गर्मी में जल संकट - Swatantra Prabhat

कानपुर ब्रेकिंग: रावतपुर ऑफिसर कॉलोनी में जल संकट, लोगों में आक्रोश
कानपुर। रावतपुर स्थित ऑफिसर कॉलोनी में भीषण गर्मी के बीच गहराते जल संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप बताई जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

टंकी और मोटर खराब, सप्लाई बाधित

स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी की टंकी लंबे समय से खराब पड़ी है और मोटर में भी खराबी है, जिसके चलते जलापूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय पर मरम्मत कार्य नहीं कराया गया।

विभागीय लापरवाही के आरोप

क्षेत्रीय निवासियों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

गर्मी में बढ़ी दिक्कत

भीषण गर्मी के चलते पानी की जरूरत बढ़ गई है, ऐसे में सप्लाई बाधित होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। लोग टैंकर या अन्य साधनों के सहारे पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं।

समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब टंकी और मोटर की जल्द मरम्मत कराकर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान भी किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

धूप की प्रखरता से गर्मी के दिनों में जल स्तर नीचे जाने से बढ़ी ग्रामीणों की पेयजल समस्या
पाकुड़िया, पाकुड़, झारखण्ड:- पाकुड़िया प्रखण्ड के अंतर्गत तालवा, धावाडंगाल, बथानपहाड़ी ग्राम के कई टोलों में पेयजल की समस्या बढ़ गई है। 5 मार्च को लागडुम पंचायत के तालवा ग्राम के तोड़े टोला में नलकूप खराब होने से पेयजल की कठिनाई बढ़ने की बात ग्रामीणों ने कही।इस टोले की महिलाओं ने स्पष्ट रूप से बताया कि इस टोले में मात्र एक नलकूप है और वह पिछले दिनों से खराब रहने के बावजूद ठीक नहीं किया गया है, जिससे पेयजल की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है।

पूछने पर आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि इस टोले में बहुत पुराना कूप है और हम लोग वर्षों से इसी पुराने जीर्ण खुले कूप से जल भरते रहे हैं।विगत दिनों एक नलकूप लगाया गया था, पर वह खराब रहने से जल आपूर्ति नहीं हो रही है और पेयजल की कठिनाइयां बढ़ गई हैं। वहीं धावाडंगाल ग्राम के कई टोलों में भी पेयजल की कठिनाइयां होने की बात ग्रामीणों ने बताई।जबकि प्रखण्ड के महुलपहाड़ी पंचायत के बथान पहाड़ी ग्राम के रोड व माझी टोला में पेयजल की भीषण समस्या होने की बात महिलाओं ने कही। महिलाओं ने बताया कि प्रति वर्ष धूप और गर्मी के दिनों में पानी की कठिनाइयां बढ़ जाती हैं।

महिलाओं ने कहा कि नलकूपों की सही मरम्मत नहीं किए जाने से नलकूप खराब रहते हैं और पेयजल की कठिनाइयां बढ़ती दिख रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जल एवं स्वच्छता विभाग तथा पंचायतों से खराब पड़े नलकूपों की पूरी मरम्मत करा दी जाए तो पेयजल की सुविधा हो सकती है।वहीं कई ग्रामीण महिलाओं का मानना है कि नए नलकूप भी लगाना जरूरी है। पूर्व निर्मित ध्वस्त जलकूपों की ठीक से मरम्मत और खराब पड़ी जल टंकियों को शीघ्र चालू किए जाने से पेयजल समस्या के समाधान में मदद मिलेगी, ऐसा प्रबुद्ध नागरिकों का मानना है।