयासों के कारण ही प्रशासन को संज्ञान लेना पड़ा। उन्होंने सभी अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर समस्याओं को समझा, साथ ही संगठन के सभी पदाधिकारियों और किसानों का भी आभार जताया।

किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो इससे न केवल खेती बल्कि पूरे क्षेत्र के जनजीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। अब सभी की नजरें 10 अप्रैल पर टिकी हैं, जब प्रशासन द्वारा किए गए वादों की असली परीक्षा होगी।

(रिपोर्ट: स्वतंत्र प्रभात मीडिया)

रसोई गैस की किल्लत को लेकर सपा का तहसील पर प्रदर्शन
फूलपुर प्रयागराज। देश प्रदेस मे हो रही रसोई गैस की कालाबाजारी व महगाई के विरोध मे आज फूलपुर तहसील मुख्यालय पर  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल टथां समाजवादी महिला सभा गंगापार की जिला अध्यक्ष प्रतिमा रावत के नेतृत्व में सैकडो महिलाओ व समाजवादी पा कार्यकर्ताओ के साथ विशाल धरना प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए महिला सभा की जिला अध्यक्ष प्रतिमा रावत ने कहा कि र्पूरे भारत देश एवं उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों से लगातार गैस सिलेंडर की किल्लत एवं भीषण महंगाई की समस्या से आम जनता त्रस्त है भाजपा सरकारो में नेता मस्त है और प्रदेश की जनता त्रस्त है महंगाई आसमान छू रहा है अभी भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है महंगाई भ्रष्टाचार अगर कम करना है तो समाजवादी पार्टी सरकार लाना बहुत जरूरी है।

प्रदर्शन मे मुख्य रूप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमला यादव,जिला महासचिव पदमा यादव, फूलपुर विधान सभा अध्यक्ष सुनीता यादव प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमारी यादव,हंडिया विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला यादव  माधुरी गोतम सुषमा पासी नीलम बिंद, सुधा शुक्ला, एडवोकेट सुनील यादव,सौरभ कुमार चंदन यादव,अवधेश नारायण जी राम नरेश पाल  एवं कई सम्मानित समाजवादी नेता मौजूद रहे!

भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन : 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
सिद्धार्थनगर। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने  कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रधानमंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख  मांडविया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी रावेंद्र श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में श्रमिकों की समस्याओं से संबंधित 18 सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष समरेंद्र प्रताप सिंह, जिलामंत्री आशुतोष यादव ने बताया कि  मांगें संघ के 21वें अखिल भारतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन में पारित प्रस्तावों पर आधारित हैं।

संघ ने सभी क्षेत्रों में श्रम कानूनों को बिना किसी छूट के लागू करने की मांग की है। ईपीएफ और कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वेतन सीमा में वृद्धि तथा बोनस भुगतान के अंतर्गत पात्रता सीमा संशोधित करने की मांग शामिल है। इसके अलावा रसोइया, आशा, आंगनबाड़ी और ठेका श्रमिकों को स्थाई करने तथा सामान्य भर्तियों पर लगी रोक हटाने की मांग गई है। संघ ने केंद्र सरकार से श्रमिक हित में त्वरित व सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

सोनभद्र में चकबंदी अनियमितता के खिलाफ किसानों के धरने को जन अधिकार पार्टी का समर्थन
राजेश तिवारी (क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

सोनभद्र जनपद के घोरावल तहसील के अंतर्गत ग्राम भैंसवार में 1986 से चल रही चकबंदी प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं और भू-माफियाओं से अधिकारियों की मिलीभगत के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन 45वें दिन भी जारी है। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष बिरजू कुशवाहा के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन को अब जन अधिकार पार्टी का भी समर्थन मिल गया है।

जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने धरना स्थल पर पहुंचकर बिरजू कुशवाहा को पार्टी की ओर से समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के प्रमुख प्रदेश महासचिव भागीरथी सिंह मौर्य ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मौजूदा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

भागीरथी सिंह मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि 1986 में शुरू हुई चकबंदी का अब तक पूरा न होना सीधे तौर पर संबंधित अधिकारियों की भू-माफियाओं से मिलीभगत को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी किसानों की जमीन के साथ गोलमाल करना चाहते हैं और उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने प्रशासन और सरकार द्वारा 45 दिनों बाद भी किसानों के इस प्रदर्शन का संज्ञान न लेने को 'सौतेला व्यवहार' बताया, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है और इसे जन अधिकार पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने मांग की कि 1986 से चल रही चकबंदी प्रक्रिया को तत्कालीन जिलाधिकारी सोनभद्र के 1992 के आदेश के अनुसार शून्य मानकर नए सिरे से चकबंदी कराई जाए।मंडल उपाध्यक्ष विजयमल मौर्य और मंडल सचिव श्रीपति विश्वकर्मा ने भी निष्पक्ष और न्यायपूर्ण चकबंदी कराकर किसानों के साथ न्याय करने की बात कही।

जिसे उन्होंने जनहित में बताया।प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव रविरंजन शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, मुलायम सिंह, राकेश कुमार, चंद्रशेखर आजाद मौर्य, सुख्खू मौर्य, गुलाब मौर्य, विजयमल मौर्य, श्रीपति विश्वकर्मा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।यह समर्थन किसानों के आंदोलन को और मजबूती देगा, जिससे प्रशासन पर लंबित चकबंदी प्रक्रिया को जल्द से जल्द और पारदर्शी तरीके से पूरा करने का दबाव बढ़ेगा।

मिल्कीपुर के अधिवक्ताओं ने भी किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
स्वतंत्र प्रभात

मिल्कीपुर, अयोध्या। हापुड़ में अधिवक्ता की गोली मारकर नृशंश हत्या किए जाने के बाद प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित अधिवक्ताओं की पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई किए जाने एवं गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर बार एसोसिएशन मिल्कीपुर की अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम मिल्कीपुर को सौंपा। हापुड़ जिले में निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करने तथा शासन एवं प्रशासन द्वारा उसे पर कोई प्रभावी कार्यवाही न किए जाने के परिपेक्ष्य में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश द्वारा बीते 3 सितंबर को एक निर्णय लेते हुए प्रदेश के समस्त जिलों एवं तहसीलों के बार एसोसिएशन अध्यक्षों तथा अधिवक्ताओं को विरोध प्रदर्शन किए जाने हेतु एक पत्र प्रेषित किया गया है। जिसके क्रम में मिल्कीपुर के अधिवक्ताओं ने भी विरोध जताया तथा मांगों का विज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का अभिलंब स्थानांतरण, दोषी पुलिसकर्मियों जिन्होंने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया तथा महिला अधिवक्ताओं को भी पीटने का कार्य किया है, उन सभी पर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी किए जाने, प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस के मनगढ़ंत झूठी कहानी बनाकर मुकदमा दर्ज किए हैं, उन्हें वापस लिए जाने, एडवोकेट प्रोटेक्शन पारित कर तुरंत प्रदेश में लागू किए जाने तथा हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को तुरंत मुआवजा दिलाए जाने की मांगे शामिल हैं। इस मौके पर अधिवक्ता संघ मिल्कीपुर अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला, मंत्री बृजेश, स्वामीनाथ उपाध्याय, शंभू नाथ तिवारी, दयानंद पांडे, प्रहलाद तिवारी, खुशीराम पांडे, अमरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, उमाकांत श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, किशोर कुमार तिवारी व रमेश पांडे सहित दर्शनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

किसान समस्याओं को लेकर किसान यूनियन का तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन उपजिलाधिकारी से वार्ता के बाद समाप्त
हैदरगढ़ बाराबंकी-

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन( अरा0) लोकतांत्रिक द्वारा तहसील मुख्यालय पर किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन उप जिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित महाजन से वार्ता के बाद समाप्त हो गया।

वार्ता के दौरान जहां कुछ समस्याओं का निराकरण कर दिया गया वहीं शेष समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा 10 दिन का समय मांगा गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज तहसील मुख्यालय पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक देश का किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश भी खुशहाल नहीं हो सकेगा। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

इस अवसर पर दिए गए ज्ञापन में किसानों को जो आवासीय एवं कृषि योग्य भूमि के पट्टे दिए गए हैं उन पर ज्यादातर किसान कब्जा नहीं पा सके, अभियान चलाकर कब्जा दिलाया जाए, भूमिहीन किसानों का आवासीय पट्टा के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास की सुविधा दिलाई जाए लहरों में समय से पानी मिलाया जाए।

कहां की कृषि प्रधान देश होने के बावजूद किसान उर्वरक और कीटनाशक सही समय और सही मूल्य पर नहीं पाता, समय पर और सही मूल्य पर उपलब्ध कराया जाए कहा कि राजस्थान में ₹500 में मिलने वाला गैस सिलेंडर उत्तर प्रदेश में भी ₹500 मूल्य पर ही उपलब्ध कराया जाए एवं चारबाग लखनऊ से सुल्तानपुर तक पैसेंजर ट्रेन चलाई जाए ताकि किसानों आम नागरिकों को आवागमन की सुविधा मिल सके। दिए गए ज्ञापन में जनवरी के सड़कों को गड्ढा मुक्त कराए जाने ग्राम पंचायतों में 10 जानवरों पर रखने के लिए जमीन उपलब्ध कराने हैदर गढ़ से पिक्चर मधील के नाली की साफ सफाई कराए जाने अभियान चलाकर पर की बंजर खलिहान व चारागाह की जगह खाली कराने तालाबों में पानी भरवाने वह उसका रखरखाव किए जाने हर ग्राम पंचायत में गौशाला का निर्माण कराए जाने की मांगे शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी जिला उपा

ध्यक्ष बुद्धि लाल मंडल प्रभारी रामेश्वर लोधी जिलाध्यक्ष राम लखन लोधी सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे