hindi movie - Swatantra Prabhat

औरत पर समाज की सोच और फीलिंग, इमोशन, पैन की जबरदस्त कहानी बनाती है इस फिल्म को ख़ास
Movie Mashal: एक वीडियो से किसी की जिंदगी कितनी बदल सकती है, कभी आपने सोचा है और वह भी तब जब वह वीडियो किसी महिला का हो। डायरेक्टर मिखिल मुसाले ने निम्रत कौर, और राधिका मदान के साथ मिलकर एक ऐसी ही ग्रिपिंग सोशल थ्रिलर लाइ है, जिसे देख आप खुद से सवाल करने पर मजबूर हो जायेंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की या फिर टीचर की है, जिसकी जिंदगी सिर्फ एक वीडियो की वजह से बदल जाती है। हालांकि, फिल्म सिर्फ आज के दौर के आधुनिक चीजों पर ही रोशनी नहीं डालती बल्कि खुद को मॉडर्न कहने वाले दुनिया के सामने मुखवटा पहने लोगों का चेहरा भी सामने लाती है।

फिल्म की कहानी सजिनी शिंदे पर है, जिसे राधिका मदान ने निभाया है। वह एक टीचर  है, जिसकी शायद मौत हो चुकी है। और उसकी मौत से जुड़ी पहेली के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी है। ऐसे में एक परम्पराओं को मानने वाले मराठी परिवार से ताल्लुक रखने वाली सजिनी फॉरेन स्कूल ट्रिप पर जाती है और वहां नशे में स्ट्रिपर के साथ डांस कर बैठती है। हालांकि, चीजे वहीँ नहीं रूकती बल्कि कोई उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर देता है। और इस पल जहाँ उसे परिवार, होने वाले पति और दोस्तों का सहारा चाहिए, वह सभी उसे शक के निगाह से देखते हैं । इस उलझन और दर्द से बाहर निकलने के लिए सजिनी एक बड़ा कदम उठाती है, और इससे सभी को कटघड़े में खड़ा कर चली जाती है।

ऐसे में गुमशुदा टीचर को ढूंढने के लिए निमरत कौर, जो मुख्य जांच अधिकारी बेला बारूद का किरदार निभा रही हैं उन्हें बुलाया जाता है। बेला बारूद के रूप में एक्ट्रेस का सख्त अंदाज देखा जा सकता है। इतना ही नहीं इस मामले को सुलझाने के लिए बेला बारूद किसी को नहीं छोड़ती है और सभी पर उसकी शक की सुई है। चाहे वह  सजिनी के बॉस, सहकर्मी, होने वाले पति, और परिवार क्यों न हो बेला बारूद किसी को नहीं छोड़ती।

अगर हम एक्टिंग की बात करें, तो सजिनी के किरदार में जहाँ राधिका मदान चमक रही हैं, वहीं निम्रत कौर अपनी सख्त पुलिस के किरदार में दिल जीत रही हैं। इसके अलावा, भाग्यश्री, सुबोध भावे, सोहम मजूमदार, चिन्मय मंडलेकर, श्रुति व्यास, सुमीत व्यास, स्नेहा रायकर, आशुतोष गायकवाड़, रश्मी अगड़ेकर फिल्म में सपोर्टिंग रोल में बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने सभी को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

फिल्म की मजबूत कहानी के साथ ही, मिखिल मुसाले ने अपने निर्देशन से दर्शकों को इसकी शुरुआत से ही बांधे रखा है। फिल्म का स्क्रीनप्ले उसका जरुरी एलिमेंट है। इस वीकेंड, अगर आप अपने परिवार के साथ कुछ नया और रोमांचक देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म एक सही पसंद है।

बता दें कि इस फिल्म को दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा बनाया गया है, "सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो," को मिखिल मुसाले द्वारा डायरेक्ट किया गया है।  फिल्म की कहानी जबरदस्त है, जिसे कोई चाहकर भी मिस  नहीं कर सकता।

रवि किशन "अयोध्या के श्रीराम" को गोरखपुर में फिल्माकर काफी खुश दिखे माधव राजपूत के साथ
फ़िल्म निर्माता निरंजन कुमार सिन्हा के श्री मौंक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले शूट हुए वीडियो सॉन्ग अयोध्या के श्रीराम को फिल्माकर गोरखपुर के स्थानीय सांसद सह मेगास्टार रवि किशन काफी प्रसन्न दिखे । गोरखपुर के राजघाट में इस वीडियो सॉन्ग का बड़े स्तर पर फिल्मांकन किया गया ।

जिसमे नृत्य निर्देशक रिक्की गुप्ता के नृत्य निर्देशन में मेगास्टार रवि किशन के साथ 500 से ऊपर बैकग्राउंड डांसर भी इस प्रोजेक्ट में नृत्य के साथ अपनी प्रस्तुति दे रहे थे । इतने बड़े स्तर पर एक वीडियो सॉन्ग को फिल्माने के अनुभव को शेयर करते हुए रिक्की गुप्ता ने बताया कि उन्हें रवि किशन को इस भक्तिमय गीत पर नृत्य कराकर काफी मज़ा आया। रवि किशन एक ऐसे अभिनेता हैं जो किसी भी प्रकार के डांसिंग स्टेप को आसानी से फॉलो कर लेते हैं।

निर्माता निरंजन कुमार सिन्हा ने गाने की शूटिंग के दौरान बताया कि इस वीडियो सॉन्ग के शूटिंग की तैयारियां काफी दिनों से की जा रही थी, लेकिन हम यह भी ध्यान में रखे थे कि आगामी जनवरी माह में ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन है तो हम उसके पहले ही गाने की शूटिंग और बाकी काम पूरा कर लेना चाहते थे , इसी को लेकर जब रवि किशन से चर्चा की गई तो वे सहर्ष समय देने के लिए तैयार हो गए , साथ ही उन्होंने कहा कि जितनी भव्यता से इस गाने को करना चाहते हैं।

उतना भव्य तरीके से शूट कीजिये, हम इस वीडियो सॉन्ग के लिए आपको पर्याप्त समय देंगे और हर तरीके से सहयोग करेंगे। रवि किशन बेहद कॉपरेटिव तरीके से काम करते हैं और यह हमारी वीडियो प्रस्तुति में भी सबको दिखाई देगा । फिर हमें तैयारियों में थोड़ा समय लगा और संगीतकार माधव एस राजपूत के साथ मिलकर इस गाने के ऑडियो सेगमेंट को जल्द पूरा किया गया । फिर नृत्य निर्देशक रिक्की गुप्ता ने समय से इस गाने के लिए सांसद रवि किशन के साथ समय व्यतीत किया और आज इस लोकेशन पर जाकर हमने फाइनली गाने को शूट कर लिया।

#Movie Review क्यों जरूरी है ' जैक्सन हाल्ट '
स्वतंत्र प्रभात-
आम तौर पर आज तमाम क्षेत्रीय भाषाओं में शानदार फिल्मे बन रहीं हैं। कांतार ,आरआरआर और दमन जैसी फिल्मों ने पैन इंडिया के साथ पूरे विश्व का ध्यान खींचा।मलयालम और मराठी फिल्में तो ख़ैर कथ्य कहानी और अभिनय के मामले में  आसमान छू जाती हैं।

असमिया फ़िल्मों के पास भी कहानी है अच्छा सिनेमा है पर बात जब भोजपुरी की आती है तो साब! मन घिन्ना जाता है। अश्लील कहानी के नाम पर लहंगा उठाई देब और द्विअर्थी संवादों से भरी फिल्में अन्य क्षेत्रीय फिल्मों के सामने टिकती ही नहीं हैं।'वेलकम टू सज्जनपुर' का रविकिशन भी जब भोजपुरी में आता है तो वो भी रिमोट से लहंगा उठाने से अधिक कुछ नहीं कर पाते हैं।

इसी पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड की कहानियां लेकर ओटीटीटी पर शानदार सीरीज मिर्जापुर,खाकी जैसी तमाम हिट कॉन्टेंट लिए जाते हैं।
गैंग्स ऑफ वासेपुर और हासिल जैसी यादगार फिल्में बनती हैं।पर भोजपुरी खाली हाथ है।लोग कहते हैं की भोजपुरी के दर्शक अच्छी विषयवस्तु पसंद नहीं करते,पर यह तथ्यहीन और भ्रामक कथन है।

भाई! करोड़ों की यही जनता कश्मीर फाइल देखती है, उड़ता पंजाब भी देखती है और कांतारा भी देखती हैं।ये एक साजिश है कि एक तबके को बस इस तरह के मुद्दाविहीन और घटिया फ़िल्मों में फंसाए रखो कि वे खुद को सदा सांस्कृतिक और वैचारिक रूप से पिछड़ा महसूस करते रहें।

कुछ सालों पहले भोजपुरी की एक फिल्म 'वंस अप ऑन ए टाइम इन बिहार' भोजपुरी में रिलीज करने का प्रयास किया गया। फिल्म का विषय शानदार था की कैसे बिहार का युवा जब रोजगार की लड़ाई में असफल होता है तो किस तरह स्टेप बाई स्टेप उसका अपराधीकरण होता है।साब! यही निरहुआ, घुरअहुआ और बेबी बीयर पीके वालों ने इसे भोजपुरी में रिलीज नहीं होने दिया।अंत में इस फिल्म को खड़ी बोली में डब कर के रिलीज करना पड़ा।

अब आते हैं मुद्दे पर:जैक्सन हाल्ट आपको अहसास कराएगी की भोजपुरी या मैथली में टैलेंट की कमी नहीं। बस एक तबके ने हमे पूर्वाग्रही बना दिया है कि पुरबिया फिल्मों में तो बस अश्लील नाच गाने मात्र होते हैं।'जैक्सन हाल्ट' आपके इस पूर्वाग्रह के परखच्चे उड़ा देगी। फिल्म एक सस्पेंस, थ्रिलर और मिस्ट्री जॉनर है।

कहानी अधिक नहीं खोलूंगा। बस ये जान लीजिए  की ऋषि टूर पर निकला है और इंतजार कर रहा है ट्रेन का।स्टेशन मास्टर और उसके हेल्पर के इर्द गिर्द बुनी ये कहानी कई लेयर्स में है।

विद्यापति की कविताएं और ऋषि का सरनेम जानने की स्टेशन मास्टर की इच्छा आपको अहसास करा देगी की आप भारत के किस हिस्से में हैं।स्टेशन मास्टर के रूप में राम बहादुर रेडु का अभिनय जबरदस्त है। दो घंटे की इस फिल्म में पल प्रति पल उनका किरदार रहस्यमय होने के साथ क्रिपटिक होता जाता है। फिल्म का सेंटर बन जाते हैं।

हेल्पर को देखते ही आप पहचान जाएंगे। जी हां! 'पंचायत' वाले 'बनराकस' यानी दुर्गेश। लेकिन यहां अधिकतर शांत रहते हैं। लेकिन उनके हाव भाव ही आपको कभी आतंकित कर देंगे तो कभी हंसने पर मजबूर।ऋषि  के रूप में निश्चल अभिषेक ने शानदार अभिनय किया है। बड़े शहर से होने के बावजूद मैथिली की कविताएं सुनाना उनके मिट्टी से जुड़े होने का संदेश देती हैं।

एक छोटे से स्टेशन पर घट रही रहस्यमयी घटनाओं का एक अकेले पड़े आदमी पर जो प्रभाव पड़ेगा वो वह सब दिखाने में सफल हुए हैं।'साइको' की याद आ जाती है स्टेशन मास्टर को देखकर।

और अंत में सलाम डायरेक्टर और राइटर नितिन चंद्रा को जिन्होंने ये साहसिक कदम उठाया और उस क्षेत्रीय भाषा में 'वैकेंसी' और 'साइको' सरीखी हॉलीवुड फिल्म देने की कोशिश की है जिस भाषा को नचनियों, पदनियों और अश्लील भाषा का तमगा दे दिया गया है।

क्यों देखें:
यदि यह पूर्वाग्रह तोड़ना चाहते हैं कि भोजपुरी मैं केवल अश्लीलता से भरी फिल्में ही बन सकती हैं।नॉरमन बेट के किरदार सरीखी 'साइको'  या 'वैकेंसी' सरीखी  शानदार कई लेयरों से भरी हुई उम्दा मिस्ट्री फिल्म देखना चाहते हों तो।

क्यों न देखें: यदि पूरब के प्रति पहले से ही यह परिकल्पना बना रखी हो कि यहां कुछ भी अच्छा नहीं बन सकता।