महिला अपराध - Swatantra Prabhat

बिठूर के लॉज में बनारस की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म
कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट के बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंधना चौकी क्षेत्र में एक लॉज में बनारस की एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में लॉज के मालिक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि थाना बिठूर क्षेत्रान्तर्गत मंधना चौकी क्षेत्र में कॉलर जगदीप द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि उनकी लॉज में एक महिला के साथ गलत कार्य हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाना बिठूर स्थित मिशन शक्ति केंद्र लाया गया।

महिला सब इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़िता से पूछताछ की गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि वह मूल रूप से बनारस की निवासी है तथा यहां अपने एक रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि एक व्यक्ति उसे लॉज में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रकरण में पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त लॉज के स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्त्री शिक्षा, सुरक्षा पर गंभीर विमर्श की आवश्यकता
किसी भी लोकतांत्रिक समाज की प्रगति का आकलन उसकी आधी आबादी अर्थात स्त्रियों की स्थिति से किया जाता है। यह तथ्य आज केवल विचार नहीं बल्कि वैश्विक विकास सूचकांकों का आधार बन चुका है। भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में स्त्री की स्थिति एक ओर उल्लेखनीय प्रगति का संकेत देती है तो दूसरी ओर गंभीर चुनौतियों की ओर भी ध्यान आकृष्ट करती है। स्त्री शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का आधार स्तंभ होती है, बीते कुछ दशकों में भारत में स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार देखने को मिला है, बालिका नामांकन दर में वृद्धि, माध्यमिक शिक्षा में लैंगिक अंतर में कमी और उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी ने सामाजिक संरचना को नया स्वरूप दिया है।

विशेष रूप से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा और प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की उपस्थिति यह दर्शाती है कि शिक्षा स्त्री सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम बन रही है, किंतु यह भी यथार्थ है कि ग्रामीण, आदिवासी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में बालिकाओं की शिक्षा अब भी सामाजिक दबाव, घरेलू श्रम और बाल विवाह जैसी समस्याओं से प्रभावित है।

वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में स्त्री की स्थिति आधुनिक भारत की स्त्री आज शिक्षा, रोजगार और सार्वजनिक जीवन में पहले की तुलना में अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही है, पंचायत से लेकर संसद तक उसकी भागीदारी बढ़ी है और प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है, इसके बावजूद घरेलू स्तर पर निर्णय लेने की स्वतंत्रता, समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दे अब भी पूर्ण समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, यह स्थिति इस तथ्य को रेखांकित करती है कि कानूनी अधिकार और सामाजिक स्वीकृति के बीच अभी भी एक स्पष्ट अंतर विद्यमान है।

स्त्रियों के विरुद्ध अपराध  चिंता का विषय है हाल के वर्षों में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के स्वरूप में भी बदलाव आया है, पारंपरिक अपराधों के साथ-साथ साइबर अपराध,ऑनलाइन उत्पीड़न और डिजिटल माध्यमों के दुरुपयोग से जुड़ी घटनाएँ तेजी से बढ़ी हैं, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, दहेज से संबंधित मामले और सार्वजनिक स्थलों पर असुरक्षा की घटनाएँ यह संकेत देती हैं कि शहरीकरण और तकनीकी प्रगति के बावजूद सामाजिक मानसिकता में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है, यह स्थिति न केवल कानून व्यवस्था बल्कि सामाजिक चेतना के स्तर पर भी गंभीर आत्ममंथन की मांग करती है।

कानूनी प्रावधान और प्रशासनिक दायित्व पर एक दृष्टि डालें तो भारत में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण के लिए सुदृढ़ कानूनी ढांचा उपलब्ध है, जिसमें घरेलू हिंसा निषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण कानून, दहेज निषेध अधिनियम तथा हाल के आपराधिक कानून संशोधन शामिल हैं, किंतु प्रशासनिक दृष्टि से चुनौती इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, त्वरित न्याय और पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण की है, पुलिस, न्यायपालिका और स्थानीय प्रशासन के समन्वय के बिना केवल कानूनों का अस्तित्व पर्याप्त नहीं सिद्ध हो सकता।

आर्थिक सहभागिता और विकास की अनिवार्यता — स्त्रियों की आर्थिक भागीदारी को राष्ट्रीय विकास की अनिवार्य शर्त के रूप में स्वीकार किया जा चुका है, स्वयं सहायता समूहों, सूक्ष्म वित्त योजनाओं, ग्रामीण उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान किए हैं, फिर भी श्रम बाजार में महिलाओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम बनी हुई है, जिसका कारण सामाजिक जिम्मेदारियों का असमान बोझ, कार्यस्थल पर सुरक्षा की कमी और अनौपचारिक क्षेत्र में रोजगार की अधिकता है।

मीडिया और सामाजिक दृष्टिकोण में मीडिया स्त्री की छवि निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, सकारात्मक उदाहरणों के साथ-साथ यह भी आवश्यक है कि स्त्री को संवेदनशीलता के साथ सम्मानजनक और संतुलित रूप में प्रस्तुत किया जाए, जिससे समाज में समानता और गरिमा का संदेश सुदृढ़ हो सके। भविष्य की दिशा और नीतिगत अपेक्षाएँ देखीं जाएं तो स्त्री की स्थिति में वास्तविक सुधार के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार को समग्र दृष्टिकोण से जोड़ना होगा, साथ ही सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन के लिए पुरुषों और बालकों को भी लैंगिक समानता के मूल्यों से जोड़ना अनिवार्य होगा, यह केवल महिला केंद्रित योजनाओं से नहीं बल्कि सामाजिक सहभागिता और प्रशासनिक संवेदनशीलता से संभव है।

स्त्री की स्थिति किसी एक वर्ग या समुदाय का विषय नहीं बल्कि राष्ट्र की सामाजिक परिपक्वता और लोकतांत्रिक गुणवत्ता का दर्पण है, जब तक स्त्रियाँ भयमुक्त वातावरण में शिक्षा, रोजगार और सार्वजनिक जीवन में समान अवसर प्राप्त नहीं करेंगी तब तक समावेशी विकास का लक्ष्य अधूरा रहेगा, इसलिए स्त्री सशक्तिकरण को नीतिगत प्राथमिकता के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में भी स्वीकार किया जाना समय की आवश्यकता है।

संजीव ठाकुर

लखनऊ पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, तीन सहयोगी भी गिरफ्त में
लखनऊ,

राजधानी लखनऊ में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर लगाम कसने की मुहिम तेज करते हुए लखनऊ पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाने और उसके साथ गलत हरकत करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में कुल चार अभियुक्तों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। यह कार्रवाई गोशाईंगंज थाने की टीम ने की, जिससे इलाके में सुरक्षा का मनोबल बढ़ा है।

पुलिस आयुक्त लखनऊ  के अनुसार, गोशाईंगंज थाने में 5 अगस्त को एक नाबालिग लड़की के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी अमन प्रजापति ने उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाकर शारीरिक शोषण किया। मामले की जांच में सामने आया कि अमन ने पीड़िता को 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक कई बार बहाने बनाकर घर से बाहर निकाला और दुष्कृत्य किए। पीड़िता के बयान पर  (बलात्कार),  (धमकी) और POCSO एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गोशाईंगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अभियुक्त अमन प्रजापति पुत्र स्वर्ण प्रजापति निवासी ग्राम बेनीगंज जनपद बाराबंकी को 20 फरवरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह पीड़िता को 'प्यार' के नाम पर फंसाकर शोषण कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य बरामद किए।

इसके अलावा, मामले में तीन अन्य सहयोगी भी फंस चुके हैं। प्रथम सहयोगी के रूप में मोहम्मद उस्मान पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी मोहल्ला काजीपुरा गोशाईंगंज को 01 मार्च को गिरफ्तार किया गया। उस पर पीड़िता को अमन तक पहुंचाने और अपराध में सहायता करने का आरोप है। द्वितीय सहयोगी कैलाश पुत्र रामसहाय निवासी ग्राम दादरपुर गोशाईंगंज को 02 मार्च  को दबोचा गया, जो आरोपी अमन को आश्रय प्रदान करता था। तृतीय सहयोगी रामपाल जयसवाल पुत्र रामलखन निवासी ग्राम बेनीगंज को 03 मार्च को हिरासत में लिया गया। ये सभी अभियुक्त गोशाईंगंज थाने के अंतर्गत ही निवासी हैं।

हालांकि, एक आरोपी- विवेक उर्फ बबलू पुत्र दादा राम निवासी ग्राम सरायनजाद गोशाईंगंज- अभी भी फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ  नोटिस जारी कर दिया है तथा उसे तलाशने के लिए मुखबिरों पर भरोसा जताया है। आयुक्त कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि "महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस तरह के अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।"

यह गिरफ्तारी लखनऊ पुलिस की सतर्कता का उदाहरण है, खासकर तब जब उत्तर प्रदेश में नाबालिगों के खिलाफ अपराधों की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। पीड़िता को उचित चिकित्सकीय सहायता और काउंसलिंग प्रदान की जा रही है, तथा मामला कोर्ट में मजबूत साक्ष्यों के साथ पेश किया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल थाने या हेल्पलाइन 1090 पर दी जाए।