Prayagraj Administration - Swatantra Prabhat

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।
स्वतंत्र प्रभात।

प्रयागराज

जनगणना-2027 की प्रारम्भिक तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने की। इस दौरान जनगणना से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पन्न कराया जाएगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 के बीच किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, जिससे गणना कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण, गणना ब्लॉक तैयार करने, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के उपयोग, जनसंख्या गणना, वित्तीय प्रबंधन, उपयोगिता प्रमाणपत्र तथा आंकड़ों के प्रकाशन एवं सारणीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि सभी गणना ब्लॉक 31 मार्च 2026 से पहले पोर्टल पर तैयार कर लिए जाएं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 25 मार्च 2026 तक फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया जाए तथा निर्धारित समय के भीतर प्रगणकों की सूची उपलब्ध करा दी जाए। इसके साथ ही सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना से संबंधित बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल से पहले प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया जाए, ताकि मकानों की गणना का कार्य समय से शुरू होकर निर्धारित अवधि में पूरा किया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों और उनके कम्प्यूटर ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि वे 11 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में उपस्थित होकर जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री विजय शर्मा, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री संजय पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार सिंह सहित सभी उपजिलाधिकारी, जनपद स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

समाधान दिवस में कुल 209 प्रकरण सुनवाई के लिए आयें, 13 प्रकरणों का मौके पर किया गया निस्तारण
स्वतंत्र प्रभात,

ब्यूरो प्रयागराज

जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील मेजा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 4 महिलाओं-सविता देवी, रचना कुमारी, कविता कुमारी, अंजली की गोदभराई एवं 3 बच्चों-दिव्यांशी, वेदांश एवं अर्पिता का अन्नप्राशन भी कराया। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं को लगाये जाने वाले टीको के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में  केशव दास ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत कनिगड़ा विकास खण्ड उरूवा के द्वारा ग्राम पंचायत में पीने के पानी के टंकी के निर्माण हेतु उनके द्वारा जमीन उपलब्ध कराये जाने के बाद भी अभी तक टंकी का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराये जाने की शिकायत की, जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को जल्द से जल्द कार्य को शुरू कराये जाने का निर्देश दिए है। इसी क्रम में ग्राम प्रधान  केशव दास के द्वारा ही ग्राम पंचायत में प्रस्तावित अत्येष्टी स्थल निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत कराने का अनुरोध किया गया, जिसपर जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को प्रकरण पर नियमसंगत कार्यवाही करने के लिए कहा है। समाधान दिवस मे कृष्णा बिहारी पुत्र भैरव बक्स के द्वारा बोरिंग के लिए 7.5एचपी विद्युत कनेक्शन हेतु 9 माह पूर्व किए गए ऑनलाइन आवेदन के सम्बंधित एसडीओ स्तर पर लम्बित होने तथा अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं किए जाने की शिकायत की गयी, जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत कनेक्शन से सम्बंधित कार्यवाही को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार किरन देवी पत्नी स्व0 कृष्ण बहादुर निवासी ग्राम करदहा के द्वारा उनके पति की मृत्यु के पश्चात देवर श्याम बहादुर के द्वारा परिवार रजिस्टर से उनका नाम हटवाकर जमीन पर कब्जा किए जाने का प्रयास करने की शिकायत की, जिसपर जिलाधिकारी डीपीआरओ को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। प्रार्थी शशीकांत शुक्ला निवासी ग्राम औता तुलापुर के द्वारा तालाब के किनारे विद्युत लाइन के दो खम्भों के गिरने तथा विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने से पानी में करंट उतरने की सम्भावना के दृष्टिगत विद्युत लाइन को सही कराये जाने से सम्बंधित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को प्रकरण पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील मेजा में कुल 209 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग से सम्बंधित 70, विकास विभाग की 15, पुलिस विभाग 43, समाज कल्याण विभाग-03 व अन्य विभागों से सम्बंधित 78 थी, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागांें के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए उनको निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  पूजा मिश्रा, उपजिलाधिकारी मेजा  सुरेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक  भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, जिला पंचायतराज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी, जिलापूर्ति अधिकारी  सुनील कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।