जलभराव समस्या - Swatantra Prabhat

बार एवं बेंच की समन्वय बैठक में समस्याओं के निदान पर हुआ मंथन
लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को बार एवं बेंच की समन्वय बैठक में तहसील से जुड़ी समस्याओं पर मंथन हुआ। एसडीएम वाचस्पति सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक मे अधिवक्ताओ ने तहसील मे जलभराव तथा साफ सफाई आदि से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम वाचस्पति ने कहा कि न्यायिक वातावरण को सुचारू बनाए रखते हुए जरूरतमंद की समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा। एसडीएम न्यायिक जितेन्द्र कटियार ने अधिवक्ताओं से वादों के निस्तारण में कामकाज का माहौल बनाए रखने पर बल दिया।

तहसीलदार रवि यादव ने वकीलों द्वारा गिनायी गयी समस्याओं के निस्तारण के लिए समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी व संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद खान, उपाध्यक्ष नामवर सिंह, महामंत्री शिवरंजन यादव, सह मंत्री सचिन पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष राममोहन सिंह, अनिल तिवारी महेश, देवी प्रसाद मिश्र, अजय शुक्ल गुडडू, रामलगन यादव ने तहसील से जुडी समस्याओं पर प्रकाश डाला।

बैठक में  शैलेन्द्र सिंह, हरिश्चंद्र पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, दिनेश मिश्र, सिंटू मिश्र, विनोद मिश्र, सूर्यकांत निराला ने साथी अधिवक्ताओं के साथ नवागान्तुक अधिकारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर घनश्याम मिश्र, लाल राजेन्द्र सिंह, सुशील शुक्ला, कमाल अहमद, रोशन लाल सरोज, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, पारसनाथ सरोज, उदयनाथ तिवारी, प्रेम मिश्र, शुभम श्रीवास्तव, भास्कर शुक्ला, जितेन्द्र तिवारी, सुमित त्रिपाठी, राजीव तिवारी, संतोष सरोज आदि अधिवक्ता रहे।

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल 76 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें राजस्व विभाग की 26, पुलिस विभाग की 21, विकास विभाग की 6 तथा अन्य विभागों की 23 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से आठ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

आपको बता दें कि, निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने एक-एक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई गंभीर और जनहित से जुड़े मामले सामने आए।

समाधान दिवस में पहला मामला सिकंदरपुर गांव से जुड़ा रहा। गांव निवासी मोहन सिंह एडवोकेट, समाजसेवी बाबा राम केवल अनशनकारी एवं धर्मराज रावत ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मूंगताल ड्रेन की बरसात से पूर्व सफाई कराए जाने की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि, समय रहते ड्रेन की सफाई न होने पर बारिश में जलभराव एवं फसलों को नुकसान की आशंका बनी रहती है।

दूसरा मामला पूरे पैगू तिवारी लोधवारी डीह गांव का रहा। शिकायतकर्ता धीरेन्द्र पुत्र देवराज ने बछरावां विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि, उनका 27 वर्षीय भाई धर्मेंद्र आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में विद्युत विभाग में कार्यरत था। 8 मई 2026 को लाइन मेंटीनेंस कार्य के दौरान विभागीय लापरवाही से अचानक विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। वर्तमान में धर्मेंद्र लखनऊ ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है तथा उसका दाहिना हाथ काटना पड़ा है। शिकायतकर्ता ने जेई उमेश कुमार यादव और संबंधित लाइनमैन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

तीसरा मामला बछरावां कस्बे की एक दिव्यांग महिला से संबंधित रहा। महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि, वह अपना मकान निर्माण करा रही है, लेकिन कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।  जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और शिकायतकर्ता की मौजूदगी में समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कस्बा महराजगंज के वार्ड नंबर-7 के सभासदों ने भी बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी समस्याएं रखीं। सभासद विजय धीमान, रामकुमार यादव, धर्मेंद्र वर्मा, नूरुल हसन समेत अन्य लोगों ने वार्ड की गलियों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और नए बिजली खंभे लगाए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई।

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि, फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक विभाग जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि, जिन मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई आवश्यक है, वहां समन्वय बनाकर त्वरित समाधान कराया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक रवी कुमार, एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार मंजुला मिश्रा, डीपीआरओ शौम्यशील सिंह, नायब तहसीलदार सत्यराज, बीडीओ वर्षा सिंह, बीडीओ शिव बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत संदीप कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन यादव, सीएमओ प्रतिनिधि डॉ. एके रावत सहित महराजगंज, चंदापुर, बछरावां, शिवगढ़ एवं हरचंदपुर थानों के प्रभारी तथा अन्य जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

19 मई से हटेगा नगर का अतिक्रमण- एसडीएम
सुरेंद्र सिंघल,तिलहर। नगर पालिका सभागार में मंगलवार को एसडीएम जीत सिंह राय और पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर की यातायात व्यवस्था, जलभराव और अतिक्रमण के मुद्दों पर चर्चा की गई।

नगर पालिका सभागार में आयोजित व्यापारियों की बैठक में एसडीएम जीत सिंह राय ने व्यापारियों द्वारा लगातार किए जा रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 19 मई से नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। व्यापारियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर प्रशासन कार्रवाई करने को बाध्य होगा।

व्यापारी नेता सौरभ गुप्ता रवि ने नगर में ई-रिक्शाओं के कारण लगने वाले जाम की समस्या उठाई।  पड़ रही है। इस पर सीओ ज्योति यादव ने पुलिस के माध्यम से नगर का रूट चार्ट तैयार कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने

सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक नगर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रखे जाने का प्रस्ताव रखा, ताकि बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या कम हो सके। अधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। व्यापार मंडल अध्यक्ष हितेश गुप्ता ने नगर में नालों और नालियों की सफाई न होने से हल्की बारिश में जलभराव की समस्या कही। उन्होंने कहा कि सड़कों पर गंदा पानी भरने से व्यापार और आवागमन प्रभावित होता है। इस पर अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने कहा कि 15 मई से सभी नालों और नालियों की विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मानसून से पहले सफाई कार्य पूरा करा दिया जाएगा।

बैठक में अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश अवर अभियंता निर्माण पीयूष मिश्रा, व्यापारी नेता प्रदीप गुप्ता, सभासद अभिषेक सिंह, सुनील गुप्ता सहित तमाम व्यापारी  मौजूद रहे।

झूंसी में जलनिकासी संकट: नैका सहित कई इलाकों में नालियों का अभाव बना बड़ी समस्या।
स्वतंत्र प्रभात

प्रयागराज । सरस सिंह की रिपोर्ट।

झूंसी क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। विशेष रूप से नैका, नई बस्ती, कटका, और आसपास के कई मोहल्लों में नालियों के अभाव और जर्जर जलनिकासी व्यवस्था ने स्थानीय निवासियों का जीवन दूभर कर दिया है। हर साल बारिश के मौसम में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वर्षों से शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

बरसात में बनता है ‘तालाब’।

झूंसी के नैका इलाके में हल्की बारिश भी सड़कों को तालाब में बदल देती है। पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण गंदा पानी कई दिनों तक सड़कों और गलियों में जमा रहता है। इससे न केवल आवागमन बाधित होता है बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि कई बार घरों में भी पानी घुस जाता है, जिससे घरेलू सामान को नुकसान उठाना पड़ता है।

नालियों का अधूरा निर्माण और खराब रखरखाव

कई जगहों पर नालियों का निर्माण कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया। जहां नालियां बनी भी हैं, वहां नियमित सफाई नहीं होने के कारण वे कचरे से भरी रहती हैं। परिणामस्वरूप पानी का बहाव रुक जाता है और जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश।

नैका और आसपास के इलाकों के निवासियों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम और संबंधित विभागों से शिकायत की, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वादे तो करते हैं, लेकिन बाद में समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं।

स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर।

गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

जिम्मेदार कौन?

स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की कमी भी इस समस्या का एक बड़ा कारण मानी जा रही है। योजनाएं बनती हैं, बजट भी पास होता है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम अधूरा रह जाता है।

क्या कहते हैं अधिकारी?।

अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में जलनिकासी सुधार के लिए योजनाएं बनाई गई हैं और जल्द ही काम शुरू होगा। हालांकि, स्थानीय लोगों का विश्वास अब इन दावों पर कम ही रह गया है।

अर्बन फ्लड नियंत्रण को लेकर मंडल स्तरीय बैठक
स्वतंत्र प्रभात

प्रयागराज, संवाददाता।

शहर में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अर्बन फ्लड नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलजमाव से प्रभावित क्षेत्रों में पंपिंग स्टेशन स्थापित करने सहित वर्षा जल की सुचारु निकासी के लिए तैयार की गई योजना को अनुमोदन प्रदान किया गया।

आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने की। बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज, नगर आयुक्त साई तेजा समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शहर में वर्षा ऋतु के दौरान निचले इलाकों में उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्या और उसके स्थायी समाधान के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में नगर निगम द्वारा चिन्हित उन क्षेत्रों की समीक्षा की गई, जहां बरसात के समय जलभराव की समस्या अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे स्थानों पर वर्षा जल की निकासी को प्रभावी बनाने के लिए नालों पर डैम और गेट लगाने के साथ-साथ पंपिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इन पंपिंग स्टेशनों की मदद से अतिरिक्त वर्षा जल को तेजी से बाहर निकाला जा सकेगा, जिससे निचले और संवेदनशील इलाकों में जलजमाव की स्थिति को नियंत्रित किया जा सकेगा और आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि यह विस्तृत परियोजना प्राक्कलन सी एंड डी एस, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) द्वारा नगर निगम के समन्वय से तैयार किया गया है। इसमें निर्माण कार्य के साथ-साथ पांच वर्षों के संचालन और अनुरक्षण (ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस) का खर्च भी शामिल किया गया है, ताकि व्यवस्था का सुचारु संचालन लंबे समय तक सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में यह भी बताया गया कि शहर में तेजी से हो रहे शहरीकरण, बढ़ती आबादी और कई स्थानों पर प्राकृतिक जल निकासी मार्गों के अवरुद्ध होने के कारण वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले रही है। पूर्व में खुले और निचले क्षेत्रों में अब बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य होने से पानी के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे जल निकासी की समस्या बढ़ती जा रही है।

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिया कि योजना के क्रियान्वयन से पहले प्रस्तावित स्थलों का संयुक्त निरीक्षण संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाए। साथ ही स्थानीय वार्ड के नागरिकों को प्रस्तावित डिजाइन की जानकारी देते हुए उनका फीडबैक भी लिया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की व्यावहारिक समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए परियोजना को समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी कार्य नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की गाइडलाइन के अनुरूप किए जाएंगे। पंपिंग सिस्टम से निकलने वाले जल के प्रवाह की सटीक निगरानी के लिए फ्लो-मीटर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पंप कंट्रोल पैनल में रिमोट मॉनिटरिंग और कम्युनिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे केंद्रीय मॉनिटरिंग कक्ष को वास्तविक समय में जानकारी मिलती रहेगी और पूरी प्रणाली की प्रभावी निगरानी संभव हो सकेगी।

प्रशासन का मानना है कि इस योजना के लागू होने के बाद शहर के निचले और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में बरसात के समय होने वाली समस्याओं में काफी हद तक कमी आएगी और नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

जिलाधिकारी ने की नगर निकायों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सिद्धार्थनगर,

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सिद्धार्थ मीटिंग हॉल में नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। नियमित रूप से कूड़ा उठान, नालियों की सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि कहीं भी कूड़े का ढेर दिखाई नहीं देना चाहिए और स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

जिलाधिकारी ने नगर निकायों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, वाटर एटीम चालू कराने का एंव जिस वार्ड में   एटीम वाटर नहीं लगे वहां लगवाने का निर्देश दिया,जल निकासी व्यवस्था तथा पार्कों के रख-रखाव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाए तथा पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए समुचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकायों के सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ करें। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निकायों के कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जाती रहेगी, जिससे विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।