112 हेल्पलाइन - Swatantra Prabhat

22 से 26 मई तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जिला प्रशासन सतर्क
भदोही। भारत मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार जनपद में 22 से 26 मई तक भीषण गर्मी एवं लू चलने की संभावना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनपदवासियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

डीएम ने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय शरीर को पूरी तरह ढकें तथा छाता, टोपी, गमछा और पानी की बोतल साथ रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, शिकंजी व नारियल पानी का सेवन करते रहें।

उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा कि लू या हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें। पशुपालकों से भी पशुओं को छायादार स्थान पर रखने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

किसी भी आपात स्थिति में सहायता हेतु 108 एवं 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने को कहा गया है।

युवक पर जानलेवा हमला 12-15 बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा, जान से मरने का किया प्रयास
पीड़ित ने थाना विकास नगर में शिकायती पत्र देकर लगायी है न्याय की गुहार l

विकास नगर ,अलीगंज लखनऊ,

राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक युवक पर 12-15 बदमाशों के गिरोह ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज का हवाला दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सूर्यांश अवस्थी ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना बीती रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हुई। वह अपने ऑफिस से एक बच्चे को उसके घर छोड़ने अलीगंज सेक्टर एम में अपने चाचा के घर जा रहे थे। इमामबाड़े के पास पहुंचते ही 12-15 युवकों ने उनकी स्कूटी को धक्का मारा, जिससे वह गिरते-गिरते बचे।

शिकायत के अनुसार, जब सूर्यांश ने धक्का मारने का विरोध किया तो हमलावरों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। एक युवक ने उन्हें कोने की ओर ले जाकर घेर लिया और साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों में से कुछ लाठी-डंडों से लैस थे, जबकि एक ने पास की होलिका से डंडा उठाकर हमला किया। पीड़ित ने बताया कि हमलावर उन्हें पटक-पटक कर पीटते रहे और "इन्हें जान से मार डालो" जैसी धमकियां दे रहे थे। सूर्यांश ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और चाचा के घर की ओर भागे, लेकिन हमलावरों ने ईंट-पत्थर लेकर उनका पीछा किया।

घर पहुंचने पर सूर्यांश ने चाचा को फोन किया, जिन्होंने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल की। घटना का इवेंट आईडी P02032626058 दर्ज किया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उनकी स्कूटी तोड़ दी, डिग्गी खोलकर बैग का सामान बिखेर दिया और बैग को होलिका पर फेंक दिया। सूर्यांश को सिर, हाथ, पैर, पीठ और आंतरिक चोटें आई हैं, जिसके कारण वह रात भर दहशत में रहे और नींद नहीं आई।

शिकायत में हमलावरों के नाम राहुल, पिल्ली उर्फ़ अनुराग ,पवन गुप्ता, लालजी, विशाल फूलवाला और अन्य 7 से 8 अन्य बताए गए हैं। पीड़ित ने दावा किया कि घटना इमामबाड़े और चाचा के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जो जांच में सहायक साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर सूर्यांश ने आरोप लगाया कि ये युवक इमामबाड़े के कोने पर रोजाना जुआ, शराब और अराजकता फैलाते हैं, जिससे आसपास के निवासी परेशान हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से अपील की है कि हमलावरों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति उनका शिकार न बने। दूसरे पक्ष से कोई ब्यक्ति अभी तक सामने आकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दिया है l

यह घटना शहर में बढ़ती गुंडागर्दी की ओर इशारा करती है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाए।