Digital Addiction - Swatantra Prabhat

सुबह उठते ही प्रभु दर्शन से पहले मोबाइल दर्शन — स्वास्थ्य के लिए घातक
आज के दौर में यदि पूछा जाए कि मनुष्य के लिए सबसे कीमती वस्तु कौन सी है, तो अधिकांश लोगों का उत्तर होगा मोबाइल। आधुनिक युग में मोबाइल मानव की सबसे प्रिय वस्तु बन चुका है। इसकी लत ऐसी है कि एक बार लग जाए तो उससे मुक्त होना अत्यंत कठिन हो जाता है। आज स्थिति यह है कि मनुष्य कुछ समय तक बिना भोजन, बिना आराम और कई बार अपने परिजनों से बातचीत किए बिना भी रह सकता है, लेकिन मोबाइल के बिना रहना उसके लिए लगभग असंभव होता जा रहा है।

मोबाइल आज मनुष्य के हाथों से एक पल के लिए भी नहीं छूटता। यदि किसी मजबूरी में उसे अलग रखना भी पड़े, तो वह उसकी निगाहों की सीमा में ही रहता है। सुबह नींद खुलते ही घर में भगवान के दर्शन से पहले मोबाइल के दर्शन करना नई पीढ़ी की एक आदत ही नहीं, बल्कि एक नई परंपरा बनती जा रही है। मोबाइल देखने में मनुष्य इतना तल्लीन हो जाता है कि उसे अपने आसपास की दुनिया का भी ध्यान नहीं रहता।

वर्तमान समय का मानव अपने माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी या यहां तक कि अपने बच्चों से भी उतना लगाव नहीं दिखाता, जितना अपने मोबाइल से दिखाने लगा है। मोबाइल के प्रति यह अंधा मोह इस हद तक बढ़ गया है कि अनेक लोगों ने ईश्वर की अदृश्य शक्ति की अपेक्षा मोबाइल की रंगीन स्क्रीन को ही अपना आधुनिक देवता बना लिया है। तभी तो मोबाइल में डूबे व्यक्ति को न भूख का एहसास होता है,

न प्यास का, न शारीरिक थकान का और न ही किसी सामाजिक उत्तरदायित्व का। मोबाइल आज मनुष्य का महबूब बन चुका है। उसे बड़े नाज़ों से हाथों में रखा जाता है। स्थिति यह है कि जब कोई व्यक्ति मोबाइल में व्यस्त होता है और कोई उसके इस एकांत में व्यवधान डाल दे, तो अपने ही परिवार के सदस्य उसे खलनायक प्रतीत होने लगते हैं। इसके बाद घरों में तकरार और विवाद का एक नया अध्याय शुरू हो जाता है।

यह कटु सत्य है कि मनुष्य ने मोबाइल को अपनी आवश्यकता से बढ़ाकर अपनी मजबूरी बना लिया है। उसका अधिकांश समय मोबाइल की स्क्रीन पर बीत रहा है। परिणामस्वरूप वास्तविक जीवन के रिश्ते कमजोर होते जा रहे हैं और काल्पनिक दुनिया का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। मोबाइल के माध्यम से मिलने वाले लाइक, कमेंट और फॉलोअर्स आज कई लोगों के लिए सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गए हैं, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल भिन्न है।

जब तक व्यक्ति इस भ्रम से बाहर निकलता है, तब तक वह मानसिक तनाव, अकेलापन और अवसाद का शिकार हो चुका होता है। मोबाइल की अति ने घर-परिवार और सामाजिक संबंधों को भी प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर बढ़ती निर्भरता ने लोगों के मन में संदेह, भ्रम और अविश्वास को जन्म दिया है। जब यही संदेह विकराल रूप धारण कर लेता है, तब प्रेम और विश्वास पर आधारित रिश्ते पल भर में बिखर जाते हैं। उस समय वही मोबाइल, जो कभी सबसे प्रिय था, जीवन की सबसे बड़ी परेशानी का कारण बन जाता है।

मोबाइल की अत्यधिक लत का प्रभाव केवल मानसिक स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। रातों की नींद छीन रखी है, आंखों की रोशनी प्रभावित हो रही है, तनाव बढ़ रहा है और पारिवारिक संवाद समाप्त होते जा रहे हैं। मनुष्य आभासी दुनिया में जितना अधिक डूब रहा है, उतना ही वास्तविक जीवन से दूर होता जा रहा है। निस्संदेह, मोबाइल आधुनिक जीवन की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है, लेकिन आवश्यकता और लत के बीच की सीमा को समझना भी उतना ही आवश्यक है।

तकनीक का उपयोग जीवन को सरल बनाने के लिए होना चाहिए, जीवन पर शासन करने के लिए नहीं। अतः आधुनिक और शिक्षित पीढ़ी से केवल इतना ही निवेदन है कि यदि स्वस्थ मन, स्वस्थ तन और सुखी पारिवारिक जीवन चाहिए, तो दिन की शुरुआत मोबाइल दर्शन से नहीं, प्रभु दर्शन से करें। कुछ समय अपने परिवार, प्रकृति और स्वयं के लिए भी निकालें। तभी तकनीक और जीवन के बीच संतुलन स्थापित हो सकेगा तथा मनुष्य वास्तविक सुख और शांति का अनुभव कर सकेगा।

अरविंद रावल

रील की लत से बीमार होता युवा
सोशल मीडिया पर रील का बुखार दिन रात बढ़ता जा रहा है ऐसे में वो युवा वर्ग जिसने रील को ही अपना कैरियर मान लिया है बीमार होता जा रहा, 15  सेकंड की रील के कारण अनगिनत बीमारी का शिकार होता जा रहा है। इस पर शीघ्र ही प्रभावी कदम उठाने होंगे नहीं तो स्थिति आगे चलकर बहुत बिगड़ सकती है। पहले हम खाना खाते वक्त बात करते थे। अब खाना ठंडा हो जाता है, लेकिन रील नहीं रुकती।

15 सेकंड की वीडियो ने युवा दिमाग को ऐसे पकड़ा है कि घंटों निकल जाते हैं और पता भी नहीं चलता। रील्स डोपामिन का शॉर्टकट हैं। हर नई वीडियो पर दिमाग को छोटा सा "रिवॉर्ड" मिलता है। असल जिंदगी की मेहनत वाले काम - पढ़ाई, प्रोजेक्ट, रिश्ते - में रिजल्ट देर से मिलता है। दिमाग आसान वाला रास्ता चुन लेता है। ध्यान का बिखराव- 2 मिनट से ज्यादा एक काम पर टिकना मुश्किल लगने लगता है। नींद का बिगड़ना रात 2 बजे तक स्क्रॉल करना और सुबह उठ न पाना आम हो गया है।

तुलना का जहर- दूसरों की हाईलाइट रील देखकर अपनी जिंदगी फीकी लगने लगती है। लक्षण जो दिखने लगे हैं- यह सिर्फ "टाइम वेस्ट" नहीं रहा। अब ये मानसिक सेहत पर दिखने लगा है। बिना वजह चिड़चिड़ापन और बेचैनी जब फोन पास न हो- अकेले बैठे रहना, दोस्तों से मिलने का मन न करना - पढ़ाई या काम में रुचि कम होना, प्रोक्रास्टिनेशन बढ़ना, आत्मविश्वास में गिरावट क्योंकि हर कोई "परफेक्ट" लग रहा है। कई युवा खुद कहते हैं - "पता है नुकसान हो रहा है, पर छोड़ नहीं पाता"। यही लत की निशानी है। अगर तुमने एक बार सैड वीडियो देखी, तो अगले 20 वीडियो उसी मूड की होंगी। तुम्हारा कंट्रोल कम, प्लेटफॉर्म का कंट्रोल ज्यादा।

दूसरा कारण है खालीपन। असली उपलब्धि, मेहनत, बातचीत में टाइम लगता है। रील्स तुरंत एंटरटेनमेंट देती हैं। खाली दिमाग सबसे पहले वहीं जाता है। इससे निकलने का रास्ता बहुत ही आसान है लेकिन लोग प्रयास ही नहीं करते। पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं, पर कंट्रोल वापस लेना जरूरी है। स्क्रीन टाइम को देखो- फोन में ही पता चल जाता है कितना वक्त जा रहा है। नंबर देखकर झटका लगता है। रील के लिए टाइम फिक्स करो- दिन में 20 मिनट, बस। बाकी टाइम ऐप लॉक कर दो। रिप्लेसमेंट ढूंढो-  जो खालीपन रील भरती है, उसे किताब, जिम, दोस्ती, कोई स्किल से भरो। खाली मत छोड़ो।

नोटिफिकेशन बंद करो- हर नॉटिफिकेशन दिमाग को खींचता है। हिम्मत करके बंद कर दो। हाथ से फोन दूर रखो सोने से 1 घंटा पहले और उठने के 1 घंटे बाद फोन मत छुओ। इसके लिए अपने आप से ही सवाल करना होगा। रील देखकर तुम्हें क्या मिल रहा है? 1 घंटे बाद कैसा महसूस होता है - रिलैक्स या खालीपन। अगर जवाब "खालीपन" है, तो समझो ये एंटरटेनमेंट नहीं, एस्केप है। दिमाग एक मसल है। अगर तुम उसे सिर्फ 15 सेकंड के शॉट्स खिलाओगे, तो वो लंबी रेस नहीं दौड़ेगा। कॉलेज, करियर, रिश्ते - सब लंबी रेस हैं।

रील बुरा नहीं है। बुरा है जब रील तुम्हारी जिंदगी चला रही हो। कंट्रोल वापस लो, वरना 5 साल बाद पछतावा ज्यादा और समय कम बचेगा। तुम्हारे हिसाब से रील्स पर सबसे ज्यादा टाइम कहां चला जाता है - एंटरटेनमेंट, इंफो, या बस स्क्रॉल करने की आदत में। आज के दौर में सोशलमीडिया पर मानसिक स्वास्थ्यक्षको लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है।

मनोवैज्ञानिक बातों को रील के जरिये 30 सेकंड के वायरल कंटेंट में बदल दिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसका नतीजा यह हो रहा है कि युवा पीढ़ी थेरेपी स्पीक में घिरती चली जा रही है, लेकिन असली खतरनाक है 30 सेकंड की रील थेरेपी विशेषज्ञों के अनुसार, सोशल मीडिया पर 30 सेकंड की रील देखने या इंस्टाग्राम पोस्ट को कोट करने से किसी व्यक्ति की मानसिक परेशानी या अंदर की भावनात्मक उलझन ठीक नहीं हो जाती।

रील ने गंभीर मनोवैज्ञानिक बातों को एक बिकने वाली चीज बना दिया है। भावनात्मक समझ के मामले में वे कमजोर होते जा रहे हैं। अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन ने 1,055 जेन-जी पर एक सर्वे किया गया। इसमें हर चार में से एक युवा ने माना कि एक महीने में उनके अच्छे दिनों के मुकाबले बुरे दिन ज्यादा होते। हैं। काम करने वाले लगभग 40 फीसदी युवा यह स्वीकार करते हैं कि उन्हें हर हफ्ते कई बार गंभीर चिंता या डिप्रेशन के लक्षण महसूस होते हैं। पिछली पीढ़ियों के मुकाबले आज के युवाओं में तनाव या अवसाद की बात खुलकर स्वीकार करने और मदद मांगने की। संभावना सबसे ज्यादा देखी गई है।

जेब में पलता अदृश्य ज़हर: सोशल मीडिया और युवा मन का संकट
[आभासी सफलता का दबाव और युवा मन का अवसाद]

[सोशल मीडिया: मनोरंजन नहीं, मानसिक प्रदूषण का नया दौर]

·      प्रो. आरके जैन “अरिजीत”

कभी मानव सभ्यता को खतरा बाहरी प्रदूषणों से था—धुएँ से, प्लास्टिक से, रसायनों से। पर आज सबसे घातक प्रदूषण हमारी जेब में रखा हुआ है—मोबाइल की चमकती स्क्रीन और उस पर दौड़ती सोशल मीडिया की दुनिया। यह प्रदूषण दिखाई नहीं देता, पर मन और चेतना को भीतर से क्षीण कर देता है। यह शरीर को नहीं, आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आशा को खा जाता है। यही कारण है कि बीते कुछ वर्षों में युवाओं में अवसाद, अकेलापन और आत्महत्या की घटनाओं के पीछे सोशल मीडिया की भूमिका तेजी से चर्चा में आई है। यह तकनीक सुविधा का साधन बनकर आई थी, लेकिन अनियंत्रित उपयोग ने इसे मानसिक विष में बदल दिया है।

सोशल मीडिया का सबसे गहरा असर युवा मन की तुलना करने की प्रवृत्ति पर पड़ता है। यह मंच एक ऐसा आभासी संसार रच देता है जहाँ हर व्यक्ति अपनी जिंदगी का सबसे चमकदार पक्ष ही दिखाता है। महंगी कारें, शानदार यात्राएँ, आकर्षक चेहरे और लगातार मिलती सफलता—इन दृश्यों को देखकर एक सामान्य युवा अनजाने में स्वयं को असफल समझने लगता है। उसे लगने लगता है कि बाकी सब लोग जीवन की दौड़ में उससे बहुत आगे निकल चुके हैं। यही निरंतर तुलना धीरे-धीरे आत्मविश्वास को कमजोर कर देती है और व्यक्ति को भीतर से तोड़ने लगती है।

मनोवैज्ञानिक बताते हैं कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली प्रतिक्रिया—लाइक, कमेंट और शेयर—एक प्रकार की मनोवैज्ञानिक लत पैदा करती है। हर बार जब किसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया मिलती है, तो मस्तिष्क में डोपामिन नामक रसायन सक्रिय होता है, जो क्षणिक खुशी देता है। लेकिन यही खुशी व्यक्ति को बार-बार उसी प्रतिक्रिया की तलाश में बाँध देती है। जब अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिलती, तो निराशा और बेचैनी बढ़ जाती है। धीरे-धीरे यह मानसिक निर्भरता व्यक्ति के आत्मसम्मान को पूरी तरह बाहरी स्वीकृति पर आश्रित बना देती है।

इस समस्या का दूसरा गंभीर पक्ष है साइबर बुलिंग। सोशल मीडिया ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दी, लेकिन इसके साथ ही अपमान और उत्पीड़न के नए रास्ते भी खोल दिए। गुमनाम पहचान के पीछे छिपकर लोग दूसरों का मजाक उड़ाते हैं, अपमानजनक टिप्पणियाँ करते हैं या निजी तस्वीरों को वायरल कर देते हैं। किशोर और युवा उम्र में आत्मसम्मान बेहद संवेदनशील होता है; ऐसे में सार्वजनिक अपमान मानसिक आघात बन जाता है। कई मामलों में यह अपमान इतना गहरा होता है कि पीड़ित युवा स्वयं को समाज के सामने असहाय महसूस करने लगता है।

एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि सोशल मीडिया युवाओं के वास्तविक संबंधों को कमजोर कर रहा है। पहले दुख या तनाव के समय व्यक्ति परिवार, मित्रों या समाज के बीच समाधान खोजता था। अब वही व्यक्ति अपनी भावनाएँ स्क्रीन पर उकेर देता है। लेकिन वर्चुअल दुनिया में संवेदनशीलता का स्थान अक्सर प्रतिक्रिया और मनोरंजन ने ले लिया है। कई बार गंभीर पीड़ा को भी लोग हल्के में लेते हैं या उसे मजाक बना देते हैं। परिणामस्वरूप पीड़ित व्यक्ति और अधिक अकेला महसूस करता है।

डिजिटल लत का प्रभाव युवाओं की दिनचर्या पर भी स्पष्ट दिखाई देता है। देर रात तक मोबाइल पर सक्रिय रहने से नींद प्रभावित होती है, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। नींद की कमी से चिड़चिड़ापन, चिंता और ध्यान की कमी बढ़ती है। पढ़ाई, करियर और सामाजिक जीवन पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है। जब व्यक्ति बार-बार असफलता या असंतुलन महसूस करता है, तो उसके भीतर निराशा की भावना और गहरी होने लगती है।

सोशल मीडिया की एक और खतरनाक प्रवृत्ति है “परफेक्ट लाइफ” का भ्रम। यह मंच वास्तविक जीवन की जटिलताओं को छिपाकर केवल आकर्षक क्षणों को सामने लाता है। संघर्ष, असफलता और साधारण जीवन के पल लगभग गायब रहते हैं। परिणामस्वरूप देखने वाले युवाओं को लगता है कि बाकी सभी लोग खुश और सफल हैं, केवल वही संघर्ष कर रहे हैं। यही भ्रम धीरे-धीरे आत्मसम्मान को कमजोर करता है और जीवन के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करता है।

हाल के वर्षों में कई देशों में किए गए अध्ययन यह संकेत देते हैं कि सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग और युवाओं में बढ़ती मानसिक समस्याओं के बीच स्पष्ट संबंध दिखाई देता है। चिंता, अवसाद, आत्महीनता और अकेलापन—ये सभी समस्याएँ अनियंत्रित सोशल मीडिया उपयोग से और बढ़ सकती हैं। जब व्यक्ति लगातार आभासी दुनिया में डूबा रहता है, तो वास्तविक जीवन की चुनौतियों से जूझने की उसकी क्षमता धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगती है।

इस समस्या का समाधान केवल तकनीक से दूरी बनाने में नहीं, बल्कि उसके विवेकपूर्ण उपयोग में छिपा है। युवाओं को यह समझाना आवश्यक है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली दुनिया पूरी सच्चाई नहीं होती। यह जीवन का केवल चुना हुआ और सजाया हुआ हिस्सा होता है। यदि युवा इस अंतर को समझ लें, तो वे तुलना और निराशा के जाल से बच सकते हैं। इसके साथ ही डिजिटल अनुशासन भी उतना ही आवश्यक है—सीमित समय तक उपयोग, नियमित विश्राम और वास्तविक जीवन की गतिविधियों में भागीदारी।

परिवार और शिक्षा संस्थानों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। माता-पिता को बच्चों के साथ संवाद बनाए रखना चाहिए और उनकी भावनात्मक स्थिति को समझने का प्रयास करना चाहिए। विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य और डिजिटल साक्षरता को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, ताकि युवा ऑनलाइन दुनिया के खतरों को पहचान सकें। यदि समाज समय रहते संवेदनशीलता और समर्थन का वातावरण बना सके, तो कई दुखद घटनाओं को रोका जा सकता है।

आज तकनीक को नकारना संभव नहीं, क्योंकि वह हमारे जीवन की धड़कनों में शामिल हो चुकी है। प्रश्न यह नहीं कि सोशल मीडिया रहे या नहीं, बल्कि यह है कि हम उसका उपयोग किस विवेक और जिम्मेदारी के साथ करते हैं। यदि इसका संतुलित और सजग उपयोग हो, तो यही माध्यम ज्ञान, रचनात्मकता और संवाद का सशक्त सेतु बन सकता है। लेकिन यदि नियंत्रण खो जाए, तो यही चमकती स्क्रीन धीरे-धीरे मानसिक विष बनकर हमारी युवा पीढ़ी की ऊर्जा, आत्मविश्वास और आशा को भीतर ही भीतर निगल सकती है।

आज आवश्यकता है कि समाज इस अदृश्य खतरे को गंभीरता से समझे। प्लास्टिक पर्यावरण को प्रदूषित करता है, लेकिन सोशल मीडिया का असंतुलित प्रभाव मन और विचारों को प्रदूषित कर सकता है। यदि हम युवाओं को सुरक्षित और सशक्त भविष्य देना चाहते हैं, तो हमें उन्हें आभासी चमक से अधिक वास्तविक जीवन के मूल्य सिखाने होंगे। तभी यह पीढ़ी निराशा के अंधेरे में नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और संतुलन की रोशनी में आगे बढ़ सकेगी।