भूमि पूजन कार्यक्रम - Swatantra Prabhat

थाना सचेंडी में आवासीय एवं अनावासीय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न
कानपुर। आज दिनांक 16.05.2026 को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के अंतर्गत थाना सचेंडी में प्रस्तावित आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल महोदय द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन-अर्चन कर किया गया।

उक्त निर्माण परियोजना पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत थाना परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशासनिक भवन, कार्यालय कक्ष, पुलिस कर्मियों हेतु आवासीय भवन, पार्किंग व्यवस्था, हरित क्षेत्र एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा। तैयार किए गए ले-आउट प्लान के अनुसार परिसर को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा, जिससे पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण एवं आवासीय सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर श्री अनुभव सिंह* सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि उक्त परियोजना पूर्ण होने के उपरांत थाना सचेंडी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं जनहितकारी स्वरूप प्रदान करने में सहायता मिलेगी।

शिक्षण संस्था के भवन निर्माण हेतु विधि- विधान से हुआ भूमि पूजन
प्रतापगढ़। पंडित शिवलाल उपाध्याय समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रतापगढ़ के ग्राम घोरका तालुकदारी,ग्राम पंचायत–नजियापुर  में प्रस्तावित प्राथमिक से कॉलेज स्तर तक की शिक्षण संस्था के भवन निर्माण हेतु शनिवार को वैदिक विधि-विधान से भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।यह शुभ कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम शंकर उपाध्याय (पूर्व न्यायाधीश, पूर्व विधिक परामर्शदाता राज्यपाल उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं पूर्व लोकपाल, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा समस्त संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज, उत्तर प्रदेश के निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के प्रख्यात विद्वान एवं कथाव्यास पूज्य स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज ने उपस्थित होकर अपना आशीर्वचन प्रदान किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप मे न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा (लखनऊ पीठ, उच्च न्यायालय इलाहाबाद), न्यायमूर्ति जय प्रकाश तिवारी (उच्च न्यायालय इलाहाबाद) तथा राजीव कमल पाण्डेय सेशन/जिला न्यायाधीश, प्रतापगढ़ ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा प्रस्तावित शिक्षण संस्था के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की।शांति कुंज, हरिद्वार से संबद्ध एवं लखनऊ निवासी निष्ठा रस्तोगी एवं टीम द्वारा यज्ञ एवं भजन का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के समीपवर्ती ग्रामों      घोरका तालुकदारी, मुफरिद, नजियापुर, सचोली, शिवगढ़, बिंदागंज, दहेरी, बेलखरनाथ धाम, खुर्शीकला आदि से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने सहभागिता की। रमजान माह में रोज़ा होने के बावजूद मुस्लिम समाज के लोगों की सहभागिता सामाजिक सौहार्द एवं एकता का प्रतीक रही।

इस मौके पर कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी प्रमुख पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण,अधिवक्तागण, पत्रकार बंधु एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।ट्रस्ट का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें बड़े शहरों की ओर पलायन न करना पड़े तथा वे अपने क्षेत्र में रहकर ही प्रशासन, न्यायपालिका, चिकित्सा, इंजीनियरिंग आदि उच्च क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें।