Maharajganj Police - Swatantra Prabhat

कुबना कम्पोजिट विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड सहित लाखों के डिजिटल उपकरण चोरी
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कुबना में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के डिजिटल शिक्षण उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। विद्यालय में लगे स्मार्ट बोर्ड (टीवी पैनल), मॉनिटर, यूएसबी वेब कैमरा तथा चार ब्लूटूथ हेडसेट चोरी होने के मामले में प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रधानाध्यापिका पूजा सिंह, पत्नी जयनारायण सिंह, वर्तमान में पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कुबना में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 13/14 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात चोर विद्यालय का ताला तोड़कर Acer ACTOS INP स्मार्ट बोर्ड (टीवी पैनल), एक मॉनिटर, एक यूएसबी वेब कैमरा तथा चार ब्लूटूथ हेडसेट चोरी कर ले गए। अगले दिन 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। काफी खोजबीन के बावजूद उपकरणों का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने प्रधानाध्यापिका की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि विद्यालय में हुई चोरी के मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, बदमाशों के पास से चोरी के सामान बरामद
रिपोर्ट! (मनोज पाण्डेय)

महराजगंज। कोल्हुई पुलिस एवं एसओजी, स्वाट की संयुक्त टीम ने गुरूवार की आधी रात सोनपिपरी घाट के पास एसएसबी रोड पर उक्त टीम व बदमाशों की बीच मुठभेड़ हो गई। उक्त मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से दो बदमाश गोंडा व गोरखपुर जिले के निवासी हैं। तीसरा बदमाश स्थानीय कोल्हुई का रहने वाला है। जवाबी फायरिंग में गोंडा के बदमाश के पैर में गोली लगी। दूसरा बदमाश भागने के प्रयास में घायल हुआ। पुलिस कर्मियों ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों बदमाशों के पास से 13 किलो चांदी, कुछ सोने के आभूषण, तिजोरी, एलईडी, मोबाइल फोन व स्कार्पियो गाड़ी बरामद हुआ है। बदमाशों ने सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान में चोरी किया था। उक्त ज्वेलरी की दुकान से गहनों से भरी तिजोरी बदमाश उठा ले गए थे।

जानकारी के मुताबिक कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनपिपरी घाट के पास एसएसबी रोड पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने स्कार्पियो को रोकने का इशारा किया, इस पर स्कार्पियो चालक पुलिस कर्मियों को कुचलने के प्रयास में गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दिया। इससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। इसके बाद बदमाश वाहन से उतरते ही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू किया। पुलिस टीम भी जवाबी कार्रवाई में दो राउंड फायरिंग की। इसमें से एक गोली बदमाश के पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर गया साथ ही दो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर उन्हें दबोच लिया। दूसरा बदमाश भागने के प्रयास में घायल हुआ। गिरफ्त में आए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम उल्फत अली पुत्र मोहब्बत अली(41) निवासी ग्राम जमदरा थाना देहात कोतवाली जनपद गोण्डा, कलाम पुत्र रमजान(28) निवासी कोल्हुई व रामरक्षा यादव पुत्र जयहिन्द यादव(38) निवासी ग्राम लक्षीपुर बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर बताया। पुलिस टीम की तलाशी में बदमाशों के स्कार्पियो से लोहे की एक तिजोरी, 13 किलो चांदी, कुछ सोने का गहना, एक एलसीडी टीवी, तीन मोबाइल फोन, एक सादा फोन, दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खाली कारतूस व एक स्कार्पियो बरामद हुई।

आरोपी बदमाश कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

मुठभेड़ में गिरफ्त में आए तीनों बदमाशों में से गोंडा के बदमाश उल्फत अली के खिलाफ गोंडा व कोल्हुई में चोी व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है। कोल्हुई निवासी सलमान उर्फ कलाम के खिलाफ कोल्हुई व गोला थाना में पांच केस, गोरखपुर के बदमाश राम रक्षा यादव के खिलाफ चिलुआताल व कोल्हुई थाना में केस दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम

मुठभेड़ में चोरी के आभूषण के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ कोल्हुई दिनेश कुमार, चौकी प्रभारी जोगियाबारी रमेश पुरी, एसओजी प्रभारी महेन्द्र यादव, स्वाट प्रभारी देवेन्द्र कुमार सिंह, एसआई जयप्रकाश, राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मंजेश यादव, धीरज दुबे, शैलेन्द्र नाथ त्रिपाठी, कुतुबुद्दीन, धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, कांस्टेबल अमित यादव, रामदरस साहनी, अनीष कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार, हृदयराम यादव, रामआशीष, राजीव कुमार यादव, राजवीर पाठक, दीपक कुमार सिंह शामिल रहे।

सिपाही ने दहेज में मांगी कार, नहीं देने पर शादी से किया इनकार
महराजगंज।

पनियरा थाना क्षेत्र के सौरहा टोला खेदुपुरवा निवासी संदीप चौधरी पर दहेज में कार नहीं मिलने पर शादी तोड़ने का आरोप लड़की के पिता ने लगाया है। संदीप पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। गोरखपुर जनपद के बूढ़ाडीह गांव निवासी रामभोग सिंह का आरोप है कि वह अपनी बेटी की शादी उक्त लड़के के साथ तय किए थे। शादी तय होने के समय आठ लाख रुपये दहेज देने की बात हुई थी सितंबर में लड़की दिखाई का रस्म हुआ जिसके बाद शादी की बात आगे बढी। आरोप है कि जैसे-जैसे दिन नजदीक आने लगा पिता-पुत्र दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे।

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामभोग सिंह ने बेटी की शादी में दहेज में कार मांगने का आरोप पनियरा थाना क्षेत्र के सौरहा टोला खेदुपुरवा निवासी संदीप चौधरी व पिता प्रभु चौधरी पर लगाया है। उनका कहना है कि बेटी की शादी सिपाही से तय थी कार की मांग पूरी न होने पर उसने शादी तोड़ दी।

रामभोग सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही संदीप चौधरी और उसके पिता प्रभु चौधरी के खिलाफ धमकी देने व दहेज मांगने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि शादी तय होने के समय आठ लाख रुपये दहेज देने की बात तय हुई थी। सितंबर में लड़की दिखाई के बाद शादी की बात आगे बढी। पिता-पुत्र दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। लोकसभा लेकिन लड़की के पिता ने चार पहिया वाहन दे पाने में असमर्थता जताई तथा पनियरा लड़के के घर जाकर बातचीत कर शादी करने की इच्छा जताई लेकिन आरोपी नहीं माने और बदनाम करने की धमकी देने लगे बाद में उन्होंने शादी तोड़ दी।

पीड़ित परिवार शादी की तैयारियों में लगा था, अगले मार्च में शादी होनी तय थी। आरोप है कि शादी से इंकार करने के बाद लड़की को मानसिक आघात पहुंचा। बात करने पर पिता–पुत्र गाली गलौज कर जान माल की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

एसएसबी ने दो मजदूरों को कैंप ले जाकर पीटा, पुलिस से कार्यवाही की मांग
महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे तिलहवां टोले के पास एसएसबी जवानों ने बीते शुक्रवार को दो मजदूरों को पकड़ लिया और कैंप में ले जाकर उन्हें जमकर पीटा तथा 6 घंटे तक बैठाए रखने के बाद देर शाम को दोनों मजदूरों को छोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक बुद्धू सहानी पुत्र सुरेश साहनी निवासी वार्ड नंबर 4 तिलहवा सोनौली तथा विनय पुत्र राजाराम निवासी बिहार दोनों एसएसबी की मार से चोटिल हैं, जो तिलाहवा टोले पर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। एसएसबी की पिटाई से चोटिल दोनों युवकों ने एसएसबी जवानों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। युवकों ने सोनौली पुलिस को दिए गए तहरीर में एसएसबी जवानों पर आरोप लगाया है कि बीते शुक्रवार को करीब 10 बजे दोनों मोटरसाइकिल से 5- 5 पीस टाइल्स लेकर नेपाल की तरफ जा रहे थे कि तभी रास्ते में ही एसएसबी के जवानों ने उन्हें रोक लिया और यह कह कर कैंप ले गए कि चलो हमें पहुंचा दो और फिर चले आना।

दोनों युवक उन्हें बाइक पर बैठाकर डांडाहेड कैम्प ले गए, जिसके बाद एसएसबी जवानों ने उन दोनों को कैम्प में मोटरसाइकिल सहित बैठा लिया और तस्करी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए बुरी तरह उन्हें पीटने लगे। दोनों युवकों ने एसएसबी जवानों पर यह भी आरोप लगाया है कि उनके बैकसाइड, हाथ और जंघे पर बुरी तरह पीटा गया जिसका निशान उनके शरीर पर मौजूद है। दोनों युवकों ने अपने चोट के निशान को दिखाते हुए बताया कि एसएसबी के जवानों ने जिस तरह से हमारे साथ व्यवहार किया उस तरह का व्यवहार पशुओं के साथ भी नहीं किया जाता है।

दोनों युवकों ने बताया कि देर शाम को हमें जवानों ने छोड़ दिया हम किसी तरह दर्द से कराहते हुये पैदल गांव में आए और अपना इलाज कराए। वहीं पीड़ितों ने पूरे मामले से सोनौली पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया और एसएसबी जवानों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

इस संबंध में सोनौली कोतवाल महेंद्र यादव ने बताया कि उक्त मामले में उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।