Family Dispute - Swatantra Prabhat

भरण-पोषण विवाद में बेटे ने ली पिता की जान।
प्रयागराज।

कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। लल्ला चुंगी चौराहे के पास सुबह टहलने निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग राम दुलारे कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना को सड़क दुर्घटना मान रही थी, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान सीने में गोली लगने की पुष्टि होने पर मामला हत्या का निकला। जांच के बाद पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे अखिलेश उर्फ शिवा और उसके एक साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।

पुलिस के अनुसार शिवकुटी निवासी राम दुलारे कोरी रोज की तरह शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सुबह के समय जब वह कर्नलगंज क्षेत्र स्थित लल्ला चुंगी चौराहे के पास पहुंचे, तभी उन पर हमला हुआ। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कर्नलगंज पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक रूप से मामला सड़क हादसे जैसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन अस्पताल में जांच के दौरान मृतक के सीने में गोली लगने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर मृतक के छोटे बेटे अखिलेश उर्फ शिवा की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि अखिलेश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

एसीपी कर्नलगंज ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से भरण-पोषण को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में जिला न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन था। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई और वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

जमीन बंटवारे के विवाद में भाई ने भाई की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, पत्नी घायल
प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के कहली बादलपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लंबे समय से चल रही रंजिश के बीच एक भाई ने अपने ही सगे भाई, फर्नीचर कारोबारी संतोष विश्वकर्मा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना में मृतक की पत्नी भी घायल हो गईं। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार संतोष विश्वकर्मा मुंबई में रहकर फर्नीचर का कारोबार करते थे। कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटे थे। परिवार में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि गुस्से में आए भाई ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर संतोष विश्वकर्मा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची संतोष की पत्नी पर भी हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल संतोष को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रतापगढ़ में दबंगों का खूनी खेल! घर पर हमला, बच्चों तक को नहीं बख्शा — पुलिस की निष्क्रियता पर बड़े सवाल
प्रतापगढ़ | संवाददाता

जनपद प्रतापगढ़ के थाना पट्टी क्षेत्र के ग्राम समोगरा से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां दबंगों के कथित आतंक से एक परिवार पिछले दो वर्षों से दहशत में जीने को मजबूर है। पीड़ित पंकज सिंह ने अपने ही पटीदार सर्वेश सिंह, उनकी माता प्रेमा सिंह, तथा पड़ोसी राजेश सिंह और धर्मेश सिंह पर लगातार उत्पीड़न, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित के अनुसार, वे करीब 20 वर्षों तक सूरत (गुजरात) में रहकर व्यापार करते थे, लेकिन व्यापार बंद होने के बाद लगभग दो वर्ष पहले अपने पैतृक गांव लौटे। गांव लौटने के बाद से ही विवाद की शुरुआत हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक घटनाओं में बदलती चली गई।

रोजाना गाली-गलौज, धमकी और दहशत का माहौल

पंकज सिंह का आरोप है कि विरोधी पक्ष आए दिन उनके घर के सामने गाली-गलौज करते हैं, जान से मारने की धमकी देते हैं और जानबूझकर झगड़े की स्थिति बनाते हैं। इससे पूरे परिवार में लगातार भय का माहौल बना रहता है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि उनकी पत्नी, जो एक अध्यापिका हैं, को स्कूल जाते समय रास्ते में रोका जाता है, टोका-टाकी की जाती है और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। वहीं उनके 13 वर्षीय और 9 वर्षीय मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया। आरोप है कि बच्चों को स्कूल बस स्टॉप पर डराया-धमकाया जाता है और कथित तौर पर अवैध हथियार दिखाकर मानसिक रूप से दबाव बनाया जाता है।

अवैध हथियारों का खुला प्रदर्शन

पीड़ित का कहना है कि आरोपी राजेश सिंह खुलेआम अवैध पिस्टल लेकर घूमता है और कई बार उन्हें दौड़ा भी चुका है। धर्मेश सिंह के पास भी अवैध बंदूक होने की जानकारी दी गई है। इतना ही नहीं, आरोप है कि ये लोग तेज संगीत बजाकर और सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर अपने दबदबे का प्रदर्शन करते हैं, जिससे इलाके में डर का माहौल और गहरा होता जा रहा है।

26 अप्रैल का खूनी हमला — घर पर बोला धावा

घटना का सबसे भयावह पहलू 26 अप्रैल 2026 को सामने आया, जब आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़ित के घर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों, पत्थरों और नुकीले-धारदार हथियारों से लैस होकर ये लोग सीधे दरवाजे पर आ धमके और पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में पंकज सिंह और उनके 13 वर्षीय बेटे को चोटें आईं, जबकि पत्नी और 9 वर्षीय छोटे बच्चे पर भी पत्थर और डंडे फेंके गए। किसी तरह सभी ने अपनी जान बचाई।

वीडियो सबूत के बावजूद कार्रवाई नहीं

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने समय-समय पर इन घटनाओं के वीडियो सबूत पुलिस को दिए, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से भी असंवेदनशील जवाब दिए गए, जैसे—

“असलहे की फोटो लेकर आओ, तब कार्रवाई होगी”

और “धमकी दे रहे हैं, सच में मारेंगे नहीं”

इन बयानों ने पीड़ित परिवार की चिंता और बढ़ा दी है।

खौफ में कैद परिवार, बच्चों की पढ़ाई ठप

लगातार हो रही घटनाओं के कारण पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। बच्चे डर के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और पत्नी भी घर से बाहर निकलने में असहज महसूस कर रही हैं।

पीड़ित का कहना है कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि वे अपने ही घर में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

बड़ा सवाल — कब जागेगा प्रशासन?

यह मामला कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक तरफ आरोपियों के हौसले बुलंद हैं, वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार न्याय और सुरक्षा के लिए दर-दर भटक रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, अवैध हथियारों की जांच हो और उनके परिवार को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

चेतावनी जैसी अपील

पीड़ित का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो कभी भी कोई बड़ी और गंभीर घटना घट सकती है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और क्या पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा मिल पाती है या नहीं।

पारिवारिक कलह से रिश्तों का रोज़ होता पतन
भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश है, लेकिन देश में बढ़ते अपराध—विशेषकर घरेलू और पारिवारिक हिंसा के जघन्य मामलों—में निरंतर वृद्धि होना एक सभ्य समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। आज के आधुनिक दौर में जब भी हम समाचार पत्रों या न्यूज़ चैनलों से रूबरू होते हैं, तो राजनीति से इतर आपराधिक घटनाओं और पारिवारिक कलह से जुड़ी खबरों का प्रतिशत लगातार बढ़ता दिखाई देता है।

मीडिया द्वारा इन घटनाओं को प्रमुखता से दिखाना अब मजबूरी बन गई है, क्योंकि देश के लगभग हर धर्म, वर्ग और समाज में पारिवारिक हिंसा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जो कई बार जघन्य अपराधों का रूप ले लेता है। भारत विश्व को शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला देश माना जाता है, लेकिन विडंबना यह है कि हमारे अपने ही परिवारों में रिश्तों के बीच दूरियाँ इतनी बढ़ती जा रही हैं कि साथ बैठकर भोजन करना भी कठिन होता जा रहा है। सिर्फ भाई-भाई के रिश्ते ही नहीं, बल्कि पति-पत्नी के संबंधों में भी जिस गति से अलगाव बढ़ रहा है और उसके भयावह परिणाम सामने आ रहे हैं, वह पूरे समाज के लिए गहन चिंतन का विषय है। यह स्थिति हर धर्म, हर वर्ग और हर व्यक्ति को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती है।

आधुनिकता की दौड़ में हमने नई पीढ़ी को महंगी शिक्षा और भौतिक सुख-सुविधाएँ तो भरपूर दी हैं, लेकिन उन्हें सहनशीलता, धैर्य, अपनत्व, विनम्रता और परिवार को साथ लेकर चलने के संस्कार देने में हम कहीं पीछे रह गए हैं। परिणामस्वरूप, नवपीढ़ी में धैर्य और सहनशीलता का अभाव बढ़ रहा है, जो पारिवारिक कलह को जन्म देकर कई बार गंभीर अपराधों में बदल जाता है। आज कोई भी समाज या व्यक्ति यह दावा नहीं कर सकता कि वह पारिवारिक कलह से पूरी तरह मुक्त है।

जो घटनाएँ आज हम समाचारों में देख-सुन रहे हैं, वे कल किसी भी परिवार की वास्तविकता बन सकती हैं। कहीं पैसों के विवाद, कहीं अवैध संबंधों की आशंका, कहीं कर्ज का दबाव, तो कहीं नशे की लत या पारिवारिक हस्तक्षेप—इन सभी कारणों से महानगरों से लेकर गाँवों तक रिश्तों का पतन तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि कई बार कम उम्र और कम समझ वाले लोग भी संदेह या आवेग में आकर अपने ही जीवनसाथी की हत्या जैसे जघन्य अपराध कर बैठते हैं। वहीं, कर्ज और पारिवारिक तनाव से परेशान होकर अपने ही मासूम बच्चों की हत्या कर आत्महत्या करने की घटनाएँ भी समाज को झकझोर देती हैं।

यह भी एक कटु सत्य है कि पारिवारिक कलह अब केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक सीमित नहीं रही। जहाँ गरीब परिवारों में इसे आर्थिक तंगी का परिणाम माना जाता है, वहीं संपन्न और भौतिक रूप से समृद्ध घरों से उठती कलह की आवाजें रिश्तों के आंतरिक विघटन की ओर संकेत करती हैं। हर दिन अवैध संबंधों की शंका और अविश्वास के चलते प्रेम, विश्वास और अपनत्व जैसे रिश्तों का गला घोंटने की घटनाएँ सामने आ रही हैं। ऐसे में समाज के हर वर्ग को पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण और रिश्तों की गरिमा बनाए रखने के लिए गंभीरता से विचार करना होगा। यदि हम परिवार की खुशहाली, सौहार्द और विश्वास को बनाए रखना चाहते हैं, तो मजबूत और संतुलित दाम्पत्य जीवन पर सामूहिक मंथन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।

अरविंद रावल

बालक के अपहरण की झूठी सूचना फैलाने वाले चार लोग गिरफ्तार, पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद किया
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो

प्रयागराज,से दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट।

पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना फूलपुर क्षेत्र में बालक के अपहरण की भ्रामक सूचना फैलाने वाले तीन अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर और अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के नेतृत्व में थाना फूलपुर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 70/2026 धारा 248/61(1)a/137(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित चार आरोपियों को रविवार 9 मार्च 2026 को थाना फूलपुर क्षेत्र के परासिनपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में बजरंगी बिन्द (30 वर्ष) निवासी बौढ़ई कटौता थाना फूलपुर, उसकी पत्नी राधिका बिन्द (28 वर्ष), कमलेश कुमार बिन्द (30 वर्ष) तथा अखिलेश कुमार (19 वर्ष) निवासी ग्राम कोठरा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार कमलेश बिन्द का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी कारण उसने अपने पुत्र के पालन-पोषण के लिए उसे अपने जीजा बजरंगी बिन्द के घर रख दिया था। 7 मार्च 2026 को बालक की मौसी ने बालक की मां के साथ थाना फूलपुर में प्रार्थना पत्र देकर बच्चे को वापस दिलाने की मांग की थी। उस समय कमलेश बिन्द सूरत में था, इसलिए बजरंगी बिन्द ने बच्चे के संबंध में निर्णय पिता की मौजूदगी में कराने की बात कही।

बताया जाता है कि काफी समझाने के बाद भी बजरंगी बिन्द ने बालक को वापस नहीं किया, जिसके चलते उसका चालान धारा 170 भा0ना0सु0सं0 के अंतर्गत किया गया। इसके बाद कमलेश बिन्द ने अपने जीजा बजरंगी बिन्द, बहन राधिका बिन्द और भाई अखिलेश कुमार के साथ मिलकर साजिश रची। योजना के तहत बालक को कहीं छिपा दिया गया और बालक की मां तथा मौसी पर अपहरण करने की झूठी खबर फैलाने की योजना बनाई गई, ताकि बच्चे को मां से अलग रखा जा सके।

योजना के अनुसार 8 मार्च 2026 को थाना फूलपुर में बालक के अपहरण की सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया और झूठी सूचना देने के आरोप में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी:

प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सौरभ पाण्डेय, उपनिरीक्षक गिरीश चन्द्र मौर्य, उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार तिवारी तथा कांस्टेबल श्रीश कुमार मिश्रा शामिल रहे।