Breaking News Delhi - Swatantra Prabhat

शाहदरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किया पांच चोरी के दोपहिया और स्नैचिंग का मोबाइल बरामद
नई दिल्ली। शाहदरा जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड एएटीएस ने एक शातिर वाहन चोर और स्नैचर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के पांच दोपहिया वाहन और स्नैचिंग का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय उमेश उर्फ हिमांशु निवासी त्रिलोकपुरी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से स्नैचिंग, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार शाहदरा जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए एएटीएस को सक्रिय वाहन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इसके लिए इंस्पेक्टर प्रतीक सक्सेना के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, खुफिया जानकारी जुटाई और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान 6 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन चोर कड़कड़डूमा कोर्ट रेड लाइट के पास चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उमेश उर्फ हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बरामद टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल की जांच में पता चला कि यह जीटीबी एन्क्लेव थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई वाहन चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद किए।

आरोपी ने बताया कि इनमें से दो वाहन उसने स्वयं चोरी किए थे, जबकि दो अन्य चोरी के वाहन उसके साथी राशिद ने उसके पास छिपाकर रखवाए थे। जांच में ये वाहन लक्ष्मी नगर, जीटीबी एन्क्लेव, शकरपुर और आनंद विहार थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाए गए।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नीले रंग का ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि यह मोबाइल ईस्ट विनोद नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्नैचिंग के दौरान छीना गया था।

जांच में यह मोबाइल पांडव नगर थाना क्षेत्र में दर्ज स्नैचिंग के मामले का निकला।पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने तथा खर्च चलाने के लिए वाहन चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। वह 18 मई 2026 को आर्म्स एक्ट के एक मामले में मंडोली जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।शाहदरा पुलिस अब आरोपी के फरार साथी राशिद की तलाश कर रही है। साथ ही उससे जुड़े अन्य मामलों और चोरी की संपत्ति की बरामदगी के लिए जांच जारी है।

साइबर ठगी का पर्दाफाश – दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद
नई दिल्ली| शाहदरा जिला पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेलीग्राम आधारित निवेश ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना साइबर शाहदरा की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल जांच के आधार पर की गई, जिससे एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।यह मामला 12 नवंबर 2025 को सामने आया, जब शाहदरा निवासी 30 वर्षीय रमन शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके साथ टेलीग्राम के माध्यम से निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।

शिकायत के अनुसार, 18 जुलाई 2025 को उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप के जरिए संपर्क किया गया, जहां अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें क्रिप्टो ट्रेडिंग और आकर्षक निवेश योजनाओं का लालच दिया। ठगों ने फर्जी मुनाफे के स्क्रीनशॉट और अन्य लोगों के लाभ के झूठे दावे दिखाकर उनका विश्वास जीत लिया। इन झूठे प्रलोभनों में आकर शिकायतकर्ता ने कुल ₹1,05,969/- की राशि तीन अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई आईडी में ट्रांसफर कर दी। इस संबंध में थाना साइबर शाहदरा में एफआईआर संख्या 120/2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें इंस्पेक्टर विनीत कुमार के नेतृत्व में एचसी धर्मेंद्र, एचसी विकास और एचसी संदीप शामिल थे। टीम ने तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच और मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग के माध्यम से आरोपियों की पहचान की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दो आरोपियों—रिंकू (28 वर्ष), निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश और अभिषेक यादव (26 वर्ष), निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश—को गिरफ्तार कर लिया जांच में सामने आया कि आरोपी रिंकू उस मोबाइल नंबर का मुख्य उपयोगकर्ता था, जो सीधे उस बैंक खाते से जुड़ा हुआ था जिसमें ठगी की राशि प्राप्त हुई थी।

वहीं, अभिषेक यादव उस मोबाइल नंबर को संचालित करता था, जिस पर ओटीपी और लेनदेन से संबंधित अलर्ट प्राप्त होते थे। गिरफ्तारी के समय दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल ठगी के लेनदेन और संचार के लिए किया जा रहा था शाहदरा पुलिस की इस त्वरित और तकनीकी रूप से सशक्त कार्रवाई ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी सतर्कता का संदेश दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है, जिसमें इस ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

करोल बाग में भीषण जाम से जूझ रहे लोग प्रशासन निगम खामोश बैठा है
नई दिल्लीः करोल बाग में जाम की समस्या बढ़ती जा रही  है अतिक्रमण पग पग पर। खरीदारों को बाजार पहुंचने में दो घंटे तक लग रहे हैं जिससे व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है।जाम के कारण खरीदारों की संख्या कम हो रही है, जिससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने सरकार से जाम की समस्या का सामाधान करने की मांग की है। दिल्ली के सबसे व्यस्त और प्रतिष्ठित बाजारों में से एक करोल बाग  गफ्फार मार्केट इन दिनों अराजकता की चपेट में है।

अवैध पार्किंग, बेतहाशा अतिक्रमण और भीषण ट्रैफिक जाम ने निवासियों को बेहाल कर दिया है। हालात इतने बत्तर हो गए हैं कि जिस बाजार तक पहुंचने में पहले मिनटों का समय लगता था अब वहां लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम झेलना पड़ रहा है। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एनडीएमसी दोनों खामोश है। करोल बाग गफ्फार मार्केट, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाता है। यहां दूर-दूर से लोग खरीदारी करने आते हैं। नतीजतन,करोल बाग चौराहे से आर्य समाज रोड तक का दृश्य भयावह है।

ऑटो पार्ट्स विक्रेता सड़क के दोनों ओर अपनी वर्कशाप चला रहे हैं। मुख्य सड़क की दोनों लेन पर वाहनों की मरम्मत और बदलने का काम खुलेआम चल रहा है। जिससे सड़क की चौड़ाई कम होकर एक संकरी और भीड़भाड़ वाली गली बन गई है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है। अवैध पार्किंग अतिक्रमण की इस समस्या को और बढ़ा रही है।

खरीदारों के लिए पर्याप्त पार्किंग न होने के कारण पुरा इलाका ट्रैफिक जाम से जूझ रहा है। स्थिति इतनी विकट है कि बाजार पहुंचने में ही डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का आरोप है कि यह संबंधित विभागों की मिलीभगत और लापरवाही का नतीजा है। त्योहारों के समय में बाजारों में पर्याप्त यातायात और सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन स्थिति बत्तर हो गई है।

इस मामले में सेंट्रल डीसीपी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके मोबाइल बंद पाया गया। उपायुक्त करोल बाग जो न, एमसीडी।ने कहा कि करोलबाग बाजारों में लोगों को ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण से राहत दिलाने के लिए अवैध रूप से वाहन पार्क करने और सड़क पर कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।