श्रीभूमि समाचार - Swatantra Prabhat

असम के बराक घाटी में गुवाहाटी हाईकोर्ट की स्थायी पीठ की मांग तेज
श्रीभूमि : असम की बराक घाटी में गुवाहाटी उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ स्थापित करने की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल को पत्र लिखकर इस दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह बराक घाटी के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग है और इसे न्याय तक समान एवं सुगम पहुंच के व्यापक हित में गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

सांसद सुष्मिता देव ने अपने पत्र में कहा कि बराक घाटी में उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ की मांग किसी एक वर्ग या क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह न्याय तक समान पहुंच, प्रशासनिक सुविधा और संतुलित क्षेत्रीय विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि दशकों से इस क्षेत्र के वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को उच्च न्यायालय की कार्यवाही के लिए गुवाहाटी की लंबी यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री का ध्यान बराक घाटी की भौगोलिक दूरी और कमजोर संपर्क व्यवस्था की ओर भी दिलाया। उनके अनुसार, काछार, हैलाकांडी, श्रीभूमि और दीमा हसाओ के लोगों को गुवाहाटी स्थित उच्च न्यायालय तक पहुंचने में कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क एवं रेल संपर्क में व्यवधान, विशेषकर मानसून के दौरान बाढ़ और भूस्खलन जैसी परिस्थितियां, इस समस्या को और गंभीर बना देती हैं। सुष्मिता देव ने कहा कि इन परिस्थितियों का सीधा प्रभाव उन लोगों पर पड़ता है जिन्हें अपने मामलों की सुनवाई के लिए बार-बार गुवाहाटी जाना पड़ता है।

लंबी दूरी की यात्रा और संपर्क संबंधी बाधाओं के कारण वादकारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है तथा न्यायिक कार्यवाही में भी व्यावहारिक कठिनाइयां उत्पन्न होती हैं। सांसद ने अपने पत्र में बराक घाटी में पिछले वर्षों के दौरान हुए जनसांख्यिकीय, आर्थिक और संस्थागत विस्तार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए मिनी सचिवालय की स्थापना तथा बराक वैली डेवलपमेंट डिपार्टमेंट का गठन किया गया है। ऐसे में न्यायिक संस्थाओं तक पहुंच को भी क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बराक घाटी में उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ की स्थापना पर वर्तमान परिस्थितियों और क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से वस्तुनिष्ठ विचार-विमर्श किया जाना चाहिए। यह कदम न केवल न्याय तक पहुंच को आसान बनाएगा, बल्कि क्षेत्र में संवैधानिक शासन और प्रशासनिक विकेंद्रीकरण को भी मजबूत करेगा।

सांसद सुष्मिता देव ने केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री से आग्रह किया कि बराक घाटी में उपयुक्त स्थान पर गुवाहाटी उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ स्थापित करने के प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई और संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि स्थायी पीठ की स्थापना से बराक घाटी के लोगों को न्याय प्राप्त करने के लिए लंबी दूरी तय करने की मजबूरी कम होगी और वादकारियों, अधिवक्ताओं तथा आम नागरिकों के लिए न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बन सकेगी। सांसद ने अपने पत्र की प्रति असम के मुख्यमंत्री को भी सूचना एवं आवश्यक सहयोग के लिए भेजी है।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा सीवीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा सीवीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन समारोह गत 31 जुलाई को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यशाला में भाग लेने वाले 99 विद्यार्थियों को जिला आयुक्त के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। चित्रकला, नृत्य, संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को यह प्रमाणपत्र दिया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य प्रणब मुखर्जी विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा असम प्रदेश समिति के सदस्य उमाशंकर बनिया, विद्यालय के प्राचार्य देवाशीष सिन्हा, सेवानिवृत्त प्राचार्य ब्रजगोपाल सिन्हा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मृणाल कांति सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे। कार्यशाला में आशुतोष सिन्हा, रुहित दास और पीयूष सिन्हा ने प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। मुख्य संयोजक मनोरंजन सिन्हा (राणु) के संचालन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत दिवंगत नृत्यगुरु वीरेश्वर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन रखकर की गई।

समापन समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी प्रशिक्षकों, अभिभावकों, अतिथियों तथा स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया और सरकार की इस पहल को आगे बढ़ाने में अभिभावकों से निरंतर सहयोग की अपील की।

जिले के कृष्णनगर मॉडल विलेज के उप-स्वास्थ्य केंद्र को लेकर असंतोष
श्रीभूमि- असम के श्रीभूमि जिले के दरगारबंद ग्राम पंचायत के अंतर्गत आदर्श कृष्णनगर (मॉडल विलेज) में AAGY 2022–2023 परियोजना के तहत निर्मित उप-स्वास्थ्य केंद्र (सब-सेंटर) लंबे समय से पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो पाने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 8.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह स्वास्थ्य केंद्र आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अधूरा पड़ा है। उनका कहना है कि केंद्र में शौचालय, यूरिनल, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, तथा मरीजों की जांच के लिए उपयुक्त कक्ष जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसी कारण यह स्वास्थ्य केंद्र प्रभावी रूप से उपयोग में नहीं आ पा रहा है और स्थानीय लोग प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह केंद्र केवल एक छोटे कमरे वाली इमारत के रूप में बनाया गया है, जो सरकारी मानकों के अनुसार एक पूर्ण उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवश्यक सुविधाएं पूरी नहीं करता। ग्रामीणों का कहना है कि इससे “मॉडल विलेज” योजना का उद्देश्य भी प्रभावित हुआ है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा तथा रामकृष्णनगर के विधायक विजय मालाकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने जल्द जांच कर आवश्यक विकासात्मक कदम उठाने की अपील की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सरकारी हस्तक्षेप से कृष्णनगर में एक पूर्ण, मानक और कार्यात्मक उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से भी शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उनका विश्वास है कि उचित कदम उठाए जाने पर मॉडल विलेज कृष्णनगर के लोगों को बेहतर, आधुनिक और प्रभावी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

बराक घाटी के धोयारबंद में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जागरूकता सभा और हस्ताक्षर अभियान।
श्रीभूमि संवाददाता स्वतंत्र प्रभात

असम के बराक घाटी में गौहाटी हाईकोर्ट की एक स्थायी बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर 21 जून रविवार को धोयारबंद रिसॉर्ट में जागरूकता सभा एवं जन-हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हाईकोर्ट बेंच डिमांड इम्प्लीमेंटेशन कमेटी, कछार जिला समिति तथा ‘यूथ्स अगेंस्ट सोशल ईविल्स’ (यासी) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

सभा में स्थानीय नागरिकों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, छात्रों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन के दौरान बराक घाटी में गौहाटी हाईकोर्ट की स्थायी बेंच की आवश्यकता और उसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

समिति के नेताओं और वक्ताओं ने कहा कि लगभग 40 लाख लोगों की आबादी वाले बराक घाटी क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर गौहाटी जाना पड़ता है, जिससे समय, धन और श्रम की भारी हानि होती है। उन्होंने कहा कि न्याय तक आसान पहुंच नागरिकों का मौलिक अधिकार है और इसी उद्देश्य से बराक घाटी में स्थायी हाईकोर्ट बेंच की स्थापना आवश्यक है।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने संबोधन में इस मांग की ऐतिहासिक और कानूनी पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 1972 से ही इस क्षेत्र में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग उठती रही है। उन्होंने कहा कि देश के अनेक राज्यों में हाईकोर्ट की खंडपीठें स्थापित हैं, लेकिन बराक घाटी की लंबे समय से चली आ रही न्यायसंगत मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है।

कार्यक्रम के बाद आयोजित हस्ताक्षर अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों, व्यवसायियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, एक ही दिन में 200 से अधिक लोगों ने गौहाटी हाईकोर्ट की स्थायी बेंच के समर्थन में हस्ताक्षर किए।

हाईकोर्ट बेंच डिमांड इम्प्लीमेंटेशन कमेटी ने बताया कि आने वाले दिनों में श्रीभूमि और हैलाकांडी जिलों में भी जागरूकता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और हस्ताक्षर अभियान चलाए जाएंगे। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि जनसमर्थन और लोकतांत्रिक आंदोलन के बल पर बराक घाटी की यह लंबे समय से लंबित मांग एक दिन अवश्य पूरी होगी।

यह जानकारी समिति के काछार जिला प्रचार सचिव सायन चक्रवर्ती द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

पुल की टूटी रेलिंग से बढ़ा हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग तेज
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा क्षेत्र के पास पातियाला बटतला के सामने स्थित एक महत्वपूर्ण पुल की साइड रेलिंग कि हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। पुल की साइड रेलिंग टूट जाने से यहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल की रेलिंग हिस्से काफी कमजोर हो चुके हैं। इस मार्ग से रोज़ाना बड़ी संख्या में वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं, जिनमें स्कूल-कॉलेज के छात्र, मरीज, बुजुर्ग और आम नागरिक शामिल हैं। ऐसे में यह स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित लोक निर्माण (PWD) विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आरोप है कि अधिकारियों ने केवल औपचारिकता निभाते हुए टूटे हिस्से पर लाल फीता बांध दिया है, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो रहा। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने और पुल की टूटी रेलिंग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा–विद्यानगर–आनिपुर सड़क की बदहाल स्थिति से जनता त्रस्त
श्रीभूमि: श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा से विद्यानगर होते हुए आनिपुर तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से अत्यंत खराब और जर्जर स्थिति में है। मरम्मत और नियमित रखरखाव के अभाव में यह सड़क अब लगभग आवागमन के योग्य नहीं रह गई है। सड़क के अधिकांश हिस्से टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं, जबकि कई स्थानों पर धूल और बालू का अत्यधिक जमाव देखने को मिल रहा है।

हल्की हवा चलने पर भी धूल का गुबार उठता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, मरीज, वरिष्ठ नागरिक और आम यात्री गुजरते हैं। ऐसी स्थिति में उनकी दैनिक यात्रा न केवल असुविधाजनक बल्कि अत्यंत जोखिमपूर्ण भी बन गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग, विशेष रूप से PWD के अधिकारी, इस गंभीर समस्या पर लंबे समय से मौन बने हुए हैं। परिणामस्वरूप स्थिति दिन-प्रतिदिन और बिगड़ती जा रही है, जिससे आम जनता की परेशानी लगातार बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि सड़क की शीघ्र मरम्मत की जाए, धूल नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द राहत मिल सके।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में गंभीर गैस संकट
श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा क्षेत्र में पिछले एक महीने से रसोई गैस की गंभीर कमी बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। विशेष रूप से चैत्र माह में आयोजित होने वाली बसंती पूजा के मद्देनज़र क्षेत्र के विभिन्न गांवों में यह संकट और अधिक गहरा गया है। इस संबंध में दुल्लभछड़ा गैस एजेंसी के जिम्मेदार कर्मचारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों से पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलने के कारण वे गैस वितरण करने में असमर्थ हैं। उनका कहना है कि इस समस्या को कई बार संबंधित गैस कार्यालय के संज्ञान में लाया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

वहीं, लंबे समय से गैस की अनुपलब्धता के कारण क्षेत्रवासियों में रोष और निराशा बढ़ती जा रही है। उन्होंने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए जिले के उच्चपदस्थ विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द ही आवश्यक कदम उठाएगा और दुल्लभछड़ा क्षेत्र में गैस संकट का समाधान सुनिश्चित करेगा।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा–विद्यानगर–अनिपुर सड़क की दयनीय स्थिति से आमजन त्रस्त
श्रीभूमि :श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा से विद्यानगर होते हुए अनिपुर तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क की वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक और दुखद बनी हुई है। लंबे समय से मरम्मत और समुचित रखरखाव के अभाव में यह सड़क लगभग असंचलनीय हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे, टूटी परतें और अत्यधिक धूल-रेत के कारण आमजन को प्रतिदिन गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य मार्ग की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि हल्की हवा चलने पर भी धूल का गुबार उठता है। इससे स्थानीय निवासियों में श्वसन संबंधी समस्याएँ, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ बढ़ रही हैं। पैदल यात्रियों, वाहन चालकों, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों एवं मरीजों के लिए यह मार्ग अत्यंत जोखिमपूर्ण बन गया है। दैनिक आवागमन एक चुनौती में बदल चुका है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग, विशेषकर लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर निष्क्रिय बने हुए हैं। समय पर मरम्मत और धूल नियंत्रण के उपाय न किए जाने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

प्रभावित नागरिकों ने भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री Narendra Modi और राज्य के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma से हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत, नियमित रखरखाव तथा धूल नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि आम जनता को इस लंबे समय से चली आ रही समस्या से स्थायी राहत मिल सके।