धान - Swatantra Prabhat

धान क्रय में अनियमितता पर जिलाधिकारी सख्त, बिचौलिए पर प्राथमिकी दर्ज
अम्बेडकरनगर।

खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत सिझौली मंडी परिसर, अकबरपुर में धान क्रय के दौरान अनियमितता का मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा आज प्रातः लगभग 10:20 बजे मंडी परिसर में धान लदी ट्रालियों की जांच/सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि शिवभजन उर्फ शिवधर, ग्राम प्रतापपुर चमुर्खा, अकबरपुर द्वारा बिचौलिये के रूप में लगभग 160 बोरी धान विक्रय हेतु लाया गया था। जांच के दौरान चालक के बयान से यह स्पष्ट हुआ कि उक्त व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी विभिन्न किसानों के नाम पर धान विक्रय कर अनुचित लाभ अर्जित किया गया है।

जिलाधिकारी ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अकबरपुर को तत्काल शिवभजन उर्फ शिवधर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि धान क्रय प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, बिचौलियागीरी अथवा किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नियमसंगत धान क्रय सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा

फिलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह ज्ञात हुआ कि जिला अधिकारी के निर्देश के बाद क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के द्वारा बिचौलिए पर मुकदमा भी पंजीकृत कर दिया गया है।

आज से शुरू होगी केन्द्रों पर धान खरीद कृषकों को न हो कोई समस्या- जिलाधिकारी
अंबेडकरनगर।

धान खरीद वर्ष 2025–26 की तैयारियो के सम्बन्ध में आज शनिवार को अपराह्न में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, जिला खरीद अधिकारी गोरखनाथ, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एआर कोआपरेटिव व समस्त खरीद एजेन्सी के जिला प्रभारी के साथ जनपद के समस्त क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा क्रय से सम्बन्धित प्रचार– प्रसार करने एवं क्रय केन्द्र पर अधिकतम 17प्रतिशत की नमी के ही धान विक्रय हेतु लेकर आने के सम्बन्ध में किसानों को जागरुक करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय प्रारम्भ होने की तिथि 01 नवम्बर से केन्द्रों पर खरीद प्रारम्भ कर दी जाये। केन्द्रों पर समस्त क्रय सम्बन्धी ब्यवस्थाएँ यथा नमी मापक, डस्टर, ई–पॉस मशीन, इलेक्ट्रानिक कांटा व पेयजल इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जनपद में कुल 64 मिलें सत्यापित हैं, जिनके केन्द्रों से सम्बद्धीकरण की कार्यवाही प्रक्रिया में है।

बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 100 धान क्रय केन्द्र खोले गये है, जिसमें विपणन शाखा के 32 केन्द्र, पीसीएफ के 36 केन्द्र, पीसीयू के 20 केन्द्र, यूपीएसएस के 08 केन्द्र, मण्डी समिति के 02 केंद्र व भारतीय खाद्य निगम के 02 केन्द्र खोले गये है। जनपद में अब तक धान विक्रय हेतु कुल 6387 कृषको द्वारा पंजीकरण किया गया है। जिलाधिकारी ने तीव्र गति से पंजीकरण संख्या बढ़ाये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही इनका सत्यापन त्वरित गति से कराये जाने हेतु भी निर्देर्शित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा सके।

किसी कृषक को कोई समस्या धान विक्रय के समय नहीं आनी चाहिए के सम्बन्ध में समस्त एजेसी के जिला प्रभारी एवं केन्द्र प्रभारियों को सुनिश्चित कराये जाने के भी कड़े निर्देश दिये गये। किसान भाइयों से अपील जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील की जाती है कि 01 नवम्बर से प्रारम्भ हो रही धान की खरीद में केन्द्रों पर अपना धान साफ-सुथरा एवं सुखाकर अधिकतम नमीं 17 प्रतिशत के अन्दर के ही धान क्रय केन्द्रों पर लेकर आयें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के धान के क्रय के लिए टोकन सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। टोकन पर किसान को अपनी उपज को किया तिथि और समय पर क्रय केंद्र पर लाना है का अंकन करने और उसी के अनुरूप कार्य को संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए को किसी भी क्रय केंद्र पर किसी भी कृषक को कोई समस्या न हो।

किसानक्राफ्ट ने सूखे सीधे बीज वाले धान पर किया एक तकनीकी प्रदर्शन
अम्बेडकरनगर।

किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत किसानक्राफ्ट ने जनपद के रैमलपुर गांव में “सूखे सीधे बीज वाले धान (ड्राई डायरेक्ट सीडेड राइस - DSR)” पर एक तकनीकी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को डीएसआर तकनीक के लाभों से परिचित कराना और धान की खेती में पानी की बचत, लागत में कमी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) प्रमुख डॉ. रामजीत ने कहा कि “धान की खेती भारत की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाती है, लेकिन घटता जलस्तर और बढ़ती लागत किसानों के सामने बड़ी चुनौती है। डीएसआर तकनीक अपनाने से किसान समान उत्पादन के साथ लगभग 50 प्रतिशत तक पानी की बचत कर सकते हैं।”

किसानक्राफ्ट के असिस्टेंट मैनेजर (डेवलपमेंट) आलोक जैन ने बताया कि सूखे सीधे बीज वाले धान की तकनीक से किसान मिट्टी की उर्वरता के अनुसार बेहतर उपज प्राप्त कर सकते हैं। यह पद्धति पारंपरिक धान की तुलना में कम खर्चीली है और इससे उत्पादित धान के स्वाद में कोई अंतर नहीं आता।

वहीं आर एंड डी हेड डॉ. सुमंत होल्ला ने कहा कि “डीएसआर तकनीक से नर्सरी, पोखरिंग, समतलीकरण और रोपाई की आवश्यकता समाप्त हो जाती है, जिससे श्रम लागत में भारी कमी आती है। यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल है बल्कि मीथेन गैस के उत्सर्जन को भी कम करती है।”

कृषि विशेषज्ञ डॉ. मार्श मणि पांडेय ने कहा कि प्रदेश में लो-मीथेन धान को बढ़ावा देने के तहत डीएसआर तकनीक को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा दोनों में सहयोग मिल रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन एफपीओ डायरेक्टर चंद्रप्रकाश वर्मा के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर किसानक्राफ्ट के सेल्स मैनेजर रत्नेश विश्वकर्मा ने बताया कि कंपनी एक आईएसओ-प्रमाणित निर्माता, थोक आयातक और उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उपकरणों की वितरक है। देशभर में 5000 से अधिक डीलरों, एक विनिर्माण इकाई और 14 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से किसानक्राफ्ट सीमांत किसानों की पैदावार बढ़ाने और उनकी आजीविका सुधारने में कार्यरत है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और उन्होंने डीएसआर तकनीक के व्यावहारिक लाभों का प्रत्यक्ष अनुभव किया। इस दौरान किसान वेद प्रकाश श्रीवास्तव, जयप्रकाश वर्मा, ओम प्रकाश सिंह, अनिल कुमार सिंह, रामजन्म तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, ओमप्रकाश वर्मा, रामकृष्ण वर्मा, रामकुमार वर्मा, नीरज वर्मा, श्याम सिंह समेत अनेक किसानों ने भागीदारी की।

रसोईया धमना पैक्स में धान बीज केंद्र का हुआ उद्घाटन
रसोईया धमना पैक्स में धान बीज केंद्र का हुआ उद्घाटन

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत रसोईया धमना पैक्स में धान बीज केंद्र का शुभारंभ हुआ। जिसका विधिवत उद्घाटन शनिवार को बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने किया।

मौके पर विधायक उमाशंकर अकेला के साथ जीप सदस्या प्रीति कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आजाद सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, प्रखंड कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, मीडिया प्रभारी मो तौकीर रजा, स्थानीय मुखिया गोविंद प्रसाद, उपमुखिया बिरेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य मो तैयब, पैक्स अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उपस्थित रहे।

सभी ने एक संयुक्त रूप से पिताकाट कर किया। तत्पश्चात धान बीज लेने के लिए आए कृषकों के बीच धान बीज का वितरण किया। इस बाबत विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि हमारी राज्य सरकार प्रदेश के किसानों का दुःख दर्द को समझती है, यही कारण है कि उत्तम गुणवत्ता वाली बीज का वितरण किसानों को सहूलियत के लिए समय से पहले उपलब्ध करा रही है, जिससे किसान समय से धान की बुआई कर सके और अच्छी पैदावार कर सके।

जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि इस क्षेत्र के किसानों के लिए वर्तमान में 80 क्विंटल धान बीज उपलब्ध कराया गया है, आगे आवश्यकता अनुसार और बीज उपलब्ध कराया जाएगा। पैक्स अध्यक्ष कपिल प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अनुदानित राशि पर क्षेत्र के किसानों के लिए बीज उपलब्ध कराई है, जो हमारे पैक्स गोदाम से सभी किसान भाई ले सकते है।

जानकारी देते हुए पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुनील प्रसाद साहू ने कहा कि हमारे यहाँ इफको किसान पशु आहार का भी समान उपलब्ध है, जिन गौ पालको को पशु आहार का समान लेना है, रसोइया धमना पैक्स से ले सकते है। मौके पर उपमुखिया बिरेंद्र कुमार, पंसस मो तैयब, बेंदगी उपमुखिया अशोक राणा, पैक्स अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद, सुनील साव, नंदकिशोर कुमार, दीपक साव, संतोष कुमार, नितेश कुमार, सुखदेव साव, परमानंद साव, यमुना साव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।