Law and Order UP - Swatantra Prabhat

ख़ुद को 'मुर्दा' साबित करने के लिए दूसरे को ज़िंदा जलाया
ब्यूरो प्रयागराज- हाथरस जीआरपी ने करीब एक महीने पहले हाथरस रोड रेलवे हाल्ट पर जली अवस्था में मिली गेरुआ वस्त्र धारी की हत्या मामले में एक बर्खास्त सिपाही को गिरफ्तार करते हुए बेहद हैरान करने वाला खुलासा किया है. आरोपी बर्खास्त सिपाही ने खुद को मरा दर्शाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था. हालांकि जिस व्यक्ति का शव मिला था अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है.

दरअसल, बीते 12 मार्च को हाथरस रोड हाल्ट स्टेशन पर टीन शेड के नीचे भीख मांगने वाले एक अज्ञात व्यक्ति का शव जली हुई हालत में मिला था. उस मामले में जीआरपी थाना हाथरस सिटी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. अब थानाध्यक्ष सुयश सिंह जीआरपी हाथरस सिटी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी रामवीर सिंह (55) पुत्र सीताराम निवासी वघौनी, थाना किशनी, जिला मैनपुरी को गिरफ्तार किया है, जो शातिर किस्म का अपराधी है. इसके विरूद्ध जनपद फिरोजाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, हरदोई, मैनपुरी एवं बंदायूँ में अपहरण, हत्या, लूट, धोखाधड़ी सहित अन्य जघन्य अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं.

जीआरपी हाथरस सिटी के के मुताबिक आरोपी पूर्व में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ था. नौकरी के दौरान उसकी कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता पाई गई थी, जिस पर फिरोजाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, हरदोई, मैनपुरी एवं बंदायूँ में अपहरण, हत्या, लूट, धोखाधड़ी सहित अन्य जघन्य अपराधों में अभियोग पंजीकृत हैं. इन मुकदमों/आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता के कारण उसे पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था.

जीआरपी ने बताया कि रामवीर सिंह ने किसी ऐसे व्यक्ति को जलाकर मारने की साजिश रची थी, जिसकी कोई पैरवी करने वाला न हो, शव जला हुआ होने से पहचान न हो सके और अपने पहचान पत्र और अन्य वस्तु शव के पास रखकर खुद को मृतक साबित करके मुकदमों/जेल जाने से बच सके. इन सभी बातों को सोचकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया था.

इस घटना को अंजाम देते समय वह स्वयं भी जल गया था. जीआरपी ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल अभी मृतक की शिनाख्त बाकी है. उसकी पहचान के लिए जीआरपी लगातार कोशिश कर रही है.

मोहनलालगंज में खाकी की सुस्ती पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: बाग में मिला युवक का शव, 45 मिनट की देरी से पहुंची पुलिस
लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित मऊ गांव में गुरुवार शाम उस वक्त कानून-व्यवस्था और पुलिस की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब नहर किनारे एक आम के बाग में करीब 30-35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव अर्धनग्न अवस्था में औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था, जिसे देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

इस सनसनीखेज वारदात के बीच सबसे ज्यादा चर्चा पुलिस की कार्यप्रणाली की रही; ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की तत्काल सूचना देने के बावजूद स्थानीय पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब 45 मिनट लग गए। पुलिस की इस भारी देरी ने ग्रामीणों के आक्रोश को भड़का दिया, जिनका तर्क था कि महत्वपूर्ण समय बर्बाद होने के कारण घटनास्थल से अपराधी से जुड़े अहम सुराग नष्ट हो सकते थे। ग्रामीणों ने पुलिस के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी विकास पांडे, इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी और कस्बा चौकी इंचार्ज अतुल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली। प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक के शरीर पर केवल एक हाफ चड्ढा पाया गया है और उसने दाढ़ी बढ़ाई हुई है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या की ओर इशारा कर रहा है, हालांकि पुलिस आत्महत्या के कोण से भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ कर युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सोशल मीडिया के माध्यम से आसपास के जिलों में भी सूचना साझा की जा रही है। अब पुलिस के सामने दोहरी चुनौती है—एक ओर मृतक की पहचान कर मौत की गुत्थी सुलझाना और दूसरी ओर पुलिस की छवि पर लगे लापरवाही के दाग को साफ करना। फिलहाल पूरे मऊ गांव और आसपास के क्षेत्रों में इस घटना और पुलिस की सुस्ती को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर /  जिले के त्रिलोकपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार, 15 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया। वह काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर बुधवार को चिताही तिराहा के पास घेराबंदी की गई। संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया गया, जिस दौरान उसने भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के कारण उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान यासीन पुत्र अतीउल्लाह खान के रूप में हुई है, जो हसनगढ़, थाना सोनहा, जनपद बस्ती का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी तथा संभावित ठिकानों पर निगरानी रख रही थी। इस मामले में एसओ चंद्रकांत पाण्डेय ने बताया कि  पुलिस ने  विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,

अधिवक्ता की हत्या को लेकर उपजा आक्रोश, किया विरोध प्रदर्शन
लालगंज, प्रतापगढ़। मिर्जापुर जिले में साथी अधिवक्ता की गोली मारकर हुई हत्या से आक्रोशित वकीलों ने सोमवार को यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। मिर्जापुर जिले में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या की घटना को लेकर सुबह वकीलों का तहसील गेट पर भारी जमावडा हुआ। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश व रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में वकीलों ने बीती ग्यारह अप्रैल को हुई अधिवक्ता की नृशंस हत्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संघ के अध्यक्ष अनिल महेश ने अधिवक्ता के हत्यारों को फांसी दिये जाने की मांग के साथ परिजनों को एक करोड़ रूपये मुआवजा दिये जाने की आवाज उठायी। आमसभा कर वकीलों ने न्यायिक कामकाज के बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज पाण्डेय व उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर मांग उठाई। सभा का संचालन महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने किया। इस मौके पर विकास मिश्र, प्रमोद सिंह, राहुल तिवारी, अबरार अहमद, केके शुक्ला, विपिन शुक्ला, सुमित त्रिपाठी, सुशील शुक्ला, सत्यम त्रिपाठी, सूर्यकांत निराला आदि अधिवक्ता रहे।

पत्रकार की मौत पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन
गोण्डा। जनपद में हाईटेंशन विद्युत तार टूटने से पत्रकार रंजीत तिवारी की दर्दनाक मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर पत्रकारों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद इकाई गोण्डा ने विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मंडलायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जिला अध्यक्ष प्रदीप तिवारी और मंडल महामंत्री बागीश तिवारी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यह घटना न केवल दुखद है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर उदाहरण भी है। संगठन ने मृतक पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

ज्ञापन में यह भी प्रमुख रूप से उठाया गया कि जनपद में जगह-जगह जर्जर व लटकती विद्युत लाइनों के कारण आमजन की जान पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में इन लाइनों को तत्काल हटाकर भूमिगत किए जाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

संगठन ने हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मामले की निष्पक्ष जांच तथा जांच टीम से संदिग्ध अधिकारियों को हटाने की मांग की है। इसके साथ ही पूरे जिले की विद्युत व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही गई है।

पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने पत्रकारों के लिए बीमा सुविधा, श्रम कार्ड, स्थायी समिति की नियमित बैठकें तथा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा।

इस दौरान संगठन के संरक्षक राजकुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, सुरेश मिश्रा, रणविजय सिंह, राहुल शुक्ला, अशोक पाठक, प्रदीप तिवारी (बुलेट), तहसील अध्यक्ष गोंडा विष्णु प्रताप मिश्रा, मनकापुर के तहसील अध्यक्ष राकेश, करनैलगंज के तहसील अध्यक्ष श्रीनाथ रस्तोगी, तरबगंज के तहसील अध्यक्ष योगेश कुमार पांडे सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि पत्रकार एसोसिएशन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

घर में घुसकर पिता-पुत्र पर फायरिंग, दोनों गंभीर, गांव में दहशत
महमूदाबाद- सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंगेथवा के तुरनी गांव में रविवार तड़के करीब 3 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे पिता और उसके मासूम बेटे पर ताबड़तोड़फायरिंग कर दी। इस हमले में 35 वर्षीय सुनील कुमार और उनका तीन वर्षीय पुत्र अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। परिजन दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बिजली काटकर दिया वारदात को अंजाम परिजनों के अनुसार हमलावरों ने पहले घर के बाहर लगा बिजली का केबल काट दिया, जिससे पूरे घर में अंधेरा छा गया। इसके बाद बदमाशों ने घर के बाहर ईंटों से बंद किए गए दरवाजे पर लगे तिरपाल को हटाकर अंदर घुसकर सो रहे पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग जाग गए, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे।

लूट की आशंका, मंदिर का ताला भी टूटा मिला

जांच के दौरान पुलिस को घर से करीब 100 मीटर दूर एक मंदिर के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला,जहां से राशन सहित कुछ सामान गायब पाया गया। ग्रामीणों का मानना है कि वारदात लूट के इरादे से की गई हो सकती है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। परिवार ने जताई हैरानी, नहीं थी किसी से रंजिश पीड़ित के बड़े भाई किशोरी लाल ने बताया कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

पुलिस जांच में जुटी, टीमें गठित

प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हमलावरों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और मामले की गहन जांच जारी है। जबकि इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
उतरौला (बलरामपुर)। जनपद के थाना गैंडास बुजुर्ग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलिया बनघुसरा स्थित मधपुर तिराहे के पास शनिवार को 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में शोक और तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगीता चौरसिया (22) पत्नी सुरेश चौरसिया ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना की खबर मिलते ही मृतका के मायके पक्ष से पिता राम अभिलाख और माता स्वरस्ती देवी भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि संगीता की शादी 10 जून 2025 को इमलिया बनघुसरा निवासी सुरेश चौरसिया पुत्र साधू चौरसिया के साथ हुई थी। शादी को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था, जिससे मामले को लेकर विभिन्न आशंकाएं जताई जा रही हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्या सहित फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर महिला पुलिस बल समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा जा सके।

कार्यवाहक थाना प्रभारी सिवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक व सामाजिक कारणों से होने वाली ऐसी घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

निकाह में खाने को लेकर बवाल, मारपीट के बाद दूल्हे ने दिया तलाक
कानपुर। कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में निकाह समारोह के दौरान खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कुर्सियां और बर्तन चलने लगे, जिसमें दुल्हन पक्ष के दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ककवन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बारातियों को खाना परोसे जाने के दौरान लेग पीस और गोश्त को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। हंगामे के बीच गुस्साए दूल्हे ने मौके पर ही तलाक का ऐलान कर दिया।

घटना के बाद देर रात तक तनाव बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और माहौल शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और मौलवी की मौजूदगी में स्थिति स्पष्ट की गई।बताया गया कि निकाह के बाद विदाई न होने के कारण तलाक मान्य नहीं माना गया। इसके बाद आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया गया और दुल्हन की विदाई कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

सिद्धिविनायक मंदिर की 7 मूर्तियों के मुकुट चोरी
कानपुर। दिनांक 11.04.2026 को सुतरखाना स्थित सिद्धि विनायक मंदिर से चोर सात मूर्तियों से मुकुट उतार ले गये। मंदिर प्रबंधन ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तब पुलिस ने इस पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई।

सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में एक संदिग्ध व्यक्ति सुबह लगभग 09:45 बजे मंदिर में प्रवेश करता एवं 09:56 बजे बाहर जाता हुआ दिखाई दिया, जिसके द्वारा कुल 07 मूर्तियों के मुकुट चोरी किए गए हैं, जिनका अनुमानित वजन लगभग 600 ग्राम है। प्रकरण में मंदिर प्रबंधन की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के अनावरण हेतु थाना स्तर एवं सर्विलांस की कुल 04 टीमें गठित की गई हैं, जो सीसीटीवी कैमरों एवं आईटीएमएस के माध्यम से संदिग्ध की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं। शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।

मंगेतर के साथ मंदिर जा रही युवती राक्षसों की हवस की शिकार प्रशासन लापरवाह
बस्ती। बस्ती जनपद से सामने आई यह घटना केवल एक आपराधिक खबर नहीं है, बल्कि यह उस सामाजिक विफलता का दर्पण है जिसमें इंसानियत बार-बार शर्मसार हो रही है। एक मंदिर—जो आस्था, सुरक्षा और शरण का प्रतीक माना जाता? है—वही यदि अपराध का केंद्र बन जाए, तो यह केवल कानून-व्यवस्था पर नहीं, बल्कि पूरे समाज की आत्मा पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।यह घटना अत्यंत संवेदनशील है, क्योंकि इसमें पीड़िता की अस्मिता, विश्वास और सुरक्षा तीनों पर एक साथ हमला हुआ है। खबर के अनुसार, मंदिर परिसर में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

सोचिए, जहां लोग भगवान के सामने सिर झुकाकर सुरक्षा और शांति की कामना करते हैं, वहीं यदि ऐसे जघन्य अपराध घटित हों, तो आम नागरिक किस पर भरोसा करे? कानून कहाँ खड़ा है?भारत का संविधान और दंड संहिता महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर प्रावधान देती है। भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376D सामूहिक बलात्कार के लिए कड़ी सजा निर्धारित करती है—जिसमें आजीवन कारावास तक का प्रावधान है। लेकिन सवाल यह है कि क्या केवल कानून की किताबों में सजा लिख देना पर्याप्त है?बस्ती की इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून का भय अपराधियों के मन से समाप्त हो रहा है। जब अपराधी खुलेआम मंदिर जैसे पवित्र स्थल में भी इस प्रकार की हरकत कर सकते हैं, तो यह संकेत है कि उन्हें पकड़े जाने या सजा मिलने का डर नहीं है।

पतन की पराकाष्ठा यह घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक चरित्र के पतन का चरम उदाहरण है। आज समाज में नैतिकता, संस्कार और मानवीय मूल्यों का क्षरण इस हद तक हो चुका है कि इंसान अपने ही भीतर के पशु को नियंत्रित नहीं कर पा रहा।कभी भारत को “नारी-पूजक” सभ्यता कहा जाता था, जहाँ स्त्री को देवी का दर्जा दिया गया। लेकिन आज वही समाज स्त्री की गरिमा को रौंदने में लगा है। यह विरोधाभास केवल विचारों का नहीं, बल्कि आचरण का भी है।

प्रशासन की भूमिका पर सवाल हर ऐसी घटना के बाद प्रशासन सक्रिय होता है—जांच बैठती है, आरोपी पकड़े जाते हैं, बयान दिए जाते हैं। लेकिन क्या यह पर्याप्त है?क्या स्थानीय पुलिस को पहले से कोई सूचना नहीं थी?क्या मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर थी?क्या अपराधियों का कोई आपराधिक इतिहास था?यदि इन सवालों के जवाब “हाँ” में हैं, तो यह प्रशासनिक लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण है। और यदि “नहीं” में हैं, तो यह खुफिया तंत्र की विफलता है।

आक्रोश क्यों जरूरी है?समाज में ऐसे अपराधों के खिलाफ आक्रोश जरूरी है, क्योंकि मौन रहना अपराध को बढ़ावा देना है। जब तक जनता सड़कों पर उतरकर, सोशल मीडिया पर आवाज उठाकर और प्रशासन से जवाब मांगकर दबाव नहीं बनाएगी, तब तक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद करना व्यर्थ है। यह आक्रोश केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने वाला होना चाहिए।

मीडिया की जिम्मेदारी मीडिया का कार्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि सत्य को सामने लाना और दबाव बनाना भी है। बस्ती की इस घटना को यदि केवल एक “क्राइम न्यूज” बनाकर छोड़ दिया गया, तो यह न्याय के साथ अन्याय होगा।मीडिया को चाहिए कि—पीड़िता की पहचान सुरक्षित रखते हुए मामले को प्रमुखता दे प्रशासनिक खामियों को उजागर करे,न्यायिक प्रक्रिया पर नजर बनाए रखेसमाधान फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो,दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए,मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई जाए समाज में नैतिक शिक्षा और जागरूकता अभियान चलाए जाएं

पुलिस की जवाबदेही तय हो,: यह केवल घटना नहीं, चेतावनी है,बस्ती की यह घटना एक चेतावनी है—कि यदि अब भी समाज और शासन नहीं जागा, तो ऐसी घटनाएं सामान्य बन जाएंगी। यह केवल एक बेटी की पीड़ा नहीं, बल्कि पूरे समाज की असफलता है।आज आवश्यकता है कि हम केवल शोक न करें, बल्कि संघर्ष करें—न्याय के लिए, सुरक्षा के लिए और उस भारत के लिए जहाँ मंदिर फिर से आस्था का केंद्र बन सके, भय का नहीं।

धारदार हथियार से वृद्ध चौकीदार की हत्या, सनसनी
नैनी, प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र के धनुहा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात कुछ लोगों ने धारदार हथियार से वृद्ध चौकीदार की निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी ।  सुबह खून से लत पथ उसका शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार नैनी थाना क्षेत्र के मोहब्बत गंज ठकुरी का पुरवा निवासी राजबहादुर निषाद धनुहा गांव में किराए पर जमीन लेकर गिट्टी बालू का व्यवसाय करते हैं।

उनके यहां गांव के ही (75) वर्षीय हजारी लाल भारतीया पुत्र मुन्नीलाल भारतीया रात में चौकीदारी का काम करते थे। बताते हैं, कि बृहस्पतिवार की रात मैं वह घर से खाना खाकर वहां सोने के लिए पहुंचे। सुबह उनका शव खून से लथ पथ पड़ा देख गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना इलाकाई पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया। घटना में मृतक के पुत्र सोनू भारतीया की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के  गले और मुंह पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान साफ देखे जा रहे हैं। घटना के बाबत एक बातचीत में इंस्पेक्टर नैनी ब्रिज किशोर गौतम का कहना है, कि हत्या  का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सेक्स के बाद ब्लैकमेल: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस को हनीट्रैप गैंग पर नकेल कसने का आदेश दिया
ब्यूरो प्रयागराज- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को उन गैंग के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिन पर आरोप है कि वे पुरुषों को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल करते हैं [फौजिया और अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और अन्य]।जस्टिस जे.जे. मुनीर और जस्टिस तरुण सक्सेना की एक डिवीज़न बेंच ने कहा कि ऐसे मामले समाज में बहुत ही खतरनाक हालात को उजागर करते हैं।

कोर्ट ने कहा, "यह बहुत ही गंभीर मामला है," और उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा हनीट्रैप का आरोप लगाए जाने के बाद, कुछ पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों के खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के मामले को रद्द करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में मेरठ ज़ोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस द्वारा गहन जांच की ज़रूरत है। कोर्ट ने आगे कहा कि ज़िलों के पुलिस प्रमुखों को सतर्क किया जाना चाहिए ताकि वे अपने इलाकों में सक्रिय ऐसे गैंग के बारे में जागरूक रहें।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, "उन्हें ज़ोन के सभी ज़िला पुलिस प्रमुखों को सख्त निगरानी रखने के लिए सतर्क करना चाहिए; अगर इस तरह का कोई गैंग सक्रिय है, या कोई अन्य गैंग भी सक्रिय है, जो महिलाओं का इस्तेमाल करके हनीट्रैप में फंसाकर या किसी अन्य तरीके से निर्दोष लोगों को ब्लैकमेल कर रहा है, और वही नतीजे दे रहा है। अगर इस तरह के अपराधों को जारी रहने दिया गया, तो एक सभ्य दुनिया में रहना मुश्किल हो जाएगा।"

बिजनौर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले में, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बिजनौर के एक होटल में एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद, आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस के मामले के अनुसार, महिला ने कुछ वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर लिए थे।उसने बताया कि आरोपियों ने मामला रफा-दफा करने के लिए 8 से 10 लाख रुपये की मांग की थी।

हालांकि, शिकायतकर्ता ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एक प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई।इसके बाद आरोपियों ने FIR रद्द करवाने के लिए कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया। लेकिन, कोर्ट ने इस मामले को गंभीर बताते हुए याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद याचिकाकर्ताओं के वकील ने याचिका वापस ले ली।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, "इस याचिका को वापस लिए जाने के आधार पर खारिज किया जाता है, लेकिन उन निर्देशों के साथ, जो हमने ऊपर दिए हैं।"कोर्ट ने निर्देश दिया कि इस आदेश की जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, मेरठ ज़ोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ Police और उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को दी जाए।