Government Welfare Scheme - Swatantra Prabhat

बलरामपुर में एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू
बलरामपुर। राष्ट्रीय पशुधन नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में बुधवार से एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) निःशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया। तहसील तुलसीपुर में आयोजित कार्यक्रम में देवीपाटन मंदिर के महंत श्री मिथिलेश नाथ योगी, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।

22 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान जनपद के करीब 1 लाख 97 हजार गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पशुओं को फुट एंड माउथ डिजीज (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखना, पशुधन की उत्पादकता बढ़ाना तथा पशुपालकों की आय और आजीविका को सुदृढ़ करना है।

अभियान के शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान पशुधन संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद का कोई भी पात्र पशु टीकाकरण से वंचित न रहे।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक टीकाकरण की जियो-टैग्ड फोटो लेकर उसे पशुधन ऐप पर तत्काल अपलोड किया जाएगा, जिससे ऑनलाइन मॉनिटरिंग और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी। डीएम ने सभी टीकाकरण टीमों के लिए क्षेत्रवार लक्ष्य निर्धारित करने, समय से गांवों में पहुंचकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने तथा पशुपालकों को एफएमडी रोग से बचाव और समय पर टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रगति की समीक्षा की
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।

जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सौर ऊर्जा कनेक्शन के लिए प्राप्त आवेदन, स्वीकृत आवेदन एवं लम्बित आवेदन, डिस्कॉम, बैंक एवं वेण्डर्स द्वारा आवेदन निस्तारण एवं लम्बित आवेदनों की स्थिति, विद्युत विभाग के अन्तर्गत निरीक्षण हेतु लम्बित प्रकरण एवं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत बैंक स्तर पर लोन निर्गत/पार्शियल पेमेण्ट सम्बंधित लम्बित प्रकरणों के बारे में विस्तार से समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने पीओनेडा से पीएम सूर्यघर योजना के प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने पीओ नेडा से टॉप टेन पेण्डेंसी वाले वेण्डरों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने के लिए कहा है। उन्होंने पीओ नेडा से सौर ऊर्जा कनेक्शन के लिए प्राप्त आवेदन, स्वीकृत आवेदन एवं लम्बित आवेदन की स्थिति की जानकारी ली, जिसपर बताया गया कि कुल 33995 आवेदन प्राप्त हुए है, जिनमें 33978 आवेदन स्वीकृत हुए है तथा 32823 आवेदन के लिए वेण्डर का सेलेक्शन हो चुका है, जिसमें से 19955 में इंस्टालेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने पीओ नेडा को विद्युत विभाग व बैंक के अधिकारियों एवं पीएम सूर्यघर योजना व क्लीन एनर्जी का वेण्डरों एवं लक्षित विभाग के साथ बैठक कर पेंडेसी को समाप्त करने और उपभोक्ताओं का चिन्हांकन करने के लिए कहा है।

उन्होंने  कहा कि प्रत्येक वेण्डर को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का जो लक्ष्य तय किया गया है, उस लक्ष्य के अनुसार हर घर में सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्राथमिकता पर कार्यवाही करें।  विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों को उनके स्तर पर पीएम सूर्यघर योजना से सम्बंधित लम्बित सभी पेण्डेंसी को अभियान चलाकर प्राथमिकता पर निस्तारित करते हुए ज्यादा से ज्यादा सोलर कनेक्शन कराये जाने के लिए कहा है।

बैठक में उपस्थित एलडीएम से बैंक स्तर पर लम्बित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द पेण्डेंसी को समाप्त कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के वेण्डरों के द्वारा सोलर सिस्टम लगाये जाने में अच्छा काम करने वाले वेंडरों को प्रमोट करें।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित एडीओ पंचायतों से प्रत्येक विकास खण्ड में एक ग्राम का सोलर ग्राम के रूप में चयन करते हुए गांव के शत-प्रतिशत घरों में सोलर कनेक्शन कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने सभी आवासों में पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगाये जाने के लिए निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना फ्लैगशिप स्कीम है, जिसमें घरों में सोलर कनेक्शन लगाये जाने पर सरकार के द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है और सोलर कनेक्शन होने से विद्युत खपत में कमी आयेंगी तथा विद्युत बिल में बचत भी होगी, इसलिए सभी लोग इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी, पीओ नेडा  कोमिल द्विवेदी, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किये जाने का निर्देश
बस्ती। बस्ती जिले के परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र  11.05.2026 द्वारा आटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 5.00 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के क्रम में आज सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के सभागार कक्ष में आयोजित आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों का एक विशेष कैम्प आयोजित की गई, जिसमें लगभग 50 चालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपस्थित जनों को अवगत कराया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत परिवार के मुखिया के साथ-साथ परिवार के सदस्यों को भी प्रतिवर्ष 5 लाख रू0 तक का स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की गयी है। चालक के स्वयं अथवा किसी परिवारीजन के साधारण बीमारी के साथ-साथ गम्भीर बीमारी से ग्रस्त होने पर रू0 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।

इस योजना का लाभ बताते हुवे,संभागीय परिवहन अधिकारी फरीऊद्दीन ने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए चालक अपना ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड/परिवार रजिस्टर की प्रति सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के परमिट अनुभाग में महेश कुमार (वरिष्ठ सहायक) को उपलब्ध करा दें, ताकि सूचना मुख्यालय को प्रेषित कर दी जाये।

उक्त बैठक मे फरीदउद्दीन, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सुरेश कुमार गौर्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्रीमती माला बाजेयी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन),  प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्रीकर अधिकारी, बस्ती एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

दिव्यांग छात्र की पीड़ा सुन भावुक हुए जिलाधिकारी
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश - जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के समक्ष मानवता और संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। जनसुनवाई में प्राथमिक विद्यालय बंजरिया के छात्र रवि पटेल पुत्र कमलेश पटेल ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है तथा कक्षा-5 की छात्रवृत्ति की धनराशि अभी तक उसे प्राप्त नहीं हुई है।

दिव्यांग छात्र की स्थिति को देखकर जिलाधिकारी श्री गौड़ ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों को छात्र को तुरंत ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से रवि पटेल को ट्राइसाइकिल प्रदान की।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्र की लंबित छात्रवृत्ति की धनराशि का तत्काल सत्यापन कर उसे उसके बैंक खाते में प्रेषित कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल से छात्र रवि तथा उसके परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। ट्राइसाइकिल प्राप्त होने पर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में की गई यह पहल प्रशासन की जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील कार्यशैली का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनी।

वीएचएसएनडी सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, कुपोषण और टीकाकरण की प्रगति परखी
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर, जनपद में स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत कलवारी में प्रोजेक्ट संवर्धन के अंतर्गत आयोजित वीएचएसएनडी (विलेज हेल्थ सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन डे) सत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के एएनसी रजिस्ट्रेशन, बच्चों एवं माताओं के टीकाकरण, ड्यू लिस्ट, पोषण संबंधी गतिविधियों तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के चिन्हांकन और उनके पोषण सुधार के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आयरन की खुराक पिलाकर एनीमिया नियंत्रण और पोषण जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त जनपद बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।

नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम कलवारी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। आधुनिक एवं बालमैत्री सुविधाओं से युक्त इस केंद्र में बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आकर्षक शैक्षिक पेंटिंग कराई गई हैं। केंद्र में सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण के साथ बालमैत्री शौचालय की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल शिक्षा और पोषण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। ऐसे आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं पोषण के नए मॉडल के रूप में विकसित होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 19 नए आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन हैं या पूर्णता की ओर हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कंपोजिट विद्यालय में डाइनिंग हाल का उद्घाटन

ग्राम पंचायत कलवारी में ग्राम पंचायत की पहल पर निर्मित कंपोजिट विद्यालय के डाइनिंग हाल का भी जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया। डाइनिंग हाल बनने से अब छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में उपलब्ध कराया जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसहभागिता से गांवों और विद्यालयों का समग्र विकास संभव है।

बच्चों से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल एवं शिक्षण सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी की धनराशि के सांकेतिक चेक का किया गया वितरण
प्रतापगढ़। होली से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अन्तर्गत रूपये 1500 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी प्रदान कर गरीब परिवारों को बड़ी राहत और त्योहार की सौगात दी है। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार आयोजित किया गया, जिसका अवलोकन विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण व उज्जवला योजना के लाभार्थियों एवं जनसामान्य द्वारा किया गया। इस  कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रतीक स्वरूप 10 लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का सांकेतिक चेक का वितरण किया गया। जनपद में 350 लाभार्थियों को सब्सिडी का सांकेतिक चेक का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिये होली पर्व पर सब्सिडी देने को जो निर्णय लिया वह सराहनीय है, योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है।  इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अब तक कुल 276610 परिवार इस योजना से आच्छादित हो चुके हैं। वर्तमान में संचालित उज्ज्वला-3 के अंतर्गत 5465 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5373 लाभार्थियों को गैस सिलेंडर, चूल्हा और पाइप आदि वितरित किए जा चुके हैं।

शेष आवेदनों का सत्यापन कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में उज्ज्वला लाभार्थियों की ई-केवाईसी की प्रगति 80 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी युक्त रिफिल प्राप्त करने से पूर्व लाभार्थी को 908 रुपये का भुगतान करना होता है। रिफिल लेने के उपरांत राज्य सरकार द्वारा 558 रुपये तथा केंद्र सरकार द्वारा 350 रुपये की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। जिला पूर्ति अधिकारी ने अपील की कि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण करा लें, क्योंकि बिना ई-केवाईसी के सब्सिडी का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा।