Sribhumi News - Swatantra Prabhat

मंत्री कृष्णेंदु पाल के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी
श्रीभूमि : कांग्रेस नेता हाफिज राशिद अहमद चौधरी द्वारा असम सरकार के लोकप्रिय मंत्री कृष्णेंदु पाल के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज 18 अगस्त श्रीभूमि के जिला आयुक्त प्रदीप कुमार द्विवेदी के माध्यम से असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर श्रीभूमि जिले के भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला परिषद सदस्य-सदस्या, गांव पंचायत के अध्यक्ष-सभानेत्री तथा क्षेत्रीय पंचायत के सदस्य-सदस्या उपस्थित रहे।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जनप्रतिनिधियों एवं मंत्रियों के खिलाफ की गई इस प्रकार की आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणियों की निष्पक्ष एवं उचित जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। भाजपा की ओर से कहा गया कि किसी जनप्रतिनिधि तथा एक जिम्मेदार मंत्री के प्रति इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

लोकतांत्रिक मर्यादा एवं जनप्रतिनिधियों के सम्मान को बनाए रखने के लिए मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा ने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

विकास की तस्वीर: निर्माण के छह माह में ही जर्जर हुआ NH-8
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के पाथारकांदी विधानसभा क्षेत्र के लोइरपोआ ब्लॉक अंतर्गत हाथीखिरा-चुराईबाड़ी NH-8 के लोइरपोआ इलाके में करीब चार किलोमीटर सड़क की बदहाल स्थिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज छह महीने पहले मरम्मत किए गए सड़क के इस हिस्से पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि एक मालवाहक ट्रक को बांस लगाकर रोकना पड़ा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब छह महीने पहले सड़क के लगभग चार किलोमीटर हिस्से की मरम्मत का कार्य जीबी कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया था। लेकिन छह महीने पूरे होने से पहले ही सड़क फिर से जर्जर हो गई। लगातार बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भयावह हो गई है। वाहन चालकों को गड्ढों से होकर जोखिम उठाते हुए आवागमन करना पड़ रहा है।

हाथीखिरा-चुराईबाड़ी NH-8 असम और त्रिपुरा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ मालवाहक ट्रकों की आवाजाही होती है। सड़क की बदहाली का सीधा असर स्थानीय लोगों, यात्रियों, स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों तथा आपातकालीन सेवाओं पर पड़ रहा है। एंबुलेंस को भी इस जर्जर सड़क से गुजरने में कठिनाई हो रही है।

बाईपास बंद, मुख्य सड़क पर बढ़ा दबाव

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इसी मार्ग के समीप बाईपास सड़क का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका था और कुछ समय तक उस पर वाहनों की आवाजाही भी हुई। हालांकि, पिछले करीब एक वर्ष से नए कलवर्ट एवं ओवरब्रिज के निर्माण के कारण बाईपास को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है। इसके चलते भारी वाहनों समेत सभी यातायात का अतिरिक्त दबाव मुख्य NH-8 पर पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग को हल्के और भारी दोनों प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बनाया जाता है, तो मरम्मत के महज छह महीने के भीतर सड़क की ऐसी हालत कैसे हो गई, यह जांच का विषय है। लोगों ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग की है।

ओवरलोड वाहनों को लेकर भी उठे सवाल

सूत्रों के अनुसार, जीबी कंस्ट्रक्शन की ओर से चार लेन निर्माण की जिम्मेदार एजेंसी NHIDCL की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। कंपनी की ओर से कथित तौर पर कहा गया है कि सड़क पर अत्यधिक ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर दबाव बढ़ रहा है। दूसरी ओर, बाईपास को बंद रखकर भारी वाहनों को मुख्य NH-8 से गुजारने की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आम लोगों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने सीओ, जिला प्रशासन, NHIDCL तथा मंत्री कृष्णेंदु पाल से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क की मरम्मत कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु करने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई और भारी वाहनों के परिचालन की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में इस मार्ग पर बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

श्रीभूमि जिले के पाथारकांदी में देशभक्ति के रंग में रंगा BSF का भव्य बाइक रैली
श्रीभूमि: असम के हर जिले के साथ-साथ श्रीभूमि जिले के पाथारकांदी में भी: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने और आम लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पाथारकांदी में सीमा सुरक्षा बल BSF की ओर से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। भारत-बांग्लादेश सीमा स्थित लक्ष्मीपुर बीएसएफ कैंप और दोहालीया 15वीं बटालियन बीएसएफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में 50 से अधिक बीएसएफ जवानों ने हिस्सा लिया।

दोहालीया बीएसएफ कैंप से तिरंगा झंडे से सजी बाइकों के साथ रैली शुरू हुई। देशभक्ति गीतों से गूंजते वातावरण में जवानों ने करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय की। रैली दोहालीया कैंप से निकलकर पाथारकांदी शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए लक्ष्मीपुर स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा के बीएसएफ बीओपी कैंप पहुंची। रैली को देखते हुए पाथारकांदी प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई। प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से रैली शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, 8 से 16 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के समापन के बाद बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। साथ ही आम लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान बीएसएफ जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया। इस अवसर पर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के साथ बीएसएफ के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ। इस अवसर पर आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने के लिए आम लोगों से आह्वान किया गया।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में एलपीजी वितरण को लेकर ‘तारीख पर तारीख
श्रीभूमि- श्रीभूमि, जिले के दुल्लभछड़ा क्षेत्र में रसोई गैस (एलपीजी) वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में भारी असंतोष है। निर्धारित समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने और बार-बार ‘आज या कल’ कहकर समय टालने के आरोप संबंधित एजेंसी पर लगाए गए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से गैस वितरण व्यवस्था में अनियमितता के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार, रामकृष्णनगर स्थित गाजी गैस एजेंसी की ओर से पहले प्रत्येक गुरुवार को दुल्लभछड़ा डाकघर के सामने नियमित रूप से एलपीजी सिलेंडर वितरित किए जाते थे। हालांकि, करीब एक महीने से इस व्यवस्था में कथित तौर पर अनियमितता देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस की आपूर्ति कब होगी, इसकी स्पष्ट जानकारी भी उन्हें नहीं दी जा रही है।

उपभोक्ताओं के मुताबिक, जब वे एजेंसी के अधिकारियों से गैस की आपूर्ति के संबंध में जानकारी लेते हैं तो कभी कहा जाता है कि ‘आज लोड हो रहा है’, तो कभी ‘कल आएगा’ कहकर उन्हें इंतजार करने को कहा जाता है। इस तरह कोई निश्चित तारीख या समय बताए बिना उपभोक्ताओं को बार-बार इंतजार कराया जाता है, लेकिन निर्धारित समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पाती। इस स्थिति के कारण दूर-दराज के इलाकों से सिलेंडर लेने के लिए दुल्लभछड़ा पहुंचने वाले आम लोगों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ रही है।

उपभोक्ताओं का सवाल है कि जब अन्य क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार एलपीजी वितरण किया जा सकता है, तो दुल्लभछड़ा डाकघर के सामने नियमित रूप से गैस वितरण क्यों नहीं हो रहा है? स्थानीय उपभोक्ताओं ने आशंका जताई है कि संबंधित व्यवस्था में लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है या नहीं, इसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और गैस आपूर्ति में कथित अनियमितता के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है।

उपभोक्ताओं ने मांग की है कि भविष्य में निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उपभोक्ता उत्पीड़न पर रोक लगाते हुए गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बरती जाए। स्थानीय लोगों ने जिला उपायुक्त (डीसी) का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि लंबे समय से उन्हें गैस के लिए अनिश्चितता और इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन को मामले में हस्तक्षेप कर नियमित और समयबद्ध एलपीजी वितरण सुनिश्चित करना चाहिए। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा सीवीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा सीवीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन समारोह गत 31 जुलाई को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यशाला में भाग लेने वाले 99 विद्यार्थियों को जिला आयुक्त के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। चित्रकला, नृत्य, संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को यह प्रमाणपत्र दिया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य प्रणब मुखर्जी विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा असम प्रदेश समिति के सदस्य उमाशंकर बनिया, विद्यालय के प्राचार्य देवाशीष सिन्हा, सेवानिवृत्त प्राचार्य ब्रजगोपाल सिन्हा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मृणाल कांति सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे। कार्यशाला में आशुतोष सिन्हा, रुहित दास और पीयूष सिन्हा ने प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। मुख्य संयोजक मनोरंजन सिन्हा (राणु) के संचालन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत दिवंगत नृत्यगुरु वीरेश्वर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन रखकर की गई।

समापन समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी प्रशिक्षकों, अभिभावकों, अतिथियों तथा स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया और सरकार की इस पहल को आगे बढ़ाने में अभिभावकों से निरंतर सहयोग की अपील की।

श्रीभूमि जिले के सोनबील दरगारबंद में डिजिटल क्रिएटर ग्रुप ने कराया सुजय दास का अंतिम संस्कार
श्रीभूमि- कहते हैं कि इंसानियत की असली पहचान कठिन समय में होती है। जब किसी परिवार के लिए अपने प्रियजन को अंतिम विदाई देना भी मुश्किल हो जाए, तब मदद के लिए बढ़ा एक हाथ मानवता की सबसे बड़ी मिसाल बन जाता है। श्रीभूमि जिले के सोनबील दरगारबंद में ऐसी ही एक घटना सामने आई, जहां आर्थिक संकट से जूझ रहे एक परिवार की मदद के लिए सनबिल डिजिटल क्रिएटर ग्रुप के सदस्य आगे आए। श्रीभूमि जिले के सोनबील दरगारबंद निवासी सुजय दास लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने के बाद वह काफी समय से बिस्तर पर थे।

तमाम कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने जीवन के संघर्ष को जारी रखा। लेकिन आखिरकार गत 16 जुलाई की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। सुजय दास के निधन के बाद परिवार के सामने एक नई परेशानी खड़ी हो गई। आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी के कारण अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना संभव नहीं हो पा रहा था। परिजनों के अनुसार, सहायता के लिए कई जगहों पर संपर्क किया गया, लेकिन समय पर कोई प्रभावी सहयोग नहीं मिल सका।

इस कारण उनका पार्थिव शरीर रातभर घर में ही रखा रहा। इसी दौरान सुजय दास की पुत्री की सहायता की अपील सोनबील डिजिटल क्रिएटर ग्रुप के सदस्यों तक पहुंची। सूचना मिलते ही ग्रुप के सदस्य और कुछ स्थानीय संवेदनशील लोग तुरंत परिवार के पास पहुंचे और अंतिम संस्कार की व्यवस्था में जुट गए। ग्रुप के सदस्यों ने आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराते हुए सुजय दास को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हालांकि इस घटना ने समाज के सामने एक गंभीर सवाल भी खड़ा किया। जहां कुछ लोगों ने आगे बढ़कर मानवता का परिचय दिया, वहीं दूसरी ओर यह भी देखने को मिला कि इस कठिन समय में गांव के अधिकांश लोग परिवार की सहायता के लिए आगे नहीं आए। केवल कुछ वरिष्ठ नागरिकों और संवेदनशील लोगों ने ही परिवार का साथ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान समय में जब सामाजिक संवेदनाएं कमजोर होती दिखाई दे रही हैं, ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

सोनबील डिजिटल क्रिएटर ग्रुप की पहल ने यह साबित किया कि सोशल मीडिया केवल सूचना प्रसार का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता का प्रभावी जरिया भी बन सकता है। किसी व्यक्ति को मृत्यु के बाद सम्मानजनक विदाई मिलना केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। दरगारबंद की यह घटना हमें मानवता, सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व याद दिलाती है।“मानवता की खूबसूरती तब और बढ़ जाती है, जब कोई व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ के किसी असहाय के साथ खड़ा होता है।

श्रीभूमि की शिक्षिका संगीता नाथ बर्धन कैंसर की चौथी स्टेज में भी नहीं रुका शिक्षण कार्य
श्रीभूमि : कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लंबे समय से संघर्ष करने के बावजूद अपने कर्तव्य से एक पल के लिए भी पीछे नहीं हटीं असम श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर क्षेत्र स्थित 1155 नंबर फनाई-बागान हरिजन एल.पी. स्कूल की शिक्षिका संगीता नाथ बर्धन। कैंसर की चौथी स्टेज से पीड़ित होने के बाद भी नियमित उपचार और कीमोथेरेपी की शारीरिक पीड़ा सहते हुए वह विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को पढ़ाने का कार्य निरंतर जारी रखे हुए हैं। उनकी अदम्य इच्छाशक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता की शिक्षक समाज के साथ-साथ आम लोगों ने भी सराहना की है। शारीरिक कष्ट और अनेक कठिन परिस्थितियों के बावजूद विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के प्रति उनका समर्पण एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

परिवार सूत्रों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों से उनका इलाज चल रहा है। लंबे समय तक चले उपचार के कारण परिवार की लगभग पूरी जमा पूंजी समाप्त हो चुकी है। चिकित्सा खर्च वहन करने के लिए बैंक से ऋण भी लेना पड़ा है। वर्तमान में हर महीने लगभग 95 हजार रुपये की ऋण किस्त के साथ-साथ इलाज का भारी खर्च उठाना परिवार के लिए बेहद कठिन हो गया है। हाल ही में यह मामला समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिए सामने आने के बाद रामकृष्णनगर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विजय मालाकार शिक्षिका के आवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा आर्थिक सहायता प्रदान की।

इसके अलावा उन्होंने असम सरकार के मंत्री कौशिक राय और कृष्णेंदु पाल से भी इस विषय पर चर्चा की। दोनों ने शिक्षिका के बेहतर इलाज के लिए व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। बताया गया है कि इस मामले को असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के संज्ञान में भी लाया गया है। सरकारी स्तर से भी संभावित सहायता का भरोसा दिया गया है। हालांकि बेहतर और उन्नत उपचार के लिए अभी भी बड़ी आर्थिक आवश्यकता है। ऐसे में शिक्षिका संगीता नाथ बर्धन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिवार, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने समाज के सभी वर्गों के लोगों से मानवीय सहयोग की अपील की है। एक समर्पित शिक्षिका के जीवन संघर्ष में साथ खड़े होकर अपनी क्षमता के अनुसार सहायता का हाथ बढ़ाने के लिए सभी संवेदनशील लोगों से आगे आने का आह्वान किया गया है।

श्रीभूमि में 8 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी
श्रीभूमि- असम के श्रीभूमि जिले के मदनमोहन क्षेत्र में आठ वर्षीय एक बच्ची का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची आज 8 जुलाई बुधवार सुबह से लापता थी। काफी तलाश के बाद उसका रक्तरंजित शव मदनमोहन के समीप एक जंगल से बरामद हुआ।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 19 वर्षीय एक स्थानीय युवक को संदेह के दायरे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए श्रीभूमि सदर थाना पुलिस तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया और निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का आश्वासन दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए करीमगंज सिविल अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

श्रीभूमि जिले के पांचडाली से श्यामनगर एनडी बांध को जोड़ने वाली सड़क कि क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत की मांग
श्रीभूमि : असम के श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के दरगारबंद ग्राम पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-5 में पांचडाली से श्यामनगर एनडी बांध को जोड़ने वाली सड़क पर वर्ष 2025 में सरकारी पहल से एक पुलिया का निर्माण कराया गया था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के एक वर्ष के भीतर ही नदी के तेज बहाव के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। वर्तमान में ग्रामीणों के आवागमन का एकमात्र सहारा बांस से बना अस्थायी पुल है, जिसे पार करते समय प्रतिदिन जान का जोखिम उठाना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की शीघ्र मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण होने से अनीपुर तक का महत्वपूर्ण और छोटा संपर्क मार्ग फिर से चालू हो जाएगा। इससे दुल्लभछड़ा मॉडल विलेज, कृष्णनगर, रूपाग्राम, श्यामनगर और पांचडाली के लोगों को आनीपुर बाजार तक आसान आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग एक वैकल्पिक बाईपास सड़क के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी या पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे लंबे समय से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विजय मालाकार से ईस मामले का संज्ञान लेकर घटनास्थल का निरीक्षण कराने, आवश्यक जांच करवाने तथा पुलिया की शीघ्र मरम्मत या पुनर्निर्माण कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। ताकि लोगों का समस्या का समाधान हो सके।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा जीपी के मोकामछड़ा कॉलोनी के दिव्यांग दुलु नाथ की दर्दभरी जिंदगी, इलाज और सरकारी सहायता की गुहार
श्रीभूमि : असम के श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के  दुल्लभछड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत मोकामछड़ा कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय दिव्यांग दुलु नाथ (पिता: स्वर्गीय दीपचरण नाथ) आज गंभीर आर्थिक तंगी और शारीरिक असहायता के बीच जीवन बिताने को मजबूर हैं। लगातार दो भीषण सड़क दुर्घटनाओं ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है और आज वे सामान्य जीवन जीने में असमर्थ हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्ष 2005 में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दुलु नाथ ने अपना एक पैर गंवा दिया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दिव्यांग होने के बावजूद दुल्लभछड़ा के समीप बड़े बाजार में चाय बेचकर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करते रहे। लेकिन वर्ष 2022 में हुई एक और सड़क दुर्घटना में उनके दूसरे पैर में गंभीर चोट लग गई। लंबे समय तक इलाज कराने के बावजूद वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सके हैं। वर्तमान में उनकी शारीरिक स्थिति इतनी कमजोर है कि दैनिक कार्य करना भी उनके लिए लगभग असंभव हो गया है।

परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद दयनीय है। उनकी एक बेटी पढ़ाई लिखाई में आंबल रामकृष्णनगर कॉलेज में पढ़ाई कर रही है, लेकिन आने-जाने का खर्च उठाना परिवार के लिए कठिन हो गया है। उनका 8 वर्षीय एक पुत्र और दो पुत्रियों इन तीन बच्चों की शिक्षा एवं भरण-पोषण की जिम्मेदारी है, जिससे पूरा परिवार आर्थिक संकट और अनिश्चितता के बीच जीवन गुजार रहा है। जानकारी के अनुसार, दुलु नाथ आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी वंचित हैं। उनका कच्चा और जर्जर घर बारिश के समय टपकने लगता है तथा घर के भीतर पानी भर जाता है, जिससे पूरा परिवार अत्यंत कठिन परिस्थितियों में रहने को मजबूर है।

ऐसी विषम परिस्थितियों में दुलु नाथ ने असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, स्थानीय प्रशासन, श्रीभूमि के सांसद कृपानाथ मालाह तथा रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिजय मालाकार से इलाज, आर्थिक सहायता, आवास सुविधा तथा बच्चों की शिक्षा के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की भावुक अपील की है। जागरूक नागरिकों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से इस मामले में शीघ्र मानवीय हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए, तो यह दिव्यांग एवं असहाय परिवार सम्मानपूर्वक जीवन-यापन कर सकेगा तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ पाएगा।

श्रीभूमि में दुल्लभछड़ा–बदरपुर ट्रेन सेवा बंद, यात्रियों में आक्रोश
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के अंतर्गत दुल्लभछड़ा–बदरपुर रेल मार्ग पर संचालित यात्री ट्रेन संख्या 55689 के अचानक बंद हो जाने से स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले सैकड़ों कर्मचारी, छात्र और छोटे व्यापारी प्रभावित हुए हैं। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि यह ट्रेन लंबे समय से क्षेत्र में सस्ती और भरोसेमंद परिवहन सेवा का प्रमुख साधन रही है। सेवा बंद होने के बाद लोगों को मजबूरी में महंगे निजी वाहनों या सीमित बस सेवाओं पर निर्भर होना पड़ रहा है, जो सभी के लिए वहन करना संभव नहीं है।

यात्रियों ने आरोप लगाया है कि रेलवे विभाग की ओर से अब तक ट्रेन सेवा बंद होने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इससे क्षेत्र में असमंजस और असंतोष का माहौल व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि ट्रेन सेवा को शीघ्र बहाल किया जाए तथा कारणों को सार्वजनिक किया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए पूर्व सूचना और वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।

इस संबंध में लोगों ने रेलवे के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ करीमगंज के लोकप्रिय सांसद कृपानाथ मल्लाह का ध्यान आकर्षित करते हुए त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। फिलहाल रेलवे विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे स्थानीय जनता की चिंता और बढ़ती जा रही है।

जिले के पाथारकांदी क्षेत्र के राताबाड़ी में चुनाव संबंधी हिंसा: तनाव चरम पर
श्रीभूमि :  श्रीभूमि जिले के पाथारकांदी क्षेत्र के काजीबाजार‑पलडहर जीपी के बाजारघाट में असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव संबंधी तनाव बढ़ गया। यहाँ आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा के दौरान और उसके बाद हुई हिंसा में भाजपा के पाथारकांदी मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर देवनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। हिंसा का सिलसिला में

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह से ही कांग्रेस के कुछ नेता एवं कार्यकर्ता सभा स्थल के आसपास पार्टी के झंडे फहराने लगे, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा। उस जनसभा में भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु पाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर देवनाथ, एससी मोर्चा राज्याध्यक्ष मुन स्वर्णकार सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

सभा के दौरान मंच की ओर कई बार पथराव हुआ, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सभा समाप्त होने के बाद जब शंकर देवनाथ, रुबेल पाल सहित अन्य नेता प्रचार वाहन से जा रहे थे, तो आरोप है कि कांग्रेस के कुछ बदमाश दंडा, लाठी और शस्त्र लेकर उन पर हमला करने में शामिल हुए। घटना में शंकर देवनाथ, रुबेल पाल सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र और फिर उन्नत चिकित्सा के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया। प्रतिक्रिया और प्रशासनिक कदम घायल पक्ष ने राताबाड़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

घटना को लोकतांत्रिक माहौल के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया जा रहा है। जिले के काजीबाजार‑पलडहरा जीपी के प्रतिनिधि और अल्पसंख्यक नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हिंसा की निंदा की। भाजपा प्रतिनिधि का दावा है कि भाजपा के द्वारा किए गए विकास कार्यों से कांग्रेस नेता चकित हुए, और इसी जलन के कारण यह हिंसा हुई। उन्होंने घटना में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी निंदा और पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और इलाके में कानून‑व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। निर्धारित है कि असम विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होंगे, और इसके पूर्व बढ़ते तनाव और ऐसे घटनाक्रमों को चुनावी माहौल के लिए चिंताजनक माना जा रहा है।