Water Supply Problem India - Swatantra Prabhat

जल जीवन मिशन योजना हुआ फेल 'हाथी का दांत' साबित हो रही पानी की टंकियां
बलरामपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'जल जीवन मिशन' योजना जनपद के हरैया सतघरवा विकासखंड में दम तोड़ती नजर आ रही है। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दावे यहां धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में करोड़ों की लागत से बनी पानी की टंकियां पिछले पाँच वर्षों से शोपीस बनी हुई हैं, जबकि ग्रामीण आज भी शुद्ध पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

करोड़ों खर्च, फिर भी प्यासे ग्रामीण

विकासखंड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत महादेव अतरपरी, देवपुरा, कमदा और उदईपुर गनवारिया बलदेव नगर कोंडरी बसंतपुर शिवानगर काशीपुर भुसैलिया टेढ़वा कमदा में करीब पाँच साल पहले जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब उन्हें घर बैठे शुद्ध जल मिलेगा, लेकिन पाइपलाइन और सप्लाई की बदहाली ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। आलम यह है कि टंकियां खड़ी तो हैं, लेकिन उनमें पानी का नामोनिशान नहीं है।

अधिकारियों की लापरवाही से योजना हुई फेल

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से सरकार की इस बड़ी योजना को पलीता लगाया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा हुए लंबा समय बीत गया, लेकिन अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की जा सकी। ग्रामीण इसे सरकारी धन की बर्बादी और "हाथी के दांत" बता रहे हैं, जो केवल देखने के लिए हैं, काम के नहीं।

प्रशासन से जल्द बहाली की मांग

भीषण गर्मी की दस्तक के बीच ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इन बंद पड़ी टंकियों की जांच कराई जाए और जल्द से जल्द जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

धूप की प्रखरता से गर्मी के दिनों में जल स्तर नीचे जाने से बढ़ी ग्रामीणों की पेयजल समस्या
पाकुड़िया, पाकुड़, झारखण्ड:- पाकुड़िया प्रखण्ड के अंतर्गत तालवा, धावाडंगाल, बथानपहाड़ी ग्राम के कई टोलों में पेयजल की समस्या बढ़ गई है। 5 मार्च को लागडुम पंचायत के तालवा ग्राम के तोड़े टोला में नलकूप खराब होने से पेयजल की कठिनाई बढ़ने की बात ग्रामीणों ने कही।इस टोले की महिलाओं ने स्पष्ट रूप से बताया कि इस टोले में मात्र एक नलकूप है और वह पिछले दिनों से खराब रहने के बावजूद ठीक नहीं किया गया है, जिससे पेयजल की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है।

पूछने पर आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि इस टोले में बहुत पुराना कूप है और हम लोग वर्षों से इसी पुराने जीर्ण खुले कूप से जल भरते रहे हैं।विगत दिनों एक नलकूप लगाया गया था, पर वह खराब रहने से जल आपूर्ति नहीं हो रही है और पेयजल की कठिनाइयां बढ़ गई हैं। वहीं धावाडंगाल ग्राम के कई टोलों में भी पेयजल की कठिनाइयां होने की बात ग्रामीणों ने बताई।जबकि प्रखण्ड के महुलपहाड़ी पंचायत के बथान पहाड़ी ग्राम के रोड व माझी टोला में पेयजल की भीषण समस्या होने की बात महिलाओं ने कही। महिलाओं ने बताया कि प्रति वर्ष धूप और गर्मी के दिनों में पानी की कठिनाइयां बढ़ जाती हैं।

महिलाओं ने कहा कि नलकूपों की सही मरम्मत नहीं किए जाने से नलकूप खराब रहते हैं और पेयजल की कठिनाइयां बढ़ती दिख रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जल एवं स्वच्छता विभाग तथा पंचायतों से खराब पड़े नलकूपों की पूरी मरम्मत करा दी जाए तो पेयजल की सुविधा हो सकती है।वहीं कई ग्रामीण महिलाओं का मानना है कि नए नलकूप भी लगाना जरूरी है। पूर्व निर्मित ध्वस्त जलकूपों की ठीक से मरम्मत और खराब पड़ी जल टंकियों को शीघ्र चालू किए जाने से पेयजल समस्या के समाधान में मदद मिलेगी, ऐसा प्रबुद्ध नागरिकों का मानना है।