Pratapgarh Local News - Swatantra Prabhat

कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध कब्जों पर सख्ती, 7 दिन में हटाने का अल्टीमेटम
प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ते अवैध कब्जों और अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर जिला मजिस्ट्रेट शिव सहाय अवस्थी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होने बताया है कि कलेक्ट्रेट परिसर में अवस्थित राजकीय भवनों, लैट्रीन की सेप्टिक टैंकों, नवनिर्मित वादकारी शेडो के नीचे बने पार्किंग स्थल तथा परिसर में बाउण्ड्री के पास व अन्य स्थलों पर अनियमित व अनधिकृत रूप से छाजन व गुमटियां आदि रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया है तथा आने जाने वाले रास्तो में अनियमित व अनुचित तरीके से वाहन खड़ा कर रास्ता संकुचित कर दिया जाता है जिससे वादकारियों तथा कलेक्ट्रेट में आने वाले जनसामान्य को काफी असुविधा होती है। प्रायः यह देखा जा रहा है कि कलेक्ट्रेट परिसर व सार्वजनिक स्थानो पर अतिक्रमणियों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को अब तक हटाने का प्रयास नहीं किया गया है जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक एवं चिन्ताजनक है।

जिला मजिस्ट्रेट ने कलेक्ट्रेट परिसर में किये गये अनियमित व अवैध कब्जाधारियों एवं अतिक्रमण कर्ताओ को  चेतावनी देते हुए कहा है कि वे 7 दिनों के भीतर स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें और स्थल को खाली कर दें। निर्धारित समयसीमा के बाद यदि कोई कब्जा पाया जाता है, तो प्रशासनिक टीम द्वारा बलपूर्वक हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आने वाला खर्च संबंधित अतिक्रमणकारी से ही वसूला जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा वाहन मालिकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। गलत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट ने आम जनता से भी अपील की है कि वे कलेक्ट्रेट परिसर की स्वच्छता और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सभी को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

डीएम ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
प्रतापगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीपीपैट वेयरहाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जांच की, साथ ही उन्होने सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं उनकी सतत निगरानी की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें।

उन्होने ईवीएम एवं वीवीपैट के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी मुस्तैदी के साथ करते रहे। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सुजीत राय उपस्थित रहे।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के चुनाव में विकास मिश्र अध्यक्ष व साकेत मिश्र महामंत्री निर्वाचित
लालगंज, प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की लालगंज तहसील इकाई की कार्यकारिणी का रविवार को निर्विरोध निर्वाचन हुआ। तहसील परिसर स्थित पत्रकार भवन में हुये चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्र अध्यक्ष तथा साकेत मिश्र महामंत्री निर्वाचित हुये। आशुतोष मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा लवलेश शुक्ल उपाध्यक्ष, राजीव तिवारी कोषाध्यक्ष, अनूप तिवारी आय व्यय निरीक्षक, मुकेश तिवारी मीडिया सचिव, संजीव त्रिपाठी संगठन मंत्री, सौरभ त्रिपाठी संयुक्त सचिव, संजयमणि शुक्ला व जगत वर्मा जिला प्रतिनिधि, आईपी मिश्र, प्रमोद सिंह व अशोकधर द्विवेदी मण्डलीय प्रतिनिधि, अनिल तिवारी महेश, गौरीशंकर त्रिपाठी व उमेश तिवारी प्रान्तीय प्रतिनिधि निर्वाचित हुये।

चुनाव कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं देखरेख मण्डलीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने किया। चुनाव अधिकारी डा. आशीष सिंह व सुरेन्द्र तिवारी सागर ने चुनाव परिणामों की अधिकारिक घोषणा की। चुनाव परिणामों की घोषणा होने पर साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्र्यापण कर स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों से पत्रकारिता के सामाजिक सरोकार को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कोटेदार अनियमितता व दुर्व्यवहार का आरोप, एसडीएम से शिकायत
लालगंज, प्रतापगढ़। कोटेदार पर अनियमितता और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश दिये हैं। लालगंज तहसील के पिचूरा गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार पर अनियमितता व दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सोमवार को तहसील पहुंचकर आक्रोश जताया।

गांव के समर बहादुर, शांती, मंजू देवी, सुमित्रा, राजकुमारी, गीता, विमला, जगपती, सोना, जीतलाल आदि ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में घटतौली की जा रही है। इस माह में कोटेदार द्वारा सिर्फ गेहूं का वितरण किया गया जबकि मोबाइल पर चावल व गेहूं दोनों के वितरण का मैसेज आ गया।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर कोटेदार आमादा फौजदारी हो जाते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा का कहना है कि शिकायत पर जांच के निर्देश दिये गये हैं। रिपोर्ट मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सड़क बिजली व पानी के साथ सुरक्षा का वातावरण रामपुरखास में सर्वोच्च प्राथमिकता- प्रमोद तिवारी
लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सोमवार को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के मुस्तफाबाद, राहाटीकर, सांगीपुर बाजार व लालगंज में कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर विकास योजनाओं को लेकर संवाद किया। उन्होने कहा कि रामपुरखास में सड़क, बिजली, शुद्ध पानी के साथ आम लोगों की सुरक्षा सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता में है। होली के पर्व से जुड़े पांच दिवसीय रामपुरखास के दौरे पर पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी का मुस्तफाबाद में ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होने क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के द्वारा संचालित करायी जा रही ग्रामीण विकास से जुड़ी सड़क परियोजना की सौगात की भी जानकारी दी।

इससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे दिखे। सांगीपुर बाजार मे भी सांसद प्रमोद तिवारी ने व्यापारियों से मुलाकात कर कारोबारी के क्षेत्र में सुदृढ़ वातावरण का भरोसा दिलाया। सांगीपुर क्षेत्र के बिजहड़ी गांव में रमाशंकर पाण्डेय के संयोजन में आयोजित भण्डारे में भी सांसद प्रमोद तिवारी शामिल हुए। बाबा घुइसरनाथ धाम में उन्होने दर्शन पूजन किया। लालगंज बाजार में रवीन्द्र गुप्ता के संयोजन में व्यापारियों तथा सभासदों ने सांसद प्रमोद तिवारी का स्वागत किया। ग्रामीणों से संवाद के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी मोदी सरकार की कृषि नीति पर भी हमलावर दिखे। उन्होने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य नही दे पा रही है।

उन्होने तीखे अंदाज मे कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार के समझौते ने देश के घरेलू किसानों के हितों पर गहरा कुठाराघात किया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में यह सरकार देश के स्वाभिमान को भी नहीं बचा पा रही है। उन्होने भाजपा नीति सरकार की विदेश नीति में भी भटकाव को लेकर घेराबंदी की। इसके बाद वह सांगीपुर वार्ड पहुंचे, यहां उन्होने पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी श्रीनाथ तिवारी के हाल ही में निधन पर परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।

इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, डा0 अमिताभ शुक्ल, आशीष उपाध्याय, पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता, छोटेलाल सरोज, दारा सिंह, आशीष कौशल, कैलाशनाथ तिवारी, संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश, मुरलीधर तिवारी, त्रिभु तिवारी, प्रभात ओझा, रामकृपाल पासी, शिवकुमार साहू,गुड्डू सिंह, रामबोध शुक्ल, महेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।