film - Swatantra Prabhat

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा पहली बार पहुंचीं लखनऊ
लखनऊ।  महाकुंभ की वायरल गर्ल के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री मोनालिसा शनिवार को पहली बार लखनऊ पहुंचीं। यहां से वे अपनी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के लिए रवाना होंगी। उनके साथ मुंबई से आई फिल्म की पूरी टीम में अभिनेता अमित राव, अभिषेक त्रिपाठी और फिल्म के लेखक-निर्देशक सनोज मिश्र मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोनालिसा ने कहा कि लखनऊ उनके लिए बेहद खास शहर है, क्योंकि इसी शहर के निर्देशक सनोज मिश्र ने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी। उन्होंने बताया कि फिल्म तक पहुंचने का सफर बहुत कठिन था, लेकिन सनोज मिश्र ने हर मुश्किल में उनका साथ दिया और कभी हार नहीं मानी।

फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्र ने बताया कि फिल्म निर्माण के दौरान उन्हें भी कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी (जो अब धर्म परिवर्तन कर ‘जितेंद्र नारायण त्यागी’ नाम से जाने जाते हैं) ने एक साजिश के तहत उन्हें जेल भिजवाया था। सनोज मिश्र ने आरोप लगाया कि वसीम रिजवी ने उनका कई करोड़ रुपये हड़प लिया था, और जब उन्होंने न्यायालय में अपने हक के लिए लड़ाई शुरू की, तो झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश की गई।

सनोज मिश्र ने कहा, “मैं जेल में भी टूटा नहीं। वहीं से मैंने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की पटकथा पर काम शुरू किया, और जेल से बाहर आने के बाद तुरंत शूटिंग शुरू कर दी। आज यह फिल्म मेरे और मोनालिसा दोनों के संघर्ष की कहानी बन चुकी है।”

उन्होंने बताया कि फिल्म की लगभग आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिल्म अगले साल फरवरी तक रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी। मोनालिसा ने कहा कि ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ उनके करियर की सबसे अहम फिल्म होगी। उन्होंने कहा, “इस फिल्म ने मुझे नई पहचान दी है। लखनऊ मेरे लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि नई शुरुआत का प्रतीक है।”

सास बहू और साजिश का हुआ पुजन,सदर विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल ने किया शुभारंभ
पडरौना, कुशीनगर । आई भी बाय एंटरटेनमेंट बिफोर यू भोजपुरी श्री अद्दया एंटरटेनमेंट बैनर तले भोजपुरी फिल्म मेरी .. सास बहू और साजिश .. की शूटिंग जिले में जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसके लिए सोमवार को पडरौना नगर के शिवराम होटल में पूजा हुई। भाजपा के सदर विधायक प्रतिनिधि और समाज से भी संतोष जायसवाल ने शुभ मुहूर्त के अवसर पर पूजा की और फिल्म बनाने वाली टीम को शुभकामनाएं दीं। भाजपा के सदर विधायक मनीष जायसवाल और मंटू के बड़े भाई और उनके प्रतिनिधि संतोष जायसवाल ने सास बहू और साजिश के शुभ मुहूर्त पर पूजा करने के बाद कहां की इस फिल्म से जुड़े सभी टेक्नीशियन कलाकारों को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दिया! विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि जनपद व आसपास के क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग के लिए अच्छा लोकेशन है। इस फिल्म में स्थानीय प्रतिभाओं को मौका दिया जाना आवशयक है। डायरेक्टर मंजुल ठाकुर प्रोड्यूसर संदीप सिंह, मंजुल ठाकुर ,सुनील अहिरे,अरविंद तिवारी, लाडो मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे ।

शिक्षा माफियाओं की हक़ीक़त बताने 10 तारीख को विद्यापीठ लेकर आ रहे हैं अरविंद अकेला कल्लू!
Bhojpuri Cinema: भारतीय सिनेमा जगत में बहुत सारी फिल्में बहुत सारे विषयों पर बनी है लेकिन अब तक कोई भी फ़िल्म शिक्षण क्षेत्र में फैले व्यापक भ्रष्टाचार को मद्देनजर रखकर नहीं बनाई गई। अब आगामी 10 तारीख़ को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन चैनल पर रिलीज़ होने जा रहे विद्यापीठ के ट्रेलर के साथ लोगों को यही उम्मीद है कि इस फ़िल्म से शायद हमें उस नेक्सस के बारे में कुछ बेहतर देखने को मिलेगा । तो अब इस बात के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा कि इस फ़िल्म का विषय वस्तु क्या है ।

क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में लव स्टोरी तो आपने स्टूडेंट ऑफ द ईयर में देखा होगा या फिर शिक्षण संस्थान में लव स्टोरी को लेकर रांझणा , और नामांकन घोटाले को लेकर फालतू भी । लेकिन इस विद्यापीठ में शिक्षा के किस मॉड्यूल को सेंट्रलाइज्ड करके फ़िल्म का ताना बाना बुना गया है यह तो आने वाला समय ही बताएगा । लेकिन एक बात तो अभी से ही स्पस्ट है कि यह फ़िल्म बाकी की भोजपुरी फिल्मों के कॉन्सेप्ट से अलग और यूनिक है ।

शिक्षा के क्षेत्र में फैले व्यापक क्राइम को कल्लू के अभिनय के साथ देखने का अलग ही आनंद होगा , क्योंकि कल्लू आजकल अधिकतर यूनिक कॉन्सेप्ट को लेकर ही फिल्में कर रहे हैं । वे टाइपकास्ट होकर फिल्में नहीं करना चाहते । कल्लू का मानना हैं कि फिल्मों में मनोरंजन के साथ साथ सन्देश भी होना चाहिए ।

फ़िल्म विद्यापीठ का निर्देशन कर रहे हैं निर्देशक योगेश राज मिश्रा जिन्होंने इसके पहले खेसारी लाल यादव को लेकर दबंग सरकार बनाई थी । फ़िल्म विद्यापीठ को बेहतरीन उतारने के लिए इन्होंने दिन रात मेहनत किया है और तब जाकर आज इस फ़िल्म को धरातल पर उतारा जा रहा है । योगेश मिश्रा ने कल्लू के हर लुक को अपने देखरेख में निखारा है और फ़िल्म के हर एक मूवमेंट को उसके सिचुएशन के हिंसाब से फ्रेम में ढाला है ।

एक सम्पूर्ण निर्देशकीय कौशल के साथ इस विद्यापीठ के साथ योगेश राज मिश्रा लम्बे समय के बाद दर्शकों के सामने हाजिर होने वाले हैं ।  इस फ़िल्म के लीड अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने तो इस फ़िल्म के लिए अपना गेटअप ही बदल लिया था। उनको नजदीक से जानने वाले लोग कहते हैं कि कल्लू ने विद्यापीठ के अपने किरदार को इस क़दर आत्मसात कर लिया था कि ये खाते पीते, उठते सोते हुए फ़िल्म के सेट से बाहर रहने पर भी उसी किरदार में डूबे हुए रहते थे । अब फ़िल्म को लेकर उन्हें भी बहुत सारी उम्मीदें हैं ।

गोविन्दा फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म विद्यापीठ के निर्माता हैं गोविन्दा जी उर्फ रामजीत जायसवाल व सह निर्माता हैं शामजीत बरई। ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन व आईफा म्यूजिक वर्ल्ड प्रेजेंट्स फ़िल्म विद्यापीठ के लेखक हैं मनोज पांडेय जिनकी कहानी पर बने फ़िल्म का निर्देशन किया है योगेश राज मिश्रा ने। विद्यापीठ के गीत के बोल लिखे हैं आज़ाद सिंह ने जिन्हें संगीत से सजाया है।

आज़ाद सिंह व विशाल सिंह ने, इन्हें अपनी आवाज़ दी है अरविंद अकेला कल्लू, प्रियंका सिंह, आरोही भारद्वाज, जितेंद्र सिंह जीतू ने।विद्यापीठ की  सिनेमेटोग्राफी किया है रवींद्रनाथ जी ने । फ़िल्म में फाइट मास्टर हैं अरुण प्रेम सिंह । फ़िल्म विद्यापीठ के प्रचार प्रसार का जिम्मा  संजय भूषण पटियाला का है । फ़िल्म विद्यापीठ का ट्रेलर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन चैनल पर आगामी 10 ऑक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा ।

लोनावाला में आज से कश्मीर- एनिग्मा ऑफ पैराडाइज की शूटिंग शुरू- निर्देशक अतुल गर्ग !
कश्मीर को हमारे भारत में धरती का स्वर्ग कहा जाता रहा है। अक्सर हम कश्मीर का जिक्र ड्राई फ्रूट्स, सेव और खूबसूरत पहाड़ी वादियों के लिए करते हैं । लेकिन अब कश्मीर में टूरिस्टों के बड़ी संख्या में आगमन के साथ ही बड़े पैमाने पर फ़िल्म की शूटिंग भी होने लगी है । वैसे भी आज के पहले भी कश्मीर के नाम से या कश्मीर के बैकग्राउंड में लेकर कई फिल्में बन चुकी हैं और उन फिल्मों  ने ट्रेड के बीच अच्छी खासी सुर्खियां भी बटोरी हैं लेकिन किसी भी फ़िल्म ने आजतक कश्मीर के सम्पूर्ण इतिहास को एकसाथ दिखाने की कोशिश नहीं किया।

और यही आगामी फिल्म कश्मीर- एनिग्मा ऑफ पैराडाइज का निर्देशन अतुल गर्ग कर रहे हैं। इस फ़िल्म में निर्देशक कश्मीर के इतिहास को पिछली शताब्दी यानि कि लगभग आज़ादी के पहले सन 1920 से लेकर आज तक के इतिहास को दिखाने वाले हैं जिसके लिए विशेष तौर पर स्क्रीनप्ले में तैयारियां की गई हैं । इस फ़िल्म में लोकल कश्मीर की खूबसूरती, कश्मीर के लोग, वहां का खानपान , कश्मीर का लोकल कल्चर सबकुछ देखने को मिलने वाला है।

वैसे भी किसी फिल्ममेकर ने पूरी तन्मयता से आजतक  कश्मीर की असली सुंदरता को सिल्वरस्क्रीन पर उकेरा ही नहीं है । यहां की बैकग्राउण्ड में जो भी फिल्में बनी उनमें दहशतगर्दी को ही मुख्यरूप से प्लांट करके दिखाया गया । लेकिन क्या कश्मीर में सिर्फ दहशतगर्दी ही है ? इसपर विचार करने योग्य है । लगभग 100 दिनों के शूटिंग शेड्यूल वाले फ़िल्म कश्मीर- एनिग्मा ऑफ पैराडाइज की शूटिंग आजकल महाराष्ट्र के लोनावाला में हो रही है, इसके पहले भी दो शेड्यूल की शूटिंग कश्मीर में हो चुकी है व शेष पार्ट की शूटिंग देश के अन्य भागों में भी की जाएगी।

इसके लिए भी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं । इस फ़िल्म के बारे में बात करते हुए  अभिनेता दर्शील सफारी ने कहा कि इस फ़िल्म की कहानी बेहद आकर्षक है और इसमें एक लंबी जर्नी दिखाई गई है जो कि वाक़ई दिलचस्प और टफ काम है । इसको करने में कई बार बहुत सी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा है, लेकिन इसका विषय और सन्दर्भ इतना प्रेरक है कि इसको हर अभिनेता करना पसंद करता।

निर्देशक अतुल गर्ग सर बेहद जेंटल तरीके से इस फ़िल्म को बना रहे हैं, और उनके साथ काम करके मजा आ रहा है । सबसे बड़ी बात ये है कि हर सीन और शॉट्स को फिल्माने से पहले अतुल सर कॉन्सेप्ट को क्लियर कर देते हैं ताकि अभिनय करने वाले के मन मे कोई संशय ही ना रह जाये।

इटरनल फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म कश्मीर - एनिग्मा ऑफ पैराडाइज का निर्देशन अतुल गर्ग ने किया है। इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफी फसाहत खान कर रहे हैं , प्रोडक्शन डिजाइनर- श्री नायर हैं वहीं एक्शन डायरेक्टर- सुनील रोड्रिग्स हैं । इस फ़िल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

फिल्म कश्मीर- एनिग्मा ऑफ पैराडाइज में अभिनय किया है- दर्शील सफारी,रजनीश दुग्गल,इनामुलहक,आकांक्षा पुरी,सज्जाद डेलाफ्रूज, रामगोपाल बजाज, अध्ययन सुमन, एम के रैना, आरिफ़ ज़कारिया,पवन चोपड़ा, अमित बहल, महेश बलराज, प्रणीत भट्ट, डेलबर आर्या, निहारिका रायजादा तथा मीर सरवर इत्यादि ने।

रजतपट की संपूर्ण मां थी सुलोचना लटकर
श्रद्धांजलि

आजादी के बाद हिन्दी सिनेमा ने देश को एक से बढ़कर अभिनेत्रियां दी‘, सुलोचना लटकर भी इनमें से एक थीं। वे सिनेमा जगत की पूजनीय मां थीं।उन जैसी संपूर्ण मां गिनती की हुई।हर कोई सुलोचना जैसी मां की कोख से जन्म लेना चाहता है।

अपने जमाने की मशहूर फिल्म श्री 420’, ‘नागिन’ और ‘अब दिल्ली दूर नहीं’  जिन दर्शकों को याद होगी उन्हें सुलोचना का चेहरा भी याद होगा। सुलोचना का चेहरा कोई  आखिर कैसे भूल सकता है ? वे जिस फिल्म में मां बनी,वो फिल्म हिट हुई हो या न हुई हो लेकिन सुलोचना सुपर हिट मां रहीं।

मशहूर अदाकारा सुलोचना का पूरा नाम बहुत कम लोग जानते होंगे। वे करीब 16 साल पहले सिनेमा से मुक्त हो गई थी। बीते रोज 94 साल में सुलोचना जी अपने जीवन से भी मुक्त हो गई। .

सुलोचना लाटकर ने फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभाई। सुलोचना लाटकर ने फिल्मों में अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज एक्टर्स की मां की भूमिका  भी अदा की। सुलोचना  ने  देश की आजादी के पहले 1940 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। ३० जुलाई 1928 को जन्मी सुलोचना का उपनाम लाटकर  था लेकिन वे अपने फिल्मी नाम नाम सुलोचना से जानी जाती हैं, जो मराठी और हिंदी सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। इनको लगभग 250  मराठी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है।

हिंदी सिनेमा में 1950 तथा 1960 के दशक में सुलोचना के अलावा मां की भूमिका में किसी दूसरी अभिनेत्री का नाम चला ही नहीं। मां का ममतत्व, मां की चिंताएं, मां का धैर्य, आंसू  जैसे तमाम भाव सुलोचना के अपने चेहरे पर ऐसा चस्पा कर दिया था कि उनके आगे उस जमाने की तमाम फिल्मी माएं पानी भरती थीं।जिन लोगो ने 'हिम्मतवाला', 'फुलवारी', 'राजतिलक', 'खून भरी मांग', 'गुलामी', 'प्रेम गीत', 'दोस्ताना', 'नागिन', 'रईस', 'कोरा कागज' से लेकर 'जीत' जैसी फिल्मों को देखा होगा वे सुलोचना को शायद ही भुला सकें।

फिल्मी मां की भूमिका में दुर्गा खोटे,निरूपाराय,को भी विस्मृत करना आसान नहीं है। मां हर फिल्म में हीरो के व्यक्तित्व को उभारने वाली भूमिका में होती है। सुलोचना हर भूमिका में संपूर्ण प्रमाणित होती थी।आज के दौर की फिल्मों में मां तो होतीं है लेकिन सुलोचना जैसी संपूर्ण मां नहीं।

मुझे याद है कि मैंने सिर्फ सुलोचना की वजह से तमाम फिल्मों को देखा। दिल देके देखो(1959), आई मिलन की बेला(1964), आए दिन बहार के(1966), नई रोशनी(1967), संघर्ष(1968), दुनिया(1968), आदमी(1968), साजन (1969), जॉनी मेरा नाम(1970), कटी पतंग(1970), कसौटी(1974), प्रेम नगर(1974), कोरा कागज़(1974), सन्यासी(1975), गंगा की सौगंध(1978), मुकद्दर का सिकंदर(1978), क्रांति(1981) और अंधा कानून(1983) ऐसी ही फिल्में थीं।

सात दशक लंबे अपने फिल्मी करियर ने सुलोचना जी में लगभग 500 फिल्मों में काम किया था। इन्होंने 150 से भी ज़्यादा मराठी फिल्मों, 250 से भी ज़्यादा हिंदी फिल्मों व कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी एक्टिंग की थी।वक्त के साथ उम्र बढ़ी और सुलोचना जी ने खुद को फिल्मों से दूर करना शुरू कर दिया। साल 1986 में आई फिल्म खून भरी मांग में ये शत्रुघ्न सिन्हा की मां के रोल में नज़र आई थी। उसके बाद सुलोचना जी ने फिल्मों से एक लंबा ब्रेक ले लिया। फिर ये नज़र आई साल 2003 में धर्मेंद्र की फिल्म टाडा में।

साल 1999 में भारत सरकार ने सुलोचना जी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके बाद साल 2004 में फिल्मफेयर ने भी इन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया था। साल 2009 में महाराष्ट्र सरकार ने भी सुलोचना को महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

इनकी एक बेटी है जिनका नाम कंचन है जिन्होंने मशहूर मराठी एक्टर डॉक्टर काशीनाथ घानेकर से शादी की थी। हालांकि कंचन से शादी के चार साल बाद ही डॉक्टर काशीनाथ घानेकर की मृत्यु हो गई थी। इनकी एक नातिन भी है जिसका नाम है रश्मि। फिल्मों की इस अनूठी मां को विनम्र श्रद्धांजलि। यदि आप भी सुलोचना जी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो आज उनकी कोई एक फिल्म अवश्य देखिए।

@ राकेश अचल