supply-inspector-arrived-to-investigate-kon-barmori-ration - Swatantra Prabhat

कोन -बरमोरी राशन वितरण मामले की जांच करने पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर, मौके पर मिली अनियमितता, कार्ड धारकों में आक्रोश
ब्यूरो रिपोर्ट

कोन /सोनभद्र-

विकास खंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत बरमोरी में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की खबर स्वतंत्र प्रभात ने प्रमुखता से उठाई थी जिसके क्रम में सोमवार को पूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। जांच के दौरान प्राथमिक स्तर पर राशन वितरण में अनियमितता पाई गई, जिसके बाद संबंधित कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि बरमोरी गांव में निर्धारित तिथि पर राशन न मिलने से नाराज़ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा समय से राशन नहीं दिया जाता, जिससे गरीब परिवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को बार-बार दुकान के चक्कर लगाने पड़ते हैं, फिर भी उन्हें राशन नहीं मिल पाता।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि फरवरी माह का राशन होली से पहले तक वितरित नहीं किया गया, जिससे ससनई सहित पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मामले की शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचने के बाद पूर्ति निरीक्षक ने गांव पहुंचकर संबंधित सस्ते गल्ले की दुकान की जांच स्थानीय प्रशासन व कार्ड धारकों की मौजूदगी में किया गया,जहाँ मौके से विक्रेता फरार था ।

मौके पर उपस्थित लगभग 70 कार्ड धारकों का बयान भी दर्ज किया गया। बतादें कि यह क्षेत्र नेटवर्क विहीन है जहाँ कोटेदार गरीबों के हक पर डाका डालने का कार्य कर रहे हैं जहाँ एक तरफ प्रदेश सरकार गरीबों के लिए तरह तरह का योजनाएँ चला रही है वहीं कोटेदारों का हौसला बुलंद है। जिससे ससनई सहित अन्य गाँव के अधिकांश कार्ड धारकों ने विक्रेता के खिलाफ गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

जांच के दौरान राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितताएं पाये जाने की बात कही जा रही है। सप्लाई विभाग ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में समय से राशन वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है।

प्रदर्शन में विनय कुशवाहा, कन्हैयालाल, राघवेन्द्र, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, श्रवण कुमार, रामभोग, रजवंती, मालती, सिरपतिया, फूल कुमारी, सोमरी देवी, फूल पतिया सहित दर्जनों महिलाएं और बुजुर्ग शामिल रहे।इस बावत् पूर्ति निरीक्षक निर्मल सिंह ने सेल फोन पर बताया कि फरवरी माह में ससनई सहित अन्य गाँव के कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया जिसके क्रम में कार्ड धारकों का बयान दर्ज करते हुए विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हेतु सक्षम अधिकारी सहित जिलाधिकारी को जाँच आख्या प्रेषित कर दी जायेगी।