important-meeting-held-in-collectorate-auditorium-training-given-to-officers - Swatantra Prabhat

कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, अधिकारियों को जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी/प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 की तैयारियों तथा उसके प्रथम चरण के कार्यों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के प्रारंभिक कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

सभी अधिकारियों को जनगणना के प्रथम चरण से संबंधित प्रक्रियाओं और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनगणना निदेशालय की ओर से आईं प्रियासा सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जाने वाले मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि इस बार की जनगणना पूर्णतया डिजिटल जनगणना होगी।

उन्होंने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी चरण में प्रत्येक क्षेत्र में स्थित भवनों और मकानों की सही-सही पहचान और सूचीकरण किया जाता है, जो आगे होने वाली जनगणना की प्रक्रिया का आधार बनता है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से यह बताया गया कि मकान सूचीकरण कैसे किया जाएगा, किस प्रकार प्रत्येक भवन की जानकारी दर्ज की जाएगी तथा किन-किन बिंदुओं का विशेष ध्यान रखना होगा।

इसके साथ ही डिजिटल माध्यमों के उपयोग, डाटा की शुद्धता, सर्वेक्षण के दौरान सावधानियों और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें सभी संबंधित अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी/प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को गंभीरता से समझें और अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सही तरीके से मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि जनगणना का कार्य बिना किसी त्रुटि के सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ किया जाना चाहिए, क्योंकि इसी आधार पर आगे की जनगणना प्रक्रिया संचालित होती है।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित अधिकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। बैठक में यह भी बताया गया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में जनगणना,2027 के प्रथम चरण में 07 मई से 21 मई,2026 तक ‘स्व गणना‘ का कार्य स्वयं नागरिकों के द्वारा भी किए जाने का प्राविधान रखा गया है, जिस हेतु 22 मई 2026 से प्रारंभ होकर 20 जून 2026 तक सम्पन्न किया जाएगा।

इस अवधि के दौरान जनपद के सभी चार्ज क्षेत्रों में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए पहले से ही आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। अधिकारियों को यह भी बताया गया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक मकान की सही जानकारी दर्ज करना अनिवार्य होगा, जिससे आगे होने वाली जनसंख्या गणना की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

साथ ही, कार्य के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना से संबंधित कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध ढंग से पूरा कराएं, ताकि जनपद में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा सके।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, अपर जिला जनगणना अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी आई0टी0एस0 तथा ग्रासिम इंडस्ट्रीज के अधिकारी और जनपद स्तरीय उपस्थित रहें।