गोरखपुर रोड में मौत # ग़ोला रोड हादसा # परीक्षा पर जाते मौत - Swatantra Prabhat

गोरखपुर:गोला में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, दूसरा चालक गंभीर
रिपोर्टर/बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

ग़ोला /गोरखपुर | गोला थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। रामजानकी सड़क मार्ग पर सड़सड़ा गेट के पास स्थित मंदिर के सामने आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक पर सवार एक छात्रा भी चोटिल हो गई।

जानकारी के अनुसार गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपार पाठक निवासी अनीश गोंड (18) पुत्र विपिन गोंड सोमवार की सुबह अपनी बहन श्रेया को बाइक से बड़हलगंज इंटर की परीक्षा दिलाने जा रहा था। श्रेया एमसीए पब्लिक स्कूल की छात्रा बताई जा रही है। सुबह करीब आठ बजे जब अनीश अपनी बाइक से रामजानकी मार्ग पर सड़सड़ा गेट के पास स्थित मंदिर के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक रामदयाल (28) पुत्र रामाश्रय चला रहे थे, जो जनपद आंबेडकरनगर के थाना जहांगीरगंज क्षेत्र के ग्राम खिरजीपुर के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि अनीश गोंड उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामदयाल भी बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अनीश गोंड को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामदयाल की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल छात्रा श्रेया को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार रामदयाल अपनी ससुराल से नाराज होकर घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है।

गोला पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से मृतक युवक के गांव बेलपार पाठक में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।