बिजली विभाग - Swatantra Prabhat

तेज आंधी और बारिश से बस्ती में मचा हड़कंप, कई जगह गिरे पेड़ और यूनीपोल, सीआरओ ने संभाली राहत कार्यों की कमान
बस्ती। सोमवार को बस्ती शहर में आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक मौसम के बदले मिजाज के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने की घटनाएं सामने आईं। कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जबकि महिला पीजी कॉलेज के पास एक विशालकाय पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।घटना की सूचना मिलते ही मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) कीर्ति प्रकाश भारती मौके पर पहुंच गए और स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाल ली। उनके साथ संबंधित उपजिलाधिकारी, एडीएम, नगर पालिका प्रशासन तथा बिजली विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर तत्काल राहत कार्य शुरू कराया।

महिला पीजी कॉलेज के निकट पेड़ गिरने से एक युवक घायल हो गया। मानवता का परिचय देते हुए सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने घायल युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण घायल का तत्काल उपचार शुरू हो सका। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।तेज हवा और बारिश का असर शहर के प्रतिष्ठित कंपनी बाग क्षेत्र में भी देखने को मिला, जहां लोक निर्माण विभाग द्वारा स्थापित एक बड़ा यूनीपोल धराशायी हो गया। यूनीपोल गिरने की घटना के बाद इसकी गुणवत्ता और निर्माण मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यूनीपोल मजबूत और मानकों के अनुरूप स्थापित किया गया होता तो सामान्य बारिश और हवा में इसके गिरने की नौबत नहीं आती।

शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी पेड़ बिजली के पोल और तारों के साथ सड़क पर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति और आवागमन बाधित हो गया। किसी बड़े हादसे से बचने के लिए सीआरओ ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बिजली विभाग और नगर पालिका की टीमों ने संयुक्त रूप से पेड़ों को हटाने तथा विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित करने का कार्य शुरू किया।

राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती लगातार मौके पर मौजूद रहे और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और सामान्य जनजीवन को जल्द से जल्द बहाल करना है। अधिकारियों की निगरानी में सड़कों से गिरे पेड़ों को हटाकर आवागमन बहाल कराने का कार्य तेजी से कराया गया।

तेज बारिश और आंधी के बीच प्रशासन की त्वरित सक्रियता से संभावित बड़े हादसों को टालने में सफलता मिली। हालांकि मौसम के इस अचानक बदले रुख ने एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों और सार्वजनिक ढांचों की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिनांक: 22 जून 2026

जिले के कलवारी क्षेत्र से भी तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने की सूचना प्राप्त हुई है |समाजसेवी डॉक्टर प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार दोपहर कलवारी क्षेत्र में अचानक तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई और ओले भी गिरे |

बिजली कटौती पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा
प्रयागराज। भीषण गर्मी के बीच शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अधिशाषी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अघोषित बिजली कटौती से आम जनता का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पेयजल संकट गहरा गया है, छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर के कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। कई जगहों पर लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है, जिससे विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग के अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिशाषी अभियंता का घेराव कर तत्काल बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली कटौती पर रोक नहीं लगाई गई और आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

वहीं अधिशाषी अभियंता ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि तकनीकी खामियों और बढ़े हुए लोड के कारण कुछ क्षेत्रों में समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसे जल्द ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

65 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ा प्रेमी, प्रेमिका से शादी की जिद पर मचा हड़कंप
गोपीगंज कोतवाली। क्षेत्र के बीसा गांव निवासी गोपी गौतम का पुत्र धीरज गौतम रविवार की रात लगभग 10 बजे 65 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी कराने की जिद करने लगा।

युवक को टावर पर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। युवक बार-बार प्रेमिका से शादी कराने की मांग करता रहा।संयोग अच्छा रहा कि जिस समय युवक विद्युत टावर पर चढ़ा, उस दौरान लाइन में बिजली आपूर्ति बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में देर रात तक चर्चा का माहौल बना रहा। ग्रामीण युवक के इस कदम को प्यार में दीवानगी बता रहे हैं।

बिजली संकट से गहराया जल संकट टैंकरों से पहुंचाया जा रहा पानी।
लालगंज (रायबरेली)। तेज आंधी के बाद कस्बे में बिजली संकट अब पेयजल समस्या में बदल गया है। करीब 48 घंटे से बाधित विद्युत आपूर्ति के चलते लोगों के घरों में पानी पहुंचना बंद हो गया। मजबूरी में लोग टैंकरों के सहारे पानी भरने को विवश हैं।

बुधवार शाम आई तेज आंधी में बिजली विभाग के कई पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके बाद नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। बिजली न आने से समरसेबल और मोटरें बंद पड़ी हैं। इससे नगर क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है।

स्थिति बिगड़ती देख नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने सभी वार्डों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति शुरू कराई। नगर पंचायत कर्मी अलग अलग मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को पानी उपलब्ध करा रहे हैं। टैंकर पहुंचते ही पानी भरने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग जा रही हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बर्तनों के साथ घंटों इंतजार करते नजर आए। लोगों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग उठाई है ताकि पानी की समस्या से राहत मिल सके।

जिलाधिकारी ने दिये आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं विद्युत आपूर्ति बहाली के निर्देश
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद में 13 मई को आए आंधी-तूफान से हुई क्षति के दृष्टिगत समस्त उप जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान के कारण हुई पशुहानि, आवासीय क्षति एवं अन्य नुकसान से संबंधित रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित लोगों को शासन की मंशा के अनुरूप शीघ्र सहायता प्रदान की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, वहां अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा युद्धस्तर पर कार्य करते हुए विद्युत व्यवस्था शीघ्र बहाल कराई जाए। उन्होंने टूटे हुए विद्युत खंभों एवं क्षतिग्रस्त लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने के निर्देश दिए तथा कहा कि जनपद के सभी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना संबंधित अधिशासी अभियंता को तत्काल दें, जिससे समयबद्ध ढंग से समस्या का समाधान कराया जा सके। जिलाधिकारी ने पेयजल व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए तथा एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा। जिलाधिकारी

चर्चित गौड़ ने अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाए और जनसामान्य को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं गंभीरता के साथ राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में जुटा हुआ है।

धूल भरी आंधी से बदला मौसम का मिजाज, शहर से गांव तक चरमराई बिजली व्यवस्था
बलरामपुर, जिले में बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अचानक आई तेज धूल भरी आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जहां राहत मिली, वहीं दूसरी ओर आंधी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां गिर गईं, जिससे विद्युत लाइनों के अटेंशन तार टूट गए और कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। नगर क्षेत्र में आंधी के बाद कुछ समय तक बिजली व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक कई मोहल्लों में बिजली की आंखमिचौली जारी रही।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी खराब रही। कई गांवों में तार टूटने और फाल्ट आने के कारण देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न रहने से लोगों को पेयजल संकट और गर्मी का सामना करना पड़ा।अचानक बदले मौसम के कारण सड़कों पर धूल का गुबार छा गया, जिससे राहगीरों को भी परेशानी हुई। कई जगहों पर छोटे पेड़ और होर्डिंग गिर गए। बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट खोजने और आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आंधी के कारण कई फीडरों पर तकनीकी खराबी आई है, जिसे ठीक कराने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। आंधी के बाद मौसम सुहावना होने से लोगों ने गर्मी से राहत जरूर महसूस की, लेकिन बिजली संकट ने राहत के इस एहसास को फीका कर दिया। वहीं दूसरी ओर गैसड़ी क्षेत्र में बीते 4 मई को आए तेज आंधी-तूफान के बाद गैसड़ी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के करीब 200 गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

आंधी में लगभग 130 बिजली पोल टूट गए थे, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। गांवों में टूटे पोल और बिजली के तार अब भी खेतों और सड़कों के किनारे पड़े हैं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। अधिकांश गांवों में पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं। वहीं छात्रों की पढ़ाई और किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

गैसड़ी ब्लॉक के खमरिया, परसहिया, चैपुरवा, ठुकरापुर, बिशुनपुर कला, बरगदवा कला, बानगढ़ पिपरी, लालपुर, रमवापुर और रजडेरवा समेत कई गांवों के प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रधानों का कहना है कि आंधी के बाद से अब तक कोई अधिकारी या कर्मचारी गांवों का निरीक्षण करने तक नहीं पहुंचा। उनका आरोप है कि नगर क्षेत्र को प्राथमिकता देकर ग्रामीण इलाकों की अनदेखी की जा रही है।

केंद्रीय कमेटी सदस्या उपासना मरांडी के प्रयास से चांदना गाँव मे लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर
पाकुड़िया, पाकुड़, झारखण्ड:- पाकुड़िया प्रखंड केअंतर्गत  बीचपहाड़ी पंचायत के ग्राम   चांदना पहाड़िया टोला के ग्रामीणों के लिए, राहत भरी खबर मिली है। पिछले कई दिनों से पहाड़ियां टोले में  बिजली के संकट से टोले बासी  जूझ रहे थे।

लेकिन अब इस टोला में नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्या उपासना मरांडी के अथक प्रयासों से यहां 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले का ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण कई दिनों तक पूरे गाँव में अंधेरा छाया रहता था। इससे न केवल दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था। मोबाइल चार्जिंग, पानी की व्यवस्था और अन्य जरूरी कार्यों में भी लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से उपासना मरांडी को आवेदन देकर समाधान की मांग की थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत पहल की और संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई। उनके लगातार प्रयास और सक्रियता के कारण ही कम समय में नया ट्रांसफार्मर स्थापित हो सका।

ट्रांसफार्मर लगने के बाद अब गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए उपासना मरांडी के प्रति आभार प्रकट किया है ट्रांसफार्मर लगवाने मे बाबूरली मरांडी, रघुनाथ किस्कू और किरण हांसदा ने प्रमुख भूमिका निभाया।

अब प्रीपेड नहीं पोस्टपेड मोड में मिलेगा बिजली बिल:सांसद
भदोही। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत लगाए गए सभी स्मार्ट मीटर, जो अभी तक प्रीपेड मोड में संचालित हो रहे थे, उन्हें अब तत्काल प्रभाव से पोस्टपेड मोड में परिवर्तित किया जा रहा है। इसके तहत उपभोक्ताओं को मई 2026 की बिजली खपत का बिल जून 2026 में पोस्टपेड प्रणाली के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांसद डॉ. विनोद बिंद ने बताया कि अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा जाएगा। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं हैं या गलत दर्ज हैं, उनके लिए बिजली निगम द्वारा व्हाट्सएप चैटबॉट और 1912 हेल्पलाइन की विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 30 मई 2026 तक के बकाये का भुगतान 10 आसान किस्तों में करने की सुविधा प्रदान की गई है। वहीं अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को तीन किस्तों में भुगतान की सुविधा मिलेगी।

स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए 15 मई से 30 जून 2026 तक अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी कार्यालयों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध कराया जाए तथा शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

भीषण गर्मी में बढ़ा लोड, बिजली के पोल की केबल में लगी आग, मचा हड़कंप
प्रयागराज। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सिटी जोन के राजपुर मोहल्ले में रविवार को एक बिजली के पोल पर लगी केबल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते केबल तेज लपटों के साथ जलने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले केबल से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत बिजली विभाग व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं एहतियातन बिजली आपूर्ति को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है, जिससे तारों और केबलों पर अत्यधिक लोड पड़ रहा है। इसी वजह से अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

बलरामपुर में बिजली विभाग की टीम पर आरोप:घर में जबरन घुसकर बदसुलूकी की, अधिवक्ताओं के विरोध के बाद जांच के आदेश ।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर में बिजली विभाग की चेकिंग टीम पर एक अधिवक्ता के घर में जबरन घुसने और महिलाओं से बदसलूकी का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।नई बाजार निवासी अधिवक्ता समीर कुमार यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में यह आरोप लगाया है। उनके अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बिजली विभाग के इंस्पेक्टर, जेई, एसडीओ और कुछ पुलिसकर्मी (सादे कपड़ों में) उनके घर बिजली जांच के लिए पहुंचे थे।बाहर की जांच के बाद टीम के सदस्यों ने घर के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया।

जब अधिवक्ता ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि वे सभी जबरन घर में घुस गए।अधिवक्ता का आरोप है कि घर में घुसने के बाद टीम के सदस्यों ने चेकिंग के नाम पर गाली-गलौज की और घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। घर के सदस्यों द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा होने लगे। भीड़ बढ़ती देख टीम के सदस्य कथित तौर पर वहां से चले गए। अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि टीम के साथ कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने बिजली विभाग के इंस्पेक्टर को साथ लेकर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के कार्यालय में पूरे मामले की जानकारी दी। अधिवक्ताओं ने दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अधिवक्ताओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड बलरामपुर को मामले की जांच कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

माहौल तनावपूर्ण होने की आशंका के चलते कोतवाली नगर की पुलिस भी मौके पर तैनात रही। अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम भी बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी पक्षों को शांत कराते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

सांसद जयंत सिन्हा ने हज़ारीबाग में बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
सांसद जयंत सिन्हा ने हज़ारीबाग में बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

आपदा प्रबंधन योजना बनायें ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति न हो बाधित : सांसद जयंत सिन्हा

हज़ारीबाग़/झारखण्ड- कृष्णा कुमार

हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने 6 जून 2023 को हज़ारीबाग में बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक में बिजली व्यवस्था को हर मोर्चे पर बेहतर व आधुनिक बनाने को लेकर चर्चा की गयी।

उन्होंने इस दौरान क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हम सभी अवगत हैं कि कुछ दिन पूर्व हज़ारीबाग में आये आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी। इस तूफान में 300 से अधिक पेड़ गिर गए थे। हजारीबाग ने शायद ही पहले ऐसा तूफान देखा होगा। इस कारण क्षेत्रवासियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा था।

जयंत सिन्हा ने बिजली विभाग के साथ बैठक में अधिकारीयों को आपदा प्रबंधन योजना बनाने को कहा है ताकि भविष्य में जनता को बिजली आपूर्ति में ऐसी विकट समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने अधिकारीयों को वन विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं। कमज़ोर पेड़ों के गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिस वजह से आपूर्ति बाधित होती है।

श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सहयोग दे रही है। मोदी सरकार की परियोजना के तहत हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में 450 करोड़ रुपये से विभिन्न बिजली संबंधी कार्य किये जायेंगे। हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु कई फैसले लिए गए हैं। हज़ारीबाग व रामगढ़ के हर घर में स्मार्ट मीटर लगाया जायेगा। दूरदराज़ के ऐसे क्षेत्र जहाँ बिजली संकट सर्वाधिक है, ऐसे 250 स्थानों का चयन कर 250 नए ट्रांसफार्मर लगाए जायेंगे।

दूरदराज़ क्षेत्रों में जो बिजली फीडर ख़राब हो गए हैं, उनका पुनर्निर्माण होगा। क्षेत्र में सामान्य फीडरों से कृषि फीडरों को अलग किया जायेगा, जिससे किसान भाई-बहनों को सिंचाई समेत अन्य कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। असुरक्षित व खुली तारों को ढका जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। साथ ही लगभग 74,000 मीटर वायर हज़ारीबाग में व लगभग 3,000 मीटर वायर बरही में लगाये जाने की संभावना है। हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में इन सभी कार्यों को अगले 3 वर्षों में ₹450 करोड़ की लागत से पूरा किया जायेगा।

इसके तहत प्रति वर्ष 150 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। श्री सिन्हा ने कहा कि झारखण्ड की विफल जेएमएम कांग्रेस सरकार के कारण आज हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत राज्य के अन्य सभी ज़िलों को बिजली आपूर्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन मोदी सरकार झारखण्ड की जनता की सुविधा के लिए राज्य सरकार को हर साधन उपलब्ध करवा रही है। झारखण्ड सरकार के पास पैसों की नहीं, बल्कि दृढ इच्छाशक्ति की कमी है। हज़ारीबाग में हम एकजुट होकर बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जुट गए हैं। मेरे क्षेत्रवासियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ।