जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन - Swatantra Prabhat

बाढ़ प्रभावित गांवों का सीडीओ ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा
गोण्डा । तहसील तरबगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम ऐलीपरसौली सहित अन्य प्रभावित गांवों का जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, उपजिलाधिकारी तरबगंज एवं जिला आपदा विशेषज्ञ ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन सभी मजरों की स्थिति का जायजा लिया, जहां बाढ़ का पानी पहुंच गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल लंच पैकेट, राशन किट तथा आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक समय से सहायता पहुंच सके।

मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखें और ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए समय से भूसा एवं अन्य आवश्यक चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे पशुपालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अधिकारियों को राहत सामग्री के वितरण में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों में स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि आवश्यक सहायता समय से उपलब्ध कराई जा सके।

जनपद में अब तक कुल कितने ग्राम पंचायतों में पेयजल की व्यवस्था हुई प्रारंभ-जिलाधिकारी
गोण्डा। कलेक्ट्रेट सभागार, में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत जनपद में संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जनपद के ग्राम पंचायतों एवं मजरों में जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने विशेष रूप से यह जानने का निर्देश दिया कि अब तक जनपद के कितने ग्राम पंचायतों तथा मजरों में योजनाओं के अंतर्गत सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था प्रारम्भ हो चुकी है।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों एवं मजरों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप (फॉर्मेट) में शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इससे योजनाओं की वास्तविक प्रगति का आकलन करने में सुविधा होगी तथा जिन क्षेत्रों में कार्य अधूरा है या पेयजल आपूर्ति प्रारम्भ नहीं हो सकी है, वहां शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जा सकेगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है, इसलिए कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूर्ण किया जाना आवश्यक है।इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी कार्यों में अनावश्यक विलम्ब पाया जाएगा, वहां संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करें, जिससे योजनाओं का लाभ समय पर ग्रामीणों तक पहुंच सके।बैठक में जल जीवन मिशन से जुड़े विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा जनपद में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, एक्सईएएन जल निगम विभाग तथा कार्य संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।