FIR Registered UP - Swatantra Prabhat

करंट की चपेट में मौत को लेकर जेई व लाइनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
लालगंज, प्रतापगढ़। ग्यारह हजार क्षमता की लाइन से करंट की चपेट में आने से युवक की मौत को लेकर उदयपुर पुलिस ने अवर अभियंता तथा लाइनमैन समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। अवर अभियंता पर केस दर्ज होने को लेकर रविवार को विभाग में हड़कंप का माहौल भी दिखा। उदयपुर थाना के अमावां निवासी देवेन्द्र प्रताप सिंह की पत्नी सीमा सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीते 14 अप्रैल को उसका पुत्र शिवम सिंह उर्फ आदित्य ट्रैक्टर ट्राली लेकर उदयपुर के पूरे चौहान वीरगढ़ गया था। ट्रैक्टर चालक ने खेत में ट्रैक्टर खड़ा किया।

इस बीच मृतक शिवम ट्राली से नीचे उतरने के लिए खड़ा हुआ तब वह ऊपर से गुजर रहे ग्यारह हजार क्षमता की लाइन के करंट की चपेट में आ गया। परिजन शिवम को पड़ोसी जिले अमेठी के गौरीगंज जिला अस्पताल ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में लापरवाही को लेकर तहरीर के आधार पर पुलिस ने अवर अभियंता राजापुर आनंद कुमार व लाइन मैन भोलू मिश्रा एवं लाइन मैन शिवमूरत कोरी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस आफताभ आलम ने कहा है कि केस दर्ज किया गया है, जांचकर कार्यवाही की जायेगी।

युवती की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने का आरोप
बरेली/ क्योलड़िया एक सप्ताह पूर्व क्योलड़िया में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर उसके प्रेमी और उसके परिजन पर शादी का झांसा देकर मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि प्रेमी और उसके स्वजन के शादी से इंकार पर भी आहत होकर उसकी बहन ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव क्योलड़िया में एक सप्ताह पूर्व गांव के ही नुक्ता प्रसाद की पुत्री नन्ही देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उस दौरान पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस बीच शनिवार को मृतका के भाई अरविंद कुमार ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि नन्हीं देवी के प्रेमी सोनू ने उसकी बहन को शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण किया।

आरोप है जब बहन ने शादी करने को दबाव बनाया तो आरोपितों ने कह दिया तेरी हैसियत नहीं हमारी बहु बनने की। इससे आहत होकर बहन ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने प्रेमी सोनू और उसके दोस्त मुकेश,पिता ओम प्रकाश, मां गुड्डी देवी,समेत पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी वेद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।