स्कॉर्पियो से कुचलकर दो की हत्या मामले का हुआ खुलासा - Swatantra Prabhat

स्कॉर्पियो से कुचलकर दो की हत्या मामले का हुआ खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग, झारखंड:- हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम नापोखुर्द में बीते 5 मार्च को हुई दोहरी हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन ने आठ लोगों को टक्कर मार दी है, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भागने के दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

मामले में बड़कागांव पुलिस स्टेशन  में कांड संख्या 38/2026 दर्ज किया गया। घटना के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में विशेष जांच दल एसआईटी का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि नापोखुर्द निवासी विकास कुमार का ईंट भट्ठा व्यवसाय को लेकर विनोद साव, संजय साव और रोहित साव से पहले से विवाद चल रहा था, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। बताया जाता है कि 4 मार्च को होली मनाने के लिए विकास कुमार रांची से अपने गांव नापोखुर्द आया था। उसी दिन उसका विनोद साव और अन्य लोगों के साथ फिर से विवाद हो गया।

इसके बाद 5 मार्च को विकास कुमार अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो वाहन से लाठी, लोहे की रॉड और पाइप लेकर बदला लेने के इरादे से निकला। इसी दौरान उसने देखा कि विनोद साव अपने साथियों के साथ होली के अवसर पर डीजे बजाकर नाच-गाना कर रहा है। गुस्से में विकास कुमार ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो उन लोगों पर चढ़ा दी। इसके बाद गाड़ी रोककर आरोपियों ने लाठी, लोहे की रॉड और पाइप से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान रोहित कुमार और प्रदीप कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कॉर्पियो से भागने लगे, लेकिन रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। इसके बाद सभी आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 मार्च को मुख्य आरोपी विकास कुमार सहित प्रभात कुमार महतो, कुलदीप कुमार गंझू, दीपक तिवारी, पारसनाथ महतो उर्फ सिटन, घनश्याम कुमार और नागेंद्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो वाहन जेएच 01डीक्यू 7798 तीन मोबाइल फोन, एक लोहे की रॉड, एक लोहे का पाइप और दो लाठियां बरामद की हैं। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्णा कुमार गुप्ता, पुअनि आशीष कुमार भगत, बड़कागाय थाना, हजारीबाग, पुअनि अमीत कुमार, बड़कागांव थाना, हजारीबाग सहित बड़कागांव थाना की पुलिस टीम और सशस्त्र बल शामिल थे।