Amethi Education News - Swatantra Prabhat

दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह सहित जनपदीय छात्रवृत्ति अनुश्रवण समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समय-सारिणी की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया गया कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए मास्टर डाटा तैयार करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 तथा उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। वहीं विश्वविद्यालय एवं संबद्ध एजेंसियों द्वारा पाठ्यक्रम, सीट एवं शुल्क आदि का सत्यापन 30 अगस्त 2026 तक किया जाना है।

बैठक में अवगत कराया गया कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि रिन्यूअल छात्रों हेतु 25 अगस्त तथा नवीन (फ्रेश) छात्रों हेतु 21 सितंबर 2026 निर्धारित है। उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए यह तिथि क्रमशः 15 अक्टूबर एवं 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है। शासन के निर्देशों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इस वर्ष किसी भी स्थिति में तिथियों का विस्तार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिक्षण संस्थान कक्षाध्यापकों को नोडल के रूप में नामित करते हुए छात्रवृत्ति संबंधी समस्त जानकारी नोटिस बोर्ड एवं अन्य माध्यमों से पात्र छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करे, ताकि सभी लाभार्थियों के आवेदन समय से पूर्ण हो सकें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई न होने से यदि कोई छात्र योजना के लाभ से वंचित होता है तो संबंधित संस्थान की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। बैठक के दौरान शिक्षण संस्थानों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने ओटीआर, बायोमैट्रिक सत्यापन, छात्रों के बैंक खातों की एनपीसीआई मैपिंग तथा संस्थागत छात्रवृत्ति समितियों की स्वीकृति के उपरांत आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की बेहतर रैंकिंग बनाए रखने के लिए प्रत्येक माह प्राप्त आवेदनों का उसी माह की अंतिम तिथि से पूर्व निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संस्थानों को मास्टर डाटा शीघ्र पूर्ण करने तथा लॉगिन पर लंबित आवेदनों की साप्ताहिक समीक्षा कर उनका नियमित निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों का आभार व्यक्त करते हुए शासन की इस महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना के सफल संचालन में सहयोग की अपेक्षा की।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकीय महाविद्यालय मुसाफिरखाना के प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य, राजकीय आईटीआई गौरीगंज के प्राचार्य, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, लीड बैंक प्रबंधक सहित जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

वार्षिकोत्सव में छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बाजार शुकुल, अमेठी। कस्बा स्थित एस वी सी इंटर कॉलेज में सोमवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नृत्य, गीत, नाटक और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को मंच देने का कार्य विद्यालयों से ही प्रारंभ होता है।

ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।कॉलेज के उप प्रबंधक मयंक शुक्ला ने बताया कि श्रीमती विद्यावती छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आयोजित जिसमें 180 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से 30 छात्रों का चयन हुआ है। जिनको इस योजना का लाभ मिलेगा। इन बच्चों की शिक्षण शुल्क विद्यालय की तरफ से निःशुल्क की गई है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं से विद्यार्थियों को भविष्य की बड़ी परीक्षाओं की तैयारी में कठिनाई नहीं होती।इस अवसर पर प्रबंधक मुकेश शुक्ला, प्रधानाचार्य राकेश शुक्ला, उप प्रधानाचार्य विजय शुक्ला, नेहा गिरी, सोनाली सिंह, हेमलता सिंह, वैभवी पाल, पूजा पाल, लक्ष्मी, पूजा सिंह, पिंकी कश्यप, अवधेश शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

स्कूल चलो अभियान की सफलता के लिए शुरू हों ठोस प्रयास : खंड शिक्षा अधिकारी
अमेठी। विकास खंड गौरीगंज में खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में माह मार्च की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में किया गया। बैठक में बेसिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने विशेष रूप से “स्कूल चलो अभियान” को सफल बनाने पर जोर देते हुए सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें और ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने के लिए सक्रिय प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में 25 मार्च को  आयोजित होने वाले नवारंभ उत्सव को व्यवस्थित ढंग से दिए गए निर्देशों के क्रम में भव्य शानदार तरीके से मनाने के लिए निर्देश दिए गए। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत छात्रों के आकलन परिणामों की समीक्षा की गई तथा शिक्षण गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षाओं, मूल्यांकन और अंकपत्र वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

आगामी शैक्षिक सत्र के लिए स्कूल चलो अभियान, समर कैंप, बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त मिड-डे मील, छात्र उपस्थिति, आधार सत्यापन, स्मार्ट क्लास, ऑपरेशन कायाकल्प एवं अन्य शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे अपने विद्यालयों में नवाचार एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा दें, ताकि बच्चों की सीखने की क्षमता में गुणात्मक सुधार हो सके।

बैठक में उपस्थित समस्त शिक्षकों ने दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख रूप से बद्री विशाल सिंह अरविंद विष्णु कांत पाठक हरिकेश यादव प्रमोद तिवारी विवेक शुक्ला आलोक तिवारी प्रमोद पांडे अश्विनी रविकांत महेश श्रीराम सुरेश कन्नौजिया प्रशांत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सरस्वती शिशु मंदिर शुकुल बाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव
शुकुल बाजार, अमेठी। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर शुकुल बाजार में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का मनोहारी प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश पासी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित चौधरी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलती है।विद्यालय के व्यवस्थापक प्रबंधक दिनेश कौशल एवं प्राचार्य ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ ओंकारनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, जिला सहसंयोजक मीडिया विभाग एवं वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधि विश्व प्रकाश शुक्ला, जिला प्रतिनिधि विनय चौरसिया सहित सैकड़ों संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नृत्य, नाट्य मंचन एवं सांस्कृतिक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण और संस्कारों का समावेश ही वास्तविक शिक्षा है। विद्यालय परिवार द्वारा किए जा रहे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की।अंत में प्राचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों को दिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रहा, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।