शिव सहाय अवस्थी - Swatantra Prabhat

डीएम एवं एसपी ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में शनिवार से होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की शुरुआत हो गई। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने डीएवी इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज तथा केपी हिंदू इंटरमीडिएट कॉलेज के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा संचालन की स्थिति को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में कुछ खामियां पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक कुलश्रेष्ठ को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि कमियों को तत्काल दूर किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा बलों की तैनाती और कंट्रोल रूम की सक्रियता की भी गहन जांच की। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी कैमरे निरंतर चालू रहें, जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी लगाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

होली-रमजान त्योहार को लेकर प्रशासन अलर्ट
प्रतापगढ़। आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा हिंदू-मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक पुलिस लाइन के में आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के प्रतीक हैं।

ऐसे में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि बाजारों में सुरक्षा, साफ-सफाई और निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दी जाए। डीएम ने कहा होलिका दहन ग्रामसभा के निर्धारित स्थलों पर ही किया जाय, किसी के व्यक्तिगत जमीन पर न किया जाय।डीएम ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि डीजे निर्धारित ध्वनि मानकों के आधार पर ही बजाया जाए। यदि जांच के दौरान डीजे तय मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।बैठक के दौरान व्यापारियों ने प्रशासन की कार्यशैली की खुलकर सराहना की। डेरवा के एक ज्वैलरी व्यापारी ने जिलाधिकारी द्वारा कैंप लगाकर शस्त्र लाइसेंस वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और जनहितकारी बताया।

बैठक के अंत में प्रशासन और व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, नियमित संवाद स्थापित करने तथा किसी भी समस्या के त्वरित समाधान पर सहमति बनी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व शांति समिति के सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।