Basti District News - Swatantra Prabhat

ग्रामीण बैंक कप्तानगंज के शाखा प्रबंधक पर लोन देने के नाम पर कमीशन मांगने का लगा आरोप
बस्ती। बस्ती जिले केनगर पंचायत कप्तानगंज में स्थित ग्रामीण बैक के शाखा प्रबंधक पर लोन देने के बदले कमीशन मांगने का आरोप आरती नामक महिला ने लगाई है जिसको लेकर महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया किया है और उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही की मांग की है।आपको बता दें कि पीड़िता आरती देवी पत्नी शम्भूनाथ यादव निवासी - ग्राम पगार, पोस्ट - कप्तानगंज, तहसील - हरैया, थाना - कप्तानगंज, जिला - बस्ती की निवासिनी है। पीड़िता जीविकोपार्जन हेतु डेयरी खोल रखी है जिसमें सात गाय गिरी व साहिवाल प्रजाति की है।

पीड़िता के डेयरी से प्रतिदिन 50 लीटर दूध का उत्पादन होता है। पीड़िता मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना के तहत फार्म भरी थी जो निकटतम ग्रामीण बैंक शाखा - कप्तानगंज पर स्वीकृत होने के लिए गया था पीड़िता को बैंक द्वारा सूचित किया गया कि बैंक पर आइये आपका मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना के तहत फार्म स्वीकृत होने के लिए आया है पीड़िता जब ग्रामीण बैंक पर गयी तो शाखा प्रबंधक द्वारा 50,000/- रूपये की मांग की गयी पीड़िता द्वारा पैसा देने में अस्मर्थता व्यक्त करने पर बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा कहा गया कि आपके पति का के०सी०सी० है व आपकी सासु मां का भी के० सी०सी० है इसीलिए पीड़िता को योजना का लाभ नही मिल पायेगा।

तब लाचार होकर पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से शिकायत किया है । पीड़िता ने मांग किया है कि उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पीड़िता को मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना का लाभ दिलवाया जाएं । उक्त प्रकरण में ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो शाखा प्रबंधक का फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर निकला । अब देखना यह है कि उक्त प्रकरण में जांच पड़ताल होकर शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई हो पाती है या नही ? और पीड़िता को न्याय मिल पाता है है यह नही जिसको लेकर जिले में तरह - तरह की चर्चाएं चल रही है ।

6 वर्षों से मरम्मत के इंतजार में दर्जनों गांवों को जोड़ने व गन्ना क्रय केंद्र तक जाने वाली सड़क जर्जर
बस्ती। बस्ती जिले के ग्रामीण क्षेत्र की कुछ सडके जर्जर हो गई हैं जगह-जगह गढ्ढे में पानी भर गया है ग्रामीणों को आने-जाने में हो रही है भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जनप्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्र की सड़क पर ध्यान नहीं दे रहे हैं पिछले 10 वर्षों से सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई है जिसके कारण गड्ढे में तब्दील हो गई है विश्वास सूत्रों से पता चला की हर तीसरे साल सड़कों की मरम्मत में लाखों रुपए खर्च हो जा रहे हैं जबकि धरातल पर सच्चाई कुछ और बयां कर रही है जिम्मेदार अधिकारी कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं

ताजा मामलाकलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा से तुरकौलिया, मनौआ सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले राम-जानकी मार्ग पर स्थित बदहाल सड़क स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही सड़क कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक और साइकिल सवार अक्सर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि राहगीरों का बिना कीचड़ से सने इस रास्ते से निकल पाना लगभग असंभव हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है। गन्ना पेराई सत्र शुरू होने पर इसी मार्ग से बड़ी संख्या में गन्ने से लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चीनी मिलों की ओर जाती हैं। सड़क से करीब 500 मीटर आगे गन्ने की तौल के लिए कांटा भी स्थित है, जिससे भारी वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। ऐसे में जर्जर सड़क और जलभराव के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। आसपास के ग्रामीण इसी चिंता में रहते हैं कि कहीं कोई गंभीर दुर्घटना न हो जाए।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार विधायक, सांसद और संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायतें दी गईं तथा मौखिक रूप से भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि पहले जो सड़क बनी हुई थी, उसे भी नई सड़क निर्माण के नाम पर ठेकेदार ने उखाड़ दिया। बाद में यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि इस हिस्से की सड़क स्वीकृत नहीं थी और दूसरी सड़क स्वीकृत होने के कारण गलती से इसे उखाड़ दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पिछले पांच से छह वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ी है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार इस मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।तुरकौलिया के पूर्व ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश उर्फ पिंटू का ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर उन्होंने कई बार सांसद, विधायक और जिलाधिकारी तक से मौखिक तथा लिखित रूप से कहा लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई |

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए सड़क जीवन रेखा है जिससे होकर रोजाना हजारों की तादाद में स्कूली बच्चे तथा अन्य लोग पैदल से लेकर चार पहिया वाहन से आया -जाया करते हैं, गन्ना क्रय केंद्र का कांटा होने की वजह से बड़े ट्रक भी आते हैं जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं |क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से राम-जानकी मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु करने तथा संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

ग्राम पंचायत परसपुरा में कोटेदार चयन को लेकर विवाद शुरू, उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी
बस्ती- बस्ती जिले केविकास खण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत परसपुरा में दिनांक - 20-07-2026 को कोटेदार के चयन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कौशिल्या देवी ने की। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रामउगाह चौधरी, सचिव प्रिया सिंह, बीएमएम पीयूष चौधरी, बीएमएम उपेंद्र गुप्ता तथा पुलिस विभाग से दिनेश प्रताप एवं सौरभ वर्मा सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक में शासनादेश के अनुसार मतदाता सूची में मतदाता संख्या के 1/5 सदस्यों का होना आवश्यक होता है तब कोरम पूरा माना जाता है और चयन प्रक्रिया शुरू होती है लेकिन बैठक में मात्र 35 - 40 ग्रामीण उपस्थित थे फिर भी बैठक के दौरान दीपक स्वयं सहायता समूह से रजना देवी का कोटेदार पद हेतु चयन किया गया जिसको लेकर बैठक में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों पर सवाल खड़ा हो रहा है। आपको बता दें कि 23 जून 2026 को कोरम पूरा न होने के कारण कोटेदार चयन की प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकी थी। इसके बाद 06 जुलाई 2026 को तीन समूहों द्वारा आवेदन प्राप्त किए गए थे लेकिन उस दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के कारण चयन प्रक्रिया एक बार फिर अधूरी रह गई थी।

ग्रामीणों ने बिना सूचना के प्रक्रिया पूरी करने का आरोप लगाया है । चयन प्रक्रिया को लेकर कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना पूर्व सूचना दिए ही पूरी प्रक्रिया संपन्न कर दी गई जो पूरी तरह गलत है । ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बैठक की जानकारी समय से नहीं दी गई थी जिसके कारण वे इसमें भाग नहीं ले सके । अधिकारियों ने बताया कि सभी संबंधित पक्षों को सूचना दी गई थी और उपस्थित सदस्यों की सहमति से ही रजना देवी का चयन किया गया। फिलहाल इस मामले को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच मतभेद की स्थिति बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और गलत तरीके से की गई कोटेदार की चयन प्रक्रिया को निरस्त करते हुए चयन प्रक्रिया की नई तिथि घोषित की जाएं ।  उक्त प्रकरण में सचिव प्रिया सिंह ने कहा कि एडीओ पंचायत समेत अन्य लोग मौजूद थे सबको ने कहा कि पहली बार कोरम पूरा नहीं हुआ था जिसके कारण चयन प्रक्रिया पूरी नही हुई थी इसीलिए अबकी बार कोरम न पूरा होने पर भी कोटेदार की चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है । अब देखना यह है कि उक्त प्रकरण में आगे क्या कार्यवाही होती है ?

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर पार कर बस से भिड़ी कार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
बस्ती,। बस्ती जिले केनगर थाना क्षेत्र के रीठिया फ्लाई ओवर पर रविवार शाम करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अयोध्या से बिहार की ओर जा रही मारुति टाटा टियागो कार (BR 05 AF 2829) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से बस्ती से लखनऊ की ओर जा रही प्राइवेट बस (UP 51 CT 1758) से आमने-सामने टकरा गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह पुलिस बल और सीसी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए तीनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कुंदन कुमार, पुत्र मधुसूदन सिंह, निवासी चिंतामणपुर बाबू टोला, थाना पिपरा, जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) तथा पंकज कुमार, पुत्र राम तपस्या सिंह, निवासी माधोपुर फुलवरिया, थाना केसरिया, जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल रितिक कुमार, पुत्र मोहन प्रसाद, निवासी केसरिया, थाना केसरिया, जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने हाइड्रा मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार और बस को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।

बिना परमिट के तिवारी पुर में आम व कैथोलिया में सागौन के पेड़ों की हुई कटान
बस्ती। बस्ती जिले के विकास खण्ड दुबौलिया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत शुक्लापुर के राजस्व गांव तिवारी पुर में बिना परमिट के आम के पेड़ की कटान हुई है जिसको लेकर वन दरोगा अभिषेक यादव व वन रक्षक शाश्वत दूबे अंजान बने हुए हैं । वही दूसरी तरफ दुबौलिया पुलिस वन विभाग का मामला बता कर चुप्पी साधे हुई है ।

आपको बता दें कि विकासखण्ड दुबौलिया के अन्तर्गत ग्राम ऊँजी के राजस्व गांव कैथोलिया में बीते पिछले सप्ताह में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटान हुई थी जिसकी सूचना हल्का वन दरोगा व वन रक्षक को दी गई थी । वन दरोगा व वन रक्षक ने जांच के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक कार्यवाही नही हो पाई है ।

सूत्रों की माने तो जब से चिलमा वीट का प्रभार वन दरोगा अभिषेक यादव व वन रक्षक शाश्वत दूबे ने संभाला है तब से लगातार चिलमा वीट में प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान बड़े पैमाने पर हो रही है । लकड़ी माफिया पर वन विभाग की शिथिलता से कार्यवाही नहीं हो पा रही है जिससे लकड़ी माफिया का मनोबल बढ़ता जा रहा है । दुबौलिया क्षेत्र में यदि ऐसे ही चिलमा वीट प्रभारियों का रवैया रहा तो कभी भी चिलमा क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान नही रुक पायेगी । चिलमा व दुबौलिया क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही हरे पेड़ों की कटान को लेकर रेंजर कप्तानगंज राजू प्रसाद ने कड़ी नाराजगी जताई है और उक्त प्रकरण में तत्काल जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है ।

03 महीने से लगातार धड़ल्ले से धोबही में जारी है फर्जीवाड़ा, ज़िम्मेदार कुंभकर्णी नींद में मस्त*
बस्ती। बस्ती जिले के परसरामपुर   03 महीने से लगातार ग्राम पंचायत धोबही पर विकास कार्यों के नाम पर सरकारी खजाने को लूटने में ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा जुटी हुई है अर्थात् ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा का जुगाड़ फर्जीवाड़ा करने में सफल दिखाई दे रहा है । ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा सचिव , टीए व मनरेगा एपीओ को मुंहमांगा कमीशन देकर धड़ल्ले से विकसित भारत जी राम जी के कार्यों की फर्जी भुगतान कराने में सफल है । रोजगार सेवक / महिला मेट, ग्राम प्रधान, सचिव, टीए व मनरेगा एपीओ की लापरवाही से प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है ।

आपको बता दें कि विकासखंड परसरामपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबही में लगातार 03 महीने से बड़े पैमाने पर विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़ा का खेल चल रहा है जिसमें रोजगार सेवक / महिला मेट , सचिव , तकनीकी सहायक , एपीओ मनरेगा व बीडीओं अहम भूमिका निभा रहे हैं । ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा का मनरेगा फर्जीवाड़ा करने में लगातार सफल होने पर मनोबल दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है और ग्राम पंचायत धोबही में विकास कार्य धीरे - धीरे बन्द हो रहा है । ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा ने 03 महीने से लगातार कई बार चार तालाबों की खुदाई व सफाई कार्य के नाम पर फर्जी मस्टर रोल जारी करवाई थी और फर्जी फोटो के सहारे चारों फर्जी मस्टर रोल को पूर्ण कर लिया है और सचिव, तकनीकी सहायक , एपीओ मनरेगा व खंड विकास अधिकारी को मुंहमांगा कमीशन का लालच देकर फर्जी भुगतान भी प्राप्त कर ली है ।

बड़ी बात यह है कि ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा के मनरेगा भ्रष्टाचार पर क्यों नहीं कार्यवाही हो पा रही है ? तेज तर्रार सीडीओ सार्थक अग्रवाल के कड़े निर्देश के बाद भी ग्राम पंचायत धोबही के मनरेगा भ्रष्टाचार मामले में जांच न हो पाना एवं कार्यवाही न हो पाना जांच का विषय बना हुआ है । जांच एवं कार्यवाही के नाम पर लीपा-पोती किया जा रहा है । ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा पंचायत चुनाव नजदीक देखकर सरकारी खजाने को पूरी तरह लूटने में अपार सफलता प्राप्त की है यदि ऐसे ही जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों का ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा को सहयोग मिलता रहा तो भविष्य में कभी भी ग्राम पंचायत धोबही का समुचित विकास नहीं होगा और ग्राम पंचायत में विकास कार्यों हेतु आई धनराशि सरकारी खाते में नही बचेगी । अर्थात् ग्राम प्रधान की जेब गर्म होगी और सरकारी खाता खाली होगा ।  उक्त प्रकरण में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जांच के कार्रवाई करने का निर्देश दिया है ।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती 5 अगस्त को
बस्ती। बस्ती जिले के समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी 5 अगस्त को लखनऊ में होने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दिया हैं। इसी लक्ष्य को लेकर मंगलवार को समाजवादी  पार्टी कार्यालय पर मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार की। बलिया से सपा सांसद और प्रदेश संयोजक सनातन पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आग्रह किया।   बैठक में बस्ती से अधिक से   अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, आवागमन की व्यवस्था, संगठनात्मक तैयारियों और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा के साथ निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुये  जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र की जयंती पर संगठन की ताकत दिखेगी और बस्ती से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी।  पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सांसद सनातन पाण्डेय का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।अपने सम्बोधन में सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि  स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समाजवादी आंदोलन की ताकत दिखाने का अवसर भी होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अयोध्या के कथित चंदा और चढ़ावा अनियमितता मामले समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

पत्रकारों से बातचीत में सनातन पाण्डेय ने अयोध्या के कथित राम मंदिर चंदा और चढ़ावा अनियमितता मामले को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- पूरे मामले में सिर्फ लीपापोती की जा रही है। जब प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है तो करोड़ों रुपये की कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच अब तक क्यों नहीं हुई? उन्होंने दावा किया कि इस मामले में कार्रवाई तब शुरू हुई, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सार्वजनिक रूप से उठाया।

सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि अगर एसआईटी  जांच में अनियमितता सामने आई है तो कार्रवाई केवल कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और ड्राइवरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा- मामले में जिम्मेदार   पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। चंपत राय को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए था। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

पत्रकारों से बातचीत में सांसद सनातन पाण्डेय ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कानपुर के खुशी दुबे प्रकरण और विजय मिश्रा के परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोधियों के परिवारों को भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा- कानून अपना काम करे, लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।सर्किट हाउस पर आयोजित  प्रेस वार्ता और सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य रूप से विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, सिद्धार्थनगर के पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष लालजी यादव, दयाशंकर मिश्र, प्रवीण पाठक, कोदई यादव, पूर्व मंत्री मोनू दूबे, अनीता द्विवेदी, प्रिया पाठक आदि शामिल रहे।  पार्टी नेताओं  ने जनेश्वर मिश्र की जयंती  में भागीदारी पर महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। बस्तीजिले केथाना नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना नगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 186/2026, धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में करहली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी एवं थाना नगर पुलिस टीम ने मंगलवार को करहली से भोंडसर जाने वाले मोड़ के पास से आरोपी अनिल कुमार निषाद पुत्र सोमई, निवासी ग्राम सोंधिया, थाना नगर, जनपद बस्ती (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राम सेमरा उर्फ गलवा का ग्राम प्रधान भी है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय, बस्ती के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कियाइस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल चंद्रकांत पाण्डेय तथा कांस्टेबल सोनू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महिलाओं से झपट्टामारी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
बस्ती। बस्तीजिले केथाना छावनी पुलिस ने महिलाओं से झपट्टामारी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से झपट्टामारी में छीना गया सोने का लॉकेट, 11,500 रुपये नकद, चोरी की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।थाना छावनी में दर्ज मुकदमा संख्या 126/2026, धारा 304 एवं 317(2) बीएनएस की विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को ग्राम नारापार पुलिया के पास से दीपक मौर्या उर्फ रितेश मौर्या पुत्र स्वर्गीय काली प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम कैथवालिया थाना परसरामपुर तथा आकाश पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी ग्राम मेढ़ईया शुक्ल थाना परसरामपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि 16 जून 2026 को गैंग के सरगना विरेन्द्र उर्फ गुल्ले ने खर्च के लिए रुपये की आवश्यकता बताकर उन्हें अपने साथ लिया था। इसके बाद तीनों ने एक टेंपो में बैठी महिला के गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और फरार हो गए।आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि 4 जुलाई 2026 की शाम बस्ती रेलवे क्रॉसिंग के निकट अग्रवाल पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पहले एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए थे। बाद में उस चेन को बस्ती रोडवेज के पास एक व्यक्ति को 18 हजार रुपये में बेच दिया और मिली रकम आपस में बराबर बांट ली। खर्च के बाद बची 11,500 रुपये की नकदी पुलिस ने बरामद कर ली।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि वारदात में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल नासिर उर्फ कल्लू निवासी रजवापुर थाना परसरामपुर से ली गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी एक और झपट्टामारी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।बरामदगी में एक सोने का लॉकेट, 11,500 रुपये नकद, चोरी की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। आकाश के विरुद्ध परसरामपुर और छावनी थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दीपक मौर्या के विरुद्ध भी आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राधेश्याम त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल फयानाथ भास्कर, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार, राजीव रंजन, चन्द्रकेश प्रजापति, धनवन्त गुप्ता, शिल्लू जायसवाल, अभिषेक सिंह एवं गोविन्द कुमार शामिल रहे।

बस्ती में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, थाल्हापार में अर्जुन के पेड़ से लटकता मिला 55 वर्षीय ग्रामीण का शव
बस्ती। जनपद बस्ती में लगातार सामने आ रही असामान्य मौतों की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन जिले के किसी न किसी हिस्से से आत्महत्या, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अथवा शव मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी क्रम में रविवार को लालगंज थाना क्षेत्र से एक और हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव निवासी रुदल (55 वर्ष) का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित ईचाढवा नाले के किनारे समय माता मंदिर के पास एक अर्जुन के पेड़ से लटकता हुआ मिला। रविवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह सूचना पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैल गई।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव पेड़ से लटका हुआ था और घटनास्थल का दृश्य बेहद मार्मिक एवं दर्दनाक था। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

मृतक की मौत को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, जबकि कुछ ग्रामीण मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

यहां बताते चलें कि बीते कुछ सप्ताहों में बस्ती जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार असामान्य मौतों की घटनाएं सामने आई हैं। कहीं पेड़ से लटकता शव मिला, कहीं खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में किसी व्यक्ति का शव बरामद हुआ, तो कहीं रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसों ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। इन घटनाओं ने जिले में चिंता का विषय खड़ा कर दिया है।थाल्हापार की यह घटना भी अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है। आखिर रुदल की मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है? इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेंगे। फिलहाल क्षेत्र के लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई उजागर करने की मांग कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार रोकने में मुख्य विकास अधिकारी नाकाम धरातल पर 10 मजदूर, कागजों में 61 की हाजिरी गोरखर में मनरेगा कार्य की खुली रही पोल
बस्ती। बस्ती जिले मेंमनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना केवल फर्जी हाजिरी तक सीमित नहीं रह गयी है, बल्कि नियमों को ताक पर रखकर 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों से कार्य कराए जाने तक पहुंच गयी है। इससे न केवल योजना की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है, बल्कि सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर की ग्राम पंचायत गोरखर में सिकंदरपुर पुलिया से गिधानी सरहद तक नाला खुदाई एवं सफाई कार्य भ्रष्टाचार की भेट चढ़ रही है संबंधित मस्टर रोल में 61 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गयी है, जबकि मौके पर मात्र 10 मजदूर ही कार्य करते पाए गए।

इतना ही नहीं, कार्यस्थल पर दो किशोर भी काम करते मिले, जो मनरेगा प्रावधानों एवं बाल संरक्षण कानूनों की सीधा उल्लंघन किया जा रहा है। शेष 51 मजदूरों को अनुपस्थित रहने के बावजूद हाजिर दर्शाया गया है। सरकारी अभिलेखों में फर्जी प्रविष्टि कर सरकारी धन के दुरुपयोग उजागर हो रहा है। रोजगार सेवक रामतौल मौर्य एवं पंचायत सचिव अमरनाथ गौतम की मिलीभगत से फर्जी हाजिरी लगाकर मनरेगा की धनराशि का गबन करने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकारी धन के इस दुरुपयोग से न केवल मनरेगा की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है, बल्कि योजना के मूल उद्देश्य ग्रामीण गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने को भी नुकसान पहुंच रहा है।सवाल उठना लाजिमी हो जाता है कि जब मौके पर केवल 10 मजदूर मौजूद थे तो 61 की हाजिरी किस आधार पर दर्ज की गयी है और 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों से कार्य कराने की अनुमति किसने दी? ब्लाक प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा आखिर नियमित निरीक्षण क्यों नहीं किया गया?यदि ऐसे ही फर्जी हाजिरी रजिस्टर में दर्ज होता रहेगा तो सरकारी धन की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करते हैं या फिर यह मामला भी कागजों में दबकर रह जाएगा।

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम
बस्ती। प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश की प्रगति तथा विकास के हर क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक एवं सराहनीय कार्यों द्वारा आम जनमानस का जीवन स्तर ऊंचा उठाने हेतु सतत् प्रयास किया गया है।

उन्होने कहा कि सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरन्तर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इसी के उपलक्ष्य में विश्वास, विकास के जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को संतृप्त किया जा रहा है। मा0 मंत्री ने प्रेस-वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के इस स्वर्णिम कार्यकाल में अबतक किए गये जनहित कार्यो से भारत की तस्वीर व तकदीर दोनो बदली है। उन्होने कहा कि वर्ष 2014 में यह सरकार बनी है तब से सरकार ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के आधार पर जनहितकारी कार्य किया है, बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर दिया जा रहा है। सुशासन के लिए जनसुझावों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार ने 10 करोड़ करीब परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन देकर उनके जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास किया है। मा0 मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं व शिशुओं की सुरक्षा, नियमित टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव एवं समुचित चिकित्सा हेतु तत्परतापूर्वक कार्य किया है। पी.एम. कुशुम, पी.एम. सूर्यघर, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सड़को एवं सम्पर्क मार्गो का विस्तारीकरण, रेलवे, बिजली उत्पादन एवं आपूर्ति, एयरपोर्ट, रक्षा एवं अनुसंधान, एक्सप्रेस-वे, आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीक एआई जैसे अभिनव प्रयोग कर आम जनमानस को सामाजिक, आर्थिक रूप से विकसित करने का सतत् कार्य किया गया है। देश में भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद को समाप्त करने के लिए अभियान चलाकर कार्य किया गया है।

मा0 मंत्री ने कहा कि जनपद में किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण व शहरी), प्रधानमंत्री मातृ वंदन, प्रधानमंत्री जनधन, पी.एम. स्वनिधि,, प्रधानमंत्री जन आरोगय, जलजीवन मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविकास मिशन, व्यक्तिगत व सामूहिक शौचलयों का निर्माण, वृद्धा, निराश्रित महिला व दिव्यांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजनाओं सहित अन्य संचालित योजनाओं द्वारा पात्र लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है।

उन्होने कहा कि विगत 12 वर्षों में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है। भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है तथा हम वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरे हैं। मा0 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों तथा सभी वर्गों के लिए कार्य किया गया है। आज हम खाद्यान्न, रक्षा, चिकित्सा, आयुध उपकरणों के निर्माण में पहले से अधिक आत्मनिर्भर हैं, आज देश में शांति एवं कानून व्यवस्था का राज स्थापित है, हम सभी निडर होकर पहले से अधिक सम्मान से राष्ट्र के निर्माण में प्रगति कर रहे है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानन्द मिश्रा, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय प्रताप जायसवाल, अपना दल के विवेक चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम सदर हिमांशु कुमार, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, डीपीओ राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि, अशोक कुमार, उप निदेशक कृषि एवं रक्षा रामबचन राम तथा जिला कृषि अधिकारी डा. बी.आर. मौर्य सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रेस प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।