Inspirational Women - Swatantra Prabhat

फॉर्च्यून इंडिया की '100 मोस्ट पावरफुल वुमेन 2026' सूची में स्मृति ईरानी 18वें स्थान पर
अमेठी। देश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में शुमार कुशल वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

प्रतिष्ठित पत्रिका फॉर्च्यून इंडिया द्वारा जारी "100 मोस्ट पावरफुल वुमेन 2026" की सूची में उन्हें 18वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूची में स्मृति ईरानी सबसे उच्च रैंकिंग वाली राजनीतिक हस्ती के रूप में शामिल हैं, जिसे उनके प्रभावशाली नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण का बड़ा सम्मान माना जा रहा है।

स्मृति ईरानी का यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि देश में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और सशक्तिकरण का भी प्रतीक माना जा रहा है।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, वस्त्र तथा अल्पसंख्यक मामलों जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभाते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को गति प्रदान की।

उनकी कार्यशैली, निर्णय क्षमता और संगठनात्मक दक्षता ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में एक मजबूत पहचान दिलाई है।अमेठी से उनका विशेष जुड़ाव हमेशा चर्चा का विषय रहा है।

सांसद रहने के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े अनेक कार्य किए। यही कारण है कि आज भी अमेठी के बड़ी संख्या में लोग उनसे आत्मीय संबंध महसूस करते हैं।

उनकी इस उपलब्धि की खबर सामने आने के बाद अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है। कई सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए भी गौरव का विषय बताया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि फॉर्च्यून इंडिया जैसी प्रतिष्ठित संस्था की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त करना किसी भी जनप्रतिनिधि के प्रभाव, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता को दर्शाता है। स्मृति ईरानी का 18वें स्थान पर पहुँचना इस बात का संकेत है कि उन्होंने राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर भी अपनी मजबूत छाप छोड़ी है।

महिला नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली स्मृति ईरानी की यह उपलब्धि देशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है। यह सम्मान उनके संघर्ष, परिश्रम, नेतृत्व कौशल और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित सोच का प्रमाण है। अमेठी के लोगों ने तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे जनपद, उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण बताया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस । NDTV की कलाकारों ने गीव टूगेन के साथ महिला की हर भूमिका का किया सम्मान।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।

दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस साल की थीम  GiveToGain गीवटूगेन इस विचार को सामने लाती है कि जब महिलाएँ प्रेम, साहस, मार्गदर्शन या अवसर देती हैं, तो बदले में उन्हें आत्मविश्वास, अनुभव और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। एक महिला अपने जीवन में जिम्मेदारियों और सपनों के बीच संतुलन बनाते हुए कई भूमिकाएं निभाती है।इसी भावना को साझा करते हुए एण्डटीवी के प्रमुख कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए।

अक्षया नाइक ऊर्फ आगामी शो में भगवान-कितना बदल गया इंसान‘, की ईना, प्रियंवदा कांत ऊर्फ ‘घरवाली पेड़वाली‘ की लतिका, गीतांजलि मिश्रा ऊर्फ ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की राजेश और शिल्पा शिंदे ऊर्फ ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी!

भगवान-कितना बदल गया इंसान‘ में ईना की भूमिका निभा रहीं अक्षया नाइक कहती हैं, “एक कलाकार के तौर पर मेरे दिन काफी व्यस्त होते हैं, लेकिन कैमरे के बाहर मैं एक बेटी, एक दोस्त और अपने रिश्तों को महत्व देने वाली इंसान भी हूँ। एक महिला होने का मतलब है लगातार अलग-अलग भूमिकाएँ निभाना-सेट पर स्क्रिप्ट याद करना और घर पर अपने परिवार के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहना। मैंने महसूस किया है कि जब भी मैं किसी को अपना समय, धैर्य या हौसला देती हूँ, मैं भीतर से और मजबूत बनती हूँ। मेरे लिए  गीवटूगेन का मतलब है कि जब हम किसी दूसरी महिला के सपनों का साथ देते हैं, तो हम सब मिलकर मजबूत बनते हैं। इस महिला दिवस पर मैं उन लड़कियों को आत्मविश्वास देना चाहती हूँ जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए सीमाएँ तोड़ना चाहती हैं।”

‘घरवाली पेड़वाली‘ में लतिका का किरदार निभा रहीं प्रियंवदा कांत कहती हैं, “मेरे जीवन में कई भूमिकाएँ हैं। कई बार इन सबके बीच संतुलन बनाना मुश्किल लगता है, लेकिन यही एक महिला की असली ताकत भी है। हम संवारते हैं, साथ देते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं। मेरे लिए गीवटूगेन का मतलब है दया देना, मार्गदर्शन देना और जहाँ संभव हो अवसर देना। जब हम किसी दूसरी महिला को आगे बढ़ाते हैं, तो हमें भी आत्मविश्वास और एकता मिलती है। सशक्तिकरण तब शुरू होता है जब हम एक-दूसरे का साथ देना चुनते हैं।”

‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश की भूमिका निभा रहीं गीतांजलि मिश्रा कहती हैं, । मैंने देखा है कि परिवार को संभालने के लिए महिलाएँ भावनात्मक और शारीरिक रूप से कितना कुछ देती हैं। गीवटूगेन मुझे यह याद दिलाता है कि हम जितना देते हैं, उतना ही अनुभव, साहस और दूसरों को प्रेरित करने की शक्ति भी पाते हैं। इस महिला दिवस पर आइए हम लड़कियों को शिक्षा दें, हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान दें और उन लोगों का हौसला बढ़ाएँ जो खुद पर संदेह करते हैं, क्योंकि छोटा सा सहयोग भी बड़ा बदलाव ला सकता है।”

‘भाबीजी घर पर हैं‘ में अंगूरी भाबी का किरदार निभा रहीं शिल्पा शिंदे कहती हैं, “ मेरा मानना है कि एक महिला होने का मतलब है हम घर में देखभाल करने वाली हैं, काम में पेशेवर हैं और अपने प्रियजनों के लिए ताकत का सहारा भी। कई बार हम भूल जाते हैं कि हम रोज कितना कुछ संभालते हैं। मुझे लगता है कि आत्मविश्वास की शुरुआत इस बात से होती है कि हम खुद को कैसे देखते हैं। इसलिए इस महिला दिवस पर एण्डटीवी के  हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह एक खूबसूरत पहल है, जहाँ । मुझे खुशी है कि मैं इस अभियान का हिस्सा बनूँगी, प्रेरणादायक महिलाओं से मिलूँगी और उनकी कहानियों का जश्न मनाऊँगी। गीवटूगेन हमें याद दिलाता है कि जब हम अपने अनुभव साझा करते हैं, युवा महिलाओं का मार्गदर्शन करते हैं या बस उनका साथ देते हैं, तो सशक्तिकरण का एक मजबूत दायरा बनता है।”