नदी सफाई अभियान - Swatantra Prabhat

भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय द्वारा संचालित मनोरमा सफाई अभियान बना जनआस्था और जनसंघर्ष का प्रतीक
बस्ती। बस्ती जिले की पावन धरा पर प्रवाहित मनोरमा नदी को पुनः स्वच्छ, निर्मल और जीवनदायिनी बनाने के संकल्प के साथ जनपद के चर्चित समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा के नेतृत्व में चल रहा “मनोरमा सफाई अभियान” अब जनआस्था, जनभागीदारी और जनसंघर्ष का जीवंत उदाहरण बनता जा रहा है। द्वितीय चरण के तीसरे दिन यह अभियान झुंगीनाथ से आगे बढ़ते हुए पंडूलघाट तक पहुंच गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और समाजसेवियों ने एकजुट होकर नदी की सफाई में श्रमदान किया।

जहां निरंतर नदी के बीच उतरकर जलकुंभी और गंदगी को हटाते श्री पाण्डेय युवाओं का उत्साह बढ़ा रहे हैं वहीं नावों के माध्यम से सहयोग करते साथी, तथा किनारे से हौसला बढ़ाते ग्रामीण—ये दृश्य इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि जब जनमानस ठान लेता है, तो बदलाव निश्चित होता है। यह अभियान अब केवल सफाई तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रकृति संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जीवन और सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम बन चुका है।

इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि मनोरमा नदी केवल जलधारा नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और संस्कृति की वाहक है। मान्यता है कि इस पावन धरा का संबंध हमारे धार्मिक और पौराणिक गौरव से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इसका संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

किंतु दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां एक ओर आमजन अपने सीमित संसाधनों के बावजूद दिन-रात नदी की सफाई में जुटा है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार जिला प्रशासन की ओर से अब तक अपेक्षित सक्रियता और सहयोग देखने को नहीं मिला है। यह उदासीनता न केवल जनभावनाओं की अनदेखी है, बल्कि पर्यावरण और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति भी लापरवाही का परिचायक है।

अभियान से जुड़े भाजपा नेता जगतबली सिंह,विनोद चौधरी, धन्नजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन शीघ्र ही इस जनहित कार्य में सहभागिता सुनिश्चित नहीं करता है, तो जनसमर्थन के बल पर एक बार पुनः व्यापक और निर्णायक आंदोलन खड़ा किया जाएगा। यह संघर्ष किसी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि समूचे क्षेत्र की अस्मिता, आस्था और भविष्य का प्रश्न बन चुका है।

इस अवसर पर अभियान से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं युवाओं ने एक स्वर में संकल्प दोहराया—“जब तक मनोरमा स्वच्छ नहीं होगी, हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।”

नदियों की स्वच्छता ही सच्ची ईश्वर सेवा है, और यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा सबसे बड़ा दायित्व भी। इस मौके पर गुलशन,शिवम्, करमवीर सोनकर,गिरजेश पटेल,नीलेश सिंह,अवधेश चौधरी, नितेश शर्मा, राजीव पाण्डेय, महेंद्र चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मनोरमा की सफाई के लिएप्रशासन व समाजसेवियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न
बस्ती।

बस्ती जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी चंद्रमणि पांडे द्वारा मनोरमा नदी की सफाई को लेकर चल रहे जनजागरण अभियान के क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के निर्देश पर डीसी मनरेगा संजय शर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय “सुदामा” तथा उनके सहयोगियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में डीसी मनरेगा ने श्री पाण्डेय को बताया कि आपके द्वारा भेजे गए पत्र के क्रम में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रयासों से एक सप्ताह पूर्व दो दिनों के लिए आयी केन्द्रीय जल आयोग/गंगा समिति की टीम द्वारा मनोरमा नदी का सर्वेक्षण कराया गया है। आयोग द्वारा तैयार किए जा रहे प्रस्ताव के अनुसार नदी की दीर्घकालिक समस्या के समाधान की दिशा में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय “सुदामा” ने स्पष्ट रूप से कहा कि  मनोरमा नदी केवल जलधारा नहीं बल्कि जनपद की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसके संरक्षण और स्वच्छता के लिए समाज और प्रशासन दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है।यह बैठक केवल केंद्र सरकार या गंगा समिति की कार्यवाही जानने के लिए नहीं है, बल्कि 5 फरवरी को दिए गए मांगपत्र के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर किए जाने वाले ठोस कदमों पर चर्चा के लिए है। उन्होंने कहा कि नदियों की सफाई सुनिश्चित करना, प्रदूषण फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करना और अतिक्रमण हटाना स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है।

बैठक में रोटरी क्लब के पूर्व जिलाध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने आगामी रामनवमी मेले को देखते हुए मेला प्रशासन की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की। वहीं भाजपा नेता जगतबली सिंह ने नदी में मलवे के कारण हुई दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी और डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने नदी किनारों पर बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।

करीब दो घंटे चली गहन चर्चा के दौरान श्री पाण्डेय ने कहा कि यदि बैठक में ठोस निर्णय नहीं निकलता तो प्रशासन को अगली बैठक बुलाकर स्पष्ट कार्ययोजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नदी की सीमा से अतिक्रमण हटाना, गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करना, पौराणिक स्थलों के पास घाटों की सफाई कराना तथा मूर्ति विसर्जन को नदी की मुख्य धारा से अलग सुरक्षित स्थान पर सुनिश्चित करना प्रशासन का दायित्व है।

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चैत्र रामनवमी से पूर्व मखौड़ा धाम, शिवाला घाट, तपसीधाम, झुंगीनाथ, पंडूल घाट सहित नदी तट पर स्थित लगभग एक दर्जन प्रमुख घाटों और करीब 10–12 किलोमीटर नदी क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही मूर्ति विसर्जन के लिए नदी किनारे सुरक्षित स्थान तैयार किया जाएगा। नदी में मल-मूत्र, कूड़ा-कचरा या अपशिष्ट डालने वालों तथा मांस-मछली की दुकानों की निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, घाघरा नदी को मनोरमा से जोड़ने तथा पूरी नदी की व्यापक सफाई के लिए जिलाधिकारी के निर्देश व गंगा समिति के प्रस्ताव के अनुरूप आगे की कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में सिंचाई एवं बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ-साथ महेंद्र प्रताप सिंह, राहुल शर्मा, रामधीरज चौधरी,गिरजा शंकर द्विवेदी, देवशरण शुक्ल, विशाल मिश्र सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व क्षेत्रीय प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।